logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिसैया प्रकरण में कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

4 hrs ago
user_Anupam Mishra
Anupam Mishra
Local News Reporter लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

सिसैया प्रकरण में कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सिसैया प्रकरण में कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
    1
    सिसैया प्रकरण में कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
    user_Anupam Mishra
    Anupam Mishra
    Local News Reporter लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सिसैया खुर्द में हुई मारपीट मामले में आरोपी प्रधान के पति भग्गू खां और मन्ना को पुलिस ने किया गिरफ्तार। विधायक का पुतला फूंकने और प्रधान की होल्डिंग फाड़ने की चर्चा, एक यूट्यूबर ने अपना लोगो लगा किया वायरल। गांव में वोट साधने की नेताओं ने सुरू की जुगत
    1
    सिसैया खुर्द में हुई मारपीट मामले में आरोपी प्रधान के पति भग्गू खां और मन्ना को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 
विधायक का पुतला फूंकने और प्रधान की होल्डिंग फाड़ने की चर्चा, एक यूट्यूबर ने अपना लोगो लगा किया वायरल। 
गांव में वोट साधने की नेताओं ने सुरू की जुगत
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • गोकशी के मुकदमे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में वसीम के पैर में लगी गोली तीन साथी भी दबोचे गए, तमंचा-कारतूस समेत गोकशी में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद लखीमपुर-खीरी जिले के थाना मैलानी पुलिस ने गोकशी की घटना के मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गुरुवार को ग्राम सिंघाताली पुलिया के पास आरोपियों से मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी वसीम पुत्र हनीफ निवासी भुड़वारा, थाना गोला के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके तीन अन्य साथियों रूहीन पुत्र करामत, मोहसीम पुत्र हनीफ निवासी गुलाबनगर तथा नीलकण्ठ उर्फ राकेश पुत्र सालिकराम निवासी झाला को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 14 सितंबर को ग्राम झाला संसारपुर में दो गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना पर मुकदमा अपराध संख्या 238/2026, धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में 17 सितंबर को करीब 4:30 बजे ग्राम सिंघाताली पुलिया के पास पुलिस टीम ने संदिग्धों को घेरा। पुलिस का दावा है कि इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में वसीम के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके तीन साथियों को भी मौके से दबोच लिया गया। पुलिस ने गिरफ्तार वसीम के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। इसके अलावा पुलिस के अनुसार एक चापड़, लोहे की छुरी, लकड़ी का ठीहा, चार प्लास्टिक की बोरियां, चार प्लास्टिक की रस्सियां और प्लास्टिक की पन्नी भी बरामद हुई है। मुठभेड़ के संबंध में थाना मैलानी में मुकदमा अपराध संख्या 240/2026, धारा 109(1) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार वसीम का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ थाना गोला में गोवध निवारण अधिनियम, पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम तथा आर्म्स एक्ट के तहत पूर्व में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज पुराने मुकदमों के साथ वर्तमान गोकशी और मुठभेड़ के मुकदमे को भी कार्रवाई के रिकॉर्ड में शामिल किया है। गिरफ्तार आरोपियों में वसीम पुत्र हनीफ निवासी भुड़वारा थाना गोला, रूहीन पुत्र करामत निवासी गुलाबनगर थाना मैलानी, मोहसीम पुत्र हनीफ निवासी गुलाबनगर थाना मैलानी तथा नीलकण्ठ उर्फ राकेश पुत्र सालिकराम निवासी झाला थाना मैलानी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक जितेन्द्र यादव, उपनिरीक्षक अंकुर, हेड कांस्टेबल श्याम कुमार वर्मा तथा कांस्टेबल दीपक चंद्रा, अभिनव मिश्रा, सूरज कुमार, परशुराम यादव, दिनेश कुमार, विनीत कुमार, हर्ष कुमार, नीतेश कुमार और सुधांशु कुमार शामिल रहे।
    3
    गोकशी के मुकदमे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में वसीम के पैर में लगी गोली

तीन साथी भी दबोचे गए, तमंचा-कारतूस समेत गोकशी में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद
लखीमपुर-खीरी जिले के थाना मैलानी पुलिस ने गोकशी की घटना के मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गुरुवार को ग्राम सिंघाताली पुलिया के पास आरोपियों से मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी वसीम पुत्र हनीफ निवासी भुड़वारा, थाना गोला के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके तीन अन्य साथियों रूहीन पुत्र करामत, मोहसीम पुत्र हनीफ निवासी गुलाबनगर तथा नीलकण्ठ उर्फ राकेश पुत्र सालिकराम निवासी झाला को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 14 सितंबर को ग्राम झाला संसारपुर में दो गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना पर मुकदमा अपराध संख्या 238/2026, धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में 17 सितंबर को करीब 4:30 बजे ग्राम सिंघाताली पुलिया के पास पुलिस टीम ने संदिग्धों को घेरा। पुलिस का दावा है कि इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में वसीम के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके तीन साथियों को भी मौके से दबोच लिया गया। पुलिस ने गिरफ्तार वसीम के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। इसके अलावा पुलिस के अनुसार एक चापड़, लोहे की छुरी, लकड़ी का ठीहा, चार प्लास्टिक की बोरियां, चार प्लास्टिक की रस्सियां और प्लास्टिक की पन्नी भी बरामद हुई है। मुठभेड़ के संबंध में थाना मैलानी में मुकदमा अपराध संख्या 240/2026, धारा 109(1) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार वसीम का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ थाना गोला में गोवध निवारण अधिनियम, पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम तथा आर्म्स एक्ट के तहत पूर्व में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज पुराने मुकदमों के साथ वर्तमान गोकशी और मुठभेड़ के मुकदमे को भी कार्रवाई के रिकॉर्ड में शामिल किया है। गिरफ्तार आरोपियों में वसीम पुत्र हनीफ निवासी भुड़वारा थाना गोला, रूहीन पुत्र करामत निवासी गुलाबनगर थाना मैलानी, मोहसीम पुत्र हनीफ निवासी गुलाबनगर थाना मैलानी तथा नीलकण्ठ उर्फ राकेश पुत्र सालिकराम निवासी झाला थाना मैलानी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक जितेन्द्र यादव, उपनिरीक्षक अंकुर, हेड कांस्टेबल श्याम कुमार वर्मा तथा कांस्टेबल दीपक चंद्रा, अभिनव मिश्रा, सूरज कुमार, परशुराम यादव, दिनेश कुमार, विनीत कुमार, हर्ष कुमार, नीतेश कुमार और सुधांशु कुमार शामिल रहे।
    user_खुर्शीद आलम
    खुर्शीद आलम
    Newspaper publisher लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • गुप्ता कॉलोनी में तीसरे दिन हुई भगवान श्री गणेश की भव्य आरती मितौली। गुप्ता कॉलोनी मितौली में भगवान श्री गणेश की आराधना के तहत तीसरे दिन बुधवार की संध्या भजन संध्या एवं आरती का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान श्री गणेश का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भजन प्रस्तुत किए और सामूहिक रूप से भगवान श्री गणेश की आरती की। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर आदित्य, गौरव, गीता, उर्मिला, सुमन, किरन शुक्ला, पूनम कनौजिया, सतीश जायसवाल, पुनीत गुप्ता, शालू, मानसी, आरती, शुभी, कंचन, प्रज्ञा, निधि गुप्ता, गुल्ली, नित्या, राधिका, ओम, कान्हा, अनीता शर्मा, अविका सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    1
    गुप्ता कॉलोनी में तीसरे दिन हुई भगवान श्री गणेश की भव्य आरती
मितौली। गुप्ता कॉलोनी मितौली में भगवान श्री गणेश की आराधना के तहत तीसरे दिन बुधवार की संध्या भजन संध्या एवं आरती का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान श्री गणेश का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भजन प्रस्तुत किए और सामूहिक रूप से भगवान श्री गणेश की आरती की। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर आदित्य, गौरव, गीता, उर्मिला, सुमन, किरन शुक्ला, पूनम कनौजिया, सतीश जायसवाल, पुनीत गुप्ता, शालू, मानसी, आरती, शुभी, कंचन, प्रज्ञा, निधि गुप्ता, गुल्ली, नित्या, राधिका, ओम, कान्हा, अनीता शर्मा, अविका सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    user_INDIA TV24 NEWS
    INDIA TV24 NEWS
    Journalism Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
    14 hrs ago
  • धौरहरा पुलिस की गले की फांस बनी राजनीतिक लड़ाई, 2027 के चुनाव को देखते हुए कई पार्टियां जनता में इस कदर जहर घोलकर हल्लाबोल करवा रही है जिससे सरकार की छवि धूमिल हो इसी मामले को लेकर जिलाध्यक्ष भाजपा आज एसपी कार्यालय लखीमपुर खीरी पहुंचे और एसपी से सीधी वार्ता की और कहा इस मामले में निष्पक्ष जांच होना चाहिए जो भी दोषी हो उनको सजा जरूर मिले वही मीडिया ने पूछा कि धौरहरा विधायक पर पुलिस से पिटवाने के आरोप लग रहे हैं उस पर जिला अध्यक्ष ने कहा यह सरासर गलत विधायक धौरहरा ने रात में ही थाने से तीन लोगों को छुड़वाया है आगे जिला अध्यक्ष ने कहा निष्पक्ष जांच जारी है बहुत ही शीघ्र दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। रिपोर्ट: संदेश राज
    1
    धौरहरा पुलिस की गले की फांस बनी राजनीतिक लड़ाई, 2027 के चुनाव को देखते हुए कई  पार्टियां जनता में इस कदर जहर घोलकर हल्लाबोल करवा रही है जिससे सरकार की छवि धूमिल हो इसी मामले को लेकर जिलाध्यक्ष भाजपा आज एसपी कार्यालय लखीमपुर खीरी पहुंचे और एसपी से सीधी वार्ता की और कहा इस मामले में निष्पक्ष जांच होना चाहिए जो भी दोषी हो उनको सजा जरूर मिले वही मीडिया ने पूछा कि धौरहरा विधायक पर पुलिस से पिटवाने के आरोप लग रहे हैं उस पर जिला अध्यक्ष ने कहा यह सरासर गलत विधायक धौरहरा ने रात में ही थाने से तीन लोगों को छुड़वाया है आगे जिला अध्यक्ष ने कहा निष्पक्ष जांच जारी है बहुत ही शीघ्र दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।
रिपोर्ट: संदेश राज
    user_पत्रकार संदेश राज
    पत्रकार संदेश राज
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • चींटी ने खींचा भगवान श्री गणेश जी का रथ , देखें एक साथ कई छोटी बड़ी खबरें..
    1
    चींटी ने खींचा भगवान श्री गणेश जी का रथ , देखें एक साथ कई छोटी बड़ी खबरें..
    user_Anupam Mishra
    Anupam Mishra
    Local News Reporter लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *थाना मैलानी पुलिस द्वारा गोकशी की घटना में शामिल शातिर 04 नफर अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तारी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी गोला श्रीमती महक शर्मा ने मीडिया को दी जानकारी *थाना मैलानी पुलिस द्वारा गोकशी की घटना में शामिल शातिर 04 नफर अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तारी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी गोला श्रीमती महक शर्मा की बाइट*
    1
    *थाना मैलानी पुलिस द्वारा गोकशी की घटना में शामिल शातिर 04 नफर अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तारी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी गोला श्रीमती महक शर्मा ने मीडिया को दी जानकारी
*थाना मैलानी पुलिस द्वारा गोकशी की घटना में शामिल शातिर 04 नफर अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तारी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी गोला श्रीमती महक शर्मा की बाइट*
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ निघासन नगर पंचायत निघासन रकेहटी में एक बड़ा हादसा होते _होते लखीमपुर खीरी | नगर पंचायत निघासन रकेहटी के वार्ड नंबर 15 स्थित सुभाष नगर में बुधवार, 16 सितंबर 2026 की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, घर में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में लीकेज हो गया, जिससे आग लग गई। आग की लपटें उठते ही घर में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में दहशत का माहौल बन गया। आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। आग पर काबू पाने के लिए मिट्टी डालने समेत कई स्थानीय उपाय किए गए, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर मकान के बाहर बना छप्पर भी जलने लगा, जिससे नुकसान और बढ़ गया। हालांकि स्थानीय लोगों की सूझबूझ और प्रयासों के चलते किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए हड़कंप की स्थिति बनी रही। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। रिपोर्ट: संदेश राज
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ निघासन नगर पंचायत निघासन रकेहटी में एक बड़ा हादसा होते _होते 
लखीमपुर खीरी | नगर पंचायत निघासन रकेहटी के वार्ड नंबर 15 स्थित सुभाष नगर में बुधवार, 16 सितंबर 2026 की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, घर में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में लीकेज हो गया, जिससे आग लग गई।
आग की लपटें उठते ही घर में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में दहशत का माहौल बन गया। आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। आग पर काबू पाने के लिए मिट्टी डालने समेत कई स्थानीय उपाय किए गए, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
आग की चपेट में आकर मकान के बाहर बना छप्पर भी जलने लगा, जिससे नुकसान और बढ़ गया। हालांकि स्थानीय लोगों की सूझबूझ और प्रयासों के चलते किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए हड़कंप की स्थिति बनी रही। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
रिपोर्ट: संदेश राज
    user_पत्रकार संदेश राज
    पत्रकार संदेश राज
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मणिपुर में कल 2 महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कई फार्म हाउसों में आग लगा दी गई। पूरे राज्य में 3 मई 2023 से अगस्त 2026 तक करीब 306 लोगों की मौत हो चुकी है। 49 लोग लापता हैं। सिर्फ इसी साल मैतेई-कुकी समुदायों के संघर्ष में 40 लोग मर चुके हैं।
    1
    मणिपुर में कल 2 महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कई फार्म हाउसों में आग लगा दी गई। 
पूरे राज्य में 3 मई 2023 से अगस्त 2026 तक करीब 306 लोगों की मौत हो चुकी है। 49 लोग लापता हैं। सिर्फ इसी साल मैतेई-कुकी समुदायों के संघर्ष में 40 लोग मर चुके हैं।
    user_संदीप कुमार शर्मा
    संदीप कुमार शर्मा
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.