पीरो में बे-मौसम बारिश ने खोली नगर प्रशासन की पोल बे-मौसम हुई तेज बारिश ने एक बार फिर नगर प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया है। हल्की बारिश में ही शहर की सड़कों का तालाब में तब्दील हो जाना व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। नगर के वार्ड नंबर 13 और 14 की स्थिति सबसे बदतर देखी जा रही है, जहां सड़कों पर घुटनों तक पानी जमा हो गया है। नालियों की साफ-सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी अब लोगों के घरों तक पहुंच चुका है। हालात ऐसे हैं कि लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है। मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे के करीब स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के दौरान यही समस्या सामने आती है, लेकिन नगर प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठाता। नालियों की समय पर सफाई नहीं होना और जल निकासी की उचित व्यवस्था का अभाव इस स्थिति के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे गलियां जलमग्न हो चुकी हैं और लोग पानी के बीच से गुजरने को मजबूर हैं। इससे न सिर्फ आवागमन प्रभावित हो रहा है, बल्कि बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। अब देखना यह होगा कि इस गंभीर समस्या पर नगर प्रशासन कब जागता है और पीरोवासियों को इस जलजमाव की समस्या से कब राहत मिलती है।
पीरो में बे-मौसम बारिश ने खोली नगर प्रशासन की पोल बे-मौसम हुई तेज बारिश ने एक बार फिर नगर प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया है। हल्की बारिश में ही शहर की सड़कों का तालाब में तब्दील हो जाना व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। नगर के वार्ड नंबर 13 और 14 की स्थिति सबसे बदतर देखी जा रही है, जहां सड़कों पर घुटनों तक पानी जमा हो गया है। नालियों की साफ-सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी अब लोगों के घरों तक पहुंच चुका है। हालात ऐसे हैं कि लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है। मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे के करीब स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के दौरान यही समस्या सामने आती है, लेकिन नगर प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठाता। नालियों की समय पर सफाई नहीं होना और जल निकासी की उचित व्यवस्था का अभाव इस स्थिति के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे गलियां जलमग्न हो चुकी हैं और लोग पानी के बीच से गुजरने को मजबूर हैं। इससे न सिर्फ आवागमन प्रभावित हो रहा है, बल्कि बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। अब देखना यह होगा कि इस गंभीर समस्या पर नगर प्रशासन कब जागता है और पीरोवासियों को इस जलजमाव की समस्या से कब राहत मिलती है।
- हथियार का भय दिखाकर धमकी देने के मामले में भोजपुर पुलिस की कार्रवाई, 01 देशी पिस्टल के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार आरा नवादा थानांतर्गत दिनांक 04.05.2026 को ब्लॉक परिसर में गाड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद में हथियार का भय दिखाकर धमकी देने के मामले में 01 देशी पिस्टल के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार1
- एनडीए का विधानसभा उप चुनाव मे एनडीए प्रत्याशी के पक्ष मे बैठक का आयोजन बैठक मे राज्यसभा सांसद, विधायक, एनडीए नेता, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद शिवेश राम का भव्य अभिनंदन2
- Post by Baban पासवान1
- आरा से संजय श्रीवास्तव स्लग। एनडीए एमएलसी प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद के समर्थन में राज्यसभा सांसद शिवेश राम बोले जीत सुनिश्चित है, बंगाल चुनाव को लेकर भी कह दी प्रेस वार्ता में कई बातें एंकर। आरा शहर के रीगल होटल के सभागार में आरा बक्सर एमएलसी प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद के समर्थन में राज्यसभा सांसद शिवेश राम आरा पहुंचे। उन्होंने प्रेस वार्ता में साफ तौर पर कहा कि जिस तरह से बंगाल के चुनाव में बीजेपी का जलवा कायम रहा है। वही स्थिति एमएलसी चुनाव में भी होने जा रही है एनडीए के एमएलसी प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद चुनाव जीत रहे हैं। उसके बाद बैठक भी हुई जिसमेंआरा विधायक संजय सिंह टाइगर सहित कई नेता भी शामिल हुए। बाइट। राज्यसभा सांसद शिवेश राम1
- नहर के किनारे मिला अज्ञात वृद्ध का शव पहचान में जुटी पुलिस बिक्रमगंज /रोहतास। बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब नटवार बाजार से करीब एक किलोमीटर दक्षिण खैरा-भूधर जाने वाले रास्ते पर, खीरोधरपुर गांव के सामने नहर किनारे पेड़ के नीचे एक लगभग 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही बिक्रमगंज थानाध्यक्ष रंजन कुमार अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तत्काल आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मृत्यु के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है और आसपास के क्षेत्रों में भी पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब नटवार बाजार से करीब एक किलोमीटर दक्षिण खैरा-भूधर जाने वाले रास्ते पर, खीरोधरपुर गांव के सामने नहर किनारे पेड़ के नीचे एक लगभग 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही बिक्रमगंज थानाध्यक्ष रंजन कुमार अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तत्काल आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मृत्यु के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है और आसपास के क्षेत्रों में भी पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।4
- निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा ओपीडी व्यवस्था, आपातकालीन सेवा, दवाओं की उपलब्धता, ऑक्सीजन प्लांट संचालन, साफ-सफाई एवं अस्पताल में उपलब्ध आवश्यक उपकरणों की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने अस्पताल में उपस्थित मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद स्थापित कर अस्पताल प्रबंधन, उपचार व्यवस्था एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान मरीजों द्वारा दी गई प्रतिक्रिया के आधार पर सिविल सर्जन एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में अनुपस्थित पाए गए चिकित्सकों पर जिला पदाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन को सभी चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा अनुपस्थित चिकित्सकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसी प्रकार आपातकालीन वार्ड में भी चिकित्सक की अनुपस्थिति पाए जाने पर जिला पदाधिकारी द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। अस्पताल परिसर की साफ-सफाई की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने विशेष रूप से स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ करने, वार्डों में बेड पर बिछाई जाने वाली चादरों की नियमित धुलाई एवं समय-समय पर परिवर्तन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, निरीक्षण के दौरान क्षतिग्रस्त पाए गए बेड की मरम्मत यथाशीघ्र कराने हेतु भी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त, जिला पदाधिकारी द्वारा क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माणाधीन भवन स्थल का भी निरीक्षण किया गया। हालांकि, संवेदक की अनुपस्थिति के कारण कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा नहीं हो सकी तथा स्थल पर कार्य बंद पाया गया। इस पर जिला पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं संवेदक की जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को अस्पताल की व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।4
- तिरंगे में लिपटा फौजी मंगल कुमार सिंह का पार्थिव शरीर सोमवार को जैसे ही उनके पैतृक गांव कोथुआ पहुंचा, पूरा माहौल गमगीन हो गया। गांव की गलियों में सन्नाटा और हर आंख में आंसू भर गए । अपने गाँव के लाल की एक झलक पाने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं का विलाप, बुजुर्गों की नम आंखें और युवाओं की झुकी नजरें—हर कोई अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देने पहुंचा था। माहौल ऐसा था कि हर दिल दुखी था, लेकिन साथ ही अपने गांव के लाल पर गर्व भी साफ झलक रहा था। सोमवार की शाम 6:00 के करीब बताया गया की मंगल कुमार सिंह सेना के नायब सूबेदार के पद पर तैनात थे और वर्तमान में पंजाब के भटिंडा में कार्यरत थे। बताया जाता है कि परेड में शामिल होने के दौरान गिरने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 2 मई को उनका निधन हो गया। अंतिम विदाई के दौरान सेना के अधिकारी और स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।1
- राज्यसभा के नवनिर्वाचित सांसद शिवेश राम का पहली बार आरा आगमन पर भाजपा सहित एनडीए कार्यकताओ द्वारा अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। बतौर मुख्य अतिथि शिवेश राम आरा-बक्सर विधानपरिषद उपचुनाव हेतु शहर के एक होटल मे आयोजित बैठक मे शामिल होने पहुंचे1
- आरा। राज्यसभा के नवनिर्वाचित सांसद शिवेश राम का पहली बार आरा आगमन पर भाजपा सहित एनडीए कार्यकताओ द्वारा अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। बतौर मुख्य अतिथि शिवेश राम आरा-बक्सर विधानपरिषद उपचुनाव हेतु शहर के एक होटल मे आयोजित बैठक मे शामिल होने पहुंचे। एनडीए प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद के पक्ष मे आयोजित बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज एवं संचालन भाजपा उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद शिवेश राम ने कहा कि 2005 के बाद पंचायतों मे जो स्थिति सुधरा है और विकास कार्य हुए है,उससे सभी लोगो का झुकाव एनडीए के पक्ष मे है। विधानपरिषद का यह चुनाव हमारे प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद जीत चुके है।हम सभी कार्यकताओ को सजग रहने की जरूरत है।आज पूरे देश मे विकास कार्य हो रहा है और देश विकसित भारत की ओर बढ चुका है। विपक्षियों का सुपड़ा साफ हो गया है।आज 22 राज्यो एवं केन्द्र मे एनडीए की सरकार है। बैठक को आरा विधायक सह पूर्व मंत्री संजय टाईगर ने संबोधित करते हुए कहा कि यह विधानपरिषद का चुनाव जनप्रतिनिधियों का चुनाव के साथ-साथ जनता का चुनाव है।आज सभी लोग विकास देखना पसंद कर रहे है।हम भोजपुर जिला के सभी सातो विधानसभा मे जीते है,केन्द्र और राज्य मे एनडीए की सरकार है और पंचायतों मे भी विकास कार्य तेजी से हुआ है। इस बार का चुनाव मे हम पिछले चुनाव से अधिक मतो से जीतेंगे। उन्होने एनडीए कार्यकताओ से अपने-आस पास जनप्रतिनिधि मतदाता से संपर्क करने की बात कही। रफीगंज के जदयू विधायक एवं आरा प्रभारी प्रमोद सिंह ने वीर कुँवर सिंह की धरती पर आकर अपने आप को धन्य बताय।उन्होने कन्हैया प्रसाद की जीत सुनिश्चित बताया। बैठक को मसौढी विधायक अरूण मांझी, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, कौश विद्यार्थी, मिथलेश कुशवाहा, सीडी शर्मा, शत्रुधन प्रसाद ने संबोधित करते हुए एनडीए प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति बताया। कार्यक्रम मे हरेन्द्र पांडेय, सत्यनारायण व्याहुत, प्रमोद कुमार, सूर्यकांत पांडेय, प्रहलाद राय, संतोष चंद्रवंशी, वंदना राजवंशी, संजय कुमार सिंह, सुनील श्रीवास्तव, बलराम सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, चुन्नी देवी, संजीव गुप्ता, भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, एनडीए कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि शामिल थे।2