logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सपोटरा में उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में क्या बोले विधायक हंसराज मीणा सपोटरा विधायक हंसराज मीणा ने 80वें उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में लोगों को किया संबोधित सुनिए उनका पूरा भाषण...

3 hrs ago
user_B Rajasthan news
B Rajasthan news
Media company Karauli, Rajasthan•
3 hrs ago

सपोटरा में उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में क्या बोले विधायक हंसराज मीणा सपोटरा विधायक हंसराज मीणा ने 80वें उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में लोगों को किया संबोधित सुनिए उनका पूरा भाषण...

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रजाक नगर के अलीजा मॉडर्न पब्लिक स्कूल में उत्साह और उमंग के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस.... हिंडौन सिटी। कोतवाली थाने के पीछे रजाक नगर, ईदगाह कॉलोनी स्थित अलीजा मॉडर्न पब्लिक स्कूल' में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। ​समारोह के दौरान विद्यालय के निदेशक एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान ने सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण किया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके पश्चात राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारों से गुंजायमान हो उठा। ​ध्वजारोहण के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक देश भक्ति से ओत-प्रोत गीतों, नृत्यों और नाटकों की प्रस्तुति देकर उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए संस्थान के ​निदेशक एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान ने उपस्थित विद्यार्थियों व अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए बच्चों को देश के जिम्मेदार नागरिक बनने और शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की संस्था प्रधान ममता बेरवा ने बच्चों को अनुशासन में रहने व नैतिक मूल्यों का पालन करने का संदेश दिया। ​कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों एवं विद्यार्थियों में मिठाई का वितरण किया गया। इस मौके पर अध्यापक रवि कुमार सैनी,अरविंद चौधरी, चंद्रभान सैनी, ईशानुद्दीन, राहुल सोनी, इरफान अहमद,अलीना,सिमरन,उजमा,मोहम्मद फारूक, शहनाज परवीन आदि विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
    1
    रजाक नगर के अलीजा मॉडर्न पब्लिक स्कूल में उत्साह और उमंग के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस....
हिंडौन सिटी। कोतवाली थाने के पीछे रजाक नगर, ईदगाह कॉलोनी स्थित अलीजा मॉडर्न पब्लिक स्कूल' में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व उत्साह और उमंग के  साथ मनाया गया। ​समारोह के दौरान विद्यालय के निदेशक एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान ने सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण किया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके पश्चात राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारों से गुंजायमान हो उठा। ​ध्वजारोहण के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक देश भक्ति से ओत-प्रोत गीतों, नृत्यों और नाटकों की प्रस्तुति देकर उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए संस्थान के ​निदेशक एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान ने उपस्थित विद्यार्थियों व अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए बच्चों को देश के जिम्मेदार नागरिक बनने और शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की संस्था प्रधान ममता बेरवा ने बच्चों को अनुशासन में रहने व नैतिक मूल्यों का पालन करने का संदेश दिया। ​कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों एवं विद्यार्थियों में मिठाई का वितरण किया गया। इस मौके पर अध्यापक रवि कुमार सैनी,अरविंद चौधरी, चंद्रभान सैनी, ईशानुद्दीन, राहुल सोनी, इरफान अहमद,अलीना,सिमरन,उजमा,मोहम्मद फारूक, शहनाज परवीन आदि विद्यालय स्टाफ मौजूद  रहा।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • हिण्डोन कांचरौली राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 80 वा स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विद्यालय प्राचार्य केदार बैनीवाल ने बताया कि गांव के गणमान्य नागरिक और अभिभावकों के साथ 15 अगस्त धूमधाम से मनाया और तिरंगा यात्रा निकाली इस दौरान गांव के वरिष्ठ रिटायर्ड प्रिंसिपल बाबू सिंह बेनीवाल,भीम सिंह बेनीवाल, पन्डा भारद्वाज रामचरण पटवारी, करण बेनीवाल, भम्बै प्रजापत मथुरा जाटव गांव पंचायत सरपंच प्रशासक प्रतिनिधि ने बच्चों को मिठाई बाटी इस दौरान ग्रामीण व,समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा कांचरौली राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 80 वा स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विद्यालय प्राचार्य केदार बैनीवाल ने बताया कि गांव के गणमान्य नागरिक और अभिभावकों के साथ 15 अगस्त धूमधाम से मनाया और तिरंगा यात्रा निकाली इस दौरान गांव के वरिष्ठ रिटायर्ड प्रिंसिपल बाबू सिंह बेनीवाल,भीम सिंह बेनीवाल, पन्डा भारद्वाज रामचरण पटवारी, करण बेनीवाल, भम्बै प्रजापत मथुरा जाटव गांव पंचायत सरपंच प्रशासक प्रतिनिधि ने बच्चों को मिठाई बाटी इस दौरान समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा
    4
    हिण्डोन कांचरौली राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 80 वा स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विद्यालय प्राचार्य केदार बैनीवाल ने बताया कि गांव के गणमान्य नागरिक और अभिभावकों के साथ 15 अगस्त धूमधाम से मनाया और तिरंगा यात्रा निकाली इस दौरान गांव के वरिष्ठ रिटायर्ड प्रिंसिपल बाबू सिंह बेनीवाल,भीम सिंह बेनीवाल, पन्डा भारद्वाज रामचरण पटवारी, करण बेनीवाल, भम्बै प्रजापत मथुरा जाटव गांव पंचायत सरपंच प्रशासक प्रतिनिधि ने बच्चों को मिठाई बाटी इस दौरान ग्रामीण व,समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा
कांचरौली राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 80 वा स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विद्यालय प्राचार्य केदार बैनीवाल ने बताया कि गांव के गणमान्य नागरिक और अभिभावकों के साथ 15 अगस्त धूमधाम से मनाया और तिरंगा यात्रा निकाली इस दौरान गांव के वरिष्ठ रिटायर्ड प्रिंसिपल बाबू सिंह बेनीवाल,भीम सिंह बेनीवाल, पन्डा भारद्वाज रामचरण पटवारी, करण बेनीवाल, भम्बै प्रजापत मथुरा जाटव गांव पंचायत सरपंच प्रशासक प्रतिनिधि ने बच्चों को मिठाई बाटी इस दौरान समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    न्यायालय पत्रकार Hindaun, Karauli•
    4 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकली तिरंगा यात्रा देशभक्ति के जयकारों से गूंजा गंगापुर सिटी
    1
    गंगापुर सिटी में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकली तिरंगा यात्रा देशभक्ति के जयकारों से गूंजा गंगापुर सिटी
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    5 hrs ago
  • हिण्डोन सिटी के वार्ड नंबर 13 की भट्टा कॉलोनी में मुख्य रास्ते पर सीवरेज का गंदा पानी बहने से लोग परेशान हैं। गंदे पानी से बदबू और मच्छरों का प्रकोप दिनों-दिन बढ़ रहा है, वहीं स्कूली बच्चों, राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद में शिकायत की गई, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। मोहम्मद निजामुद्दीन, अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश सचिव कांग्रेस, ने भी वीडियो के माध्यम से समस्या को उठाते हुए समाधान की मांग की है। अब सवाल है कि वार्ड नंबर 13 के लोगों को इस गंदे पानी, बदबू और मच्छरों की समस्या से आखिर कब निजात मिलेगी?
    1
    हिण्डोन सिटी के वार्ड नंबर 13 की भट्टा कॉलोनी में मुख्य रास्ते पर सीवरेज का गंदा पानी बहने से लोग परेशान हैं।
गंदे पानी से बदबू और मच्छरों का प्रकोप दिनों-दिन बढ़ रहा है, वहीं स्कूली बच्चों, राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद में शिकायत की गई, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हुआ।
मोहम्मद निजामुद्दीन, अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश सचिव कांग्रेस, ने भी वीडियो के माध्यम से समस्या को उठाते हुए समाधान की मांग की है।
अब सवाल है कि वार्ड नंबर 13 के लोगों को इस गंदे पानी, बदबू और मच्छरों की समस्या से आखिर कब निजात मिलेगी?
    user_Hanis Sheikh
    Hanis Sheikh
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • सरमथुरा से लाइव गोवर्धन के लिए पदयात्रा बाड़ी के नोट्स पर नाश्ता लिया सरमथुरा से लाइव गोवर्धन के लिए पदयात्रा बाड़ी के नोट्स पर नाश्ता लिया
    4
    सरमथुरा से लाइव गोवर्धन के लिए पदयात्रा बाड़ी के नोट्स पर नाश्ता लिया
सरमथुरा से लाइव गोवर्धन के लिए पदयात्रा बाड़ी के नोट्स पर नाश्ता लिया
    user_भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • पत्थर गैंगसा पर ब्लॉक में दबने से मजदूर की मौत,बाड़ी सदर थाना क्षेत्र का मामला। पत्थर गैंगसा पर ब्लॉक में दबने से मजदूर की मौत,बाड़ी सदर थाना क्षेत्र का मामला। धौलपुर जिले के बाड़ी सदर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 11बीं पर सरमथुरा रोड़ स्थित हुलासी पुरा गांव के पास एक पत्थर गैंगसा यूनिट पर हादसा हो गया। यहां पत्थर के ब्लॉक को लोड करते समय एक मजदूर दो ब्लॉकों के बीच दब गया,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में गुरुवार की शाम को कोयला गांव निवासी 50 वर्षीय कोक सिंह पुत्र भोरु लाल कोली ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मशीन से ब्लॉक लोड कर रहा था। इसी दौरान ट्रॉली अचानक पीछे की ओर आ गई और वह दो पत्थर ब्लॉकों के बीच फंस गया। हादसे के बाद अन्य मजदूरों ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और देर शाम शव को बाड़ी राजकीय सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। आज शुक्रवार को परिजनों और गैंगसा मालिक की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
    1
    पत्थर गैंगसा पर ब्लॉक में दबने से मजदूर की मौत,बाड़ी सदर थाना क्षेत्र का मामला। 



पत्थर गैंगसा पर ब्लॉक में दबने से मजदूर की मौत,बाड़ी सदर थाना क्षेत्र का मामला। 
धौलपुर जिले के बाड़ी सदर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 11बीं पर सरमथुरा रोड़ स्थित हुलासी पुरा गांव के पास एक पत्थर गैंगसा यूनिट पर हादसा हो गया। यहां पत्थर के ब्लॉक को लोड करते समय एक मजदूर दो ब्लॉकों के बीच दब गया,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना में गुरुवार की शाम को कोयला गांव निवासी 50 वर्षीय कोक सिंह पुत्र भोरु लाल कोली ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मशीन से ब्लॉक लोड कर रहा था। इसी दौरान ट्रॉली अचानक पीछे की ओर आ गई और वह दो पत्थर ब्लॉकों के बीच फंस गया।
हादसे के बाद अन्य मजदूरों ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और देर शाम शव को बाड़ी राजकीय सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। आज शुक्रवार को परिजनों और गैंगसा मालिक की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
    user_Bahid Khan
    Bahid Khan
    Local News Reporter सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • कोटा तिरंगे की रोशनी से जगमगाया कोटा रेल मंडल स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दिखा देशभक्ति का भव्य नजारा रेलवे स्टेशन और मंडल कार्यालय तिरंगे के रंगों से सजे 15 अगस्त को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय होगा मुख्य समारोह
    1
    कोटा तिरंगे की रोशनी से जगमगाया कोटा रेल मंडल स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दिखा देशभक्ति का भव्य नजारा 
रेलवे स्टेशन और मंडल कार्यालय तिरंगे के रंगों से सजे 15 अगस्त को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय होगा मुख्य समारोह
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    5 hrs ago
  • भारतीय जनता पार्टी करौली जिले की 1947 में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष में भाजपा करौली की संगठनात्मक बैठक शुक्रवार भंवर विलास मैरिज गार्डन करौली मे हुई । भाजपा जिला मीडिया संयोजक मुकेश सालौत्री ने बताया कि आज की इस बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष-राष्ट्रीय प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, भरतपुर संभागीय चुनाव प्रभारी अशोक परणामी, संभागीय सह चुनाव प्रभारी पूर्व किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष - हरीराम रिनवा , विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी नारायणलाल मीणा रहें। इस बैठक में मंच पर करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, सपोटरा विधायक हंसराज बालौती, भाजपा जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन, पूर्व विधायक रमेश मीणा,पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव, करौली धौलपुर लोकसभा प्रत्याशी इंदु देवी जाटव, पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बृजलाल डिकोलिया, प्रहलाद सिहंल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा धर्मा डागूर, प्रहलाद सिहंल, हेमेंद्र वशिष्ठ , रमेश राजोरिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य- पूर्व जिला अध्यक्ष भौरू सिंह जादौन, शिव कुमार सैनी, पूर्व भाजपा प्रत्याशी रामराज मीणा, जिला महामंत्री दिलीप गुप्ता, सुरेश शुक्ला, रूप सिंह मीणा मंच पर रहे। *यह वैढक आगामी जिला परिषद, पंचायत समिति, नगर परिषद, नगर पालिका के चुनावों को लेकर की गई ।* भारत माता के चित्रपट पर दीप प्रज्वलित -पुष्प अर्पीत, वन्दे मातरम् -भारत माता की जय से बैठक का शुभारंभ हुआ। श्री अशोक परनामी जी ने कहा कि बूथ जीता चुनाव जीता , हमारी पहचान कमल के फूल से है । हम व्यक्ति कि बात में विश्वास नहीं करते हम विचारधारा को साथ लेकर के कार्य करते हैं। *भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता ही हमारा प्रत्याशी होगा।* *जिताऊ प्रत्याशी एवं टीकाऊ प्रत्याशी को मिलेगा टिकट *, भाजपा कार्यकर्ता ही हमारी ताकत है,* भाजपा विश्व में सबसे बड़ी पार्टी है ‌। देश की जनता को प्रधानमंत्री मोदी जी पर विश्वास है मोदी जी जो कहेंगे- वह करेंगे। *भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है,हम जो वादा करते हैं पूरा प्रयास करते हैं* *करौली जिले में होगी त्रिपल इंजन की सरकार* *अभी तो ढाई वर्ष बाकी हैं हम एक भी वादा ऐसा नहीं करेंगे जिसको पूरा नहीं करेंगे* आने वाले समय में राजस्थान में पानी की कमी नहीं होगी। *कांग्रेस सरकार बेरोजगारों के साथ धोखा दिया, पेपर लीक करने का कार्य किया* करौली जिले में आप देखना इन छोटे छोटे चुनावों में भी हमारी सरकार होगी-हम जनता की सेवा करेंगे- जनता का कार्य पूरा करेंगे। भाजपा का कार्यकर्ता जनता के प्रति समर्पित है। वार्ड प्रभारी की जिम्मेदारी चुनाव जीताने तक होगी, कार्यकर्ताओं से कहा कि आपके साथ निष्पक्षिता से कार्य होगा हमें कमाल के फूल के लिए कार्य करना है व्यक्ति के लिए नहीं। पूर्व किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री हरी राम रिनवा कहा कि आपके दोनों विधायकों ने कहा है कि हम चुनावों में हमारी पूरी मेहनत से काम करेंगे कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। शंकाओं में नहीं जीना चाहिए, कार्यकर्ताओं की बातों को बारीकी से ध्यान किया जाएगा । प्रत्येक वार्ड का बनेगा अलग-अलग प्रभारी , वार्ड में सही प्रत्याशी का करना है चयन, भाजपा का परचम लहराएंगे। प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी नारायण लाल जी मीणा ने कहा कि हमें हमारी पूरी ताकत लगानी होगी, इसी चुनावो में होगी कार्यकर्ता की मेहनत की पहचान। सपोटरा विधायक हंसराज वालोंती की ने कहा कि आगामी चुनावों की तैयारीयां अभी से करनी है, स्थानीय निकाय -पंचायती राज चुनावो के सम्मुख खड़े हुए हैं, विकास की दृष्टि से करौली जिले में सबसे ज्यादा कार्य हुए हैं, हम सभी मिलकर करौली जिले में भाजपा का परचम लहराएंगे, हमें हमारा भाजपा का जिला प्रमुख भी बैठना है । पार्टी के द्वारा योग्य जिताऊ उम्मीदवार को दिया जाएगा टिकट- में की भावना हटानी होगी, योग्य व्यक्ति को दिया जाएगा टिकट ‌। करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने कहा कि जिला प्रमुख, प्रधान, सभापति , चैयरमेन हमारा ही होंगे। *50 साल में जो विकास कांग्रेस में नहीं कराया वह भाजपा ने ढाई साल में करके दिखाया है।* सांसद प्रत्याशी इंदु देवी ने कहा कि हमारे संगठन को मजबूत करने में हम हर तरीके से तैयार हैं। बैठक की प्रस्तावना भाजपा जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन ने रखीं -और कहा कि आने वाले चुनावों के लिए हमारा कार्यकता अभी से तैयार है, हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि करौली जिले की सभी सीटें भाजपा की छोली में जायेंगी, पूर्व विधायक रमेश मीणा ने कहा कि आज विभाजन विभीषिका दिवस है हमने देखा है, हमारे कार्यकता ने इस बलिदान को सहा है, हमारा ध्येय है राष्ट्र प्रथम , पंच निष्ठा, सेना की तरह ही पार्टी के कार्यकर्ताओं चुनाव के लिए तैयार रहना है, पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव ने कहा कि वार्डो में प्रभारी अपना काम करेंगे । *चुनावों को मध्य नजर रखते हुए भाजपा के जिला संगठनात्मक बैठक में पार्टी के कार्यकर्ताओं का उमड़ा हुजूम* इस बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, अजय पाल, पुष्पेंद्र बंसल, सत्येंद्र चौधरी, शिबू राम मीणा, अमित पारिक,गोपाल सिंह गुर्जर, मुकेश सालोत्री, विभाशु मोदी , श्रीमती कमला जोहरी, जीतेन्द्र पिचानोत,अमर सिंह , गोपाल शर्मा, सुरेश गुप्ता, सुशील शर्मा,पुष्पेंद्र सैनी, अनीता बैसला,आशुतोष तिवारी, पिंटू सोलंकी,हरकेश मीणा, ववली चतुर्वेदी, गीता देवी, सतवीर तिधरीया, शिव गणेश, रामधन मीणा, रामवीर सिंह,कपलेश शर्मा, रामेंद्र सिंह, धारा सिंह, सुमरन सिंह , बलराम सिंह,ललीत शर्मा,रामधन मीणा, रवीना मीणा, सतपाल डागूर, धीरेन्द्र सिंह,विधा देवी, आशीष जैन तेजेंद्र सिंह, मुकेश माली, अल्लाह नूर खान, अशोक वर्मा, गोविंद धाकड़, ब्रह्मा शर्मा, गायत्री कोली, मनोज शर्मा, शोभा तिवारी, रिंकू मीणा, नाहर सिंह, सुमित भट्ट,विक्की गुरु, पंकज अग्रवाल, धन सिंह चौहान, मुकेश कुशवाहा, राजेंद्र बर्मा, अनूप शर्मा, वैध कृष्ण कुमार, जीतू सोनी, कान्हा व्यास, भूपेंद्र धूरसी, डॉ वीरेंद्र सिंह, अशोक सिंह, भीम सिंह, जोहरी लाल मीणा सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे। मुकेश सालोत्री -जिला मीडिया संयोजक -करौली
    4
    भारतीय जनता पार्टी करौली जिले की 1947 में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष में भाजपा करौली की संगठनात्मक बैठक शुक्रवार भंवर विलास मैरिज गार्डन करौली मे हुई ।
भाजपा जिला मीडिया संयोजक मुकेश सालौत्री ने बताया कि आज  की इस बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष-राष्ट्रीय प्रदेश कार्यकारिणी  सदस्य, भरतपुर संभागीय चुनाव प्रभारी  अशोक  परणामी,  संभागीय सह चुनाव प्रभारी पूर्व किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष - हरीराम रिनवा ,  विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी नारायणलाल मीणा रहें।
इस बैठक में मंच पर करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, सपोटरा विधायक हंसराज बालौती, भाजपा जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन, पूर्व विधायक रमेश मीणा,पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव, करौली धौलपुर लोकसभा प्रत्याशी इंदु देवी जाटव, पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्यकारिणी  सदस्य बृजलाल डिकोलिया,  प्रहलाद सिहंल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा धर्मा डागूर, प्रहलाद सिहंल, हेमेंद्र वशिष्ठ , रमेश राजोरिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य- पूर्व जिला अध्यक्ष भौरू सिंह जादौन, शिव कुमार सैनी, पूर्व भाजपा प्रत्याशी रामराज मीणा, जिला महामंत्री दिलीप गुप्ता, सुरेश शुक्ला, रूप सिंह मीणा मंच पर रहे।
*यह वैढक आगामी जिला परिषद, पंचायत समिति, नगर परिषद, नगर पालिका के चुनावों को लेकर की गई ।* 
भारत माता के चित्रपट पर दीप प्रज्वलित -पुष्प अर्पीत, वन्दे मातरम् -भारत माता की जय से बैठक का शुभारंभ हुआ।
श्री अशोक परनामी जी ने कहा कि बूथ जीता चुनाव जीता , हमारी पहचान कमल के  फूल से है । हम व्यक्ति कि बात में विश्वास नहीं करते हम विचारधारा को साथ लेकर के कार्य करते हैं। 
*भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता ही हमारा प्रत्याशी होगा।*
 *जिताऊ प्रत्याशी  एवं टीकाऊ प्रत्याशी को मिलेगा टिकट *, भाजपा कार्यकर्ता ही हमारी ताकत है,*
 भाजपा विश्व में सबसे बड़ी पार्टी है ‌। देश की जनता को प्रधानमंत्री मोदी जी पर विश्वास है मोदी जी जो कहेंगे- वह करेंगे।
 *भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है,हम जो वादा करते हैं पूरा प्रयास करते हैं*
*करौली जिले में होगी त्रिपल इंजन की सरकार*
*अभी तो ढाई वर्ष बाकी हैं हम एक भी वादा ऐसा नहीं करेंगे जिसको पूरा नहीं करेंगे*
आने वाले समय में राजस्थान में पानी की कमी नहीं होगी।
*कांग्रेस सरकार बेरोजगारों के साथ धोखा दिया, पेपर लीक करने का कार्य किया*
करौली जिले में आप देखना इन छोटे छोटे चुनावों में भी हमारी सरकार होगी-हम जनता की सेवा करेंगे- जनता का कार्य पूरा करेंगे।  
 भाजपा का कार्यकर्ता जनता के प्रति समर्पित है।
वार्ड प्रभारी की जिम्मेदारी  चुनाव जीताने तक होगी, कार्यकर्ताओं से कहा कि आपके साथ निष्पक्षिता से कार्य होगा हमें कमाल के फूल के लिए कार्य करना है व्यक्ति के लिए नहीं।
पूर्व किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री हरी राम रिनवा कहा कि आपके दोनों विधायकों ने कहा है कि हम चुनावों में हमारी पूरी मेहनत से काम करेंगे कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। शंकाओं में नहीं जीना चाहिए, कार्यकर्ताओं की बातों को बारीकी से ध्यान किया जाएगा । प्रत्येक वार्ड का बनेगा अलग-अलग प्रभारी , वार्ड में सही प्रत्याशी का करना है चयन, भाजपा का परचम लहराएंगे।
प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी नारायण लाल जी मीणा ने कहा कि हमें हमारी पूरी ताकत लगानी होगी, इसी चुनावो में होगी कार्यकर्ता की मेहनत की पहचान।
सपोटरा विधायक हंसराज वालोंती की ने कहा कि आगामी चुनावों की तैयारीयां अभी से करनी है, स्थानीय निकाय -पंचायती राज चुनावो के सम्मुख खड़े हुए हैं, विकास की दृष्टि से करौली जिले में सबसे ज्यादा कार्य हुए हैं, हम सभी मिलकर करौली जिले में भाजपा का परचम लहराएंगे, हमें हमारा भाजपा का जिला प्रमुख भी बैठना है । पार्टी के द्वारा योग्य जिताऊ उम्मीदवार को दिया जाएगा टिकट- में की भावना हटानी होगी, योग्य व्यक्ति को दिया जाएगा टिकट ‌।
करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने कहा कि  जिला प्रमुख, प्रधान, सभापति , चैयरमेन हमारा ही होंगे।
*50 साल में जो विकास कांग्रेस में नहीं कराया वह भाजपा ने ढाई साल में करके दिखाया है।*
सांसद प्रत्याशी इंदु देवी ने कहा कि हमारे संगठन को मजबूत करने में हम हर तरीके से तैयार हैं।
बैठक की प्रस्तावना भाजपा जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन ने रखीं -और कहा कि आने वाले चुनावों के लिए हमारा कार्यकता अभी से तैयार है, हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि करौली जिले की सभी सीटें भाजपा की छोली में जायेंगी, पूर्व विधायक रमेश मीणा ने कहा कि आज विभाजन विभीषिका दिवस है हमने देखा है, हमारे कार्यकता ने इस बलिदान को सहा है, हमारा ध्येय है राष्ट्र प्रथम , पंच निष्ठा, सेना की तरह ही पार्टी के कार्यकर्ताओं चुनाव के लिए तैयार रहना है, पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव ने कहा कि वार्डो में प्रभारी अपना काम करेंगे ।
*चुनावों को मध्य नजर रखते हुए भाजपा के जिला संगठनात्मक बैठक में पार्टी के कार्यकर्ताओं का उमड़ा हुजूम*

इस बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, अजय पाल, पुष्पेंद्र बंसल, सत्येंद्र चौधरी, शिबू राम मीणा, अमित पारिक,गोपाल सिंह गुर्जर, मुकेश सालोत्री, विभाशु मोदी , श्रीमती कमला जोहरी, जीतेन्द्र पिचानोत,अमर सिंह , गोपाल शर्मा, सुरेश गुप्ता, सुशील शर्मा,पुष्पेंद्र सैनी, अनीता बैसला,आशुतोष तिवारी, पिंटू सोलंकी,हरकेश मीणा, ववली चतुर्वेदी, गीता देवी, सतवीर तिधरीया, शिव गणेश, रामधन मीणा, रामवीर सिंह,कपलेश शर्मा, रामेंद्र सिंह, धारा सिंह, सुमरन सिंह , बलराम सिंह,ललीत शर्मा,रामधन मीणा, रवीना मीणा, सतपाल डागूर, धीरेन्द्र सिंह,विधा देवी, आशीष जैन तेजेंद्र सिंह, मुकेश माली, अल्लाह नूर खान, अशोक वर्मा, गोविंद धाकड़, ब्रह्मा शर्मा, गायत्री कोली, मनोज शर्मा, शोभा तिवारी, रिंकू मीणा, नाहर सिंह, सुमित भट्ट,विक्की गुरु, पंकज अग्रवाल, धन सिंह चौहान, मुकेश कुशवाहा, राजेंद्र   बर्मा, अनूप शर्मा, वैध कृष्ण कुमार, जीतू सोनी, कान्हा व्यास, भूपेंद्र धूरसी, डॉ वीरेंद्र सिंह, अशोक सिंह, भीम सिंह, जोहरी लाल मीणा सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
मुकेश सालोत्री -जिला मीडिया संयोजक -करौली
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    न्यायालय पत्रकार Hindaun, Karauli•
    7 hrs ago
  • गांवड़ा मीना मे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में पहुंचे कई प्रमुख नेता: महवा विधायक के ठोस आश्वासन पर धरना समाप्त, डॉ किरोडी लाल मीना की गैर मौजूदगी रही चर्चा का विषय... ​​हिंडौन सिटी। गांवड़ा मीना में पांचना बांध जल आंदोलन के तहत दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन महवा विधायक के ठोस आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया है। धरना स्थल पर शुक्रवार को गंगापुर विधायक रामकेश मीना, महवा विधायक राजेंद्र मीना और करौली के पूर्व विधायक लाखन सिंह मीना मुख्य रूप से मौजूद रहे। धरना स्थल पर पहुंचे नेताओं ने आंदोलनकारियों से संवाद किया, उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और शासन-प्रशासन के सामने उनकी न्यायसंगत मांगों को मजबूती से उठाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर गंगापुर विधायक ​रामकेश मीना ने कहा कि किसानों की जायज मांगों को अनदेखा नहीं किया जा सकता। प्रशासन को जल्द से जल्द इस मामले में सकारात्मक रुख अपनाते हुए समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि 20 अगस्त से विधानसभा सत्र शुरू होने वाला है,उसमें वे सरकार के समक्ष किसानों की इस मांग को प्रमुखता से रखेंगे। महवा विधायक ​राजेंद्र मीना ने धरना दे रहे लोगों के संघर्ष की सराहना की। उन्होंने आंदोलनकारियों को 20 अगस्त तक दर्ज मुकदमे सरकार द्वारा वापस लिए जाने का ठोस आश्वासन दिया। इस पर धरना स्थल पर मौजूद किसान और आंदोलनकारी सहमत हो गए और धरना समाप्त करने की घोषणा की। करौली के पूर्व विधायक ​लाखन सिंह मीना ने किसानों के इस मुद्दे पर पूर्ण समर्थन जताते हुए सरकार से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की। ​डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की गैर मौजूदगी की चर्चा: ​धरने में क्षेत्र के कई प्रमुख चेहरों की मौजूदगी के बीच डॉ. किरोड़ी लाल मीना का न पहुंच पाना धरना स्थल पर खासा चर्चा का विषय बना रहा। आंदोलनकारी और स्थानीय ग्रामीण डॉ. किरोड़ी लाल मीना के आने का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, किसी अपरिहार्य कारण या पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों की वजह से वे इस प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सके।
    2
    गांवड़ा मीना मे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में पहुंचे कई प्रमुख नेता: महवा विधायक के ठोस आश्वासन पर धरना समाप्त, डॉ किरोडी लाल मीना की गैर मौजूदगी रही चर्चा का विषय...
​​हिंडौन सिटी। गांवड़ा मीना में पांचना बांध जल आंदोलन के तहत दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन महवा विधायक के ठोस आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया है। धरना स्थल पर शुक्रवार को गंगापुर विधायक रामकेश मीना, महवा विधायक राजेंद्र मीना और करौली के पूर्व विधायक लाखन सिंह मीना मुख्य रूप से मौजूद रहे। धरना स्थल पर पहुंचे नेताओं ने आंदोलनकारियों से संवाद किया, उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और शासन-प्रशासन के सामने उनकी न्यायसंगत मांगों को मजबूती से उठाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर गंगापुर विधायक ​रामकेश मीना ने कहा कि किसानों की जायज मांगों को अनदेखा नहीं किया जा सकता। प्रशासन को जल्द से जल्द इस मामले में सकारात्मक रुख अपनाते हुए समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि 20 अगस्त से विधानसभा सत्र शुरू होने वाला है,उसमें वे सरकार के समक्ष किसानों की इस मांग को प्रमुखता से रखेंगे। महवा विधायक ​राजेंद्र मीना ने धरना दे रहे लोगों के संघर्ष की सराहना की। उन्होंने आंदोलनकारियों को 20 अगस्त तक दर्ज मुकदमे सरकार द्वारा वापस लिए जाने का ठोस आश्वासन दिया। इस पर धरना स्थल पर मौजूद किसान और आंदोलनकारी सहमत हो गए और धरना समाप्त करने की घोषणा की। करौली के पूर्व विधायक ​लाखन सिंह मीना ने  किसानों के इस मुद्दे पर पूर्ण समर्थन जताते हुए सरकार से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की।
​डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की गैर मौजूदगी की चर्चा: ​धरने में क्षेत्र के कई प्रमुख चेहरों की मौजूदगी के बीच डॉ. किरोड़ी लाल मीना का न पहुंच पाना धरना स्थल पर खासा चर्चा का विषय बना रहा। आंदोलनकारी और स्थानीय ग्रामीण डॉ. किरोड़ी लाल मीना के आने का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, किसी अपरिहार्य कारण या पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों की वजह से वे इस प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सके।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.