नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव तहसील में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर तहसील कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस आंदोलन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने पूरे नगर में दंडवत यात्रा निकालकर सरकार की कथित किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ अपना कड़ा आक्रोश दर्ज कराया। इस प्रदर्शन में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और किसानों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरा नगर नारों से गूंज उठा। विरोध रैली के दौरान किसानों ने खाद की किल्लत, मूंग खरीदी में देरी, फसल बीमा, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी और सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने जैसी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए यह विरोध रैली एसडीएम कार्यालय पहुंची, जहां कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस ज्ञापन में किसानों की इन तमाम ज्वलंत समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने और उनके हित में आवश्यक निर्णय लेने की मांग की गई है। इस प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पटेल, पूर्व विधायक श्री शेखर चौधरी, तहसील कांग्रेस अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य श्री अरविंद सिंह पटेल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता व मार्गदर्शक श्री विभाष जी जैन मुख्य रूप से मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने दोटूक शब्दों में कहा कि सूबे के किसान वर्तमान में खाद की कमी, सिंचाई संकट और मूंग खरीदी में हो रहे विलंभ से बेहद परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने किसानों की इन मांगों पर जल्द ही कोई सकारात्मक फैसला नहीं लिया, तो इस आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा।

- नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव तहसील में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर तहसील कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस आंदोलन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने पूरे नगर में दंडवत यात्रा निकालकर सरकार की कथित किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ अपना कड़ा आक्रोश दर्ज कराया। इस प्रदर्शन में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और किसानों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरा नगर नारों से गूंज उठा। विरोध रैली के दौरान किसानों ने खाद की किल्लत, मूंग खरीदी में देरी, फसल बीमा, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी और सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने जैसी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए यह विरोध रैली एसडीएम कार्यालय पहुंची, जहां कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस ज्ञापन में किसानों की इन तमाम ज्वलंत समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने और उनके हित में आवश्यक निर्णय लेने की मांग की गई है। इस प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पटेल, पूर्व विधायक श्री शेखर चौधरी, तहसील कांग्रेस अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य श्री अरविंद सिंह पटेल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता व मार्गदर्शक श्री विभाष जी जैन मुख्य रूप से मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने दोटूक शब्दों में कहा कि सूबे के किसान वर्तमान में खाद की कमी, सिंचाई संकट और मूंग खरीदी में हो रहे विलंभ से बेहद परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने किसानों की इन मांगों पर जल्द ही कोई सकारात्मक फैसला नहीं लिया, तो इस आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा।1
- नरसिंहपुर के गोटेगांव स्थित मां नर्मदा जी के पावन तट मुआर घाट पर प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाली भव्य महाआरती श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुई। इस महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर मां नर्मदा का पूजन-अर्चन किया तथा सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान मां नर्मदा के जयकारों से पूरा घाट गूंज उठा और संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। इस भव्य आयोजन की जानकारी नई दुनिया के कैलाश गुप्ता द्वारा साझा की गई है।2
- नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया। सोमवार को नगर के नया बस स्टैंड के पास एकत्रित होकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक सभा का आयोजन किया, जिसमें भाजपा सरकार की नीतियों को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चाएं हुईं। इसके बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता पटेल और जिला पंचायत सदस्य अरविंद पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर रैली निकाली। यह ट्रैक्टर रैली लंबी दूरी तक सरे भरते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची। यहाँ कांग्रेस पदाधिकारियों ने महामहिम राज्यपाल के नाम अपनी 7 सूत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।3
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- नरसिंहपुर पुलिस ने वेयरहाउस और किसानों के सूने घरों को निशाना बनाने वाले एक शातिर अनाज चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना तेंदूखेड़ा पुलिस ने दो अलग-अलग अनाज चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए चार आरोपियों और एक विधि का उल्लंघन करने वाले बालक को हिरासत में लिया है। इन चोरों ने किसानों की मेहनत की कमाई से उपजाए अनाज को चुराया था। इस गिरोह ने क्षेत्र में चोरी की दो अलग-अलग वारदातों को अंजाम देकर कुल 61 बोरी अनाज चोरी किया था। पहला मामला 19 मार्च 2026 को बिलगुंवा स्थित एक वेयरहाउस में हुआ था, जहां से करीब ₹88,000 मूल्य की मूंग और चना चोरी हुई थी। इसके बाद 11 जुलाई 2026 को ग्राम रमपुरा में एक किसान के घर से लगभग ₹95,000 मूल्य की 14 बोरी मूंग और 7 बोरी चना चोरी होने की वारदात हुई थी। इन दोनों मामलों में तेंदूखेड़ा थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(a) और 331(4) के तहत प्रकरण दर्ज किए गए थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी चोरी का अनाज बेचने की फिराक में हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पांचों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने दोनों चोरियां स्वीकार कीं। पकड़े गए आरोपियों में रमपुरा निवासी सुमित यादव (18 वर्ष) व अमित कुर्मा (23 वर्ष), ग्राम खमरिया निवासी राजा ठाकुर (19 वर्ष), तेंदूखेड़ा वार्ड क्रमांक 12 निवासी संतोष कुशवाहा (26 वर्ष) और एक 17 वर्षीय नाबालिग शामिल है। पुलिस ने इनके कब्जे से 14 कट्टी मूंग, 7 कट्टी चना, ₹10,000 नगद और वारदात में इस्तेमाल की गईं दो मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक किशोर वामनकर, सउनि जितेंद्र राजपूत, प्रधान आरक्षक संजय शाह, आरक्षक नारायण मराबी, आरक्षक सुधीर चांडी, आरक्षक बहादुर कुशवाहा, आरक्षक लखनलाल अहिरवार और आरक्षक हेमंत लोधी की सराहनीय भूमिका रही।2
- नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव तहसील में कांग्रेस ने किसानों के साथ मिलकर रैली निकाली है। इस दौरान किसानों के साथ कांग्रेस का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला।1
- Post by Sourabh Kumar nath1
- मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में नेशनल हाईवे 49 (NH-49) से ब्रेकिंग न्यूज सामने आ रही है।1