Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनपद हापुड़ के सिटी कोतवाली नगर क्षेत्र चौकी नगोला स्थित बदनोली गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान बदनोली निवासी बंटी पुत्र हिरेलाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक को देर रात पेट दर्द उठने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस पूरे मामले को संदिग्ध परिस्थितियों से जुड़ा बताया जा रहा है।
Gulfam Saifi prees repotar
जनपद हापुड़ के सिटी कोतवाली नगर क्षेत्र चौकी नगोला स्थित बदनोली गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान बदनोली निवासी बंटी पुत्र हिरेलाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक को देर रात पेट दर्द उठने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस पूरे मामले को संदिग्ध परिस्थितियों से जुड़ा बताया जा रहा है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में ₹50,000 का एक इनामी बदमाश मारा गया। यह घटना 19 जून 2026 को थाना हापुड़ देहात और थाना हापुड़ नगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा की जा रही चेकिंग के दौरान हुई। पुलिस टीम बुलन्दशहर रोड पर चेकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति दिखा जिसने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। पीछा करने पर पुलिस टीम ने उसे ग्राम गोदी की ओर से घेर लिया। खुद को घिरा देखकर बदमाश ने ट्यूबवेल की आड़ लेकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली लगने से बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत सीएससी नगर भेजा गया। वहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके से एक अवैध पिस्टल, ज़िंदा व खोखा कारतूस, और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। मृतक बदमाश की पहचान रामपुर जनपद के पटवाई थाना क्षेत्र के सूरजपुर निवासी श्याम पुत्र वीरेन्द्र के रूप में हुई है। यह बदमाश 1 जून 2026 को थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला गिरधारीनगर में एक व्यापारी के परिवार और चौकीदार को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम देने में वांछित था। इस संबंध में थाना हापुड़ देहात पर मु0अ0सं0 234/2026 धारा 310(2), 311, 317(3), 61(2) बीएनएस पंजीकृत है और उसकी गिरफ्तारी पर ₹50,000 का इनाम घोषित था। मृतक बदमाश के विरुद्ध मुरादाबाद जनपद में डकैती और गैंगस्टर एक्ट के अभियोग भी पंजीकृत थे। इस मुठभेड़ के दौरान हेड कांस्टेबल 138 मनोज कुमार घायल हो गए हैं, जिनका उपचार सीएससी नगर में चल रहा है। पुलिस द्वारा इस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है, और पुलिस अधीक्षक महोदय का आधिकारिक वक्तव्य व विस्तृत प्रेसनोट शीघ्र ही उपलब्ध कराए जाने की बात कही गई है।1
- उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते (UP ATS) को देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी मिली है। एटीएस की टीम ने बुलंदशहर से दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। पकड़े गए संदिग्धों की पहचान मोहम्मद उमर पुत्र जुल्फिकार, निवासी ग्राम अकबरपुर, कोतवाली देहात (बुलंदशहर), और फैजान पुत्र शनीमुद्दीन निवासी उपरोक्त के रूप में हुई है। शुरुआती जांच के अनुसार, ये दोनों बुलंदशहर में पहचान छुपाकर 'स्लीपर सेल' के रूप में सक्रिय थे। सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह है कि ये सीधे तौर पर पाकिस्तानी आतंकवादी शहजाद भट्टी और हैंडलर आबिद जट के संपर्क में थे। वे किसी बड़ी देश विरोधी साजिश को अंजाम देने या स्थानीय स्तर पर अपना नेटवर्क मजबूत करने की फिराक में थे। यह गिरफ्तारी खुफिया इनपुट के आधार पर की गई, जिसमें एटीएस को लंबे समय से इन संदिग्धों की गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी। पुख्ता जानकारी और सर्विलांस के बाद एटीएस की टीम ने बुलंदशहर में छापेमारी कर दोनों को दबोच लिया। इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी की पुष्टि कानून-व्यवस्था और एटीएस के आला अधिकारी (एडीजी) अमिताभ यश ने की है। एटीएस की टीम दोनों आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए लखनऊ या संबंधित मुख्यालय ले गई है। सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इन संदिग्धों को पाकिस्तान से क्या निर्देश मिल रहे थे, इनके पास से क्या हथियार या दस्तावेज बरामद हुए हैं, और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इनके नेटवर्क से कौन-कौन से लोग जुड़े हुए हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।2
- उत्तर प्रदेश के खुर्जा से एक सनसनीखेज मर्डर केस सामने आया है। यहाँ एक चाचा की हत्या के बाद, हत्या को अंजाम देने वाले व्यक्ति ने खुद ही पुलिस को इस वारदात की जानकारी दी।1
- नगर पालिका परिषद अमरोहा में योग कार्यक्रम शानदार रहा । शहर वासियों ने बढ़ चढ़कर योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया । चेयरमैन शशि जैन , अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सहित सभासदगणों एवं स्टाफ ने भी किया योगासन ! MashkoorAmrohvi JPN 7 NEWS 86304422011
- Hlo #DOSTO #MAE AAPKA #CHOTA BHAI #SUMIT SAGAR AMROHA #BLOGE POST Hlo #DOSTO #MAE AAPKA #CHOTA BHAI #SUMIT SAGAR AMROHA #BLOGE POST #NEW #TODAY POST #SUMIT SAGAR AMROHA1
- धौलाना तहसील में ई-पंजीकरण प्रणाली के विरोध में अधिवक्ताओं, बैनामा लेखकों, दस्तावेज लेखकों और स्टाम्प वेंडरों का आंदोलन तेज हो गया है। बुधवार को सभी ने मिलकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश के स्टाम्प एवं निबंधन मंत्री रविन्द्र जायसवाल का पुतला भी फूंका गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार द्वारा पंजीकरण कार्य को निजी कंपनी के माध्यम से संचालित करने की योजना से हजारों लोगों के रोजगार पर संकट खड़ा हो सकता है। धरने में मौजूद अधिवक्ताओं ने कहा कि वर्षों से तहसीलों में पंजीकरण प्रक्रिया में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनका आरोप है कि नई ई-पंजीकरण व्यवस्था लागू होने से अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टाम्प वेंडरों का काम प्रभावित होगा, जिससे बड़ी संख्या में लोग बेरोजगारी का सामना कर सकते हैं।1
- जनपद हापुड़ में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, जहाँ थाना हापुड़ नगर और हापुड़ देहात पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया। यह बदमाश एक व्यापारी के घर में घुसकर परिवार और चौकीदार को बंधक बनाकर लूटपाट करने के मामले में वांछित था, और उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस प्रशासन द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस के अनुसार, 18/19 जून 2026 की रात को थाना हापुड़ नगर पुलिस बुलंदशहर रोड पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसका पुलिस टीम ने पीछा किया और वायरलेस पर संदेश प्रसारित किया। सूचना मिलने के बाद थाना हापुड़ देहात पुलिस भी सक्रिय हो गई और ग्राम गोदी की ओर से क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। खुद को चारों ओर से घिरा देखकर बदमाश एक ट्यूबवेल की आड़ में छिप गया और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए सीएचसी नगर ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान श्याम पुत्र वीरेंद्र निवासी सूरजपुर, थाना पटवाई, जनपद रामपुर के रूप में हुई है। पुलिस की जाँच में सामने आया कि वह एक शातिर अपराधी था और 1 जून 2026 को थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला गिरधारी नगर में एक व्यापारी के परिवार और चौकीदार को बंधक बनाकर की गई सनसनीखेज लूटपाट की घटना में वांछित था। इसी मामले में थाना हापुड़ देहात पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज था और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम के हेड कांस्टेबल मनोज कुमार भी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटनास्थल से पुलिस ने एक अवैध पिस्टल, जिंदा और खोखा कारतूस तथा एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामदगी के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानजय सिंह ने बताया कि मृतक बदमाश के खिलाफ जनपद मुरादाबाद में डकैती और गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। उन्होंने संयुक्त पुलिस टीम की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के विरुद्ध जनपद में अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।2
- जनपद हापुड़ के सिटी कोतवाली नगर क्षेत्र चौकी नगोला स्थित बदनोली गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान बदनोली निवासी बंटी पुत्र हिरेलाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक को देर रात पेट दर्द उठने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस पूरे मामले को संदिग्ध परिस्थितियों से जुड़ा बताया जा रहा है।1