Shuru
Apke Nagar Ki App…
पटना में विरोध-प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
SARAN VOICE
पटना में विरोध-प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
More news from बिहार and nearby areas
- शहरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छपरा नगर निगम ने कंट्रोल रूम की सुविधा शुरू की है। अब नागरिक जलजमाव, भ्रष्टाचार, कूड़े का अंबार, आवास योजना से जुड़ी शिकायतों तथा नगर निगम की अन्य सुविधाओं से संबंधित समस्याओं या सुझावों के लिए सीधे कंट्रोल रूम के नंबरों 7562906907 और 7564906907 पर संपर्क कर सकते हैं। महापौर लक्ष्मीनारायण गुप्ता ने आम लोगों से अपील की है कि नगर निगम से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी तुरंत कंट्रोल रूम को दें, ताकि संबंधित विभाग द्वारा शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। नगर निगम का कहना है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण, कार्य में पारदर्शिता बढ़ाना और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है।1
- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक दावे के मुताबिक पवन सिंह अपनी लव मोनिका मिश्रा से शादी करने जा रहे हैं। इस खबर को लेकर इंटरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जबरदस्त चर्चा बनी हुई है।1
- खेसारी लाल यादव छपरा पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचने में काफी देर हो चुकी थी।1
- बिहार के भोजपुर जिला अंतर्गत आरा में जे.पी. स्मारक के पास आज (24 जुलाई) शाम 3:00 बजे छात्र-नौजवानों द्वारा विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 85 अधिकार मंच के बैनर तले होने वाले इस प्रदर्शन के जरिए केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, यह विरोध प्रदर्शन शिक्षा, नौकरी, रोजगार, आरक्षण और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और गिरफ्तारी के खिलाफ किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान छात्र-नौजवान "न झुकेंगे! न रुकेंगे! अधिकार लेकर रहेंगे!" के नारे के साथ अपना विरोध जताएंगे।1
- पटना में सुबह से हो रही रुक-रुक कर झमाझम बारिश से एक तरफ जहां मौसम गुलजार हो गया है, वहीं दूसरी तरफ शहर में जलजमाव की भारी समस्या खड़ी हो गई है। सड़कों से लेकर गलियां और नालियां पानी से पूरी तरह लबालब भर चुकी हैं, जिससे पूरा पटना पानी-पानी नजर आ रहा है। सड़कों और गलियों में पानी भरने के बाद बने इस हालात से लोग खासे परेशान हैं। जलभराव की इस स्थिति के बीच अब स्थानीय लोग समाधान के लिए पटना नगर निगम के कर्मचारियों को ढूंढ रहे हैं।1
- केंद्र सरकार को छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के लिए उनसे तुरंत बातचीत करनी चाहिए और चल रहे आंदोलन को नजरअंदाज करने से बचना चाहिए। इस आंदोलन की अनदेखी करना आगे चलकर सरकार के लिए एक बड़ी समस्या का रूप ले सकता है। सरकार का भला इसी में होगा कि वह छात्रों के साथ वार्ता करके उनकी मांगों को स्वीकार करे और जो भी गलत लोग जिम्मेदार हैं, उनका इस्तीफा लिया जाए।1
- बिहार के भोजपुर जिले के गजराजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अख्तियारपुर बड़कागांव गांव के समीप पुल के पास कुड़वां नदी के गहरे पानी में डूबने से 15 वर्षीय छात्र अंकित कुमार की मौत हो गई। यह दुर्घटना गुरुवार की संध्या करीब 6:30 बजे हुई, जिसके बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। मृतक अंकित कुमार अख्तियारपुर निवासी अजय कुमार का पुत्र था और अपने ही गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में आठवीं कक्षा का छात्र था। वह दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। अंकित के बड़े पापा संजय कुमार के अनुसार, वह शाम को बाइक लेकर घूमने के लिए निकला था और इसके बाद उसके नदी में डूबने की सूचना मिली। घटना की सूचना मिलने पर गजराजगंज थाने की पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। गांव के वार्ड सदस्य विकास कुमार सिन्हा ने बताया कि कुड़वां नदी के पास बने पुल के समीप यह हादसा हुआ। एनडीआरएफ की टीम और गोताखोर 12 घंटों से नदी में छात्र के शव की तलाश कर रहे हैं, हालांकि खबर लिखे जाने तक उसका शव बरामद नहीं हो सका था।4
- पटना में विरोध-प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1