चीनी की जमाखोरी पर अंकुश के लिए गोदामों का निरीक्षण शुरू 30 नवंबर तक चीनी व्यापारियों और डीलरों के लिए 2,000 क्विंटल स्टॉक सीमा निर्धारित हमीरपुर त्योहारी सीजन के दौरान चीनी की जमाखोरी और कीमतों में अनावश्यक बढ़ोतरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने चीनी व्यापारियों और डीलरों के प्रतिष्ठानों व गोदामों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। विभागीय टीमें दुकानों और गोदामों में उपलब्ध चीनी के स्टॉक की जांच कर रही हैं और निर्धारित सीमा के अनुसार स्टॉक का मिलान किया जा रहा है।सरकार ने 15 सितंबर से 30 नवंबर तक चीनी व्यापारियों और डीलरों के लिए अधिकतम 2,000 क्विंटल स्टॉक सीमा निर्धारित की है। इससे पहले थोक विक्रेताओं के लिए अधिकतम 4,000 क्विंटल चीनी भंडारित करने की सीमा थी। त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने को देखते हुए अब स्टॉक सीमा को घटाकर 2,000 क्विंटल किया गया है। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी मौके पर उपलब्ध चीनी की वास्तविक मात्रा का मिलान कर रहे हैं। साथ ही व्यापारियों को निर्धारित स्टॉक सीमा और अन्य नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।विभाग का उद्देश्य बाजार में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखना और जमाखोरी के माध्यम से कृत्रिम कमी पैदा कर कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका को रोकना है। त्योहारों के दौरान चीनी की मांग सामान्य दिनों की तुलना में बढ़ जाती है, ऐसे में विभाग बाजार में उपलब्धता और कीमतों पर लगातार नजर रख रहा है। वहीं जिला नियंत्रक, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग आंचल ने बताया कि चीनी व्यापारियों और थोक विक्रेताओं को फूड स्टॉक मॉनिटरिंग पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। व्यापारियों को पोर्टल पर अपने पास उपलब्ध चीनी के वर्तमान स्टॉक की जानकारी नियमित रूप से अपलोड करनी होगी।उन्होंने बताया कि विभागीय निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे व्यापारियों से स्टॉक सीमा के साथ-साथ पोर्टल पर स्टॉक की जानकारी अपलोड करने संबंधी निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करवाएं। निरीक्षणों के माध्यम से चीनी के वास्तविक स्टॉक पर नजर रखी जा रही है, ताकि त्योहारों के दौरान बाजार में इसकी उपलब्धता प्रभावित न हो और अनावश्यक मूल्य वृद्धि पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।आंचल ने कहा कि सरकार के निर्देशों के तहत जिले में निरीक्षण किए जा रहे हैं। अभी तक निर्धारित सीमा से अधिक चीनी भंडारित करने का कोई मामला सामने नहीं आया है
चीनी की जमाखोरी पर अंकुश के लिए गोदामों का निरीक्षण शुरू 30 नवंबर तक चीनी व्यापारियों और डीलरों के लिए 2,000 क्विंटल स्टॉक सीमा निर्धारित हमीरपुर त्योहारी सीजन के दौरान चीनी की जमाखोरी और कीमतों में अनावश्यक बढ़ोतरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने चीनी व्यापारियों और डीलरों के प्रतिष्ठानों व गोदामों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। विभागीय टीमें दुकानों और गोदामों में उपलब्ध चीनी के स्टॉक की जांच कर रही हैं और निर्धारित सीमा के अनुसार स्टॉक का मिलान किया जा रहा है।सरकार ने 15 सितंबर से 30 नवंबर तक चीनी व्यापारियों और डीलरों के लिए अधिकतम 2,000 क्विंटल स्टॉक सीमा निर्धारित की है। इससे पहले थोक विक्रेताओं के लिए अधिकतम 4,000 क्विंटल चीनी भंडारित करने की सीमा थी। त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने को देखते हुए अब स्टॉक सीमा को घटाकर 2,000 क्विंटल किया गया है। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी मौके पर उपलब्ध चीनी की वास्तविक मात्रा का मिलान कर रहे हैं। साथ ही व्यापारियों को निर्धारित स्टॉक सीमा और अन्य नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।विभाग का उद्देश्य बाजार में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखना और
जमाखोरी के माध्यम से कृत्रिम कमी पैदा कर कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका को रोकना है। त्योहारों के दौरान चीनी की मांग सामान्य दिनों की तुलना में बढ़ जाती है, ऐसे में विभाग बाजार में उपलब्धता और कीमतों पर लगातार नजर रख रहा है। वहीं जिला नियंत्रक, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग आंचल ने बताया कि चीनी व्यापारियों और थोक विक्रेताओं को फूड स्टॉक मॉनिटरिंग पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। व्यापारियों को पोर्टल पर अपने पास उपलब्ध चीनी के वर्तमान स्टॉक की जानकारी नियमित रूप से अपलोड करनी होगी।उन्होंने बताया कि विभागीय निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे व्यापारियों से स्टॉक सीमा के साथ-साथ पोर्टल पर स्टॉक की जानकारी अपलोड करने संबंधी निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करवाएं। निरीक्षणों के माध्यम से चीनी के वास्तविक स्टॉक पर नजर रखी जा रही है, ताकि त्योहारों के दौरान बाजार में इसकी उपलब्धता प्रभावित न हो और अनावश्यक मूल्य वृद्धि पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।आंचल ने कहा कि सरकार के निर्देशों के तहत जिले में निरीक्षण किए जा रहे हैं। अभी तक निर्धारित सीमा से अधिक चीनी भंडारित करने का कोई मामला सामने नहीं आया है
- चीनी की जमाखोरी पर अंकुश के लिए गोदामों का निरीक्षण शुरू 30 नवंबर तक चीनी व्यापारियों और डीलरों के लिए 2,000 क्विंटल स्टॉक सीमा निर्धारित हमीरपुर त्योहारी सीजन के दौरान चीनी की जमाखोरी और कीमतों में अनावश्यक बढ़ोतरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने चीनी व्यापारियों और डीलरों के प्रतिष्ठानों व गोदामों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। विभागीय टीमें दुकानों और गोदामों में उपलब्ध चीनी के स्टॉक की जांच कर रही हैं और निर्धारित सीमा के अनुसार स्टॉक का मिलान किया जा रहा है।सरकार ने 15 सितंबर से 30 नवंबर तक चीनी व्यापारियों और डीलरों के लिए अधिकतम 2,000 क्विंटल स्टॉक सीमा निर्धारित की है। इससे पहले थोक विक्रेताओं के लिए अधिकतम 4,000 क्विंटल चीनी भंडारित करने की सीमा थी। त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने को देखते हुए अब स्टॉक सीमा को घटाकर 2,000 क्विंटल किया गया है। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी मौके पर उपलब्ध चीनी की वास्तविक मात्रा का मिलान कर रहे हैं। साथ ही व्यापारियों को निर्धारित स्टॉक सीमा और अन्य नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।विभाग का उद्देश्य बाजार में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखना और जमाखोरी के माध्यम से कृत्रिम कमी पैदा कर कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका को रोकना है। त्योहारों के दौरान चीनी की मांग सामान्य दिनों की तुलना में बढ़ जाती है, ऐसे में विभाग बाजार में उपलब्धता और कीमतों पर लगातार नजर रख रहा है। वहीं जिला नियंत्रक, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग आंचल ने बताया कि चीनी व्यापारियों और थोक विक्रेताओं को फूड स्टॉक मॉनिटरिंग पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। व्यापारियों को पोर्टल पर अपने पास उपलब्ध चीनी के वर्तमान स्टॉक की जानकारी नियमित रूप से अपलोड करनी होगी।उन्होंने बताया कि विभागीय निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे व्यापारियों से स्टॉक सीमा के साथ-साथ पोर्टल पर स्टॉक की जानकारी अपलोड करने संबंधी निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करवाएं। निरीक्षणों के माध्यम से चीनी के वास्तविक स्टॉक पर नजर रखी जा रही है, ताकि त्योहारों के दौरान बाजार में इसकी उपलब्धता प्रभावित न हो और अनावश्यक मूल्य वृद्धि पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।आंचल ने कहा कि सरकार के निर्देशों के तहत जिले में निरीक्षण किए जा रहे हैं। अभी तक निर्धारित सीमा से अधिक चीनी भंडारित करने का कोई मामला सामने नहीं आया है2
- कुटलैहड़ की वन संपदा को लूटने नहीं देंगे, अवैध खैर कटान पर बोले देवेंद्र भुट्टो1
- हरोली में बीजेपी नेताओं की टिप्पणी पर भड़के कांग्रेस प्रवक्ता संजीव सैनी, राजनीति मर्यादा और सिद्धांतों की होनी चाहिए। हरोली में भाजपा नेताओं की टिप्पणियों पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संजीव सैनी ने कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि राजनीति मर्यादा और सिद्धांतों के आधार पर होनी चाहिए। प्रेस वार्ता में उन्होंने विशेष रूप से प्रोफेसर रामकुमार पर निशाना साधते हुए भाजपा नेताओं द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा पर सवाल उठाए। संजीव सैनी ने आरोप लगाया कि भाजपा का एजेंडा मुकेश अग्निहोत्री और उनके परिवार को लगातार निशाना बनाना रह गया है। उन्होंने दिवंगत डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री के शिक्षा क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कई लोगों को पीएचडी करवाने सहित समाज के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। सैनी ने प्रधानमंत्री की ओर से उनके निधन पर भेजे गए शोक पत्र का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि केवल आरोप-प्रत्यारोप और व्यक्तिगत टिप्पणियों से चुनाव नहीं जीते जा सकते। सैनी ने हरोली में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए भाजपा नेताओं से पूछा कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र के विकास के लिए क्या किया गया। उन्होंने कहा कि हरोली की जनता राजनीतिक मर्यादा और सकारात्मक राजनीति की अपेक्षा करती है।1
- 2 अक्टूबर को नहीं चलेगा UPI! हमीरपुर बाजार में व्यापारियों का ऐलान, खरीदारी से पहले कैश जरूर लाएं 2 अक्टूबर को नहीं चलेगा UPI! हमीरपुर बाजार में व्यापारियों का ऐलान, खरीदारी से पहले कैश जरूर लाएं1
- उपमुख्यमंत्री की धर्मपत्नी के खिलाफ ये क्या बोल गए... हरोली भाजपा नेता अजय जोशी आईए सुनते हैं #himachalpunjabnews #ऊना1
- सीर उत्सव के तहत 2 अक्टूबर को होगी मैराथन, अंडर14,अंडर19 तथा 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में महिला एवं पुरुष प्रतिभागी लेंगे भाग-SDM घुमारवीं सीर उत्सव के तहत 2 अक्टूबर को होगी मैराथन, अंडर14,अंडर19 तथा 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में महिला एवं पुरुष प्रतिभागी लेंगे भाग यह जानकारी एस डी एम घुमारवीं अभिषेक बरवाल ने दी।2
- भारतीय डायरेक्ट सेलिंग सिस्टम वेस्टीज दे रहा है घर बैठे पार्ट टाइम बिजनेस करने का मौका दोस्तों आज ही इस शानदार प्लेटफार्म को समझे जाने और इसके बारे में जानकारी दें और अपने भविष्य के लिए करियर के लिए अपने बच्चों के भविष्य के लिए आज ही इस शानदार प्लेटफार्म के साथ ज्वाइन करके अपने घर बैठे इस बिजनेस को करें इसकी ज्यादा जानकारी के लिए आप मुझे कॉल करें 9816133991 आपका बिजनेस कोच राजकुमार बिलासपुर हिमाचल प्रदेश1
- ऑनलाइन गेमिंग में पैसे गंवाए, भरपाई के लिए एनआईटी के हॉस्टलों में करने लगा चोरी हिमगिरि और उदयगिरि छात्रावास के 10-12 कमरों से नकदी उड़ाने का आरोप, 21,510 रुपये समेत लैपटॉप-मोबाइल बरामद; फर्जी आईडी से कैंपस में दाखिल हुआ था युवक हमीरपुर एनआईटी हमीरपुर के हिमगिरि और उदयगिरि छात्रावासों में सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर छात्रों के कमरों से नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरी करते हुए पकड़े गए युवक से पुलिस ने 21,510 रुपये नकद समेत लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी की पहचान आदित्य चौधरी निवासी ई-48, ब्लॉक-ई, ओम विहार, फेज-5, उत्तम नगर, नई दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।घटना उस समय सामने आई जब हिमगिरि हॉस्टल के परिचारक गुरभाग सिंह निवासी जनयानकड़, कांगड़ा और मैस प्रबंधक तेज कुमार निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने आदित्य को कमरा नंबर जी-54 से बाहर निकलते देखा। युवक से पूछताछ की गई, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। वहीं एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि एनआईटी हमीरपुर में एक युवक को चोरी करते हुए पकड़ा गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आरोपी के कब्जे से 21,510 रुपये बरामद हुए। युवक 28 सितंबर को हमीरपुर पहुंचा था और फर्जी आईडी से एनआईटी कैंपस में दाखिल हुआ।आरोपी को हॉस्टल की व्यवस्था की जानकारी थी। वह खुले कमरे देखकर अंदर जाता और नकदी या अन्य सामान चोरी करता था। वह पहले आईआईटी मंडी में बीएससी कंप्यूटर साइंस का विद्यार्थी रहा है और हॉस्टल में रह चुका है।पूछताछ में ऑनलाइन गेमिंग में पैसे गंवाने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि इसी नुकसान की भरपाई के लिए उसने चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फर्जी आईडी से प्रवेश समेत पहले की संभावित चोरियों की जांच की जा रही है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। बाइट- बलवीर सिंह ठाकुर एसपी हमीरपुर1