Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार सरकार से अपील करते हुए इस सड़क का एक बार सर्वे करने की माँग की गई है। इसके साथ ही उच्च अधिकारियों से इस वीडियो को ज़रूर देखने और यह बताने का आग्रह किया गया है कि इन सड़कों का काम आख़िर कब तक पूरा होगा।
Anish Yadav
बिहार सरकार से अपील करते हुए इस सड़क का एक बार सर्वे करने की माँग की गई है। इसके साथ ही उच्च अधिकारियों से इस वीडियो को ज़रूर देखने और यह बताने का आग्रह किया गया है कि इन सड़कों का काम आख़िर कब तक पूरा होगा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बिहार सरकार से अपील करते हुए इस सड़क का एक बार सर्वे करने की माँग की गई है। इसके साथ ही उच्च अधिकारियों से इस वीडियो को ज़रूर देखने और यह बताने का आग्रह किया गया है कि इन सड़कों का काम आख़िर कब तक पूरा होगा।1
- थाना पचोखरा पुलिस ने दुकान की दीवार तोड़कर हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पचोखरा स्थित जय अम्बे ट्रेडर्स के संचालक मुकेश कुमार बघेल ने दुकान से 8 कॉपर लीड होल्डर और 10 हजार रुपये नकद चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर थाना पचोखरा में मुकदमा संख्या 157/2026, धारा 331(4)/305 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था। सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी चोरी का सामान बेचने श्रीनगर पैठ रोड की ओर जा रहा है। पुलिस द्वारा घेराबंदी करने पर आरोपी ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जिसकी जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी पहचान पचोखरा निवासी अंग्रेज उर्फ शिवम पुत्र ओमबाबू के रूप में हुई है, जिसके विरुद्ध पहले से भी थाना पचोखरा में आपराधिक मामला दर्ज है। आरोपी के कब्जे से एक .315 बोर का तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, तांबे के तार के बंडल और ₹4,000 नकद बरामद हुए हैं। थाना प्रभारी सुरेन्द्र भाटी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रेमचंद, पुष्पेन्द्र, जाहिद अली सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।2
- फिरोजाबाद में भीम आर्मी ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कांग्रेस के समर्थन में हुंकार भरी है। संगठन की ओर से कांग्रेस को खुला समर्थन देने की बात कही गई है और साथ ही राहुल गांधी को लेकर भी एक बड़ा बयान दिया गया है।1
- मौलाना शौकत अली इस्लामी कट्टरता की वजह से यह भूल गए हैं कि कावड़ यात्रा सड़क पर ही श्रद्धा भाव के साथ निकाली जाती है, जहाँ कई किलोमीटर का सफर तय करके माँ गंगा को घर तक लाया जाता है। इससे यातायात व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ता और न ही किसी नागरिक को किसी तरह की समस्या होती है। वहीं, रास्ता रोककर नमाज़ अदा करने की मंशा रखने वाले शौकत अली कानून और जनता दोनों पर प्रभाव और परेशानी डालना चाहते हैं, और इसी कट्टरपंथी सोच की वजह से उन्हें कावड़ यात्रा तथा सड़क पर नमाज़ में कोई अंतर नजर नहीं आ रहा है।1
- फिरोजाबाद जिले के गांव में सड़कों और नालियों में जगह-जगह भारी गंदगी फैली हुई है, जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा लगातार बढ़ रहा है। गांव में न तो नियमित रूप से साफ-सफाई की जा रही है और न ही ग्राम प्रधान इस दिशा में कोई काम करा रहे हैं। सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप होने और प्रधान की इस बेपरवाही के कारण गांव के लोग बेहद परेशान हैं।1
- आगरा के शाहगंज क्षेत्र में N S फिटनेस जिम का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अफ़बा महासचिव महफूज आलम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने लाल फीता काटकर जिम का औपचारिक उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लोगों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को रोजाना कम से कम एक घंटा व्यायाम जरूर करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि फिटनेस केवल शरीर को मजबूत बनाने के लिए ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी है। N S फिटनेस जिम में लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक मशीनें स्थापित की गई हैं, जहाँ सर्टिफाइड मेल और फीमेल ट्रेनर्स के मार्गदर्शन में एक्सरसाइज कराई जाएगी। उद्घाटन समारोह में आगरा फिटनेस एंड बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के सदस्य संजय गुरु, राहुल कुमार, नवीन बघेल, आकाश शर्मा, दीपक शर्मा, दीपु ठाकुर, मोनू यादव, नंदिनी चौहान, धीरज, अभिषेक और प्रकाश कुमार मौजूद रहे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी मोना भाई, वीरेन्द्र कुमार मित्तल, हयातुद्दीन, निशातुद्दीन, विपिन शर्मा और योगेश भी शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में जिम संचालक न्यासुद्दीन ने सभी अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया और आभार व्यक्त किया।1
- उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में थाना रामगढ़ क्षेत्र के साठ फूटा रोड (नगला बरी से सैलई रोड) पर आए दिन भीषण जाम की समस्या बनी रहती है। इस सड़क पर अनधिकृत रूप से सीमेंट, चंबल और ईंटों की टालें जमा रखी हैं, जो लगातार लगने वाले इस जाम का मुख्य कारण हैं। इस अव्यवस्था की वजह से रोजाना स्कूली बच्चों, मरीजों, उनके तीमारदारों और दूर-दराज के गांवों से बाजार करने आने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर स्थिति के बावजूद यातायात विभाग और संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर बिल्कुल नहीं है। यदि समय रहते जिम्मेदार अधिकारियों ने इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया और अवैध टालों पर कार्रवाई नहीं की, तो इस व्यस्त मार्ग पर कोई बड़ी घटना घटित हो सकती है।4
- शिवपुरी के थाना नरवर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 70 लीटर अवैध हाथभट्टी की बनी कच्ची शराब जप्त की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में आरोपियों की धरपकड़ और अवैध शराब, जुआ व सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है। इस अभियान के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामदास प्रजापति और एस.डी.ओ.पी. करैरा श्री प्रशांत शर्मा के निर्देशन में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। पुलिस को मिली मुखबिर की सूचना के आधार पर वार्ड क्रमांक 06, चौरसिया मोहल्ला, नरवर निवासी 35 वर्षीय आरोपी हरिओम चौरसिया पुत्र मुंशीलाल चौरसिया को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 70 लीटर अवैध हाथभट्टी की कच्ची शराब जप्त की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।1