Shuru
Apke Nagar Ki App…
परहाटोली पंचायत में करम मिलन की धूम, गांवों ने मिलकर मनाया खुशियों का पर्व अनुपम संदेश / जोनसन लकड़ा / विश्रामपुर / महुआडांड़ : [ लातेहार] परहाटोली पंचायत के पचोरा में रविवार को ग्राम सभा संगठन समिति की ओर से करम मिलन समारोह आयोजित हुआ। मांदर की थाप, करम गीत और पारंपरिक नृत्य से पूरा परिसर उत्सवमय रहा। नृत्य प्रतियोगिता में डुम्बरडीह प्रथम, कुरोकला व बेलटोली संयुक्त रूप से द्वितीय तथा बोड़ाकोना तृतीय रहा। विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह में विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवक-युवतियां व बच्चे शामिल हुए।
JONSON LAKRA
परहाटोली पंचायत में करम मिलन की धूम, गांवों ने मिलकर मनाया खुशियों का पर्व अनुपम संदेश / जोनसन लकड़ा / विश्रामपुर / महुआडांड़ : [ लातेहार] परहाटोली पंचायत के पचोरा में रविवार को ग्राम सभा संगठन समिति की ओर से करम मिलन समारोह आयोजित हुआ। मांदर की थाप, करम गीत और पारंपरिक नृत्य से पूरा परिसर उत्सवमय रहा। नृत्य प्रतियोगिता में डुम्बरडीह प्रथम, कुरोकला व बेलटोली संयुक्त रूप से द्वितीय तथा बोड़ाकोना तृतीय रहा। विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह में विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवक-युवतियां व बच्चे शामिल हुए।
More news from झारखंड and nearby areas
- जर्जर सड़क दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है राहगीरों व वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना उक्त दृश्य लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत कुंदगड़ी मोड़ के समीप निर्मित पुल एवं जोगना मोड़ के समीप देखने को मिल रहा है। जर्जर सड़क के कारण राहगीरों,वाहन चालकों एवं स्कूली बच्चों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सड़क की खस्ता हालत पर स्थानीय लोग जनप्रतिनिधि एवं शासन प्रशासन के प्रति जताया नराजगी कहा आये दिन छोटी छोटी घटना आम हो गया है। जबकि कुंदगड़ी मोड़ के समीप निर्मित पुल पर गधे तथा निकला छड़ बड़ी घटना को आमंत्रित कर रहा है।1
- 12 घंटे में हत्या मामले में पुलिस ने किया उद्भेदन, तीन आरोपित गिरफ्तार एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी रूपेश कुमार, लातेहार: पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर लातेहार पुलिस ने नाबालिग युवक के साथ मारपीट कर हत्या के मामले का त्वरित उद्भेदन करते हुए 12 घंटे के अंदर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। मामले का उद्भेदन एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित छापामारी दल के सूचना के आधार पर किया। सोमवार को एसडीपीओ ने लातेहार थाना में प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार 27 सितंबर को लातेहार थाना क्षेत्र के पतकी पुलिस पिकेट के समीप श्याम किशोर पासवान के नाबालिग पुत्र का अपहरण कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी। आरोप है कि आरोपितों ने उसकी हत्या की नीयत से उसे मुख्य सड़क से गुजर रहे हाइवा के नीचे धक्का दे दिया। गंभीर रूप से घायल नाबालिग की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल गठित किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपित अरबाज आलम का मृतक की बहन के साथ प्रेम प्रसंग था। मृतक इसका विरोध करता था। इसी को लेकर बदले की भावना से अरबाज ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की योजना बनाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में अरबाज आलम (21), पिता शमीम अंसारी, ग्राम बेन्दी; समीर अंसारी (19), पिता नौशाद अंसारी, वर्तमान पता बेन्दी तथा कमलेश कुमार सिंह (19), पिता हरिनाम सिंह, ग्राम पतकी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपितों के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। घटनास्थल से मृतक का ब्लड सैंपल भी जांच के लिए लिया गया है। इस छापामारी दल में थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान,पुअनि कामता कुमार, पुअनि शशि कुमार, पुअनि रमाकांत गुप्ता, पुअनि राजा दिलावर, राहुल सिन्हा, संतोष कुमार, अरविंद तिवारी समेत लातेहार थाना के पुलिस पदाधिकारी, तकनीकी शाखा के कर्मी व सशस्त्र बल शामिल थे।3
- प्राइवेट हॉस्पिटल में महिला की जान लेने की कोशिश का आरोप.?🤔😱1
- 17 जंगली हाथियों का झुंड पहुंचा पालकोट, ग्रामीणों में दहशत का माहौल सिमडेगा जिले में उत्पात मचाने के बाद 17 जंगली हाथियों का झुंड गुमला जिला के पालकोट प्रखंड में प्रवेश कर गया है। बताया जा रहा है कि पालकोट के सनईडीह में बीती रात जंगली हाथियों का झुंड पहुंचने से ग्रामीण काफी दहशत में है। ग्रामीणों को अपनी फसल के नुकसान होने का खतरा सता रहा है, हालांकि अभी तक किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि जंगली हाथियों का झुंड गाँव के समीप जंगल में अभी भी जमा हुआ है। वन विभाग की टीम लगातार जंगली हाथियों को सुरक्षित छत्तीसगढ़ की ओर भेजने में लगी हुई है। वही वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगली हाथियों के नजदीक ना जाने की सलाह दी है।1
- परहाटोली पंचायत में करम मिलन की धूम, गांवों ने मिलकर मनाया खुशियों का पर्व अनुपम संदेश / जोनसन लकड़ा / विश्रामपुर / महुआडांड़ : [ लातेहार] परहाटोली पंचायत के पचोरा में रविवार को ग्राम सभा संगठन समिति की ओर से करम मिलन समारोह आयोजित हुआ। मांदर की थाप, करम गीत और पारंपरिक नृत्य से पूरा परिसर उत्सवमय रहा। नृत्य प्रतियोगिता में डुम्बरडीह प्रथम, कुरोकला व बेलटोली संयुक्त रूप से द्वितीय तथा बोड़ाकोना तृतीय रहा। विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह में विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवक-युवतियां व बच्चे शामिल हुए।2
- सरकारी सुविधाओं से दूर दातुखाड़ की दर्दनाक तस्वीर : मरीज को खटिया पर ढोकर नदी पार कर पांच किमी बाद मिली सड़क अनुपम संदेश / जोनसन लकड़ा / महुआडांड़ [लातेहार ] महुआडांड़ प्रखण्ड के अंतर्गत परहाटोली पंचायत के सुदूरवर्ती दातुखाड़ गांव में ग्रामीण आज भी सड़क, पुल-पुलिया, बिजली, पेयजल और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। सोमवार को गांव की बदहाल व्यवस्था तब सामने आई, जब करीब 30 वर्षीय सिम्पल कोरवा की तबीयत बिगड़ने पर ग्रामीणों को उन्हें खटिया पर लादकर करीब पांच किलोमीटर तक पैदल ले जाना पड़ा। इस दौरान नदी को दो बार पार कर मुख्य सड़क तक पहुंचाया गया, जहां से ऑटो से अस्पताल भेजा गया। ग्रामीणों के अनुसार गांव में पक्की सड़क और नदी पर पुल-पुलिया नहीं होने के कारण आपात स्थिति में मरीजों को इसी तरह खटिया पर ढोकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने से परेशानी और बढ़ जाती है। गांव में नियमित स्वास्थ्य शिविर और एएनएम की सुविधा भी नहीं होने की बात ग्रामीणों ने कही है। वहीं, गांव का जलमीनार करीब पांच वर्षों से खराब पड़ा है। इसके कारण ग्रामीण नदी का पानी पीने और घरेलू कार्यों में इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। बिजली की सुविधा भी अब तक गांव तक नहीं पहुंची है और बिजली के खंभे तक नहीं लगाए गए हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई समेत रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से दातुखाड़ में सड़क निर्माण, नदी पर पुल-पुलिया, जलमीनार की मरम्मत, स्वच्छ पेयजल, बिजली कनेक्शन और नियमित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।2
- प्रेम प्रसंग में उत्पन्न विवाद के कारण पतकी पुलिस पिकेट के समीप नाबालिग पर हुई थी जन लेवा हमला: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लातेहार । सोमवार की शाम 4:00 बजे लातेहार थाना में प्रेस वार्ता के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लातेहार संदीप कुमार ने बताया कि बहन से प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर रची साजिश, अपहरण के बाद बेरहमी से पीटा और रिम्स ले जाने के दौरान हुई थी नाबालिक की मौत। अनुसंधान के क्रम में घटना में शामिल तीन आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।1
- लातेहार पतकी में नाबालिग किशोर की हत्या का खुलासा, प्रेम प्रसंग के विवाद में तीन आरोपी गिरफ्तार संतोष कुमार लातेहार। लातेहार पतकी पुलिस पिकेट के समीप नाबालिग किशोर के अपहरण एवं मारपीट के बाद हुई मौत के मामले का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने लातेहार थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी।एसडीपीओ ने बताया कि 27 सितंबर को परसही निवासी श्याम किशोर पासवान के नाबालिग पुत्र के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। बेहतर इलाज के लिए रिम्स जाने के कारण में उसकी मृत्यु हो गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी दल गठित किया गया। तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अरबाज आलम का मृतक की बहन के साथ प्रेम प्रसंग था, जिसका मृतक विरोध करता था। पुलिस का कहना है कि इसी विवाद के कारण आरोपियों ने घात लगाकर किशोर का अपहरण किया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद मुख्य सड़क से गुजर रहे हाइवा के नीचे धक्का देने की बात पुलिस ने बताई है।गिरफ्तार आरोपियों में अरबाज आलम (21), समीर अंसारी (19) और कमलेश कुमार सिंह (19) शामिल हैं। पुलिस ने तीन मोबाइल फोन और घटनास्थल से मृतक का ब्लड सैंपल जब्त किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान एस आई संतोष कुमार,एस आई राजा दिलावर, एस आई रविंद्र महली, एस आई कामता समेत पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।4