Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुलिस की सघन वाहन जांच, हेलमेट व कागजात की हुई पड़ताल एंटी क्राइम अभियान में चिनियां पुलिस की वाहन जांच हेमंत कुमार कीरिपोर्ट चिनियां। एंटी क्राइम अभियान के तहत चिनियां पुलिस ने न्यू बस स्टैंड के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान आने-जाने वाले दोपहिया वाहनों को रोककर पुलिस ने हेलमेट, वाहन के आवश्यक कागजात समेत अन्य बिंदुओं की बारीकी से जांच की। मौके पर असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर कसीद हुसैन, ओमप्रकाश कुमार सहित पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। रविवार शाम चेकिंग अभियान के दौरान पूछे जाने पर पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर एंटी क्राइम अभियान के तहत यह जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने और सड़क सुरक्षा को लेकर आगे भी क्षेत्र में इस तरह की जांच लगातार जारी रहेगी।
Hemant Kumar. (7294972353)
पुलिस की सघन वाहन जांच, हेलमेट व कागजात की हुई पड़ताल एंटी क्राइम अभियान में चिनियां पुलिस की वाहन जांच हेमंत कुमार कीरिपोर्ट चिनियां। एंटी क्राइम अभियान के तहत चिनियां पुलिस ने न्यू बस स्टैंड के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान आने-जाने वाले दोपहिया वाहनों को रोककर पुलिस ने हेलमेट, वाहन के आवश्यक कागजात समेत अन्य बिंदुओं की बारीकी से जांच की। मौके पर असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर कसीद हुसैन, ओमप्रकाश कुमार सहित पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। रविवार शाम चेकिंग अभियान के दौरान पूछे जाने पर पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर एंटी क्राइम अभियान के तहत यह जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने और सड़क सुरक्षा को लेकर आगे भी क्षेत्र में इस तरह की जांच लगातार जारी रहेगी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बीजपुर मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया का बाईपास बदहाल, आए दिन फंस रहे वाहन। बीजपुर मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया का बाईपास बदहाल, आए दिन फंस रहे वाहन। विंढमगंज। विंढमगंज-बीजपुर मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया के पास बनाए गए बाईपास मार्ग की स्थिति इन दिनों वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाईपास सड़क के निर्माण में निर्धारित मानकों का उचित ध्यान नहीं रखा गया, जिसके चलते आए दिन वाहन फंस रहे हैं और आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्थिति खराब होने के कारण विशेषकर भारी वाहनों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वाहन सड़क पर फंस जाने से जाम जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार से मांग की है कि बाईपास मार्ग को तत्काल दुरुस्त कराया जाए तथा सड़क को आवागमन के अनुकूल बनाया जाए। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों और यातायात व्यवस्था का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर बाईपास सड़क की स्थिति की जांच कराने तथा आवश्यक सुधार कार्य तत्काल कराने की मांग की है। लोगों का आरोप है कि समस्या सामने आने के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से परेशानी बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क को सुरक्षित और सुचारु नहीं किया गया तो आवागमन को लेकर बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। नोट: ठेकेदार या संबंधित विभाग का पक्ष इस खबर में उपलब्ध नहीं हो सका है। उनका पक्ष मिलने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।1
- 🛑 केतार (गढ़वा) एमएमडीआर संशोधन के खिलाफ झामुमो ने राष्ट्रपति के नाम दिया आवेदन, मनु बाबा भी रहे शामिल1
- रामानुजगंज चौपाटी के पास शराबी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, बीच सड़क पर लेटकर किया हंगामा रामानुजगंज। शहर के चौपाटी के पास रविवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब शराब के नशे में एक युवक ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। युवक कभी सड़क पर लेट जाता तो कभी अचानक उठकर वाहनों के बीच पहुंच जाता। उसकी इस हरकत से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक पूरी तरह नशे में दिखाई दे रहा था और बार-बार बीच सड़क पर आकर हंगामा कर रहा था। मौके पर मौजूद लोगों और वाहन चालकों ने युवक को सड़क से हटाने और समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं हुआ। युवक के सड़क पर लेटने और अचानक वाहनों के सामने पहुंचने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रही। वहीं, सड़क पर उसके इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के कारण कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक सड़क पर लेटकर हंगामा करता और बार-बार सड़क के बीच पहुंचता नजर आ रहा है। घटना के कारण चौपाटी क्षेत्र में लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। फिलहाल युवक को सड़क से हटाने और यातायात सामान्य कराने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा प्रयास किया गया। घटना के दौरान युवक की हरकतों ने सड़क से गुजर रहे लोगों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी।1
- चंदौरा गांव मे गौ हत्या के मामले मे तनाव पुर्ण का महौल.. चंदौरा गांव मे गौ हत्या के मामले मे तनाव पुर्ण का महौल..1
- लंबे समय से बीमार कमला देवी का इलाज के दौरान निधन, परिवार में शोक। लंबे समय से बीमार कमला देवी का इलाज के दौरान निधन, परिवार में शोक गढ़वा। भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरही निवासी अमेरिका राम की धर्मपत्नी कमला देवी का लंबे समय से बीमारी से जूझने के बाद इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, नाते-रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि कमला देवी लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका इलाज कराया जा रहा था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव और आसपास के लोगों ने भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत कमला देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। परिजनों एवं नाते-रिश्तेदारों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। कमला देवी के निधन से परिवार ने अपना एक महत्वपूर्ण सदस्य खो दिया है। उनके सरल स्वभाव और पारिवारिक व्यवहार को याद करते हुए लोगों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत दृष्टि लाइव न्यूज़ परिवार की ओर से दिवंगत कमला देवी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।2
- परहाटोली पंचायत में करम मिलन की धूम, गांवों ने मिलकर मनाया खुशियों का पर्व अनुपम संदेश / जोनसन लकड़ा / विश्रामपुर / महुआडांड़ : [ लातेहार] परहाटोली पंचायत के पचोरा में रविवार को ग्राम सभा संगठन समिति की ओर से करम मिलन समारोह आयोजित हुआ। मांदर की थाप, करम गीत और पारंपरिक नृत्य से पूरा परिसर उत्सवमय रहा। नृत्य प्रतियोगिता में डुम्बरडीह प्रथम, कुरोकला व बेलटोली संयुक्त रूप से द्वितीय तथा बोड़ाकोना तृतीय रहा। विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह में विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवक-युवतियां व बच्चे शामिल हुए।2
- बाजना थाने के सामने सोने चांदी की दुकान में चोरी सीसीटीवी में कैद अज्ञात नकाबपोश बदमाश देखिए तस्वीर बाजना थाने के सामने सोने चांदी की दुकान में चोरी सीसीटीवी में कैद अज्ञात नकाबपोश बदमाश देखिए तस्वीर1
- सरकारी सुविधाओं से दूर दातुखाड़ की दर्दनाक तस्वीर : मरीज को खटिया पर ढोकर नदी पार कर पांच किमी बाद मिली सड़क अनुपम संदेश / जोनसन लकड़ा / महुआडांड़ [लातेहार ] महुआडांड़ प्रखण्ड के अंतर्गत परहाटोली पंचायत के सुदूरवर्ती दातुखाड़ गांव में ग्रामीण आज भी सड़क, पुल-पुलिया, बिजली, पेयजल और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। सोमवार को गांव की बदहाल व्यवस्था तब सामने आई, जब करीब 30 वर्षीय सिम्पल कोरवा की तबीयत बिगड़ने पर ग्रामीणों को उन्हें खटिया पर लादकर करीब पांच किलोमीटर तक पैदल ले जाना पड़ा। इस दौरान नदी को दो बार पार कर मुख्य सड़क तक पहुंचाया गया, जहां से ऑटो से अस्पताल भेजा गया। ग्रामीणों के अनुसार गांव में पक्की सड़क और नदी पर पुल-पुलिया नहीं होने के कारण आपात स्थिति में मरीजों को इसी तरह खटिया पर ढोकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने से परेशानी और बढ़ जाती है। गांव में नियमित स्वास्थ्य शिविर और एएनएम की सुविधा भी नहीं होने की बात ग्रामीणों ने कही है। वहीं, गांव का जलमीनार करीब पांच वर्षों से खराब पड़ा है। इसके कारण ग्रामीण नदी का पानी पीने और घरेलू कार्यों में इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। बिजली की सुविधा भी अब तक गांव तक नहीं पहुंची है और बिजली के खंभे तक नहीं लगाए गए हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई समेत रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से दातुखाड़ में सड़क निर्माण, नदी पर पुल-पुलिया, जलमीनार की मरम्मत, स्वच्छ पेयजल, बिजली कनेक्शन और नियमित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।2
- 🚨 #ब्रेकिंग_सोनभद्र हाईवा की जोरदार टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत। रॉबर्ट्सगंज से चोपन जाते समय बसकटवा मोड़ के पास हादसा। बाइक पर तीन युवक सवार थे। मृतकों की पहचान अरविंद यादव निवासी सिंदुरिया और राजू पुत्र स्व. रामदुलारे, पटवध चोपन के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर चोपन सीएचसी भेजा, तीसरे युवक की तलाश जारी। DM Sonbhadra SP Sonbhadra JJ Communication. Buy and Sell Old Mobile Phones1