Shuru
Apke Nagar Ki App…
एटा/जलेसर- भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट 👉 पुलिस प्रशासन ने नकलविहीन परीक्षा के लिए कसी कमर। 👉जनपद को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। 👉 जनपद में कुल 92 परीक्षा केंद्र बनाए गए। प्रशासन व शिक्षा विभाग की सख्त निगरानी।
Ravendra Jadon पत्रकार
एटा/जलेसर- भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट 👉 पुलिस प्रशासन ने नकलविहीन परीक्षा के लिए कसी कमर। 👉जनपद को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। 👉 जनपद में कुल 92 परीक्षा केंद्र बनाए गए। प्रशासन व शिक्षा विभाग की सख्त निगरानी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Hari Singh Goutam1
- अज्ञात शव अधजला पाए जाने बाबत, को थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत पवास नहर से करीब 100 मीटर पहले अलीगंज रोड़ पर सूखी नाली में 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया गया। आस पास के लोगों से पूछताछ की गई, शिनाख्त नहीं हो पाई। शव को शिनाख्त हेतु मोर्चरी में रखवा दिया गया है। घटना स्थल का निरीक्षण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा सहित राजपत्रित अधिकारियों द्वारा कर लिया गया है। ऐसा लगता है कि बाहर से शव लाकर ज्वलनशील पदार्थ डालकर पहचान छुपाने के लिए जला दिया गया हो।मौके से पास में गोयल ब्रांड के नमक के पैकेट व व्यूट्रम पेन किलर का रैपर व खाली सिरिंज पाया गया है। स्वाट सर्विलांस व फील्ड यूनीट द्वारा निरीक्षण कर लिया गया है। आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना के अनावरण हेतु तीन टीमें बनाई गई हैं। शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा। मौके पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था सामान्य है। इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्याम नारायण सिंह द्वारा दी गई बाइट।1
- gau bidirika jila Etah Uttar Pradesh5
- आज दिनांक 17 फरवरी 2026 दिन मंगलवार को समय 12:00 बजे भारतीय किसान यूनियन भानू का एक प्रतिनिधिमंडल शिव प्रताप सिंह अंशु राष्ट्रीय मुख्य महासचिव भारतीय किसान यूनियन भानू के नेतृत्व में जिलाधिकारी महोदय से मिला। जिसमें नगर पंचायत अवागढ़ द्वारा लिए जा रहे कूड़ा टैक्स और कृषि उत्पादन मंडी समिति एट द्वारा हो रही अवैध वसूली के संबंध में अवगत कराया और चेतावनी दी अगर 10 दिवस के अंदर यथा उचित कार्रवाई नहीं की गई तो भारतीय किसान यूनियन भानू 1 मार्च 2026 को अवागढ़ नगर पंचायत के पास एक विशाल किसान महापंचायत करके उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस मौके पर शिव प्रताप सिंह अंशू राष्ट्रीय मुख्य महासचिव, हर्ष गुप्ता राष्ट्रीय महामंत्री, अंकित गुप्ता प्रदेश मीडिया प्रभारी, नीलेश यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, हरिमोहन शर्मा जिला महामंत्री एटा एवं अनुज सिंह मौजूद रहे।1
- सी.बी.एस.सी बोर्ड परीक्षाओं के शुभारंभ के अवसर पर आवागढ़ पब्लिक स्कूल में बाहर से परीक्षा देने आए सभी विद्यार्थियों का विद्यालय परिवार द्वारा स्नेहपूर्ण एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. संजीव कुमार वार्ष्णेय एवं निदेशक श्री साजल वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों को गुलाब का फूल भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया और सभी को परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अतुलेश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा केवल ज्ञान का मूल्यांकन है, न कि तनाव का कारण। उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मविश्वास बनाए रखने, समय प्रबंधन पर ध्यान देने तथा शांत मन से प्रश्नपत्र हल करने की अपील की। विद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे वे बिना किसी चिंता के परीक्षा दे सकें। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएँ मोनिका जैन, सीमा यादव, प्रियंका चौहान, पायल यादव, कल्पना सिंह, राजकुमारी सिंह सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।2
- टूंडला शिवपुरी निवासी नरोत्तम सिंह उम्र 70 वर्ष है जो शिवपुरी टूण्डला एटा रोड के निवासी है वह डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुए और साइबर ठगों ने उनसे 2लाख रुपये ठग लिए | नरोत्तम सिंह सेवानिवृत्ति फौजी हैं उनका बेटा राहुल वह भी एक फौजी है | नरोत्तम सिंह जी को व्हाट्सएप पर एक वीडियो कॉल आती है जिसमें उनसे कहा जाता है कि आपके बेटे को सामूहिक दुष्कर्म के मामले में जेल भेजा जा रहा है अगर आप उसे बचाना चाहते हैं तो साढ़े चार लाख रुपए बताए गए क्यू आर पर सेंड कर दें | उन्होंने उनको इतना धमकाया और प्रताड़ित किया कि उन्होंने 2लाख रुपये साइबर लोगों को भेज दिए | इसके बाद ढाई लाख रुपए लेने के लिए वह पंजाब एंड सिंध बैंक पहुंचते है | जहां वे घबराते हुए बैंक मैनेजर प्रहलाद मंगल से ढाई लाख रुपये निकलवाने के लिए कहते हैं बैंक मैनेजर को उनकी घबराहट देखकर उन पर शक होता है और वह अपने गार्ड मुहर सिंह से उनकी काउंसलिंग करने के लिए कहते हैं| बैंक में मौजूद कार्ड के द्वारा नरोत्तम सिंह जी पर नजर रखी जाती है जिसके बाद उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल दिखाई देती है बैंक में मौजूद गार्ड के द्वारा बात करने पर ज्ञात होता है कि वह साइबर ठगी का शिकार हुए है | बैंक मैनेजर और बैंक में मौजूद गार्ड के द्वारा उनके ढाई लाख रुपए उनकी सूझबूझ के साथ बचाए गए| और उन्हें थाने में जाकर इसकी सूचना देने के लिए अवगत कराया गया| Updated News-18/Feb/26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत की ब्यूरो रिपोर्ट चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें1
- gaon. noorpur. tahsil sikandrarao1
- Post by Hari Singh Goutam1