logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

CUJ में Mess विवाद अब Gate तक पहुंचा, सवालों के घेरे में प्रशासन! 🚨 Central University of Jharkhand में mess charges, खाने की quality और mess management को लेकर पिछले 3 दिनों से छात्रों का विरोध जारी है। आज meeting के बाद भी छात्रों को कोई ठोस समाधान या आश्वासन नहीं मिला, जिसके बाद छात्रों ने main gate बंद कर दिया। इसके बाद सामने आए वीडियो में staff और faculty members university की पीछे वाली boundary से निकलते हुए नजर आ रहे हैं। छात्रों के लगातार सवालों के बीच जवाबदेही के बजाय मुस्कुराकर सवालों को टालने के दृश्य भी कैमरे में कैद हुए। अब सवाल है—क्या CUJ प्रशासन छात्रों की मांगों को नजरअंदाज कर रहा है? #CUJ #CentralUniversityOfJharkhand #CUJProtest #JharkhandNews #RanchiNews #StudentProtest #HostelMess #MessFee #SpeakUpJharkhand

11 hrs ago
user_SpeakupJharkhand
SpeakupJharkhand
Local News Reporter कांके, रांची, झारखंड•
11 hrs ago

CUJ में Mess विवाद अब Gate तक पहुंचा, सवालों के घेरे में प्रशासन! 🚨 Central University of Jharkhand में mess charges, खाने की quality और mess management को लेकर पिछले 3 दिनों से छात्रों का विरोध जारी है। आज meeting के बाद भी छात्रों को कोई ठोस समाधान या आश्वासन नहीं मिला, जिसके बाद छात्रों ने main gate बंद कर दिया। इसके बाद सामने आए वीडियो में staff और faculty members university की पीछे वाली boundary से निकलते हुए नजर आ रहे हैं। छात्रों के लगातार सवालों के बीच जवाबदेही के बजाय मुस्कुराकर सवालों को टालने के दृश्य भी कैमरे में कैद हुए। अब सवाल है—क्या CUJ प्रशासन छात्रों की मांगों को नजरअंदाज कर रहा है? #CUJ #CentralUniversityOfJharkhand #CUJProtest #JharkhandNews #RanchiNews #StudentProtest #HostelMess #MessFee #SpeakUpJharkhand

More news from झारखंड and nearby areas
  • CM हाउस घेराव मार्च में बवाल! 🚨 प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की दो बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन चलाया, जिसके बाद कुछ प्रदर्शनकारी पानी की बौछारों में झूमते नजर आए। कुछ देर बाद प्रदर्शनकारियों में से कुछ लोगों द्वारा पत्थरबाजी किए जाने की बात सामने आई। इस दौरान कई पुलिसकर्मियों और पत्रकारों के घायल होने की खबर है। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में लाठीचार्ज किया। मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही। #Bihar #CMHouseGherao #BiharPolice #Protest #Patna #Lathicharge #WaterCannon #BreakingNews #BiharNews
    1
    CM हाउस घेराव मार्च में बवाल! 🚨

प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की दो बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन चलाया, जिसके बाद कुछ प्रदर्शनकारी पानी की बौछारों में झूमते नजर आए।

कुछ देर बाद प्रदर्शनकारियों में से कुछ लोगों द्वारा पत्थरबाजी किए जाने की बात सामने आई। इस दौरान कई पुलिसकर्मियों और पत्रकारों के घायल होने की खबर है। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में लाठीचार्ज किया।

मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही।

#Bihar #CMHouseGherao #BiharPolice #Protest #Patna #Lathicharge #WaterCannon #BreakingNews #BiharNews
    user_SpeakupJharkhand
    SpeakupJharkhand
    Local News Reporter कांके, रांची, झारखंड•
    15 hrs ago
  • इरबा में 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आया युवक, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया ओरमांझी के ईरबा मेदांता अस्पताल के समीप एके लॉज में मंगलवार को निर्माण कार्य के दौरान 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से 43 वर्षीय एमडी जब्बार अंसारी की मौत हो गई। बीम में लोहे की रॉड डालने के दौरान लंबी रॉड बिजली तार से संपर्क में आ गई, जिससे जब्बार करंट की चपेट में आ गए। उन्हें तत्काल मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बिजली विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई गई। ग्रामीणों ने बिजली बंद करने में देरी को लेकर नाराजगी जताई।
    1
    इरबा में 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आया युवक, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

ओरमांझी के ईरबा मेदांता अस्पताल के समीप एके लॉज में मंगलवार को निर्माण कार्य के दौरान 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से 43 वर्षीय एमडी जब्बार अंसारी की मौत हो गई। बीम में लोहे की रॉड डालने के दौरान लंबी रॉड बिजली तार से संपर्क में आ गई, जिससे जब्बार करंट की चपेट में आ गए। उन्हें तत्काल मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बिजली विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई गई। ग्रामीणों ने बिजली बंद करने में देरी को लेकर नाराजगी जताई।
    user_REHAN
    REHAN
    Local News Reporter ओरमांझी, रांची, झारखंड•
    7 hrs ago
  • सालहन ग्राम सभा की ऐतिहासिक जतरा टोंगरी में साईन बोर्ड गड़ी कार्यक्रम आयोजित बुढ़मू। रांची जिला अंतर्गत बुढ़मू प्रखंड के सालहन ग्राम सभा द्वारा मंगलवार को ऐतिहासिक जतरा टोंगरी में साईन बोर्ड गड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर जतरा टोंगरी के ऐतिहासिक एवं सामाजिक महत्व को रेखांकित करते हुए स्थल की पहचान और संरक्षण की दिशा में साईन बोर्ड लगाया गया। कार्यक्रम में झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन की सूयमणि दीदी, राजेश दा, चैनगड़ा पंचायत की मुखिया देववंती देवी, बाबूराम मांझी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐतिहासिक स्थलों की पहचान एवं संरक्षण से आने वाली पीढ़ियों को क्षेत्र के इतिहास, संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने जतरा टोंगरी को संरक्षित रखने तथा इसके ऐतिहासिक महत्व को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि जल, जंगल और जमीन के साथ-साथ स्थानीय सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों की रक्षा करना भी समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
    1
    सालहन ग्राम सभा की ऐतिहासिक जतरा टोंगरी में साईन बोर्ड गड़ी कार्यक्रम आयोजित

बुढ़मू। रांची जिला अंतर्गत बुढ़मू प्रखंड के सालहन ग्राम सभा द्वारा मंगलवार को ऐतिहासिक जतरा टोंगरी में साईन बोर्ड गड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर जतरा टोंगरी के ऐतिहासिक एवं सामाजिक महत्व को रेखांकित करते हुए स्थल की पहचान और संरक्षण की दिशा में साईन बोर्ड लगाया गया।
कार्यक्रम में झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन की सूयमणि दीदी, राजेश दा, चैनगड़ा पंचायत की मुखिया देववंती देवी, बाबूराम मांझी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐतिहासिक स्थलों की पहचान एवं संरक्षण से आने वाली पीढ़ियों को क्षेत्र के इतिहास, संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने जतरा टोंगरी को संरक्षित रखने तथा इसके ऐतिहासिक महत्व को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि जल, जंगल और जमीन के साथ-साथ स्थानीय सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों की रक्षा करना भी समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    1 hr ago
  • खान एवं खनिज विधयेक को लेकर झामुमो करेंगे प्रदर्शन और नाकेबंदी
    1
    खान एवं खनिज विधयेक को लेकर झामुमो करेंगे प्रदर्शन और नाकेबंदी
    user_आशीष कुमार मुखर्जी
    आशीष कुमार मुखर्जी
    रिपोर्टर रामगढ़, रामगढ़, झारखंड•
    13 hrs ago
  • एमएमडीआर संशोधन बिल के विरोध में कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन। केंद्र के प्रस्तावित एमएमडीआर संशोधन बिल के विरोध में कांग्रेस ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बिल से झारखंड के खनिज संसाधनों और आर्थिक हितों पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। कांग्रेस के अनुसार, राज्य के 2026-27 बजट में Mineral Bearing Land Cess से करीब 14 हजार करोड़ रुपये राजस्व का अनुमान है, जो कुल बजट का लगभग 7.5 प्रतिशत है। पार्टी ने खनिज संपदा पर राज्य के अधिकारों की रक्षा की मांग की। कांग्रेस 27 अगस्त से सभी जिलों में धरना-प्रदर्शन, 7 सितंबर को लोकभवन के समक्ष प्रदर्शन और 9 से 16 सितंबर तक प्रखंड स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी। सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, मो. नईमुद्दीन खान, विल्सन बोदरा, विल्सन तोपनो, प्रणीत तोपनो समेत अन्य नेता मौजूद रहे।
    1
    एमएमडीआर संशोधन बिल के विरोध में कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन।
केंद्र के प्रस्तावित एमएमडीआर  संशोधन बिल के विरोध में कांग्रेस ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बिल से झारखंड के खनिज संसाधनों और आर्थिक हितों पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है।
कांग्रेस के अनुसार, राज्य के 2026-27 बजट में Mineral Bearing Land Cess से करीब 14 हजार करोड़ रुपये राजस्व का अनुमान है, जो कुल बजट का लगभग 7.5 प्रतिशत है। पार्टी ने खनिज संपदा पर राज्य के अधिकारों की रक्षा की मांग की।
कांग्रेस 27 अगस्त से सभी जिलों में धरना-प्रदर्शन, 7 सितंबर को लोकभवन के समक्ष प्रदर्शन और 9 से 16 सितंबर तक प्रखंड स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी। सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, मो. नईमुद्दीन खान, विल्सन बोदरा, विल्सन तोपनो, प्रणीत तोपनो समेत अन्य नेता मौजूद रहे।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    12 hrs ago
  • Post by Baड़KaगांOn Ki आwaजा
    2
    Post by Baड़KaगांOn Ki आwaजा
    user_Baड़KaगांOn Ki आwaजा
    Baड़KaगांOn Ki आwaजा
    Social Media Manager बरकागाँव, हजारीबाग, झारखंड•
    22 hrs ago
  • पुतला दहन मामले में FIR झेल रहे छात्रों के समर्थन में बाबूलाल मरांडी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि FIR वाले छात्रों को कानूनी मदद दी जाएगी और जरूरत पड़ने पर मुफ्त वकील भी उपलब्ध कराए जाएंगे। ⚖️ JPSC-JSSC आंदोलन से जुड़े इस मामले में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर सियासत तेज हो गई है। #Jharkhand #BabulalMarandi #JPSC #JSSC #StudentProtest #JharkhandNews #RanchiNews #SpeakUpJharkhand
    1
    पुतला दहन मामले में FIR झेल रहे छात्रों के समर्थन में बाबूलाल मरांडी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि FIR वाले छात्रों को कानूनी मदद दी जाएगी और जरूरत पड़ने पर मुफ्त वकील भी उपलब्ध कराए जाएंगे। ⚖️

JPSC-JSSC आंदोलन से जुड़े इस मामले में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर सियासत तेज हो गई है।

#Jharkhand #BabulalMarandi #JPSC #JSSC #StudentProtest #JharkhandNews #RanchiNews #SpeakUpJharkhand
    user_SpeakupJharkhand
    SpeakupJharkhand
    Local News Reporter कांके, रांची, झारखंड•
    16 hrs ago
  • मंईयां सम्मान योजना ! 6.38 लाख+ नाम हटे ? Application Status अभी चेक करें | Jharkhand News मंईयां सम्मान योजना ! 6.38 लाख+ नाम हटे ? Application Status अभी चेक करें | Jharkhand News मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थी हैं? यह अपडेट आपके लिए जरूरी है। सत्यापन के बाद 6.38 लाख से ज्यादा नाम सूची से हटाए जाने की खबर सामने आई है। e-KYC, Bank/DBT, उम्र की पात्रता, Duplicate Application या Documents में समस्या जैसी वजहों से नाम प्रभावित हो सकते हैं। 👉 अपना Application Status जरूर Check करें। अगर आप पात्र हैं और नाम हट गया है, तो संबंधित कार्यालय या प्रज्ञा केंद्र से संपर्क करें। ⚠️ यह जानकारी उपलब्ध रिपोर्टों/सत्यापन संबंधी अपडेट पर आधारित है। अपना व्यक्तिगत स्टेटस संबंधित आधिकारिक माध्यम से जरूर जांचें। This live stream is for informational and public awareness purposes Maiya Samman Yojana, Maiya Samman Yojana Latest Update, Maiya Samman Yojana News, 6.38 Lakh Beneficiaries, Jharkhand News, Jharkhand Government Scheme, Maiya Samman Status, Application Status Check, e KYC, DBT Problem, Jharkhand Women Scheme, Hemant Soren, Ranchi News, Jharkhand Latest News, मंईयां सम्मान योजना, मंईयां सम्मान योजना अपडेट, झारखंड न्यूज, हेमंत सोरेन, लाभार्थी सूची, आवेदन स्टेटस #MaiyaSammanYojana #MaiyaSamman #JharkhandNews #JharkhandScheme #ApplicationStatus #EKYC #DBT #HemantSoren #RanchiNews #JharkhandLatestNews #WomenScheme #RanchiClubTV
    1
    मंईयां सम्मान योजना ! 6.38 लाख+ नाम हटे ? Application Status अभी चेक करें | Jharkhand News
मंईयां सम्मान योजना ! 6.38 लाख+ नाम हटे ? Application Status अभी चेक करें | Jharkhand News
मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थी हैं? यह अपडेट आपके लिए जरूरी है।
सत्यापन के बाद 6.38 लाख से ज्यादा नाम सूची से हटाए जाने की खबर सामने आई है। e-KYC, Bank/DBT, उम्र की पात्रता, Duplicate Application या Documents में समस्या जैसी वजहों से नाम प्रभावित हो सकते हैं।
👉 अपना Application Status जरूर Check करें।
अगर आप पात्र हैं और नाम हट गया है, तो संबंधित कार्यालय या प्रज्ञा केंद्र से संपर्क करें।
⚠️ यह जानकारी उपलब्ध रिपोर्टों/सत्यापन संबंधी अपडेट पर आधारित है। अपना व्यक्तिगत स्टेटस संबंधित आधिकारिक माध्यम से जरूर जांचें।
This live stream is for informational and public awareness purposes 
Maiya Samman Yojana, Maiya Samman Yojana Latest Update, Maiya Samman Yojana News, 6.38 Lakh Beneficiaries, Jharkhand News, Jharkhand Government Scheme, Maiya Samman Status, Application Status Check, e KYC, DBT Problem, Jharkhand Women Scheme, Hemant Soren, Ranchi News, Jharkhand Latest News, मंईयां सम्मान योजना, मंईयां सम्मान योजना अपडेट, झारखंड न्यूज, हेमंत सोरेन, लाभार्थी सूची, आवेदन स्टेटस
#MaiyaSammanYojana #MaiyaSamman #JharkhandNews #JharkhandScheme #ApplicationStatus #EKYC #DBT #HemantSoren #RanchiNews #JharkhandLatestNews #WomenScheme #RanchiClubTV
    user_Ranchi Club Tv
    Ranchi Club Tv
    Media house कांके, रांची, झारखंड•
    18 hrs ago
  • रातू में मतदाता सूची की त्रुटियां दूर करने के लिए लगा विशेष शिविर मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को रातू प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दूसरे दिन विभिन्न मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में मतदाता पहुंचे और निर्धारित प्रपत्र भरकर नाम, पता समेत अन्य विवरणों में सुधार के लिए आवेदन जमा किया। शिविर के दौरान नए योग्य मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने, छूटे हुए नाम दर्ज कराने, नाम व अन्य विवरणों में त्रुटि सुधारने तथा एक ही परिवार के सदस्यों के नाम एक ही मतदान केंद्र पर दर्ज कराने से संबंधित आवेदन लिए गए। सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ और बीएलए-2 के सदस्य मौजूद रहे और मतदाताओं को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने में सहयोग किया। अधिकारियों ने मतदाताओं से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना और परिवार के सभी सदस्यों का नाम अवश्य जांच लें। किसी प्रकार की त्रुटि या नाम छूटने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सुधार कराएं। शिविर में जिला कृषि पदाधिकारी रौशन नील कमल, अंचल अधिकारी रवि कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव सहित प्रखंड एवं अंचल के कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य सभी योग्य मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कर उन्हें सुगमता से मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित कराना है।
    1
    रातू में मतदाता सूची की त्रुटियां दूर करने के लिए लगा विशेष शिविर
मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को रातू प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दूसरे दिन विभिन्न मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में मतदाता पहुंचे और निर्धारित प्रपत्र भरकर नाम, पता समेत अन्य विवरणों में सुधार के लिए आवेदन जमा किया।
शिविर के दौरान नए योग्य मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने, छूटे हुए नाम दर्ज कराने, नाम व अन्य विवरणों में त्रुटि सुधारने तथा एक ही परिवार के सदस्यों के नाम एक ही मतदान केंद्र पर दर्ज कराने से संबंधित आवेदन लिए गए। सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ और बीएलए-2 के सदस्य मौजूद रहे और मतदाताओं को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने में सहयोग किया।
अधिकारियों ने मतदाताओं से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना और परिवार के सभी सदस्यों का नाम अवश्य जांच लें। किसी प्रकार की त्रुटि या नाम छूटने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सुधार कराएं।
शिविर में जिला कृषि पदाधिकारी रौशन नील कमल, अंचल अधिकारी रवि कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव सहित प्रखंड एवं अंचल के कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य सभी योग्य मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कर उन्हें सुगमता से मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित कराना है।
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.