logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लाखों का घोटाला: रामपुरा के छौना गांव में पीडब्ल्यूडी की 42 लाख की सीसी रोड में घटिया कार्य ठेकेदार व अधिकारियों पर ग्रामीणों का गंभीर आरोप।। रामपुरा:- विकास खंड रामपुरा के ग्राम पंचायत छौना में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जा रही 42 लाख रुपये लागत की सीसी रोड में लाखों रुपये के भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है। ग्रामीणों ने ठेकेदार और अधिकारियों पर मिलीभगत से कम मानक का काम करवाने और सरकारी धन का बंदरबांट करने का गंभीर आरोप लगाया है। काली माता मंदिर से छितोले के खेत तक बनी 450 मीटर लंबी इस सीसी रोड में जहां 14 सीमेंट की बोरी डालनी थीं, वहीं ठेकेदार की मनमानी से महज 9 बोरी ही डाली गईं। ग्रामीणों का कहना है कि इतने घटिया निर्माण के कारण सड़क कुछ ही दिनों में उखड़ जाएगी, जिससे लाखों रुपये जनता की मेहनत की कमाई बर्बाद हो रही है। गांव वालों ने रोष जताते हुए कहा ठेकेदार और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की सांठगांठ से सरकारी योजना का पैसा लूटा जा रहा है। हम उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार न हुआ तो आंदोलन की राह अपनाएंगे। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सुनील जी से फोन पर संपर्क करने पर उन्होंने कहा सीसी रोड डाल दी गई है। यदि मानक के अनुरूप काम सही नहीं पाया गया तो कार्यदाई संस्था पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल आश्वासन मात्र है और जमीन पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।

21 hrs ago
user_सौरभ कुमार
सौरभ कुमार
Court reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
21 hrs ago
c94d1720-f175-4338-a146-2cb6c2a0d3ff

लाखों का घोटाला: रामपुरा के छौना गांव में पीडब्ल्यूडी की 42 लाख की सीसी रोड में घटिया कार्य ठेकेदार व अधिकारियों पर ग्रामीणों का गंभीर आरोप।। रामपुरा:- विकास खंड रामपुरा के ग्राम पंचायत छौना में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जा रही 42 लाख रुपये लागत की सीसी रोड में लाखों रुपये के भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है। ग्रामीणों ने ठेकेदार और अधिकारियों पर मिलीभगत से कम मानक का काम करवाने और सरकारी धन का बंदरबांट करने का गंभीर आरोप लगाया है। काली माता मंदिर से छितोले के खेत तक बनी 450 मीटर लंबी इस सीसी रोड में जहां 14 सीमेंट की बोरी डालनी थीं, वहीं ठेकेदार की मनमानी से महज 9 बोरी ही डाली गईं। ग्रामीणों का कहना है कि इतने घटिया निर्माण के कारण सड़क कुछ

3c4cd53f-c271-4008-8afb-48042865f8f1

ही दिनों में उखड़ जाएगी, जिससे लाखों रुपये जनता की मेहनत की कमाई बर्बाद हो रही है। गांव वालों ने रोष जताते हुए कहा ठेकेदार और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की सांठगांठ से सरकारी योजना का पैसा लूटा जा रहा है। हम उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार न हुआ तो आंदोलन की राह अपनाएंगे। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सुनील जी से फोन पर संपर्क करने पर उन्होंने कहा सीसी रोड डाल दी गई है। यदि मानक के अनुरूप काम सही नहीं पाया गया तो कार्यदाई संस्था पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल आश्वासन मात्र है और जमीन पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • माधोगढ़ (जालौन): जिले के रामपुरा नगर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन) के तहत अनियमितताओं का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी ने कोटेदार पर राशन वितरण में कमी करने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायतकर्ता राजश्री ने उचित दर विक्रेता रामप्रकाश के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा है कि वह निर्धारित मात्रा से कम राशन वितरित कर रहा है। उनके अनुसार, प्रत्येक राशन कार्ड धारक को लगभग दो किलो तक कम राशन दिया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि जब उपभोक्ता इस गड़बड़ी का विरोध करते हैं, तो कोटेदार द्वारा उनके साथ गाली-गलौज की जाती है और दबाव बनाकर चुप कराया जाता है। साथ ही, राशन वितरण में पारदर्शिता की कमी बताई गई है और कई बार लाभार्थियों को बिना कारण अगले दिन आने के लिए कह दिया जाता है। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की अनियमितताओं पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने अपने आरोपों की सत्यता की शपथ भी पत्र में दी है। फिलहाल, इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।इस मौके पर राजेश्वरी, जमुना,भूरी बाई, मुन्नी देवी,रामजानकी सहित कई लोग उपस्थित रहे!
    3
    माधोगढ़ (जालौन): जिले के रामपुरा नगर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन) के तहत अनियमितताओं का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी ने कोटेदार पर राशन वितरण में कमी करने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है।
शिकायतकर्ता राजश्री ने उचित दर विक्रेता रामप्रकाश के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा है कि वह निर्धारित मात्रा से कम राशन वितरित कर रहा है। उनके अनुसार, प्रत्येक राशन कार्ड धारक को लगभग दो किलो तक कम राशन दिया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि जब उपभोक्ता इस गड़बड़ी का विरोध करते हैं, तो कोटेदार द्वारा उनके साथ गाली-गलौज की जाती है और दबाव बनाकर चुप कराया जाता है। साथ ही, राशन वितरण में पारदर्शिता की कमी बताई गई है और कई बार लाभार्थियों को बिना कारण अगले दिन आने के लिए कह दिया जाता है।
शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की अनियमितताओं पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने अपने आरोपों की सत्यता की शपथ भी पत्र में दी है।
फिलहाल, इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।इस मौके पर राजेश्वरी, जमुना,भूरी बाई, मुन्नी देवी,रामजानकी सहित कई लोग उपस्थित रहे!
    user_सौरभ कुमार
    सौरभ कुमार
    Court reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • हेडलाइन: उरई के बोधपुरा में देशी शराब ठेके के विरोध में महिलाओं का फूटा गुस्सा, रोड जाम कर किया जोरदार प्रदर्शन एंकर: उरई। शहर के बोधपुरा इलाके में देशी शराब ठेके को लेकर स्थानीय महिलाओं का आक्रोश सड़क पर फूट पड़ा। नाराज महिलाओं ने ठेके के विरोध में मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर जमकर प्रदर्शन किया, जिससे काफी देर तक यातायात बाधित रहा। खबर विस्तार: मिली जानकारी के अनुसार, बोधपुरा क्षेत्र में खुले देशी शराब ठेके से परेशान महिलाओं ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाओं का आरोप है कि ठेके के कारण क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है, आए दिन नशे में धुत लोग गाली-गलौज और अभद्रता करते हैं, जिससे परिवारों का रहना मुश्किल हो गया है। गुस्साई महिलाओं ने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका साफ कहना था कि जब तक ठेका हटाया नहीं जाएगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रशासन की कार्रवाई: सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसी तरह जाम खुलवाया गया। आवाज न्यूज 24 ब्यूरो चीफ छत्रपाल सिंह जालौन
    1
    हेडलाइन:
उरई के बोधपुरा में देशी शराब ठेके के विरोध में महिलाओं का फूटा गुस्सा, रोड जाम कर किया जोरदार प्रदर्शन
एंकर:
उरई। शहर के बोधपुरा इलाके में देशी शराब ठेके को लेकर स्थानीय महिलाओं का आक्रोश सड़क पर फूट पड़ा। नाराज महिलाओं ने ठेके के विरोध में मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर जमकर प्रदर्शन किया, जिससे काफी देर तक यातायात बाधित रहा।
खबर विस्तार:
मिली जानकारी के अनुसार, बोधपुरा क्षेत्र में खुले देशी शराब ठेके से परेशान महिलाओं ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाओं का आरोप है कि ठेके के कारण क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है, आए दिन नशे में धुत लोग गाली-गलौज और अभद्रता करते हैं, जिससे परिवारों का रहना मुश्किल हो गया है।
गुस्साई महिलाओं ने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका साफ कहना था कि जब तक ठेका हटाया नहीं जाएगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
प्रशासन की कार्रवाई:
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसी तरह जाम खुलवाया गया।
आवाज न्यूज 24 ब्यूरो चीफ छत्रपाल सिंह जालौन
    user_Chhatrapal singh आवाज न्यूज़24
    Chhatrapal singh आवाज न्यूज़24
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • नमस्कार दोस्तों इस वक्त की बड़ी खबर है जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां अभी अभी एक तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर दुकान में जा घुसा है इस घटनाक्रम में दो लोग घायल हुए हैं देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से
    1
    नमस्कार दोस्तों इस वक्त की बड़ी खबर है जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां अभी अभी एक तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर दुकान में जा घुसा है 
इस घटनाक्रम में दो लोग घायल हुए हैं 
देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • औरैया। बिना निमंत्रण के शादी में पहुंचना युवक को पड़ा भारी। जानकारी होने पर गुस्साए लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटकर किया घायल घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एम्बुलेंस 108 से अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। “फिलहाल बड़ा सवाल यही है कि क्या बिना निमंत्रण शादी में जाना इतनी बड़ी गलती है कि किसी की जान पर बन आए? पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर रोड़ स्थित एक गेस्ट हाउस का
    1
    औरैया। बिना निमंत्रण के शादी में पहुंचना युवक को पड़ा भारी। जानकारी होने पर गुस्साए लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटकर किया घायल
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एम्बुलेंस 108  से अस्पताल भिजवाया गया। 
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
“फिलहाल बड़ा सवाल यही है कि क्या बिना निमंत्रण शादी में जाना इतनी बड़ी गलती है कि किसी की जान पर बन आए? पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। 
पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर रोड़ स्थित एक गेस्ट हाउस का
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* *ग्राम सुरान, थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र में अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान चला व्यापक जन-जागरूकता अभियान।* *मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह के निर्देशन में टीम ने संभाली कमान।* *फायरमैन गौरव शाक्य, गजेंद्र सिंह व विशाल कुमार ने गांव-गांव जाकर लोगों को किया जागरूक।* *ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े स्तर पर आग से बचाव और सुरक्षा उपायों की दी गई जानकारी।* *घरों, खेतों और बिजली उपकरणों से लगने वाली आग से बचने के तरीके समझाए गए।* *आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने और सतर्क रहने की अपील की गई।* *ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए पंपलेट भी वितरित किए गए।*
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया*
*ग्राम सुरान, थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र में अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान चला व्यापक जन-जागरूकता अभियान।*
*मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह के निर्देशन में टीम ने संभाली कमान।*
*फायरमैन गौरव शाक्य, गजेंद्र सिंह व विशाल कुमार ने गांव-गांव जाकर लोगों को किया जागरूक।*
*ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े स्तर पर आग से बचाव और सुरक्षा उपायों की दी गई जानकारी।*
*घरों, खेतों और बिजली उपकरणों से लगने वाली आग से बचने के तरीके समझाए गए।*
*आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने और सतर्क रहने की अपील की गई।*
*ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए पंपलेट भी वितरित किए गए।*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बिधूना में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मना, ब्राह्मण समाज एकजुट दिखा औरैया जिले के कस्बा बिधूना के रामलीला के समीप स्थित चुचुकं मेमोरियल इंटरनेशनल प्राथमिक विद्यालय में रविवार को ‘जय ब्राह्मण सेवा समिति’ के तत्वावधान में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नगर एवं क्षेत्र के ब्राह्मण बंधुओं की भारी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन का उत्साह और बढ़ गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विप्र समाज द्वारा भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने समाज के उत्थान, शिक्षा के प्रसार और युवा पीढ़ी में नैतिक मूल्यों के विकास पर विशेष जोर दिया। सभी ने एकजुट होकर समाज के गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रनिया (कानपुर) से परशुराम के स्वरूप में पधारे केपी शुक्ला ने समाज की एकता को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया। कार्यक्रम आयोजकों ने मुख्य अतिथि सहित कई लोगों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उन्हें न्याय और वीरता का प्रतीक बताया तथा उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीप्रकाश अग्निहोत्री ने की। मंच संचालन कौशल किशोर शुक्ला और प्रेमशंकर (छुन्नू) तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान महंत शरद विज्ञानानन्द महाराज के अलावा समिति के अध्यक्ष कौशल किशोर शुक्ला, विशेश्वर दयाल तिवारी, रमेश चंद्र अग्निहोत्री, विभूशंकर पांडेय, सुनील मिश्रा, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अनुराग त्रिपाठी, हरी चौबे, राजीव अग्निहोत्री, हरीशंकर तिवारी, पंकज द्विवेदी, अवधेश दुबे, रविंद्र कुमार मिश्रा, आनंद तिवारी, अखिलेश शुक्ला, अखिलेश त्रिपाठी, जय शंकर शुक्ला, अभिषेक मिश्रा, कुनाल तिवारी, टिंचू मिश्रा, रानू पांडेय, पवन अग्निहोत्री, रूपेश तिवारी, लालजी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।
    1
    बिधूना में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मना, ब्राह्मण समाज एकजुट दिखा
औरैया जिले के कस्बा बिधूना के रामलीला के समीप स्थित चुचुकं मेमोरियल इंटरनेशनल प्राथमिक विद्यालय में रविवार को ‘जय ब्राह्मण सेवा समिति’ के तत्वावधान में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नगर एवं क्षेत्र के ब्राह्मण बंधुओं की भारी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन का उत्साह और बढ़ गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विप्र समाज द्वारा भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने समाज के उत्थान, शिक्षा के प्रसार और युवा पीढ़ी में नैतिक मूल्यों के विकास पर विशेष जोर दिया। सभी ने एकजुट होकर समाज के गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर रनिया (कानपुर) से परशुराम के स्वरूप में पधारे केपी शुक्ला ने समाज की एकता को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया। कार्यक्रम आयोजकों ने मुख्य अतिथि सहित कई लोगों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उन्हें न्याय और वीरता का प्रतीक बताया तथा उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीप्रकाश अग्निहोत्री ने की। मंच संचालन कौशल किशोर शुक्ला और प्रेमशंकर (छुन्नू) तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान महंत शरद विज्ञानानन्द महाराज के अलावा समिति के अध्यक्ष कौशल किशोर शुक्ला, विशेश्वर दयाल तिवारी, रमेश चंद्र अग्निहोत्री, विभूशंकर पांडेय, सुनील मिश्रा, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अनुराग त्रिपाठी, हरी चौबे, राजीव अग्निहोत्री, हरीशंकर तिवारी, पंकज द्विवेदी, अवधेश दुबे, रविंद्र कुमार मिश्रा, आनंद तिवारी, अखिलेश शुक्ला, अखिलेश त्रिपाठी, जय शंकर शुक्ला, अभिषेक मिश्रा, कुनाल तिवारी, टिंचू मिश्रा, रानू पांडेय, पवन अग्निहोत्री, रूपेश तिवारी, लालजी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.