logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महिला व किशोरी पर जानलेवा हमला पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार बाराबंकी में दबंगों के हौसले बुलंद महिला-किशोरी पर जानलेवा हमला पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार बाराबंकी। जनपद के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है , जहां घर में घुसकर महिला और किशोरी पर कथित तौर पर जानलेवा हमला किया गया सूत्रों के अनुसार बताते चलें कि पीड़ित गुलाम नवी के अनुसार, 3 अप्रैल 2026 की रात करीब 8 बजे वह घर से बाहर था। घर पर उसकी भाभी ननकुन्नी उर्फ जैबुलनिशा और भतीजी राबिया मौजूद थीं। आरोप है कि पड़ोस के दबंग लोग पुरानी रंजिश के चलते ईंट, लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से लैस होकर घर में घुस आए। हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए दोनों पर हमला कर दिया। राबिया के चेहरे पर ईंट से वार किया गया, जिससे उसका होंठ फट गया और जबड़ा प्रभावित हुआ। वहीं ननकुन्नी के सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार किया गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। दोनों घायल मौके पर ही बेहोश हो गए घायलों को सूरतगंज सीएचसी और फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके सिर और चेहरे पर टांके लगे हैं। इसके बावजूद पीड़ित का आरोप है कि मेडिकल रिपोर्ट को “नॉर्मल” दिखाया गया और पुलिस ने भी गंभीर धाराओं के बजाय मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। उनका कहना है कि जिन धाराओं में मुकदमा दर्ज होना चाहिए था, उन्हें नहीं लगाया गया पीड़ित का यह भी आरोप है कि आरोपी खुलेआम धमकी दे रहे हैं—“मुकदमा वापस ले लो, हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे।” इससे परिवार दहशत में है। क्या पीड़ित को न्याय के बजाय दबाव झेलना पड़ रहा है? पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मुकदमे में गंभीर धाराएं जोड़ी जाएं, निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। फिलहाल पीड़ित परिवार जिला अस्पताल में इलाज करा रहा है, लेकिन न्याय की उम्मीद में दर-दर भटकने को मजबूर है। अब देखना है कि प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है और पीड़ितों को कब न्याय मिल पाता है

22 hrs ago
user_Journalist Manoj Shukla
Journalist Manoj Shukla
सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
22 hrs ago

महिला व किशोरी पर जानलेवा हमला पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार बाराबंकी में दबंगों के हौसले बुलंद महिला-किशोरी पर जानलेवा हमला पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार बाराबंकी। जनपद के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है , जहां घर में घुसकर महिला और किशोरी पर कथित तौर पर जानलेवा हमला किया गया सूत्रों के अनुसार बताते चलें कि पीड़ित गुलाम नवी के अनुसार, 3 अप्रैल 2026 की रात करीब 8 बजे वह घर से बाहर था। घर पर उसकी भाभी ननकुन्नी उर्फ जैबुलनिशा और भतीजी राबिया मौजूद थीं। आरोप है कि पड़ोस के दबंग लोग पुरानी रंजिश के चलते ईंट, लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से लैस होकर घर में घुस आए। हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए दोनों पर हमला कर दिया। राबिया के चेहरे पर ईंट से वार किया गया, जिससे उसका होंठ फट गया और जबड़ा प्रभावित हुआ। वहीं ननकुन्नी के सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार किया गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। दोनों घायल मौके पर ही बेहोश हो गए घायलों को सूरतगंज सीएचसी और फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके सिर और चेहरे पर टांके लगे हैं। इसके बावजूद पीड़ित का आरोप है कि मेडिकल रिपोर्ट को “नॉर्मल” दिखाया गया और पुलिस ने भी गंभीर धाराओं के बजाय मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। उनका कहना है कि जिन धाराओं में मुकदमा दर्ज होना चाहिए था, उन्हें नहीं लगाया गया पीड़ित का यह भी आरोप है कि आरोपी खुलेआम धमकी दे रहे हैं—“मुकदमा वापस ले लो, हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे।” इससे परिवार दहशत में है। क्या पीड़ित को न्याय के बजाय दबाव झेलना पड़ रहा है? पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मुकदमे में गंभीर धाराएं जोड़ी जाएं, निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। फिलहाल पीड़ित परिवार जिला अस्पताल में इलाज करा रहा है, लेकिन न्याय की उम्मीद में दर-दर भटकने को मजबूर है। अब देखना है कि प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है और पीड़ितों को कब न्याय मिल पाता है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 📍 दर्दनाक हादसा | आंध्र प्रदेश Alluri Sitarama Raju District के मुल्लुंगुम्मी वॉटरफॉल में स्कूल की छुट्टियों के दौरान घूमने गई तीन नाबालिग लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी सहेलियां मिलकर वॉटरफॉल पर एन्जॉय कर रही थीं और रील्स बना रही थीं। इसी दौरान अचानक गहरे पानी में जाने से हादसा हो गया। डूबते समय का वीडियो भी सामने आया है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। 🕯️ मृतक छात्राओं की पहचान: ▪️ ट्रिशा (17 वर्ष) ▪️ रत्ना कुमारी (16 वर्ष) ▪️ पवित्रा (16 वर्ष) घटना के वक्त साथ में मौजूद उनकी दो सहेलियां सुरक्षित हैं। यह हादसा एक बार फिर याद दिलाता है कि प्राकृतिक जलस्रोतों पर जरा सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। 🙏 ईश्वर दिवंगत बेटियों की आत्मा को शांति दे और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। #Accident #WaterFall #AndhraPradesh #SafetyFirst
    1
    📍 दर्दनाक हादसा | आंध्र प्रदेश
Alluri Sitarama Raju District के मुल्लुंगुम्मी वॉटरफॉल में स्कूल की छुट्टियों के दौरान घूमने गई तीन नाबालिग लड़कियों की डूबने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि सभी सहेलियां मिलकर वॉटरफॉल पर एन्जॉय कर रही थीं और रील्स बना रही थीं। इसी दौरान अचानक गहरे पानी में जाने से हादसा हो गया। डूबते समय का वीडियो भी सामने आया है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है।
🕯️ मृतक छात्राओं की पहचान:
▪️ ट्रिशा (17 वर्ष)
▪️ रत्ना कुमारी (16 वर्ष)
▪️ पवित्रा (16 वर्ष)
घटना के वक्त साथ में मौजूद उनकी दो सहेलियां सुरक्षित हैं।
यह हादसा एक बार फिर याद दिलाता है कि प्राकृतिक जलस्रोतों पर जरा सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
🙏 ईश्वर दिवंगत बेटियों की आत्मा को शांति दे और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।
#Accident #WaterFall #AndhraPradesh #SafetyFirst
    user_रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बाराबंकी में दबंगों के हौसले बुलंद महिला-किशोरी पर जानलेवा हमला पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार बाराबंकी। जनपद के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है , जहां घर में घुसकर महिला और किशोरी पर कथित तौर पर जानलेवा हमला किया गया सूत्रों के अनुसार बताते चलें कि पीड़ित गुलाम नवी के अनुसार, 3 अप्रैल 2026 की रात करीब 8 बजे वह घर से बाहर था। घर पर उसकी भाभी ननकुन्नी उर्फ जैबुलनिशा और भतीजी राबिया मौजूद थीं। आरोप है कि पड़ोस के दबंग लोग पुरानी रंजिश के चलते ईंट, लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से लैस होकर घर में घुस आए। हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए दोनों पर हमला कर दिया। राबिया के चेहरे पर ईंट से वार किया गया, जिससे उसका होंठ फट गया और जबड़ा प्रभावित हुआ। वहीं ननकुन्नी के सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार किया गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। दोनों घायल मौके पर ही बेहोश हो गए घायलों को सूरतगंज सीएचसी और फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके सिर और चेहरे पर टांके लगे हैं। इसके बावजूद पीड़ित का आरोप है कि मेडिकल रिपोर्ट को “नॉर्मल” दिखाया गया और पुलिस ने भी गंभीर धाराओं के बजाय मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। उनका कहना है कि जिन धाराओं में मुकदमा दर्ज होना चाहिए था, उन्हें नहीं लगाया गया पीड़ित का यह भी आरोप है कि आरोपी खुलेआम धमकी दे रहे हैं—“मुकदमा वापस ले लो, हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे।” इससे परिवार दहशत में है। क्या पीड़ित को न्याय के बजाय दबाव झेलना पड़ रहा है? पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मुकदमे में गंभीर धाराएं जोड़ी जाएं, निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। फिलहाल पीड़ित परिवार जिला अस्पताल में इलाज करा रहा है, लेकिन न्याय की उम्मीद में दर-दर भटकने को मजबूर है। अब देखना है कि प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है और पीड़ितों को कब न्याय मिल पाता है
    1
    बाराबंकी में दबंगों के हौसले बुलंद महिला-किशोरी पर जानलेवा हमला पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार 
बाराबंकी। जनपद के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है
, जहां घर में घुसकर महिला और किशोरी पर कथित तौर पर जानलेवा हमला किया गया
सूत्रों के अनुसार बताते चलें कि पीड़ित गुलाम नवी के अनुसार, 3 अप्रैल 2026 की रात करीब 8 बजे वह घर से बाहर था। घर पर उसकी भाभी ननकुन्नी उर्फ जैबुलनिशा और भतीजी राबिया मौजूद थीं। 
आरोप है कि पड़ोस के दबंग लोग पुरानी रंजिश के चलते ईंट, लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से लैस होकर घर में घुस आए।
हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए दोनों पर हमला कर दिया। राबिया के चेहरे पर ईंट से वार किया गया,
जिससे उसका होंठ फट गया और जबड़ा प्रभावित हुआ। वहीं ननकुन्नी के सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार किया गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। दोनों घायल मौके पर ही बेहोश हो गए 
घायलों को सूरतगंज सीएचसी और फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके सिर और चेहरे पर टांके लगे हैं। इसके बावजूद पीड़ित का आरोप है कि मेडिकल रिपोर्ट को “नॉर्मल” दिखाया गया और पुलिस ने भी गंभीर धाराओं के बजाय मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
उनका कहना है कि जिन धाराओं में मुकदमा दर्ज होना चाहिए था, उन्हें नहीं लगाया गया
पीड़ित का यह भी आरोप है कि आरोपी खुलेआम धमकी दे रहे हैं—“मुकदमा वापस ले लो, हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे।” इससे परिवार दहशत में है।
क्या पीड़ित को न्याय के बजाय दबाव झेलना पड़ रहा है?
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मुकदमे में गंभीर धाराएं जोड़ी जाएं, निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
फिलहाल पीड़ित परिवार जिला अस्पताल में इलाज करा रहा है, लेकिन न्याय की उम्मीद में दर-दर भटकने को मजबूर है।
अब देखना है कि प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है और पीड़ितों को कब न्याय मिल पाता है
    user_Journalist Manoj Shukla
    Journalist Manoj Shukla
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बाराबंकी, 10 अप्रैल। इस अवसर पर स्व० मोहसिना किदवई जी के चित्र पर पूर्व सांसद श्री पी०एल० पुनिया एवं सांसद श्री तनुज पुनिया ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सांसद श्री तनुज पुनिया ने कहा कि स्व० मोहसिना किदवई जी भारत की एक अत्यंत प्रतिष्ठित राजनीतिज्ञ थीं। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रहीं और उन्होंने केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों का कार्यभार बड़ी कुशलता से संभाला। आज उनकी कमी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति है। इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री पी०एल० पुनिया ने उन्हें नमन करते हुए उनके जीवन और कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार दोनों में मंत्री के रूप में कार्य किया। स्व० राजीव गांधी जी के कार्यकाल में उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, परिवहन तथा शहरी विकास जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों का नेतृत्व किया। उनके कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनसे भारतीय राजनीति में उनका प्रभावशाली व्यक्तित्व उभरकर सामने आया। वर्ष 1978 में आजमगढ़ से उपचुनाव में उनकी ऐतिहासिक जीत ने कांग्रेस और देश की राजनीति को नई दिशा प्रदान की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री मोहम्मद मोहसिन ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि जनपद बाराबंकी में स्व० रफी अहमद किदवई जी के बाद यदि किसी ने कांग्रेस और देश में बाराबंकी की पहचान को निरंतर बनाए रखने का कार्य किया है, तो वह स्व० मोहसिना किदवई जी हैं। वह आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन हम कांग्रेसजनों के दिलों में सदैव जीवित रहेंगी और उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए हम सभी कांग्रेसजन संकल्पबद्ध हैं। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से पुष्प अर्पित करने वालों में पूर्व सांसद ए०पी० गौतम, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष नईम सिद्दीकी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव शिव शंकर शुक्ला, पूर्व प्रवक्ता सरजू शर्मा, नगर अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, के०सी० श्रीवास्तव, मोहम्मद जीशान, पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शबनम वारसी, इरफान कुरैशी, अजीत वर्मा, एड० मोहम्मद इजहार, एड० वीरेंद्र यादव, शिव बहादुर वर्मा, मोइनुद्दीन अंसारी, फरहान किदवई, राहमहरख रावत, संजीव मिश्र, एड० राकेश तिवारी, रमेश कश्यप, आर०डी० रावत, सुशील वर्मा, सुरेश यादव, आमिर किदवई, अनुराग यादव, गोपी कनौजिया, मोहम्मद शीबू, एड० राजेश पाठक, एड० साईस्ता अख्तर, जितेंद्र वर्मा आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
    3
    बाराबंकी, 10 अप्रैल।
इस अवसर पर स्व० मोहसिना किदवई जी के चित्र पर पूर्व सांसद श्री पी०एल० पुनिया एवं सांसद श्री तनुज पुनिया ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सांसद श्री तनुज पुनिया ने कहा कि स्व० मोहसिना किदवई जी भारत की एक अत्यंत प्रतिष्ठित राजनीतिज्ञ थीं। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रहीं और उन्होंने केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों का कार्यभार बड़ी कुशलता से संभाला। आज उनकी कमी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री पी०एल० पुनिया ने उन्हें नमन करते हुए उनके जीवन और कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार दोनों में मंत्री के रूप में कार्य किया। स्व० राजीव गांधी जी के कार्यकाल में उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, परिवहन तथा शहरी विकास जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों का नेतृत्व किया। उनके कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनसे भारतीय राजनीति में उनका प्रभावशाली व्यक्तित्व उभरकर सामने आया। वर्ष 1978 में आजमगढ़ से उपचुनाव में उनकी ऐतिहासिक जीत ने कांग्रेस और देश की राजनीति को नई दिशा प्रदान की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री मोहम्मद मोहसिन ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि जनपद बाराबंकी में स्व० रफी अहमद किदवई जी के बाद यदि किसी ने कांग्रेस और देश में बाराबंकी की पहचान को निरंतर बनाए रखने का कार्य किया है, तो वह स्व० मोहसिना किदवई जी हैं। वह आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन हम कांग्रेसजनों के दिलों में सदैव जीवित रहेंगी और उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए हम सभी कांग्रेसजन संकल्पबद्ध हैं।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से पुष्प अर्पित करने वालों में पूर्व सांसद ए०पी० गौतम, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष नईम सिद्दीकी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव शिव शंकर शुक्ला, पूर्व प्रवक्ता सरजू शर्मा, नगर अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, के०सी० श्रीवास्तव, मोहम्मद जीशान, पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शबनम वारसी, इरफान कुरैशी, अजीत वर्मा, एड० मोहम्मद इजहार, एड० वीरेंद्र यादव, शिव बहादुर वर्मा, मोइनुद्दीन अंसारी, फरहान किदवई, राहमहरख रावत, संजीव मिश्र, एड० राकेश तिवारी, रमेश कश्यप, आर०डी० रावत, सुशील वर्मा, सुरेश यादव, आमिर किदवई, अनुराग यादव, गोपी कनौजिया, मोहम्मद शीबू, एड० राजेश पाठक, एड० साईस्ता अख्तर, जितेंद्र वर्मा आदि उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
    user_रामानंद सागर
    रामानंद सागर
    Photographer रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भेदुवा बंब्राह्मण जिला बाराबंकी रामसनेहीघाट बिटिया चौराहा
    1
    भेदुवा बंब्राह्मण जिला बाराबंकी रामसनेहीघाट बिटिया चौराहा
    user_Shiv Kumar
    Shiv Kumar
    रामसनेहीघाट, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बाराबंकी बाराबंकी जिले तहसील नवाबगंज के दाउदपुर गांव में किसान बलराम यादव की साढ़े तीन बीघा गेहूं की फसल शुक्रवार करीब11 बजे जलकर राख हो गई। यह घटना सतरिख थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई, जिससे किसान परिवार पर आजीविका का संकट गहरा गया है। आग लगने का कारण कथित तौर पर बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, राम नारायण के पुत्र बलराम यादव की यह पूरी फसल नष्ट हो गई। यह फसल उनके आठ सदस्यीय परिवार के जीवन यापन का मुख्य साधन थी। फसल के साथ-साथ इससे मिलने वाला भूसा भी जल गया, जो उनके चार भैंसों के लिए लगभग छह माह तक चारे का प्रमुख स्रोत था।घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय हल्का लेखपाल भानुप्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।वहीं, इस संबंध में जब बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी अनुभव श्रीवास्तव को अवगत कराया गया, तो उन्होंने भी जेई को मौके पर भेजकर जांच कराने की बात कही है।
    1
    बाराबंकी
बाराबंकी जिले तहसील नवाबगंज के दाउदपुर गांव में किसान बलराम यादव की साढ़े तीन बीघा गेहूं की फसल शुक्रवार करीब11 बजे जलकर राख हो गई। यह घटना सतरिख थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई, जिससे किसान परिवार पर आजीविका का संकट गहरा गया है। आग लगने का कारण कथित तौर पर बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, राम नारायण के पुत्र बलराम यादव की यह पूरी फसल नष्ट हो गई। यह फसल उनके आठ सदस्यीय परिवार के जीवन यापन का मुख्य साधन थी। फसल के साथ-साथ इससे मिलने वाला भूसा भी जल गया, जो उनके चार भैंसों के लिए लगभग छह माह तक चारे का प्रमुख स्रोत था।घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय हल्का लेखपाल भानुप्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।वहीं, इस संबंध में जब बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी अनुभव श्रीवास्तव को अवगत कराया गया, तो उन्होंने भी जेई को मौके पर भेजकर जांच कराने की बात कही है।
    user_Unna news agency
    Unna news agency
    Classified ads newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बाराबंकी जिले की रामनगर तहसील में चौकाघाट रेलवे स्टेशन के पीछे वन विभाग की जमीन पर आग लग गई। आग लगने का मुख्य कारण बिजली के तारों को जलाकर धातु निकालने का प्रयास बताया जा रहा है। वन विभाग की जमीन के पास स्थित खेत के मालिक रामनरेश यादव ने धुआं उठते देखा। उन्होंने तत्काल वन विभाग और पुलिस हेल्पलाइन 112 को सूचना दी। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलने लगी। हालांकि, सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझाए जाने से क्षेत्र में लाखों बीघे में खड़ी गेहूं की फसल जलने से बच गई। मौके पर मौजूद वन दरोगा रोली अवस्थी ने भी आग लगने का कारण बिजली के तारों को जलाना बताया। पुलिस और वन विभाग इस घटना के लिए जिम्मेदार आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।
    3
    बाराबंकी जिले की रामनगर तहसील में चौकाघाट रेलवे स्टेशन के पीछे वन विभाग की जमीन पर आग लग गई। आग लगने का मुख्य कारण बिजली के तारों को जलाकर धातु निकालने का प्रयास बताया जा रहा है।
वन विभाग की जमीन के पास स्थित खेत के मालिक रामनरेश यादव ने धुआं उठते देखा। उन्होंने तत्काल वन विभाग और पुलिस हेल्पलाइन 112 को सूचना दी।
तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलने लगी। हालांकि, सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।
समय रहते आग बुझाए जाने से क्षेत्र में लाखों बीघे में खड़ी गेहूं की फसल जलने से बच गई। मौके पर मौजूद वन दरोगा रोली अवस्थी ने भी आग लगने का कारण बिजली के तारों को जलाना बताया।
पुलिस और वन विभाग इस घटना के लिए जिम्मेदार आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।
    user_विशाल गुप्ता
    विशाल गुप्ता
    Local News Reporter नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जनपद बाराबंकी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी लेने के पश्चात परेड का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए आज दिनांक 10.04. 2026 को पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय ने परेड की सलामी ली गई एवं पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ कराई गयी, परेड और टोलीवार ड्रिल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों का टर्न-आउट चेक किया गया और अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक द्वारा आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की विशेष समीक्षा की गई। प्रशिक्षण के अंतिम चरण में इन आरक्षियों के कौशल और अनुशासन का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवं आगामी दीक्षांत परेड के दृष्टिगत आरक्षियों की ड्रिल और मार्च-पास्ट का अवलोकन किया गया व परेड की एकरूपता हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक द्वारा यूपी-112 पीआरवी का निरीक्षण किया गया, वाहनों में मानक के अनुसार समस्त आपातकालीन उपकरण क्रियाशील रखने और वाहनों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन्स का भ्रमण कर शस्त्रागार, परिवहन शाखा आदि का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री संगम कुमार, प्रतिसार निरीक्षक श्री राजेश कुमार एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
    1
    जनपद बाराबंकी
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी लेने के पश्चात परेड का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
आज दिनांक 10.04. 2026 को पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय ने परेड की सलामी ली गई एवं पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ कराई गयी, परेड और टोलीवार ड्रिल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों का टर्न-आउट चेक किया गया और अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक द्वारा आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की विशेष समीक्षा की गई। प्रशिक्षण के अंतिम चरण में इन आरक्षियों के कौशल और अनुशासन का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवं आगामी दीक्षांत परेड के दृष्टिगत आरक्षियों की ड्रिल और मार्च-पास्ट का अवलोकन किया गया व परेड की एकरूपता हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक द्वारा यूपी-112 पीआरवी का निरीक्षण किया गया, वाहनों में मानक के अनुसार समस्त आपातकालीन उपकरण क्रियाशील रखने और वाहनों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन्स का भ्रमण कर शस्त्रागार, परिवहन शाखा आदि का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री संगम कुमार, प्रतिसार निरीक्षक श्री राजेश कुमार एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
    user_संजीव कुमार  ( संजय शरण दास )
    संजीव कुमार ( संजय शरण दास )
    पत्रकार Nawabganj, Barabanki•
    10 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | रायबरेली 🚨 💳 बैंक ऑफ बड़ौदा में पर्सनल लोन घोटाले का खुलासा रायबरेली में Bank of Baroda की मुख्य शाखा में हुए बड़े पर्सनल लोन घोटाले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। 👮‍♂️ शहर कोतवाली पुलिस ने राना नगर क्षेत्र से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। 🔎 क्या है मामला? पुलिस के अनुसार आरोपी गैर जनपद के रहने वाले हैं और फर्जी सैलरी स्लिप, नियुक्ति पत्र व आधार कार्ड में पता बदलकर बैंक से लोन हासिल करते थे। 💰 गिरफ्तार आरोपियों ने करीब 38 लाख 90 हजार रुपये का पर्सनल लोन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लिया। 👉 जांच में सामने आया है कि गिरोह से जुड़े लोगों ने कुल मिलाकर 9 करोड़ रुपये से अधिक का पर्सनल लोन उठाया। 📑 इस मामले में 48 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। यह एफआईआर 29 दिसंबर 2025 को बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा द्वारा दर्ज कराई गई थी। 🚔 पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की गहन जांच जारी है। #RaeBareli #LoanScam #BankFraud #BreakingNews
    3
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | रायबरेली 🚨
💳 बैंक ऑफ बड़ौदा में पर्सनल लोन घोटाले का खुलासा
रायबरेली में Bank of Baroda की मुख्य शाखा में हुए बड़े पर्सनल लोन घोटाले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।
👮‍♂️ शहर कोतवाली पुलिस ने राना नगर क्षेत्र से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं।
🔎 क्या है मामला?
पुलिस के अनुसार आरोपी गैर जनपद के रहने वाले हैं और फर्जी सैलरी स्लिप, नियुक्ति पत्र व आधार कार्ड में पता बदलकर बैंक से लोन हासिल करते थे।
💰 गिरफ्तार आरोपियों ने करीब 38 लाख 90 हजार रुपये का पर्सनल लोन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लिया।
👉 जांच में सामने आया है कि गिरोह से जुड़े लोगों ने कुल मिलाकर 9 करोड़ रुपये से अधिक का पर्सनल लोन उठाया।
📑 इस मामले में 48 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।
यह एफआईआर 29 दिसंबर 2025 को बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा द्वारा दर्ज कराई गई थी।
🚔 पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की गहन जांच जारी है।
#RaeBareli #LoanScam #BankFraud #BreakingNews
    user_रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.