मृतक के परिजनों नें जम कर की नरेबाजी और किया कोतवाली का घेराव भिंड। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के भीमनगर में कुछ दिन पहले हुए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की शनिवार तड़के इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों ने पहले सिटी कोतवाली में शव रखकर नारेबाजी करते हुए पुलिस का घेराव किया इसके बाद बायपास रोड पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर जाम खुलवाया। जानकारी के अनुसार भीमनगर निवासी 41 वर्षीय दीपक खत्री पर 29 जुलाई की रात करीब 9 बजे उसके एक परिचित ने घर से बाहर बुलाया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद कुछ युवकों ने दीपक के साथ मारपीट की और तलवार से उसके पेट पर वार कर दिया। हमले में उसके सिर पर भी गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजन गंभीर हालत में दीपक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। ग्वालियर में उपचार के दौरान शनिवार सुबह करीब 4 बजे दीपक ने दम तोड़ दिया।मौत की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने सिटी कोतवाली पहुंचकर शव रखकर नारेबाजी की और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। बाद में बायपास रोड पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद जाम समाप्त कराया गया।पुलिस का कहना है कि मामले में पूर्व में दर्ज प्रकरण में अब युवक की मौत के बाद संबंधित धाराएं बढ़ाई जा रही हैं।कुछ आरोपी गिरफ्तार हो चुके है और लोगों से पूछ ताछ की जा रही है।
मृतक के परिजनों नें जम कर की नरेबाजी और किया कोतवाली का घेराव भिंड। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के भीमनगर में कुछ दिन पहले हुए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की शनिवार तड़के इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों ने पहले सिटी कोतवाली में शव रखकर नारेबाजी करते हुए पुलिस का घेराव किया इसके बाद बायपास रोड पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर जाम खुलवाया। जानकारी के अनुसार भीमनगर निवासी 41 वर्षीय दीपक खत्री पर 29 जुलाई की रात करीब 9 बजे उसके एक परिचित ने घर से बाहर बुलाया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद कुछ युवकों ने दीपक के साथ मारपीट की और तलवार से उसके पेट पर वार कर दिया। हमले में उसके सिर पर भी गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजन गंभीर हालत में दीपक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। ग्वालियर में उपचार के दौरान शनिवार सुबह करीब 4 बजे दीपक ने दम तोड़ दिया।मौत की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने सिटी कोतवाली पहुंचकर शव रखकर नारेबाजी की और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। बाद में बायपास रोड पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद जाम समाप्त कराया गया।पुलिस का कहना है कि मामले में पूर्व में दर्ज प्रकरण में अब युवक की मौत के बाद संबंधित धाराएं बढ़ाई जा रही हैं।कुछ आरोपी गिरफ्तार हो चुके है और लोगों से पूछ ताछ की जा रही है।
- समृद्ध भिण्ड समूह केद्वारा युवा फ़ॉर समृद्ध भिंड* *मैराथन एवं बाकाथोंन का आयोजन किया जा रहा है *समृद्ध भिण्ड समूह केद्वारा युवा फ़ॉर समृद्ध भिंड* *मैराथन एवं बाकाथोंन का आयोजन किया जा रहा है* *मैराथन जो कि 2 अगस्त* *रविवार प्रातः 7:00 बजे से शुरू होगी* *इसी को लेकर विवेकानंद हॉस्पिटल में डॉ योगेंद्र सिंह यादव के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया*1
- लेखपाल संघ ने आंदोलन की घोषणा की: 5 अगस्त से अतिरिक्त हल्के और ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार। लेखपाल संघ ने आंदोलन की घोषणा की: 5 अगस्त से अतिरिक्त हल्के और ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की घोषणा की है। जसवंतनगर इकाई के पदाधिकारियों ने राजस्व परिषद की अध्यक्ष के नाम उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रताप सिंह को एक ज्ञापन सौंपा है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो 5 अगस्त 2026 से प्रदेशभर के लेखपाल अतिरिक्त हल्के और ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार करेंगे। संघ का कहना है कि लेखपालों पर लगातार कार्यभार बढ़ता जा रहा है, जबकि पदोन्नति, स्थानांतरण, भत्तों में वृद्धि और मूलभूत सुविधाओं जैसी उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं। लेखपालों का आरोप है कि उन्हें अवकाश के दिनों में भी ड्यूटी पर बुलाया जाता है और संसाधनों के अभाव में कार्य करना पड़ता है। ज्ञापन में संघ ने छह प्रमुख मांगें उठाई हैं। इनमें अंतर्मंडलीय स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करना, चयन वर्ष 2025-26 की लंबित पदोन्नति सूची जारी करना, नवनियुक्त लेखपालों की प्रशिक्षण परीक्षा का परिणाम घोषित करना, स्टेशनरी, वाहन एवं विशेष भत्तों में वृद्धि करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, भूलेख कार्यालयों और अन्य पटलों से लेखपालों को मुक्त करने तथा ग्राम सचिवालयों में कक्ष, फर्नीचर, कंप्यूटर और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है। संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि मांगों पर समय रहते सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो 5 अगस्त से सभी लेखपाल केवल अपने मूल हल्के में ही कार्य करेंगे। अतिरिक्त हल्कों का कार्यभार संबंधित कार्यालयों में जमा कर दिया जाएगा और आगे चलकर ऑनलाइन कार्यों का भी बहिष्कार किया जाएगा। लेखपाल संघ ने अपने ज्ञापन में कहा है कि आंदोलन का उद्देश्य जनहित को प्रभावित करना नहीं है। हालांकि, यदि राजस्व कार्य या जनसेवा बाधित होती है, तो इसकी जिम्मेदारी शासन और राजस्व परिषद की होगी। ज्ञापन सौंपते समय तहसील अध्यक्ष मो. जहीर खान, सचिव मनीष दुबे, महामंत्री अनुराग, शमशेर सिंह, सौरभ कुमार, पंकज कुमार सहित कई अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।1
- किसान बनकर खाद दुकान पर पहुंचे तहसीलदार नरेश शर्मा.. खाद वितरण मे लापरवाही और किसानो को खाद ना देने पर अम्बाह मे खाद दुकान सील्ड.. मुरैना कलेक्टर लोकेश जांगिड़ द्वारा सभी निजी खाद विक्रेताओं को किसानो को तत्काल खाद वितरण करने के निर्देश दिए गए है!तहसील अम्बाह मे सुबह 8 बजे से थाना परिसर मे तहसीलदार नरेश शर्मा की उपस्थिति मे मार्केफ़ेद द्वारा नियमित रूप से खाद का वितरण किया जा रहा है!शनिवार को खाद वितरण की ड्यूटी के दौरान तहसीलदार नरेश शर्मा को एक कृषक मकरंद शर्मा द्वारा शिकायत की गयी कि उनकी पत्नी के नाम का इ टोकन जारी होने के बाद भी नीरज उपाध्याय खाद बीज भंडार द्वारा खाद नहीं दिया जा रहा है तथा पिछले 3 दिनों से दुकान बंद है!सूचना मिलने पर तहसीलदार नरेश शर्मा स्वयं किसान बनकर नीरज उपाध्याय खाद वितरण केंद्र पर पहुंचे जहाँ दुकान बंद मिली!जब दुकान खुलवाकर खाद देने को कहा गया तो खाद की अनुपलब्धता बताकर वापस लौटाया गया!इसके बाद तहसीलदार नरेश शर्मा ने एस ए डी ओ अम्बाह महेश किरार, राजस्व विभाग के पटवारी एवं थाना अम्बाह के बल के साथ दुकान खुलवाकर निरीक्षण किया जहाँ भरपूर मात्रा मे डी ए पी एवं अन्य खाद उपलब्ध था!खाद विक्रेता द्वारा दुकान बंद रखने, इ टोकन वाले किसानो को खाद प्रदान ना करने एवं खाद वितरण मे अनियमितता करने के कारण दुकान को तत्काल सील्ड किया गया!तहसीलदार नरेश शर्मा द्वारा बताया गया कि दुकान का लाइसेंस निरस्त करने के लिए प्रतिवेदन कलेक्टर मुरैना को भेजा जायेगा साथ ही तहसील अम्बाह मे कृषकों को सही समय पर और उचित मूल्य पर खाद वितरण ना करने वाले दुकानदारों एवं सोसाइटी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी!साथ ही तहसीलदार नरेश शर्मा ने तहसील अम्बाह के कृषकों के लिए अपना मोबाइल नम्बर 9174952120 भी जारी किया है जहाँ किसान खाद वितरण के अधिक मूल्य, खाद प्रदान ना करने एवं दुकान ना खुलने सम्बंधित शिकायत कर सकते है!1
- श्रावण मास के दृष्टिगत आगरा पुलिस प्रशासन द्वारा शहर के सभी मंदिरों की समिति एवं अन्य विभागों के साथ बैठक कर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था हेतु समुचित पुलिस बल की ड्यूटी लगा दी गई है एवं अन्य व्यवस्थाओं हेतु संबंधित विभाग को बताया गया है, लगने वाले मेलों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु कैमरों का व्यवस्थापन कर दिया गया है एवं यातायात की व्यवस्था की समुचित तैयारी कर ली गई है। बाइट– *श्री सय्यद अली अब्बास*, पुलिस उपायुक्त- नगर, कमिश्नरेट आगरा... श्रावण मास के दृष्टिगत आगरा पुलिस प्रशासन द्वारा शहर के सभी मंदिरों की समिति एवं अन्य विभागों के साथ बैठक कर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था हेतु समुचित पुलिस बल की ड्यूटी लगा दी गई है एवं अन्य व्यवस्थाओं हेतु संबंधित विभाग को बताया गया है, लगने वाले मेलों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु कैमरों का व्यवस्थापन कर दिया गया है एवं यातायात की व्यवस्था की समुचित तैयारी कर ली गई है। बाइट– *श्री सय्यद अली अब्बास*, पुलिस उपायुक्त- नगर, कमिश्नरेट आगरा...1
- मौलाना जर्जिस ने दिया विवादित बयान, शिव भक्तों में भारी रोष। इटावा: -मौलाना जरजिस का एक और वीडियो वायरल, मौलाना ने भगवान शंकर को लेकर दिया विवादित बयान, मौलाना ने कहा खतना तो शंकर जी का सबसे पहले हुआ था, ब्रह्मा जी ने भगवान शंकर का खतना किया था, मौलाना के विवादित बयान की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल, सावन के महीने में भगवान शंकर के खिलाफ विवादित बयान की वीडियो देखकर शिव भक्तों में आक्रोश।1
- महिला कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री व अभिनेत्री का पुतला फूंका भिंड। महिला कांग्रेस द्वारा शनिवार को गोहद चौराहा पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और अभिनेत्री कंगना रनौत का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव शांति कुशवाह नें बताया कि जंतर मंतर में छात्र छात्राओं कों कीड़े शब्द बोलकर सम्बोधित किया।उन्होंने समाज में विभाजन पैदा करने वाले बयानों की महिला कांग्रेस कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को मर्यादित भाषा और जिम्मेदार आचरण का पालन करना चाहिए ताकि सामाजिक सौहार्द बना रहे। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं नें प्रह्लाद जोशी और अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ जम कर नारेबाजी की।विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।1
- *लहार एसडीएम महेंद्र सिंह सौजन्या ने आलमपुर कन्या हाई स्कूल का किया औचक निरीक्षण,कई अनियमितताएं आई सामने,आटा में मिले कीड़े* *लहार एसडीएम महेंद्र सिंह सौजन्या ने आलमपुर कन्या हाई स्कूल का किया औचक निरीक्षण,कई अनियमितताएं आई सामने,आटा में मिले कीड़े*1
- कछपुरा में अवैध मिट्टी खनन पर छापा, जेसीबी सीज, पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई की शुरू कछपुरा में अवैध मिट्टी खनन पर छापा, जेसीबी सीज जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र के गांव कछपुरा में टीले से अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर जिला खनन अधिकारी ब्रिज बिहारी लाल ने शुक्रवार देर शाम छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। मौके पर जेसीबी मशीन से अवैध खनन होता मिला, जिसे तत्काल बंद कराते हुए मशीन को सीज कर दिया गया। कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार जिला खनन अधिकारी को सूचना मिली थी कि कछपुरा गांव के टीले से अंधेरे का फायदा उठाकर जेसीबी मशीन से अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खनन कार्य तत्काल रुकवा दिया। बताया गया कि कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध करते हुए खनन अधिकारी पर दबाव बनाने का प्रयास किया। स्थिति तनावपूर्ण होती देख उन्होंने तत्काल बलरई थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आलोक कुमार, उपनिरीक्षक शेर सिंह, उपनिरीक्षक जसवंत सिंह तथा पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने जेसीबी मशीन को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया, जहां आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने पर जिला खनन अधिकारी ने मशीन को सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान जिला खनन अधिकारी के मोबाइल पर कुछ जनप्रतिनिधियों एवं प्रभावशाली लोगों के फोन आने की चर्चा भी रही। हालांकि किसी जनप्रतिनिधि का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है और प्रशासन ने भी किसी नाम की पुष्टि नहीं की है। गौरतलब है कि जनपद में अवैध मिट्टी खनन की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं। प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि सीज की गई जेसीबी मशीन की रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई के लिए आरटीओ एवं वाणिज्य कर (सेलटैक्स) विभाग को भी भेज दी गई है। फोटो कैप्शन: कछपुरा गांव में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर सीज की गई जेसीबी मशीन।1
- भिंड के देहात थाना पुलिस ने करवाई पंजाब देते हुए 22 पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी युवक को किया गिरफ्तार भिंड के देहात थाना पुलिस ने करवाई पंजाब देते हुए 22 पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी युवक को किया गिरफ्तार थाना प्रभारी शिव प्रताप राजावत की बड़ी कार्रवाई1