Shuru
Apke Nagar Ki App…
बैठक मे राज्यसभा सांसद, विधायक, एनडीए नेता, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए एनडीए का विधानसभा उप चुनाव मे एनडीए प्रत्याशी के पक्ष मे बैठक का आयोजन बैठक मे राज्यसभा सांसद, विधायक, एनडीए नेता, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद शिवेश राम का भव्य अभिनंदन
Jitendra Kumar
बैठक मे राज्यसभा सांसद, विधायक, एनडीए नेता, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए एनडीए का विधानसभा उप चुनाव मे एनडीए प्रत्याशी के पक्ष मे बैठक का आयोजन बैठक मे राज्यसभा सांसद, विधायक, एनडीए नेता, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद शिवेश राम का भव्य अभिनंदन
More news from बिहार and nearby areas
- एनडीए का विधानसभा उप चुनाव मे एनडीए प्रत्याशी के पक्ष मे बैठक का आयोजन बैठक मे राज्यसभा सांसद, विधायक, एनडीए नेता, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद शिवेश राम का भव्य अभिनंदन2
- Post by अजय कुमार1
- बंद करो सबका साथ सबका विकास सुभेंदु का ऐलान, मैं इस्तीफा नहीं दूंगी बोली ममता बनर्जी, ममता पर कोई हमला नहीं हुआ इलेक्शन कमिशन, रूपा गांगुली की सलाह ममता कविता करें, भगवंत मान को सरकार गिरने का डर और स्टेशन पर ट्रेन से कट गईं दो महिलाएं.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- पटना जिले के बिहटा नगर परिषद क्षेत्र में जनगणना 2027 की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए सभी वार्डों में प्रगणकों और सुपरवाइजरों को पहचान पत्र और नियुक्ति पत्र दे दिए गए हैं। यह सर्वे अभियान 20 मई से शुरू होकर 31 मई तक दो चरणों में पूरा किया जाएगा। जनगणना के दौरान प्रगणक घर-घर जाकर लोगों से जरूरी जानकारी जुटाएंगे। पहले चरण में काम ऑनलाइन पोर्टल के जरिए किया गया था, जबकि दूसरे चरण में कागजी फॉर्म भरकर डाटा को फिर ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। नगर परिषद की ओर से इस काम के लिए 108 प्रगणक और 18 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। पूरे नगर क्षेत्र के 27 वार्डों में यह सर्वे कराया जाएगा। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने लोगों से अपील की है कि वे सही जानकारी देकर इस अभियान में सहयोग करें, ताकि सटीक आंकड़ों के आधार पर इलाके के विकास कार्यों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाया जा सके।1
- जो भी बिहारियों का अपमान करेगा उसे छोड़ा नहीं जाएगा, बिहारी अस्मिता सर्वोपरि। *जय बिहार, जय-जय बिहार*1
- पटना जिले के रानीतालाब थाना क्षेत्र अंतर्गत गोना में स्थित राजकीयकृत+2 उच्च विद्यालय में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। अज्ञात चोरों ने स्कूल परिसर से लगभग 4 लाख रूपये की सामान चोरी किया है। बताया गया है कि अज्ञात चोरों ने विद्यालय परिसर से 9 कंप्यूटर, एक प्रिंटर, वाईफाई उपकरण और तार चोरी किया है। चोरी के दौरान चोरों ने एक एलइडी टीवी टीवी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। वहीं विद्यालय के प्राचार्य खुर्शीदा खातून ने बताया कि चोरी गए सभी सामान के कुल कीमत करीब 4 लख रुपए आकी गई है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना पहले से चल रही थी, लेकिन उससे पहले ही यह चोरी की घटना हो गई।उन्होंने जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि विद्यालय में हालही में कंप्यूटर सिस्टम लगाए गए थे। जिनका उद्देश्य छात्रों को डिजिटल शिक्षा प्रदान करना था। वही इस मामले में प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना प्रभारी विनय कुमार रंजन ने बताया की पुलिस जांच शुरू कर दी है और जल्द ही चोरों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।1
- राज्यसभा के नवनिर्वाचित सांसद शिवेश राम का पहली बार आरा आगमन पर भाजपा सहित एनडीए कार्यकताओ द्वारा अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। बतौर मुख्य अतिथि शिवेश राम आरा-बक्सर विधानपरिषद उपचुनाव हेतु शहर के एक होटल मे आयोजित बैठक मे शामिल होने पहुंचे1
- आरा। राज्यसभा के नवनिर्वाचित सांसद शिवेश राम का पहली बार आरा आगमन पर भाजपा सहित एनडीए कार्यकताओ द्वारा अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। बतौर मुख्य अतिथि शिवेश राम आरा-बक्सर विधानपरिषद उपचुनाव हेतु शहर के एक होटल मे आयोजित बैठक मे शामिल होने पहुंचे। एनडीए प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद के पक्ष मे आयोजित बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज एवं संचालन भाजपा उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद शिवेश राम ने कहा कि 2005 के बाद पंचायतों मे जो स्थिति सुधरा है और विकास कार्य हुए है,उससे सभी लोगो का झुकाव एनडीए के पक्ष मे है। विधानपरिषद का यह चुनाव हमारे प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद जीत चुके है।हम सभी कार्यकताओ को सजग रहने की जरूरत है।आज पूरे देश मे विकास कार्य हो रहा है और देश विकसित भारत की ओर बढ चुका है। विपक्षियों का सुपड़ा साफ हो गया है।आज 22 राज्यो एवं केन्द्र मे एनडीए की सरकार है। बैठक को आरा विधायक सह पूर्व मंत्री संजय टाईगर ने संबोधित करते हुए कहा कि यह विधानपरिषद का चुनाव जनप्रतिनिधियों का चुनाव के साथ-साथ जनता का चुनाव है।आज सभी लोग विकास देखना पसंद कर रहे है।हम भोजपुर जिला के सभी सातो विधानसभा मे जीते है,केन्द्र और राज्य मे एनडीए की सरकार है और पंचायतों मे भी विकास कार्य तेजी से हुआ है। इस बार का चुनाव मे हम पिछले चुनाव से अधिक मतो से जीतेंगे। उन्होने एनडीए कार्यकताओ से अपने-आस पास जनप्रतिनिधि मतदाता से संपर्क करने की बात कही। रफीगंज के जदयू विधायक एवं आरा प्रभारी प्रमोद सिंह ने वीर कुँवर सिंह की धरती पर आकर अपने आप को धन्य बताय।उन्होने कन्हैया प्रसाद की जीत सुनिश्चित बताया। बैठक को मसौढी विधायक अरूण मांझी, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, कौश विद्यार्थी, मिथलेश कुशवाहा, सीडी शर्मा, शत्रुधन प्रसाद ने संबोधित करते हुए एनडीए प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति बताया। कार्यक्रम मे हरेन्द्र पांडेय, सत्यनारायण व्याहुत, प्रमोद कुमार, सूर्यकांत पांडेय, प्रहलाद राय, संतोष चंद्रवंशी, वंदना राजवंशी, संजय कुमार सिंह, सुनील श्रीवास्तव, बलराम सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, चुन्नी देवी, संजीव गुप्ता, भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, एनडीए कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि शामिल थे।2
- बे-मौसम हुई तेज बारिश ने एक बार फिर नगर प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया है। हल्की बारिश में ही शहर की सड़कों का तालाब में तब्दील हो जाना व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। नगर के वार्ड नंबर 13 और 14 की स्थिति सबसे बदतर देखी जा रही है, जहां सड़कों पर घुटनों तक पानी जमा हो गया है। नालियों की साफ-सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी अब लोगों के घरों तक पहुंच चुका है। हालात ऐसे हैं कि लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है। मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे के करीब स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के दौरान यही समस्या सामने आती है, लेकिन नगर प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठाता। नालियों की समय पर सफाई नहीं होना और जल निकासी की उचित व्यवस्था का अभाव इस स्थिति के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे गलियां जलमग्न हो चुकी हैं और लोग पानी के बीच से गुजरने को मजबूर हैं। इससे न सिर्फ आवागमन प्रभावित हो रहा है, बल्कि बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। अब देखना यह होगा कि इस गंभीर समस्या पर नगर प्रशासन कब जागता है और पीरोवासियों को इस जलजमाव की समस्या से कब राहत मिलती है।1