logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

6 माह से ताले में कैद आंगनवाड़ी केंद्र, मासूमों और धात्री माताओं को नहीं मिल रहा पोषण 6 माह से ताले में कैद आंगनवाड़ी केंद्र, मासूमों और धात्री माताओं को नहीं मिल रहा पोषण बल्देवगढ़/धनेरा। एक ओर सरकार कुपोषण दूर करने तथा गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण बल्देवगढ़ जनपद के ग्राम धनेरा का शासकीय आंगनवाड़ी केंद्र पिछले लगभग छह माह से बंद पड़ा है। केंद्र पर लगातार ताला लटका रहने से गांव के छोटे बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा किशोरी बालिकाओं को शासन की पोषण योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र नियमित रूप से नहीं खुलने के कारण बच्चों को समय पर पूरक पोषण आहार नहीं मिल रहा है। साथ ही बच्चों का वजन, स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण से संबंधित गतिविधियां और अन्य आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि छह माह से केंद्र बंद होने के बावजूद महिला एवं बाल विकास विभाग के संबंधित पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) एवं जिम्मेदार अधिकारियों ने स्थिति की सुध नहीं ली। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर केंद्र को तत्काल नियमित रूप से संचालित कराया जाए तथा लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि बच्चों और माताओं को शासन की योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके।

1 day ago
user_रिपोर्टधर्मेंद्र सिंह लोधी
रिपोर्टधर्मेंद्र सिंह लोधी
बलदेवगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
1 day ago

6 माह से ताले में कैद आंगनवाड़ी केंद्र, मासूमों और धात्री माताओं को नहीं मिल रहा पोषण 6 माह से ताले में कैद आंगनवाड़ी केंद्र, मासूमों और धात्री माताओं को नहीं मिल रहा पोषण बल्देवगढ़/धनेरा। एक ओर सरकार कुपोषण दूर करने तथा गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण बल्देवगढ़ जनपद के ग्राम धनेरा का शासकीय आंगनवाड़ी केंद्र पिछले लगभग छह माह से बंद पड़ा है। केंद्र पर लगातार ताला लटका रहने से गांव के छोटे बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा किशोरी बालिकाओं को शासन की पोषण योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र नियमित रूप से नहीं खुलने के कारण बच्चों को समय पर पूरक पोषण आहार नहीं मिल रहा है। साथ ही बच्चों का वजन, स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण से संबंधित गतिविधियां और अन्य आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि छह माह से केंद्र बंद होने के बावजूद महिला एवं बाल विकास विभाग के संबंधित पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) एवं जिम्मेदार अधिकारियों ने स्थिति की सुध नहीं ली। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर केंद्र को तत्काल नियमित रूप से संचालित कराया जाए तथा लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि बच्चों और माताओं को शासन की योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • खरगापुर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, बस्ते तहसील कार्यालय में जमा कर बंद किया काम खरगापुर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, बस्ते तहसील कार्यालय में जमा कर बंद किया काम मध्य प्रदेश पटवारी संघ (भोपाल) के आह्वान पर खरगापुर में पटवारियों ने अपनी वर्षों से लंबित मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के पहले दिन पटवारियों ने अपने बस्ते तहसील कार्यालय में जमा कराकर कार्य का बहिष्कार किया। पटवारी संघ का कहना है कि लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान के लिए शासन का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। संघ के अनुसार, लगातार उपेक्षा के कारण पटवारी संवर्ग स्वयं को शोषित और उपेक्षित महसूस कर रहा है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पटवारी महाधिवेशन का निमंत्रण दिया गया था। मुख्यमंत्री ने नवंबर 2025 में महाधिवेशन के लिए समय देने और तिथि अलग से तय करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक न तो महाधिवेशन की तिथि तय हुई और न ही लंबित मांगों पर कोई आदेश जारी किया गया। पटवारी संघ की प्रमुख मांगें: लंबित कैडर रिव्यू प्रस्ताव को तत्काल लागू किया जाए। पदोन्नति से वंचित पटवारियों को शीघ्र पदोन्नति प्रदान की जाए। कैडर रिव्यू लागू होने तक समयमान वेतनमान का लाभ दिया जाए। नायब तहसीलदार पद के लिए विभागीय परीक्षा नियमित रूप से आयोजित की जाए। पटवारी संघ का कहना है कि उनकी मांगें पूरी तरह न्यायोचित हैं और शासन को इन पर शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। जब तक मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।
    1
    खरगापुर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, बस्ते तहसील कार्यालय में जमा कर बंद किया काम
खरगापुर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, बस्ते तहसील कार्यालय में जमा कर बंद किया काम
मध्य प्रदेश पटवारी संघ (भोपाल) के आह्वान पर खरगापुर में पटवारियों ने अपनी वर्षों से लंबित मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के पहले दिन पटवारियों ने अपने बस्ते तहसील कार्यालय में जमा कराकर कार्य का बहिष्कार किया।
पटवारी संघ का कहना है कि लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान के लिए शासन का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। संघ के अनुसार, लगातार उपेक्षा के कारण पटवारी संवर्ग स्वयं को शोषित और उपेक्षित महसूस कर रहा है।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पटवारी महाधिवेशन का निमंत्रण दिया गया था। मुख्यमंत्री ने नवंबर 2025 में महाधिवेशन के लिए समय देने और तिथि अलग से तय करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक न तो महाधिवेशन की तिथि तय हुई और न ही लंबित मांगों पर कोई आदेश जारी किया गया।
पटवारी संघ की प्रमुख मांगें:
लंबित कैडर रिव्यू प्रस्ताव को तत्काल लागू किया जाए।
पदोन्नति से वंचित पटवारियों को शीघ्र पदोन्नति प्रदान की जाए।
कैडर रिव्यू लागू होने तक समयमान वेतनमान का लाभ दिया जाए।
नायब तहसीलदार पद के लिए विभागीय परीक्षा नियमित रूप से आयोजित की जाए।
पटवारी संघ का कहना है कि उनकी मांगें पूरी तरह न्यायोचित हैं और शासन को इन पर शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। जब तक मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।
    user_रिपोर्टधर्मेंद्र सिंह लोधी
    रिपोर्टधर्मेंद्र सिंह लोधी
    बलदेवगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ जश्न में डूबी दतिया मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम चुनाव जीत गए हैं जैसे ही वह मतगणना स्थल से बाहर निकले तो उनके समर्थकौ ने उनका जोरदार स्वागत किया दतिया विधानसभा का चुनाव भारतीय जनता पार्टी को सोचने और मनन करने के लिए बिबस करता है #datia #BJPMP #Congress ...
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़
जश्न में डूबी दतिया
मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम चुनाव जीत गए हैं जैसे ही वह मतगणना स्थल से बाहर निकले तो उनके समर्थकौ ने उनका जोरदार स्वागत किया दतिया विधानसभा का चुनाव भारतीय जनता पार्टी को सोचने और मनन करने के लिए बिबस करता है
#datia #BJPMP #Congress ...
    user_मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    TV News Anchor टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    40 min ago
  • टीकमगढ़ में पत्रकार से मारपीट, एसपी से शिकायत, पुलिस ने आरोपियों पर की एफआईआर टीकमगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र में एक पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यवाही न किए जाने पर आज सोमवार को टीकमगढ़ के पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद एसपी के निर्देश पर कोतवाली थाना पुलिस ने तीन आरोपी शिवम जड़िया, ऋषि जड़िया और साहिल हरदशानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोप है कि ऋषि जड़िया ने पत्रकार पर धारदार हथियार से उनके माथे पर हमला किया और उनके कान से सोने की बाली खींच ली। इस हमले में लोकेन्द्र को सिर, आंख के पास और हाथ में चोटें आईं।
    1
    टीकमगढ़ में पत्रकार से मारपीट, एसपी से शिकायत, पुलिस ने आरोपियों पर की एफआईआर

टीकमगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र में एक पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यवाही न किए जाने पर आज सोमवार को टीकमगढ़ के पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। 

इसके बाद एसपी के निर्देश पर कोतवाली थाना पुलिस ने तीन आरोपी शिवम जड़िया, ऋषि जड़िया और साहिल हरदशानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 

आरोप है कि ऋषि जड़िया ने पत्रकार पर धारदार हथियार से उनके माथे पर हमला किया और उनके कान से सोने की बाली खींच ली। इस हमले में लोकेन्द्र को सिर, आंख के पास और हाथ में चोटें आईं।
    user_News Digoda (न्यूज दिगौड़ा)
    News Digoda (न्यूज दिगौड़ा)
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जतारा दतिया उपचुनाव की जीत पर जतारा में कांग्रेस का जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां जिलाध्यक्ष नवीन साहू बोले—यह जनता के विश्वास की जीत, प्रदेश में बदलाव की शुरुआत जतारा जतारा दतिया उपचुनाव की जीत पर जतारा में कांग्रेस का जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां जिलाध्यक्ष नवीन साहू बोले—यह जनता के विश्वास की जीत, प्रदेश में बदलाव की शुरुआत जतारा जतारा। दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद जतारा नगर के बस स्टैंड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और कांग्रेस के समर्थन में नारे लगाए। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष नवीन साहू ने कहा कि दतिया उपचुनाव का परिणाम जनता के विश्वास और कांग्रेस की नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और आने वाले समय में कांग्रेस के नेतृत्व में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि दतिया की जीत प्रदेश में कांग्रेस के लिए सकारात्मक संदेश लेकर आई है और भविष्य में पार्टी को व्यापक जनसमर्थन मिलेगा।
    4
    जतारा 
दतिया उपचुनाव की जीत पर जतारा में कांग्रेस का जश्न,
 आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां

जिलाध्यक्ष नवीन साहू बोले—यह जनता के विश्वास की जीत, प्रदेश में बदलाव की शुरुआत
जतारा 
जतारा 
दतिया उपचुनाव की जीत पर जतारा में कांग्रेस का जश्न,
आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां
जिलाध्यक्ष नवीन साहू बोले—यह जनता के विश्वास की जीत, प्रदेश में बदलाव की शुरुआत
जतारा 
जतारा। दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद जतारा नगर के बस स्टैंड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और कांग्रेस के समर्थन में नारे लगाए।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष नवीन साहू ने कहा कि दतिया उपचुनाव का परिणाम जनता के विश्वास और कांग्रेस की नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और आने वाले समय में कांग्रेस के नेतृत्व में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त होगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि दतिया की जीत प्रदेश में कांग्रेस के लिए सकारात्मक संदेश लेकर आई है और भविष्य में पार्टी को व्यापक जनसमर्थन मिलेगा।
    user_Mahendra Kumar Dubey
    Mahendra Kumar Dubey
    Voice of people जतारा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ कुंडेश्वर से दर्शन कर लौट रहे परिवार की बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, 11 वर्षीय मासूम की मौत, तीन घायल टीकमगढ़, मध्य प्रदेश। सावन के प्रथम सोमवार को टीकमगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने श्रद्धालुओं की खुशियां मातम में बदल दीं। सागर हाईवे पर अजनौर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 11 वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल टीकमगढ़ में जारी है। #एक्सीडेंट #छतरपुर #टीकमगढ़ #कुंडेश्वर
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़
कुंडेश्वर से दर्शन कर लौट रहे परिवार
की बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, 11 वर्षीय मासूम की मौत, तीन घायल
टीकमगढ़, मध्य प्रदेश। सावन के प्रथम सोमवार को टीकमगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने श्रद्धालुओं की खुशियां मातम में बदल दीं। सागर हाईवे पर अजनौर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 11 वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल टीकमगढ़ में जारी है।
#एक्सीडेंट #छतरपुर #टीकमगढ़ #कुंडेश्वर
    user_मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    TV News Anchor टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    46 min ago
  • *थाना नौगांव पुलिस ने फोर लेन ब्रिज के पास से आरोपी को अवैध 315 बोर देशी बंदूक, कारतूस सहित किया गिरफ्तार थाना नौगांव पुलिस ने फोर लेन ब्रिज के पास से आरोपी को अवैध 315 बोर देशी बंदूक, कारतूस सहित किया गिरफ्तार* पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशानुसार छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हथियारों के स्रोत संबंधी जानकारी एकत्र कर संलिप्त अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है। थाना नौगांव पुलिस को आज दोपहर क्षेत्र भ्रमण के दौरान फोरलेन हाइवे में अवैध हथियार संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान चौबारा ब्रिज के पास पहुंची। संदेही ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर अवैध हथियार 315 बोर देशी बंदूक एवं जिंदा कारतूस मिले। अवैध हथियार देशी कट्टा, कारतूस जप्त कर आरोपी खुशवेंद्र राजपूत पिता हरि सिंह राजपूत निवासी ग्राम इमिलिया, थाना हरपालपुर, जिला छतरपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना नौगांव में आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। विधिवत कार्यवाही की जा रही है। अवैध हथियार के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है। उक्त कार्रवाई में एसडीओपी नौगांव श्री अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नौगांव निरीक्षक संजय राय, प्रधान आरक्षक प्रसन्न कुमार, आरक्षक कमलेश, आशीष सोलंकी एवं टीम की भूमिका रही।
    1
    *थाना नौगांव पुलिस ने फोर लेन ब्रिज के पास से आरोपी को अवैध 315 बोर देशी बंदूक, कारतूस सहित किया गिरफ्तार

थाना नौगांव पुलिस ने फोर लेन ब्रिज के पास से आरोपी को अवैध 315 बोर देशी बंदूक, कारतूस सहित किया गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशानुसार छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हथियारों के स्रोत संबंधी जानकारी एकत्र कर संलिप्त अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है।
थाना नौगांव पुलिस को आज दोपहर क्षेत्र भ्रमण के दौरान फोरलेन हाइवे में अवैध हथियार संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान चौबारा ब्रिज के पास पहुंची। संदेही ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर अवैध हथियार 315 बोर देशी बंदूक एवं जिंदा कारतूस मिले। अवैध हथियार देशी कट्टा, कारतूस जप्त कर आरोपी खुशवेंद्र राजपूत पिता हरि सिंह राजपूत निवासी ग्राम इमिलिया, थाना हरपालपुर, जिला छतरपुर को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना नौगांव में आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। विधिवत कार्यवाही की जा रही है। अवैध हथियार के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है।
उक्त कार्रवाई में एसडीओपी नौगांव श्री अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नौगांव निरीक्षक संजय राय, प्रधान आरक्षक प्रसन्न कुमार, आरक्षक कमलेश, आशीष सोलंकी एवं टीम की भूमिका रही।
    user_चंद्रकांत भोले लोधी
    चंद्रकांत भोले लोधी
    Social Media Manager घुवारा, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.