लखीमपुर खीरी: पुलिस मुठभेड़ में 25 हज़ार का इनामी गोकश वसीम घायल, 4 गिरफ्तार! लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है! 14 सितंबर को ग्राम झाला संसारपुर में गोवंश के अवशेष मिलने की घटना का मैलानी पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। 💥 एनकाउंटर में गोली लगने से घायल हुआ मुख्य आरोपी: आज तड़के सिंघाताली पुलिया के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में 25 हज़ार रुपये का इनामी और शातिर गोकश वसीम पुत्र हनीफ (निवासी भुड़वारा, गोला) पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे उसके 3 अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। 👤 गिरफ्तार अभियुक्तगण: 1️⃣ वसीम पुत्र हनीफ (घायल) 2️⃣ रूहीन पुत्र करामत (निवासी गुलाबनगर) 3️⃣ मोहसीम पुत्र हनीफ (निवासी गुलाबनगर) 4️⃣ नीलकंठ उर्फ राकेश पुत्र सालिकराम (निवासी झाला) 🔪 मौके से भारी मात्रा में बरामदगी: * 1 अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 2 जिंदा व 1 खोखा कारतूस * 1 अदद चापड़, छुरी, लकड़ी का ठीहा व कटान के उपकरण उपलब्धि: एसपी ख्याति गर्ग महोदया के निर्देशन, सीओ गोला महक शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण तथा मैलानी थाना प्रभारी बृजेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस टीम में संसारपुर चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव और बांकेगंज चौकी प्रभारी अंकुर कुमार की सराहनीय भूमिका रही। घायल अभियुक्त वसीम का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

- आवारा कुत्तों के आतंक पर भड़के शिवसेना UBT नेता, नगर पंचायत में छोड़ दिए कुत्ते नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिले के निफाड शहर में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक और प्रशासन की कथित लापरवाही को लेकर शिवसेना UBT के पदाधिकारियों ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि शहर में लगातार बढ़ रही आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर स्थानीय स्तर पर कई शिकायतें की गई थीं। आरोप है कि शिकायतों के बावजूद नगर पंचायत प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। इसी से नाराज शिवसेना UBT के पदाधिकारी नगर पंचायत के मुख्याधिकारी के केबिन में पहुंच गए। विरोध के दौरान वे अपने साथ कई आवारा कुत्ते भी लेकर आए और उन्हें अधिकारियों के केबिन में छोड़ दिया। अचानक कुत्तों के केबिन में पहुंचने से नगर पंचायत कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। विरोध कर रहे पदाधिकारियों ने अधिकारियों की कथित निष्क्रियता पर नाराजगी जताई। इसी दौरान उन्होंने मुख्याधिकारी को नोटों की माला पहनाने की कोशिश भी की। घटना के बाद सरकारी कार्यालय में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शहर में आवारा कुत्तों की समस्या आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है और प्रशासन को इस मामले में तत्काल ठोस कदम उठाने चाहिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में है। हालांकि, पूरे घटनाक्रम को लेकर नगर पंचायत प्रशासन का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- "कोई गाय अगर नाले में गिर जाए तो उसको हम निकालते हैं, भंगी बन जाते हैं" अलीगढ़, यूपी में 2 दिन पहले सवर्ण पंचायत में हिंदूवादी नेता सुंदर सिंह राघव ने ये टिप्पणी की थी जो वाल्मीकि/दलित समाज को नागवार गुजरी जिसके बाद कल सुंदर राघव के भाई सचिन राघव की जमकर पिटाई कर दी गई।1
- प्रधानमंत्री के 76 वें जन्मदिन पर प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में हुए तमाम कार्यक्रम काशी विश्वनाथ में योगी व राजनाथ ने बांटा केक1
- 5 बच्चों की सास का 20 साल छोटे दामाद पर दिल आ गया रातभर पंचायत चली, लेकिन दोनों को अलग नहीं कर पाई अब दोनों ने एकसाथ रहने का ऐलान कर दिया है मामला मैनपुरी, उत्तर प्रदेश का है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ यूपी मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी कहा कि अब किसी माँ को अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज की चिंता करने की आवश्यकता नहीं, क्योंकि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की योजना उस परिवार के लिए उपलब्ध है...1
- सिसैया खुर्द में हुई मारपीट मामले में आरोपी प्रधान के पति भग्गू खां और मन्ना को पुलिस ने किया गिरफ्तार। विधायक का पुतला फूंकने और प्रधान की होल्डिंग फाड़ने की चर्चा, एक यूट्यूबर ने अपना लोगो लगा किया वायरल। गांव में वोट साधने की नेताओं ने सुरू की जुगत1
- सिसैया प्रकरण में कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन1
- मितौली बहुजनों की बुलंद आवाज समिति का सराहनीय कदम उठाया1
- मणिपुर में कल 2 महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कई फार्म हाउसों में आग लगा दी गई। पूरे राज्य में 3 मई 2023 से अगस्त 2026 तक करीब 306 लोगों की मौत हो चुकी है। 49 लोग लापता हैं। सिर्फ इसी साल मैतेई-कुकी समुदायों के संघर्ष में 40 लोग मर चुके हैं।1