logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

22 hrs ago
user_Baड़KaगांOn Ki आwaजा
Baड़KaगांOn Ki आwaजा
Social Media Manager बरकागाँव, हजारीबाग, झारखंड•
22 hrs ago

More news from झारखंड and nearby areas
  • Post by Baड़KaगांOn Ki आwaजा
    2
    Post by Baड़KaगांOn Ki आwaजा
    user_Baड़KaगांOn Ki आwaजा
    Baड़KaगांOn Ki आwaजा
    Social Media Manager बरकागाँव, हजारीबाग, झारखंड•
    22 hrs ago
  • वायरल ऑडियो मामले पर जयराम महतो बोले, जनता के हक़ की लड़ाई जारी रहेगी, न डरेंगे, न झुकेंगे। #JairamMahato #TigerJairamMahato #ViralAudio #AudioViral #JharkhandNews #JharkhandPolitics #JairamMahatoNews #BreakingNews वायरल ऑडियो मामले पर जयराम महतो बोले, जनता के हक़ की लड़ाई जारी रहेगी, न डरेंगे, न झुकेंगे। #JairamMahato #TigerJairamMahato #ViralAudio #AudioViral #JharkhandNews #JharkhandPolitics #JairamMahatoNews #BreakingNews
    1
    वायरल ऑडियो मामले पर जयराम महतो बोले, जनता के हक़ की लड़ाई जारी रहेगी, न डरेंगे, न झुकेंगे।
#JairamMahato #TigerJairamMahato #ViralAudio #AudioViral #JharkhandNews #JharkhandPolitics #JairamMahatoNews #BreakingNews
वायरल ऑडियो मामले पर जयराम महतो बोले, जनता के हक़ की लड़ाई जारी रहेगी, न डरेंगे, न झुकेंगे।
#JairamMahato #TigerJairamMahato #ViralAudio #AudioViral #JharkhandNews #JharkhandPolitics #JairamMahatoNews #BreakingNews
    user_Boltajharkhand
    Boltajharkhand
    Press Hazaribag, Hazaribagh•
    35 min ago
  • हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन भट्ठियां ध्वस्त हजारीबाग, 25 अगस्त 2026। उपायुक्त हजारीबाग के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण के विरुद्ध उत्पाद विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। सहायक आयुक्त उत्पाद, हजारीबाग के नेतृत्व में बरही अंचल के पदमा थाना क्षेत्र के दरजीचक जुहू, कुटीपिसी और पिंडारपुर में सघन छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान अवैध चुलाई शराब की तीन भट्ठियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। मौके से करीब 40 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। वहीं शराब निर्माण के लिए तैयार करीब 3,400 किलोग्राम किण्वित जावा-महुआ को घटनास्थल पर ही नष्ट किया गया। उत्पाद विभाग के अनुसार, अवैध चुलाई शराब के कारोबार में शामिल भट्ठी संचालकों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। — उत्पाद टीम, हजारीबाग
    1
    हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन भट्ठियां ध्वस्त
हजारीबाग, 25 अगस्त 2026। उपायुक्त हजारीबाग के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण के विरुद्ध उत्पाद विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। सहायक आयुक्त उत्पाद, हजारीबाग के नेतृत्व में बरही अंचल के पदमा थाना क्षेत्र के दरजीचक जुहू, कुटीपिसी और पिंडारपुर में सघन छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान अवैध चुलाई शराब की तीन भट्ठियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। मौके से करीब 40 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। वहीं शराब निर्माण के लिए तैयार करीब 3,400 किलोग्राम किण्वित जावा-महुआ को घटनास्थल पर ही नष्ट किया गया।
उत्पाद विभाग के अनुसार, अवैध चुलाई शराब के कारोबार में शामिल भट्ठी संचालकों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
— उत्पाद टीम, हजारीबाग
    user_Dheeraj Kumar
    Dheeraj Kumar
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    2 hrs ago
  • *अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन अवैध चुलाई शराब भट्ठियां ध्वस्त* उपायुक्त श्री हेमन्त सती के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के विनिर्माण एवं कारोबार के विरुद्ध लगातार सघन छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त उत्पाद, हजारीबाग के नेतृत्व में आज 25 अगस्त 2026 को बरही अंचल अंतर्गत पदमा थाना क्षेत्र के दरजीचक जुहू, कुटीपिसी एवं पिंडारपुर में अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान कुल तीन अवैध चुलाई शराब की भट्ठियों को पूर्णतः ध्वस्त किया गया। अभियान के क्रम में 40 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। साथ ही अवैध शराब निर्माण के लिए तैयार लगभग 3,400 किलोग्राम किण्वित जावा-महुआ को घटनास्थल पर ही विनष्ट किया गया। अवैध चुलाई शराब भट्ठी के संचालन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत करने की कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    3
    *अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन अवैध चुलाई शराब भट्ठियां ध्वस्त*
उपायुक्त श्री हेमन्त सती के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के विनिर्माण एवं कारोबार के विरुद्ध लगातार सघन छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त उत्पाद, हजारीबाग के नेतृत्व में आज 25 अगस्त 2026 को बरही अंचल अंतर्गत पदमा थाना क्षेत्र के दरजीचक जुहू, कुटीपिसी एवं पिंडारपुर में अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान कुल तीन अवैध चुलाई शराब की भट्ठियों को पूर्णतः ध्वस्त किया गया। अभियान के क्रम में 40 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। साथ ही अवैध शराब निर्माण के लिए तैयार लगभग 3,400 किलोग्राम किण्वित जावा-महुआ को घटनास्थल पर ही विनष्ट किया गया।
अवैध चुलाई शराब भट्ठी के संचालन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत करने की कार्रवाई की जा रही है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    user_Public News JH
    Public News JH
    Local News Reporter Chisti Nagar, Hazaribagh•
    8 hrs ago
  • हजारीबाग केबल प्रतिष्ठान का  महापौर अरविंद कुमार राणा ने किया उद्घाटन --- नए प्रतिष्ठान से बढ़ेगी शहर की रौनक, ग्राहकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं: महापौर  --- हजारीबाग। शहर के एनएच-33 स्थित बाली कॉम्प्लेक्स, महफिल बैंक्विट के सामने, बुलेट शोरूम  सिंदूर चौक के समीप हजारीबाग केबल प्रतिष्ठान का मंगलवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। हजारीबाग नगर निगम के महापौर अरविंद कुमार राणा ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के संचालक उमेश मेहता ने बताया कि हजारीबाग केबल प्रतिष्ठान में ग्राहकों के लिए ब्रांडेड और गुणवत्तापूर्ण इलेक्ट्रिकल अप्लायंसेज उचित एवं वाजिब कीमत पर उपलब्ध कराए जाएंगे। यहां इलेक्ट्रिकल क्षेत्र से जुड़े विभिन्न उत्पादों के साथ-साथ स्विचेस, केबल, फैंसी लाइट्स, स्विचेस एंड एक्सेसरीज तथा वायर एंड केबल्स समेत कई प्रकार के गुणवत्तापूर्ण सामान उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठान का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को अच्छी क्वालिटी के उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना है। उद्घाटन समारोह में महापौर अरविंद कुमार राणा ने प्रतिष्ठान के संचालक एवं उनके पूरे परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हजारीबाग केबल प्रतिष्ठान के खुलने से निश्चित तौर पर शहर की रौनक बढ़ेगी। साथ ही ग्राहकों को एक ही स्थान पर गुणवत्तापूर्ण इलेक्ट्रिकल उत्पाद और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। व्यापार और ग्राहक सुविधा की दिशा में यह प्रतिष्ठान हजारीबाग के लिए मील का पत्थर साबित होगा। महापौर ने कहा कि शहर में इस तरह के नए एवं व्यवस्थित प्रतिष्ठानों के खुलने से स्थानीय व्यापार को भी मजबूती मिलती है और लोगों को बेहतर विकल्प प्राप्त होते हैं। उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रतिष्ठान के सफल संचालन की कामना करते हुए संचालक उमेश मेहता को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सचिन मेहता, जीवन मेहता, अमर यादव, मुरारी मेहता, विनय मेहता, प्रदीप मेहता, रवि यादव, संजय यादव, नरेश मेहता, आनंद मेहता, आशा देवी, उषा देवी, चिंता देवी, पूर्व देवी, छोटकी देवी, कैलाश मेहता, भुवनेश्वर कुमार, उपेंद्र कुमार, नेहा कुमारी एवं कपिल देव मेहता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
    1
    हजारीबाग केबल प्रतिष्ठान का  महापौर अरविंद कुमार राणा ने किया उद्घाटन
---
नए प्रतिष्ठान से बढ़ेगी शहर की रौनक, ग्राहकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं: महापौर 
---
हजारीबाग। शहर के एनएच-33 स्थित बाली कॉम्प्लेक्स, महफिल बैंक्विट के सामने, बुलेट शोरूम  सिंदूर चौक के समीप हजारीबाग केबल प्रतिष्ठान का मंगलवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। हजारीबाग नगर निगम के महापौर अरविंद कुमार राणा ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर प्रतिष्ठान के संचालक उमेश मेहता ने बताया कि हजारीबाग केबल प्रतिष्ठान में ग्राहकों के लिए ब्रांडेड और गुणवत्तापूर्ण इलेक्ट्रिकल अप्लायंसेज उचित एवं वाजिब कीमत पर उपलब्ध कराए जाएंगे। यहां इलेक्ट्रिकल क्षेत्र से जुड़े विभिन्न उत्पादों के साथ-साथ स्विचेस, केबल, फैंसी लाइट्स, स्विचेस एंड एक्सेसरीज तथा वायर एंड केबल्स समेत कई प्रकार के गुणवत्तापूर्ण सामान उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठान का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को अच्छी क्वालिटी के उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना है।
उद्घाटन समारोह में महापौर अरविंद कुमार राणा ने प्रतिष्ठान के संचालक एवं उनके पूरे परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हजारीबाग केबल प्रतिष्ठान के खुलने से निश्चित तौर पर शहर की रौनक बढ़ेगी। साथ ही ग्राहकों को एक ही स्थान पर गुणवत्तापूर्ण इलेक्ट्रिकल उत्पाद और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। व्यापार और ग्राहक सुविधा की दिशा में यह प्रतिष्ठान हजारीबाग के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
महापौर ने कहा कि शहर में इस तरह के नए एवं व्यवस्थित प्रतिष्ठानों के खुलने से स्थानीय व्यापार को भी मजबूती मिलती है और लोगों को बेहतर विकल्प प्राप्त होते हैं।
उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रतिष्ठान के सफल संचालन की कामना करते हुए संचालक उमेश मेहता को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सचिन मेहता, जीवन मेहता, अमर यादव, मुरारी मेहता, विनय मेहता, प्रदीप मेहता, रवि यादव, संजय यादव, नरेश मेहता, आनंद मेहता, आशा देवी, उषा देवी, चिंता देवी, पूर्व देवी, छोटकी देवी, कैलाश मेहता, भुवनेश्वर कुमार, उपेंद्र कुमार, नेहा कुमारी एवं कपिल देव मेहता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
    user_Ejaj Alam
    Ejaj Alam
    Press हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    9 hrs ago
  • दारू थाना के समीप एन एच 522 मार्ग से पिपचो से बड़वार जाने वाले मार्ग की स्तिथि जर्जर, राहगीरों को आवागमन में बढ़ी परेशानी दारू//दारू थाना के समीप एनएच-522 से मिशन स्कूल रोड होते हुए बड़वार जाने वाले पक्की मार्ग की स्थिति इन दिनों काफी दयनीय हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और खराब सतह के कारण राहगीरों एवं वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।यह मार्ग क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसी सड़क से कई स्कूलों की गाड़ियां, छोटे-बड़े यात्री वाहन एवं अन्य वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण विशेषकर स्कूली बच्चों को लेकर चलने वाले वाहनों के चालकों को काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। बारिश के दौरान सड़क पर बने गड्ढों में पानी जमा हो जाने से स्थिति और भी खराब हो जाती है। स्थानीय ग्रामीणों एवं वाहन चालकों ने संबंधित विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री मार्ग होने के बावजूद इसकी हालत लंबे समय से खराब है। यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो आवागमन की समस्या और गंभीर हो सकती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग से सड़क का निरीक्षण कर शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है।#NHAI #pradeep prasad #सांसद #उपायुक्त #ग्रामीण सड़क मंत्रालय #दारू #hazaribag
    1
    दारू थाना के समीप एन एच 522 मार्ग से  पिपचो से  बड़वार  जाने वाले मार्ग की स्तिथि जर्जर, राहगीरों को आवागमन में बढ़ी परेशानी

दारू//दारू थाना के समीप एनएच-522 से मिशन स्कूल रोड होते हुए बड़वार जाने वाले पक्की मार्ग की स्थिति इन दिनों काफी दयनीय हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और खराब सतह के कारण राहगीरों एवं वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।यह मार्ग क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसी सड़क से कई स्कूलों की गाड़ियां, छोटे-बड़े यात्री वाहन एवं अन्य वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण विशेषकर स्कूली बच्चों को लेकर चलने वाले वाहनों के चालकों को काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। बारिश के दौरान सड़क पर बने गड्ढों में पानी जमा हो जाने से स्थिति और भी खराब हो जाती है।
स्थानीय ग्रामीणों एवं वाहन चालकों ने संबंधित विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री मार्ग होने के बावजूद इसकी हालत लंबे समय से खराब है। यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो आवागमन की समस्या और गंभीर हो सकती है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग से सड़क का निरीक्षण कर शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है।#NHAI #pradeep prasad #सांसद #उपायुक्त #ग्रामीण सड़क मंत्रालय #दारू #hazaribag
    user_Roushan sinha
    Roushan sinha
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    11 hrs ago
  • संस्कार भारती हजारीबाग इकाई के द्वारा मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन ​"मेहंदी एवं रंगोली कलाएं भारतीय समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करती है" — शेफाली गुप्ता ​ ​अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की हजारीबाग जिला इकाई द्वारा मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय हिन्दू +2 उच्च विद्यालय में किया गया। विशेष कर महिलाओं के लिए आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य परिवार में भारतीय सभ्यता एवं संस्कार का पुनर्स्थापना करना है। ​कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शेफाली गुप्ता, संरक्षिका डॉक्टर शोभा सहाय, प्रदेश कोषाध्यक्ष सी ए विकास वर्मा, विभाग प्रमुख शंकर चंद्र पाठक, जिला अध्यक्ष कुमार केशव, डॉक्टर अखौरी वीणा प्रसाद, चित्रकला आयाम संयोजक संजय कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। परम्परानुरूप संस्कार भारती ध्येयगीत - 'साध्य यति संस्कार भारती भारदे नवजीवनम' - का गायन कुमार केशव, राकेश रंजन एवं अन्य सदस्यों के द्वारा सामूहिक रूप से किया गया। ​जिला अध्यक्ष कुमार केशव के द्वारा स्वागत संबोधन के पश्चात संस्था की संरक्षिका डॉक्टर शोभा सहाय ने मेहंदी रंगोली प्रतियोगिता के आयोजन का महत्व पर प्रकाश डाला। प्रदेश कोषाध्यक्ष सी ए विकास वर्मा के द्वारा संबोधन के पश्चात मुख्य अतिथि शेफाली गुप्ता ने उपस्थित कला साधकों को संबोधित किया। प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा विभाग प्रमुख शंकर चंद्र पाठक ने किया। ​🏆 प्रतियोगिता के विजेता परिणाम (दिनांक: 23-08-2026) ​🎨 रंगोली प्रतियोगिता परिणाम: ​वर्ग - अ (0 से 11 वर्ष): ​प्रथम: उम्मुल साइमा (पिता: अमजद अंसारी, मनडई कलां) ​द्वितीय: कृति सोनल (पिता: सतेन्द्र कुमार, स०शि०वी०मन्दिर कुम्हारटोली) ​तृतीय: अयांश कुमार (पिता: प्रशांत कुमार, सुरेश कॉलोनी) ​सांत्वना: रिद्धि पाठक (पिता:निशिकांत पाठक, स०शि०वी०मन्दिर कुम्हारटोली) ​वर्ग - ब (11 से 15 वर्ष): ​प्रथम: श्वेता कुमारी (पिता: संतोष कुमार यादव,स०शि०वी०मन्दिर कुम्हारटोली) ​द्वितीय: सोनाक्षी भारती (पिता: मोहन राम, बिहारी बालिका उच्च विद्यालय) ​तृतीय: साक्षी (पिता: सूरज विश्वकर्मा,स०शि०वी०मन्दिरकुम्हारटोली) ​सांत्वना: अंतरा चक्रवर्ती (पिता: अजय चक्रवर्ती,स०शि०वी०मन्दिर कुम्हारटोली) ​वर्ग - स (> 15 वर्ष): ​प्रथम: मेघा राज (पिता: मुन्द्रिका राम, के०बी० महाविद्यालय) ​द्वितीय: पूर्णिमा कुमारी (पिता: किशोर कुमार पंडित, कुम्हारटोली) ​तृतीय: शांति कुमारी (पिता: किशोर कुमार पंडित, कुम्हारटोली) ​सांत्वना: सरस्वती बेक (पिता: भोला उराँव, सिंघानी, कोर्रा) ​🌿 मेहंदी प्रतियोगिता परिणाम: ​वर्ग - अ (0 से 11 वर्ष): ​प्रथम: श्वेता कुमारी (पिता: संतोष कु० यादव, स०शि०वी०मन्दिर कुम्हारटोली) ​द्वितीय: सताक्षी आर्मेन (पिता: प्रवीण कुमार, शिवदयाल नगर) ​तृतीय: रजनी कुमारी (पिता: रणजीत पाण्डेय, स०शि०वी०मन्दिर कुम्हारटोली) ​सांत्वना: अंकिता कुमारी (पिता: दीपक यादव,स०शि०वी०मन्दिर कुम्हारटोली) ​वर्ग - ब (11 से 15 वर्ष): ​प्रथम: काजल कुमारी (पिता: नीरज कुमार, ओकनी) ​द्वितीय: मानवी कुमारी (पिता: जितेन्द्र राणा,देंगुरा) ​तृतीय: कृतिका कुमारी (पिता: किशोर प्रजापति, कुम्हारटोली) ​सांत्वना: खुशी कुमारी (पिता: प्रदीप साव, कानी बाजार) ​वर्ग - स (> 15 वर्ष): ​प्रथम: नफीशा प्रवीन (पिता: मो० शफीक, पेलावल) ​द्वितीय: ज़रीन इरशाद (पिता: मो० इरशाद, पेलावल) ​तृतीय: शांति कुमारी (पिता: किशोर कु० पंडित, कुम्हारटोली) ​सांत्वना: अरफा नाज (पिता: आलमगीर आलम, काजी मुहल्ला) ​प्रवीण जायसवाल, संजय कुमार, रंजन कुमार दास एवं सीता देवी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मंच संचालन जिला मंत्री विनीत छाबड़ा (जैन) ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष अनिल पाण्डेय ने किया। ​आज के कार्यक्रम में सह मंत्री राजीव झा, राकेश रंजन, अविरल लाल, अमित गुप्ता, किशोर कुमार सिन्हा, मनोज जी आदि सदस्यों की उपस्थिति रही। विनीत छाबड़ा जिला सचिव संस्कार भारती हजारीबाग इकाई
    1
    संस्कार भारती हजारीबाग इकाई के द्वारा मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

​"मेहंदी एवं रंगोली कलाएं भारतीय समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करती है" — शेफाली गुप्ता
​
​अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की हजारीबाग जिला इकाई द्वारा मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय हिन्दू +2 उच्च विद्यालय में किया गया। विशेष कर महिलाओं के लिए आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य परिवार में भारतीय सभ्यता एवं संस्कार का पुनर्स्थापना करना है।
​कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शेफाली गुप्ता, संरक्षिका डॉक्टर शोभा सहाय, प्रदेश कोषाध्यक्ष सी ए विकास वर्मा, विभाग प्रमुख शंकर चंद्र पाठक, जिला अध्यक्ष कुमार केशव, डॉक्टर अखौरी वीणा प्रसाद, चित्रकला आयाम संयोजक संजय कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। परम्परानुरूप संस्कार भारती ध्येयगीत - 'साध्य यति संस्कार भारती भारदे नवजीवनम' - का गायन कुमार केशव, राकेश रंजन एवं अन्य सदस्यों के द्वारा सामूहिक रूप से किया गया।
​जिला अध्यक्ष कुमार केशव के द्वारा स्वागत संबोधन के पश्चात संस्था की संरक्षिका डॉक्टर शोभा सहाय ने मेहंदी रंगोली प्रतियोगिता के आयोजन का महत्व पर प्रकाश डाला। प्रदेश कोषाध्यक्ष सी ए विकास वर्मा के द्वारा संबोधन के पश्चात मुख्य अतिथि  शेफाली गुप्ता ने उपस्थित कला साधकों को संबोधित किया। प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा विभाग प्रमुख शंकर चंद्र पाठक ने किया।
​🏆 प्रतियोगिता के विजेता परिणाम (दिनांक: 23-08-2026)
​🎨 रंगोली प्रतियोगिता परिणाम:
​वर्ग - अ (0 से 11 वर्ष): 
​प्रथम: उम्मुल साइमा (पिता: अमजद अंसारी, मनडई कलां)
​द्वितीय: कृति सोनल (पिता: सतेन्द्र कुमार,
स०शि०वी०मन्दिर कुम्हारटोली)
​तृतीय: अयांश कुमार (पिता: प्रशांत कुमार, सुरेश कॉलोनी)
​सांत्वना: रिद्धि पाठक (पिता:निशिकांत पाठक, स०शि०वी०मन्दिर कुम्हारटोली)
​वर्ग - ब (11 से 15 वर्ष): 
​प्रथम: श्वेता कुमारी (पिता: संतोष कुमार यादव,स०शि०वी०मन्दिर कुम्हारटोली)
​द्वितीय: सोनाक्षी भारती (पिता: मोहन राम, बिहारी बालिका उच्च विद्यालय)
​तृतीय: साक्षी (पिता: सूरज विश्वकर्मा,स०शि०वी०मन्दिरकुम्हारटोली)
​सांत्वना: अंतरा चक्रवर्ती (पिता: अजय चक्रवर्ती,स०शि०वी०मन्दिर  कुम्हारटोली)
​वर्ग - स (> 15 वर्ष): 
​प्रथम: मेघा राज (पिता: मुन्द्रिका राम, के०बी० महाविद्यालय)
​द्वितीय: पूर्णिमा कुमारी (पिता: किशोर कुमार पंडित, कुम्हारटोली)
​तृतीय: शांति कुमारी (पिता: किशोर कुमार पंडित, कुम्हारटोली)
​सांत्वना: सरस्वती बेक (पिता: भोला उराँव, सिंघानी, कोर्रा)
​🌿 मेहंदी प्रतियोगिता परिणाम:
​वर्ग - अ (0 से 11 वर्ष): 
​प्रथम: श्वेता कुमारी (पिता: संतोष कु० यादव, स०शि०वी०मन्दिर कुम्हारटोली)
​द्वितीय: सताक्षी आर्मेन (पिता: प्रवीण कुमार, शिवदयाल नगर)
​तृतीय: रजनी कुमारी (पिता: रणजीत पाण्डेय, स०शि०वी०मन्दिर कुम्हारटोली)
​सांत्वना: अंकिता कुमारी (पिता: दीपक यादव,स०शि०वी०मन्दिर कुम्हारटोली)
​वर्ग - ब (11 से 15 वर्ष): 
​प्रथम: काजल कुमारी (पिता: नीरज कुमार, ओकनी)
​द्वितीय: मानवी कुमारी (पिता: जितेन्द्र राणा,देंगुरा)
​तृतीय: कृतिका कुमारी (पिता: किशोर प्रजापति, कुम्हारटोली)
​सांत्वना: खुशी कुमारी (पिता: प्रदीप साव, कानी बाजार)
​वर्ग - स (> 15 वर्ष): 
​प्रथम: नफीशा प्रवीन (पिता: मो० शफीक, पेलावल)
​द्वितीय: ज़रीन इरशाद (पिता: मो० इरशाद, पेलावल)
​तृतीय: शांति कुमारी (पिता: किशोर कु० पंडित, कुम्हारटोली)
​सांत्वना: अरफा नाज (पिता: आलमगीर आलम, काजी मुहल्ला)
​प्रवीण जायसवाल, संजय कुमार, रंजन कुमार दास एवं सीता देवी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मंच संचालन जिला मंत्री विनीत छाबड़ा (जैन) ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष अनिल पाण्डेय ने किया।
​आज के कार्यक्रम में सह मंत्री राजीव झा, राकेश रंजन, अविरल लाल, अमित गुप्ता, किशोर कुमार सिन्हा, मनोज जी आदि सदस्यों की उपस्थिति रही। 
विनीत छाबड़ा 
जिला सचिव संस्कार भारती 
हजारीबाग इकाई
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    20 hrs ago
  • 10 लाख की सड़क... बारिश में ढलाई! नगर निगम के काम पर उठे गंभीर सवाल
    1
    10 लाख की सड़क... बारिश में ढलाई! नगर निगम के काम पर उठे गंभीर सवाल
    user_Shashikant
    Shashikant
    Court reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.