logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

8 hrs ago
user_गजेन्द्र सिंह मीडिया प्रभारी
गजेन्द्र सिंह मीडिया प्रभारी
Shivpuri, Madhya Pradesh•
8 hrs ago

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • शिवपुरी के माधव चौक पर पत्रकारों के साथ हुई अभद्रता के मामले में पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) को ज्ञापन सौंपा है। कल माधव चौक पर पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया था, जिसके विरोध में पत्रकारों ने अभद्रता करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग करते हुए एसपी को ज्ञापन दिया।
    1
    शिवपुरी के माधव चौक पर पत्रकारों के साथ हुई अभद्रता के मामले में पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) को ज्ञापन सौंपा है। कल माधव चौक पर पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया था, जिसके विरोध में पत्रकारों ने अभद्रता करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग करते हुए एसपी को ज्ञापन दिया।
    user_रितिक परमार
    रितिक परमार
    Local News Reporter शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • शिवपुरी में दिल्ली के छात्र प्रदर्शन से प्रेरित होकर छात्रों ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया है। अपनी बात और ख़बर सरकार तक पहुँचाने के लिए छात्र रोज़ माधव चौक पर एकत्र होकर लगातार ज़ोरदार नारेबाजी कर रहे हैं।
    1
    शिवपुरी में दिल्ली के छात्र प्रदर्शन से प्रेरित होकर छात्रों ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया है। अपनी बात और ख़बर सरकार तक पहुँचाने के लिए छात्र रोज़ माधव चौक पर एकत्र होकर लगातार ज़ोरदार नारेबाजी कर रहे हैं।
    user_Suraj Singh Mourya
    Suraj Singh Mourya
    Tour Guide Shivpuri Nagar, Madhya Pradesh•
    12 hrs ago
  • शिवपुरी के गांव में जमीन का पट्टा होने के बावजूद आदिवासियों की फसल तहस-नहस कर दी गई और उनकी मढ़ैयां तोड़ दी गईं। इस भारी नुकसान के बाद न्याय की गुहार लगाने पहुंची आदिवासी महिलाएं कलेक्टर के सामने अपना दर्द बताते हुए फफक-फफक कर रो पड़ीं।
    1
    शिवपुरी के गांव में जमीन का पट्टा होने के बावजूद आदिवासियों की फसल तहस-नहस कर दी गई और उनकी मढ़ैयां तोड़ दी गईं। इस भारी नुकसान के बाद न्याय की गुहार लगाने पहुंची आदिवासी महिलाएं कलेक्टर के सामने अपना दर्द बताते हुए फफक-फफक कर रो पड़ीं।
    user_उमाशंकर कुशवाहा
    उमाशंकर कुशवाहा
    Local News Reporter शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र में आईपीएस स्कूल के पास बिजली के खंभे से करंट लगने के कारण एक युवक की मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद परिजन उसे शिवपुरी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान झींगुरा बस्ती (झींगुरा कॉलोनी) निवासी दिनेश कुशवाह के रूप में हुई है, जो पुट्टी का काम करता था। मंगलवार शाम काम से घर लौटते समय दिनेश आईपीएस स्कूल के पास लगे बिजली के खंभे के संपर्क में आ गया था। खंभे में करंट होने की वजह से उसे जोरदार झटका लगा और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। वहां मौजूद लोगों ने डंडे की मदद से दिनेश को खंभे से अलग किया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने बिजली विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि इस खंभे में पहले भी कई बार करंट आ चुका है और मृतक की पत्नी सहित कई लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। परिजनों के अनुसार, इसकी शिकायत बिजली विभाग से कई बार की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया और इसका खामियाजा दिनेश को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा। परिजनों ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की है।
    3
    शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र में आईपीएस स्कूल के पास बिजली के खंभे से करंट लगने के कारण एक युवक की मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद परिजन उसे शिवपुरी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान झींगुरा बस्ती (झींगुरा कॉलोनी) निवासी दिनेश कुशवाह के रूप में हुई है, जो पुट्टी का काम करता था।

मंगलवार शाम काम से घर लौटते समय दिनेश आईपीएस स्कूल के पास लगे बिजली के खंभे के संपर्क में आ गया था। खंभे में करंट होने की वजह से उसे जोरदार झटका लगा और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। वहां मौजूद लोगों ने डंडे की मदद से दिनेश को खंभे से अलग किया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

परिजनों ने बिजली विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि इस खंभे में पहले भी कई बार करंट आ चुका है और मृतक की पत्नी सहित कई लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। परिजनों के अनुसार, इसकी शिकायत बिजली विभाग से कई बार की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया और इसका खामियाजा दिनेश को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा। परिजनों ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की है।
    user_Kuldeep gupta
    Kuldeep gupta
    पत्रकारिता शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • पेपर लीक मामले पर पीएम की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसमें उन्होंने साफ कहा है कि इस अपराध में शामिल दोषियों को किसी भी तरह की राहत नहीं मिलेगी। इस पूरे मामले में सख्त रुख अपनाते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
    1
    पेपर लीक मामले पर पीएम की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसमें उन्होंने साफ कहा है कि इस अपराध में शामिल दोषियों को किसी भी तरह की राहत नहीं मिलेगी। इस पूरे मामले में सख्त रुख अपनाते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
    user_DRM INDIA NEWS TV
    DRM INDIA NEWS TV
    कोलारस, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में मगरौनी चौकी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" जागरूकता अभियान के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक विद्यालय, निजामपुर में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की विस्तार से जानकारी दी गई और सभी को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। इस अवसर पर चौकी प्रभारी अभिमन्यु राजावत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार, शिक्षा और समाज पर गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। उन्होंने विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। चौकी प्रभारी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज में जनजागरूकता फैलाकर युवाओं को सही दिशा देना भी है। इसी उद्देश्य से क्षेत्र में लगातार इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
    1
    मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में मगरौनी चौकी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" जागरूकता अभियान के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक विद्यालय, निजामपुर में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की विस्तार से जानकारी दी गई और सभी को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

इस अवसर पर चौकी प्रभारी अभिमन्यु राजावत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार, शिक्षा और समाज पर गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। उन्होंने विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। चौकी प्रभारी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज में जनजागरूकता फैलाकर युवाओं को सही दिशा देना भी है। इसी उद्देश्य से क्षेत्र में लगातार इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
    user_Jitendra shakya
    Jitendra shakya
    Media Consultant नरवर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मध्य प्रदेश में भारी बारिश दर्ज की गई है। राज्य में तेज बारिश का दौर देखने को मिल रहा है।
    1
    मध्य प्रदेश में भारी बारिश दर्ज की गई है। राज्य में तेज बारिश का दौर देखने को मिल रहा है।
    user_गजेन्द्र सिंह मीडिया प्रभारी
    गजेन्द्र सिंह मीडिया प्रभारी
    Shivpuri, Madhya Pradesh•
    13 hrs ago
  • Post by गजेन्द्र सिंह मीडिया प्रभारी
    1
    Post by गजेन्द्र सिंह मीडिया प्रभारी
    user_गजेन्द्र सिंह मीडिया प्रभारी
    गजेन्द्र सिंह मीडिया प्रभारी
    Shivpuri, Madhya Pradesh•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.