Shuru
Apke Nagar Ki App…
भुजौली कॉलोनी में देह व्यापार का भंडाफोड़, छापेमारी में 3 महिलाएं, 3 पुरुष गिरफ्तार
Birendra Kumar Reporter
भुजौली कॉलोनी में देह व्यापार का भंडाफोड़, छापेमारी में 3 महिलाएं, 3 पुरुष गिरफ्तार
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भुजौली कॉलोनी में देह व्यापार का भंडाफोड़, छापेमारी में 3 महिलाएं, 3 पुरुष गिरफ्तार1
- देवरिया में संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर मकान में छापा, तीन युवक और युवतियां मिलीं देवरिया जनपद की भुजौली कॉलोनी में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने एक मकान पर छापेमारी की। रिहायशी इलाके में कथित अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भारी संख्या में मौके पर पहुंची। इस दौरान मकान से तीन युवक और तीन युवतियां, यानी तीन जोड़े मिले। मौके पर सदर तहसीलदार अलका सिंह भी पहुंचीं। पुलिस तीनों जोड़ों को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई। वहीं, संबंधित मकान में ताला लगा दिया गया है। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, अधिवक्ताओं के सम्मान और त्वरित न्याय पर दिया जोर कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, अधिवक्ताओं के सम्मान और त्वरित न्याय पर दिया जोर देवरिया, 22 अक्टूबर। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ। समारोह में सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं प्रशासक पंडित गिरीश चंद्र तिवारी, जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी तथा पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने शिरकत की। इस दौरान अधिवक्ताओं के सम्मान, उनकी समस्याओं के समाधान और मुकदमों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया गया। समारोह को संबोधित करते हुए सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ताओं का सम्मान सुनिश्चित करने और मुकदमों के शीघ्र निस्तारण के लिए सभी संबंधित पक्षों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि उनके हितों के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद्र तिवारी ने भी अधिवक्ताओं के हित में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान और बार-बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना आवश्यक है। इससे वादकारियों को समय से न्याय मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान और मुकदमों के त्वरित निस्तारण के लिए अधीनस्थ न्यायालयों के पीठासीन अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों से भी अधिवक्ताओं के प्रति संवेदनशीलता बरतने की अपेक्षा जताई। समारोह के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष बृजबांके तिवारी, उपाध्यक्ष ललित नारायण पांडेय और मंत्री शिवानंद त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर प्रीतम मिश्र ने अधिवक्ताओं के सम्मान, अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल तथा पक्षकारों और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सहमति जताई। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रबली शुक्ल, गिरीश चंद्र शुक्ल, पूर्व अध्यक्ष उमेश मिश्रा, उमेश नारायण श्रीवास्तव, एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष सतीश चंद्र त्रिपाठी, अभिषेक मिश्रा, जगन्नाथ पांडेय, पूर्व सिविल कोर्ट अध्यक्ष श्रीराम त्रिपाठी, वर्तमान अध्यक्ष वैभवकांत मिश्रा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।5
- जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन के बारे में दी जानकारी *मतदान पार्टियों की रवानगी स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण, समय से पहुंचने के दिए निर्देश* *देवरिया जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन के लिए कल 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान के मद्देनजर आज कलेक्ट्रेट परिसर से मतदान पार्टियों के रवाना होने के स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने एक-एक पटल पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।1
- दुबई की मशहूर कंपनी Azizi GROUP सैलरी: 1400 से 1650 AED तक सैलरी: 1400 से 1650 AED तक (काम के अनुसार वेतन निर्धारित होगा।) 🎯 कंपनी की सुविधाएँ: ✔️ रोजगार वीजा ✔️ रहने की सुविधा ✔️ ट्रांसपोर्ट की सुविधा ✔️ फूड अलाउंस ✔️ मेडिकल सुविधा ✔️ प्रतिदिन 8 घंटे ड्यूटी + ओवरटाइम ✔️ सप्ताह में 6 दिन काम 📞 संपर्क करें: 📲 9523836932 📲 7033392100 🏢 R-TECH TECHNICAL & TRADE CENTRE Dir. Manindra Singh (Journalist, Dabang 24) 📍 पता: आर. टेक. बिल्डिंग, बालाजी फर्नीचर के पास, करेजी, जतौर बाजार, गुठनी, सिवान (बिहार) – 841239। ⚠️ नोट: इंटरव्यू में शामिल होने से पहले नौकरी, वेतन, वीजा और अन्य शर्तों की पूरी जानकारी संबंधित कार्यालय से अवश्य प्राप्त करें।1
- नौतनवा में दुर्गा प्रतिमा में लगी भीषण आग! आतिशबाजी की चिंगारी से उठीं ऊंची लपटें, देखिए घटना का वीडियो महाराजगंज के नौतनवा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आतिशबाजी से निकली चिंगारी प्रतिमा पर गिरने से आग लगने की आशंका है। ऊंची लपटें उठने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। #Nautanwa #Maharajganj #News #DurgaVisarjan #DainikAdhyay1
- बिहार के बेगूसराय में दारोगा अनिल कुमार झा ने मंच पर चढ़कर महिला डांसर को थप्पड़ मारा और आयोजक से धक्का-मुक्की की. बिहार के बेगूसराय में दारोगा अनिल कुमार झा ने मंच पर चढ़कर महिला डांसर को थप्पड़ मारा और आयोजक से धक्का-मुक्की की. भीड़ के भड़कने पर दारोगा ने सरकारी पिस्टल निकालकर लोगों पर तान दी. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पानगाछी चौक स्थित वैष्णवी दुर्गा स्थान में नवरात्रि जागरण के दौरान डयूटी पर तैनात दारोगा ने गाली गलौच कर लोगों को धमकाया भी..1
- शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान पार्टियों की रवानगी स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण, समय से पहुंचने के दिए निर्देश शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान पार्टियों की रवानगी स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण, समय से पहुंचने के दिए निर्देश देवरिया, 22 अक्टूबर। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में मतदान पार्टियों के रवानगी स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पटलों पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पीठासीन अधिकारी मतदाता सूची प्राप्त करने के बाद उसका सावधानीपूर्वक अध्ययन करें और सूची का भली-भांति मिलान कर लें। इसके साथ ही मतदान के लिए उपलब्ध कराए गए सभी अभिलेखों एवं प्रपत्रों की भी जांच कर लें। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यदि कोई आवश्यक प्रपत्र छूटा हुआ या अनुपलब्ध पाया जाता है, तो उसे तत्काल प्राप्त करना सुनिश्चित किया जाए, ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने सभी मतदान पार्टियों को निर्देशित किया कि वे अपने निर्धारित गंतव्य स्थल पर समय से पूर्व पहुंचें और मतदान से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले ही सुनिश्चित कर लें। उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचन कार्य में पूरी सतर्कता बरतने और सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। प्रशासन का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को व्यवस्थित, सुचारु एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराना है। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रेम नारायण सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।3