ई-शिक्षा कोष ऐप पर बड़ा एक्शन! 73 शिक्षक लगातार अनुपस्थित, अब डीईओ की सख्ती से मचेगा हड़कंप पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया प्रखंड में शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। ई-शिक्षा कोष ऐप पर उपस्थिति की समीक्षा के दौरान 73 शिक्षक लगातार अनुपस्थित पाए गए हैं। मामले को गंभीर मानते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) अखिल वैभव ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, मझौलिया से 24 घंटे के भीतर सत्यापन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। जारी पत्र के अनुसार, ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति की नियमित समीक्षा में यह अनियमितता सामने आई है। इसके बाद संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से निर्धारित प्रपत्र में सत्यापन रिपोर्ट लेकर जिला शिक्षा कार्यालय को भेजने का आदेश दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित शिक्षकों पर विभागीय नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे मामले पर जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार ने स्पष्ट कहा कि शिक्षा विभाग ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था को पूरी गंभीरता से लागू कर रहा है। किसी भी शिक्षक की लगातार अनुपस्थिति या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षकों को निर्धारित नियमों के अनुसार ई-शिक्षा कोष ऐप पर नियमित उपस्थिति दर्ज करनी होगी। सत्यापन रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने यह भी कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, अनुशासन और जवाबदेही बनाए रखना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना आवश्यक है। इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

- मोबाइल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए बैरिया। बैरिया थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष सोनाली गौतम ने बताया कि थाना क्षेत्र के चूड़ीहरवा टोला निवासी रंभा देवी द्वारा मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। आवेदन के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और नौतन थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी जगरोशन कुमार तथा रामजी कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और यदि इस घटना में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैरिया पुलिस ने लोगों से अपील की है कि चोरी या अन्य आपराधिक घटनाओं की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।1
- अवध एक्सप्रेस के एच-1 एसी कोच से 32 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज से शराब तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां अब तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रेनों के लग्जरी एसी कोचों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। लेकिन इस बार उनकी यह चालाकी ज्यादा देर तक नहीं चल सकी। नरकटियागंज रेल पुलिस की सतर्कता ने अवध एक्सप्रेस में चल रहे इस खेल का पर्दाफाश कर दिया। विशेष जांच अभियान के दौरान रेल पुलिस ने अवध एक्सप्रेस के एच-1 एसी कोच के केबिन-A की सीट संख्या-3 की तलाशी ली। जांच के दौरान वहां से करीब 31.950 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मौके पर मौजूद योगापट्टी निवासी जयकिशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद शराब को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई ने यह भी साफ कर दिया है कि शराब तस्कर अब साधारण बोगियों के बजाय लग्जरी एसी कोचों को सुरक्षित ठिकाना मानकर पुलिस की नजरों से बचने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि नरकटियागंज रेल पुलिस की सतर्क निगरानी और लगातार चल रहे विशेष जांच अभियान ने उनकी इस नई रणनीति को भी नाकाम कर दिया। रेल थानाध्यक्ष दिनेश साहू ने बताया कि ट्रेनों में शराब तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है। खासकर एसी कोचों की गहन जांच की जा रही है ताकि किसी भी तस्कर को बचने का मौका न मिले। उन्होंने स्पष्ट किया कि रेलवे मार्ग से होने वाली अवैध शराब तस्करी के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1
- Shakib Nabi Hussain ka रातों-रात kismat badla jasprit bumrah ke replacement per aaye1
- सावन की प्रथम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, राजघाट शिव मंदिर बना आकर्षण का केंद्र ।। मझौलिया सावन की प्रथम सोमवारी के अवसर पर सोमवार को मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के सभी शिवालयों में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। मझौलिया बाजार स्थित शिव मंदिर, थाना परिसर शिव मंदिर, पचपन आरडी शिव मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में दिनभर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। इसी क्रम में बेतिया राज द्वारा निर्मित ऐतिहासिक राजघाट शिव मंदिर श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना रहा। मंदिर समिति के अध्यक्ष विद्याचरण शुक्ल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन की प्रथम सोमवारी पर हजारों श्रद्धालुओं ने कोहड़ा उत्तरवाहिनी नदी में स्नान करने के बाद शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को देखते हुए मझौलिया पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। मंदिर परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती रहने से श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। जिला परिषद सदस्य लालू यादव ने कहा कि भगवान भोलेनाथ अपने सच्चे भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। सावन के पावन महीने में श्रद्धा और विश्वास के साथ की गई पूजा का विशेष महत्व होता है। शिव मंदिर के पुजारी विजय पांडेय ने बताया कि ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था और पूरे दिन भक्तों ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के सभी प्रमुख शिव मंदिरों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे पूजा-अर्चना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस अवसर पर शिव मंदिर के सचिव गुंजा यादव, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, सदस्य बीरा यादव, गणेश मांझी, एकबाल प्रसाद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।4
- श्रावण मास के प्रथम सोमवारी पर बेतिया पशुपतिनाथ बाबा के दरबार में श्रद्धालु भक्तों द्वारा जलाभिषेक किया गया। 3 August. श्रावण मास के प्रथम सोमवारी पर बेतिया राज श्री नवदुर्गा जोड़ा शिवालय मंदिर, पशुपतिनाथ बाबा के दरबार में श्रद्धालु भक्तों द्वारा जलाभिषेक किया गया। 03.08.2026.1
- पटना: चुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, बांकीपुर की जनता का जताया आभार | Jan Suraaj Victory #PrashantKishor #Bankipur #JanSuraaj #BiharPolitics #Patna #BiharNews #KSRBiharNews #BreakingNewsपटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत बिहार की जनता की जीत है और जन सुराज का जनता के साथ ही गठबंधन रहेगा। इस वीडियो में देखिए जीत के बाद प्रशांत किशोर का पूरा बयान और राजनीतिक संदेश।1
- बांकीपुर में चला पीके का जादू! 18,964 वोटों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत, बोले– 'यह मेरी नहीं, जनता की जीत है बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर करते हुए जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज की। प्रशांत किशोर को 61,075 वोट मिले और उन्होंने भाजपा के नीरज कुमार, जिन्हें 42,111 वोट प्राप्त हुए, को 18,964 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया। इस चुनाव में राजद की रेखा कुमारी 13,625 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहीं, जबकि प्रगतिशील जनता पार्टी के मनोरंजन कुमार श्रीवास्तव को 927 वोट और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के तनवीर आलम को 833 वोट मिले। 18,964 मतों की यह जीत जन सुराज के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है। जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य रोड शो किया। इस दौरान हजारों समर्थक उनके साथ मौजूद रहे और पूरे इलाके में जीत का जश्न देखने को मिला। रोड शो के दौरान प्रशांत किशोर ने हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय पूरी तरह जनता को देते हुए कहा, यह मेरी जीत नहीं, बल्कि बांकीपुर की जनता की जीत है। जनता ने बदलाव का फैसला किया और उसी का परिणाम आज सामने है। उन्होंने कहा कि भाजपा को उसके मजबूत गढ़ में हराना आसान नहीं था, लेकिन इस बार जनता ने बदलाव का मन बना लिया था और लोकतंत्र में जनता का फैसला ही सर्वोपरि होता है। प्रशांत किशोर की इस ऐतिहासिक जीत की खुशी सिर्फ बांकीपुर तक सीमित नहीं रही, बल्कि पश्चिम चंपारण के बेतिया में भी जन सुराज कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर मिठाइयां खिलाईं, ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का उत्सव मनाया और इसे बिहार की नई राजनीति की शुरुआत बताया।1
- शिवराजपुर के सुभम का बथना नदी में डुबने से मौत। शव की तलाश में जुटी प्रशासन। नौतन।नौतन प्रखंड के शिवराजपुर पंचायत के वार्ड नंबर 3 के झुनझुन दुबे का 14 वर्षीय किशोर शुभम कुमार की मौत बथना घाट पर डुबने से हो गई है।घटना की सुचना पर परिजन सहित ग्रामीण मौके पर पहुंच कर शव की खोजबीन शुरू कर दी है। हालांकि तेज बहाव के कारण शव नहीं मिल पाया है।इसकी सुचना पुलिस व एसडीआरएफ की टीम को दे दी गई है।मृतक के पिता झुनझुन दुबे ने बताया कि उनका लड़का घर से जल भरने दस लड़कों के साथ बथना घाट पर आया था। जहां जल भरने के दौरान पैर फिसलने से नदी में डुब गया और उसकी मौत हो गई।घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव की खोजबीन शुरू कर दी है।इधर घटना के बाद परिजनों सहित पुरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणो ने एसडीआरएफ की टीम की मांग की है।बता दे कि मृतक तीन बहनों का एकलौता भाई था।1