Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोटा तिरंगे की रोशनी से जगमगाया कोटा रेल मंडल स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दिखा देशभक्ति का भव्य नजारा रेलवे स्टेशन और मंडल कार्यालय तिरंगे के रंगों से सजे 15 अगस्त को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय होगा मुख्य समारोह
Anil Kumar journalist
कोटा तिरंगे की रोशनी से जगमगाया कोटा रेल मंडल स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दिखा देशभक्ति का भव्य नजारा रेलवे स्टेशन और मंडल कार्यालय तिरंगे के रंगों से सजे 15 अगस्त को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय होगा मुख्य समारोह
More news from राजस्थान and nearby areas
- रोहर घाटी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर एक युवक की मौत एक अन्य घायल मासलपुर करौली सड़क मार्ग स्थित रोहर घाटी जीएसएस के पास शुक्रवार देर रात्रि ट्रैक्टर ट्राली नाम बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।शनिवार दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान एकोरासी, सूरौठ निवासी नटवर सिंह सोलंकी पुत्र कुम्हेर सिंह के रूप में हुई है। वह सौरभ कॉलेज, मासलपुर से अपने घर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। नटवर सिंह सोलंकी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार नरोत्तम मीणा पुत्र श्रीराम मीणा, निवासी सुरारी, सरमथुरा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें करौली अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मृतक का शव करौली अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मासलपुर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है।1
- विधायक ने किया छोटे-छोटे बच्चों की परेड का अवलोकन स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आज सिकराय उपखंड मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस का ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक विक्रम के द्वारा झंडारोहण किया गया और स्कूल के बच्चों के द्वारा सलामी भी दी गई वही कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले करीब 50 से अधिक लोगों को सम्मानित भी किया गया है।2
- जाट की सराय के प्राचीन कल्याण राय जी मंदिर में कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्री राम कथा का भव्य शुभारंभ... हिंडौन सिटी। शहर के जाट की सराय स्थित प्राचीन कल्याण राय जी मंदिर में शनिवार से संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन बयाना रोड स्थित प्रसिद्ध टीका कुंड हनुमान मंदिर से एक भव्य एवं विशाल कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद बैंड-बाजे की मधुर धुनों के साथ शुरू हुई इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं एवं स्थानीय शहरवासियों ने भाग लिया। सिर पर मंगल कलश धारण किए लाल एवं पीले वस्त्रधारी महिला श्रद्धालु राम नाम का संकीर्तन करते हुए चल रही थीं, जिससे पूरा मार्ग भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा में प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश दत्त शास्त्री मुख्य यजमान के रूप में अपने सिर पर पवित्र श्री राम कथा ग्रंथ धारण कर आगे चल रहे थे। वहीं, कथा वाचक मानस सम्राट राष्ट्रीय संत घनश्याम दास जी महाराज,नंगेश्वर बाबा की धूनी के महंत संत त्रिवेणी दास जी महाराज एवं संत गोपाल दास जी महाराज सुसज्जित दो बग्गियों में सवार होकर श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वाद दे रहे थे। टीका कुंड हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर यह कलश यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई कथा स्थल जाट की सराय स्थित कल्याण राय जी मंदिर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं एवं साधु-संतों का माल साफा पहनाकर, शीतल पेय पिलाकर एवं पुष्प वर्षा कर भावभीना स्वागत किया गया। कलश यात्रा के कथा स्थल पर पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ व्यास पीठ एवं श्री राम कथा ग्रंथ का पूजन किया गया। इसके पश्चात कथा वाचक घनश्याम दास जी महाराज ने प्रथम दिवस की कथा में श्री राम कथा के महत्व और उसके मानव जीवन पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव पर प्रकाश डाला। मंदिर श्री कल्याण राय जी चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षण हरी बाबू सैनी, सचिव शिवकुमार सैनी, अशोक बेनीवाल, राजू बेनीवाल,पंडित चेतन शर्मा,श्याम सुंदर पंडा,शत्रुघ्न पंडा, सीताराम पंडा माहेश्वरी पंडा,जगदीश सैनी,हितेश पांडे, हरीश मखीजा सहित ट्रस्ट सदस्यों ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा रसपान करने का आह्वान किया है।4
- पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव का किया सम्मान,जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ही पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव का जन्मदिन होने के कारण हिण्डौन के शिक्षा अधिकारियों ने रा बा उ मा वि मोहन नगर,हिण्डौन में उनका जन्मदिन मनाया। पूर्व विधायक को मुख्य ब्लॉक शिक्षाअधिकारी कमलेश शुक्ल,अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी दयाल सिंह सोलंकी,रमाकान्त गुर्जर,प्रधानाचार्य विकास गुप्ता,पी एम श्री विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश मीना,स्काउट सचिव मुकेश लहकोडिया,संयुक्त सचिव प्रियंका शर्मा,मुकेश गुप्ता,कृष्ण कन्हैंया शर्मा ने साफा बन्धन,माल्यापर्ण,दुपट्टा व स्मृति चिह्न भेट कर एवं मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव ने विद्यालय की नवनिर्मित वाटिका में हजारे का पौधा लगाया व एक पेड माँ के नाम अभियान के तहत सभी को एक एक पौधा आवश्यक रूप से लगाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अनीता शर्मा,मनोहर शर्मा,दिलीप गर्ग,विनोद मीना,गोपाल सिंह गुर्जर एवं सैंकड़ों शिक्षक शिक्षिकाएँ उपस्थित थे।3
- राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, काचरौली में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत,भाषण, कविता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गईं। इन कार्यक्रमों का सफल आयोजन सांस्कृतिक प्रभारी श्रीमती सपना जादौन एवं श्रीमती समता चौधरी के निर्देशन में किया गया। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए देश के प्रति प्रेम, सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को अभिव्यक्त किया। विद्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं देशभक्तिमय रहा। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान तथा देश की एकता और अखंडता के महत्व से अवगत कराया गया। विद्यालय प्राचार्य केदार बैनीवाल ने बताया कि गांव के गणमान्य नागरिक और अभिभावकों के साथ 15 अगस्त धूमधाम से मनाया और तिरंगा यात्रा निकाली इस दौरान गांव के वरिष्ठ रिटायर्ड प्रिंसिपल बाबू सिंह बेनीवाल,भीम सिंह बेनीवाल, प्रेम सिंह बेनीवाल पन्डा भारद्वाज रामचरण पटवारी, जगदीश अग्रवाल,करण बेनीवाल, भम्बै प्रजापत मथुरा जाटव गांव पंचायत सरपंच प्रशासक प्रतिनिधि ने बच्चों को मिठाई बाटी इस दौरान समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, काचरौली में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत,भाषण, कविता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गईं। इन कार्यक्रमों का सफल आयोजन सांस्कृतिक प्रभारी श्रीमती सपना जादौन एवं श्रीमती समता चौधरी के निर्देशन में किया गया। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए देश के प्रति प्रेम, सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को अभिव्यक्त किया। विद्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं देशभक्तिमय रहा। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान तथा देश की एकता और अखंडता के महत्व से अवगत कराया गया। विद्यालय प्राचार्य केदार बैनीवाल ने बताया कि गांव के गणमान्य नागरिक और अभिभावकों के साथ 15 अगस्त धूमधाम से मनाया और तिरंगा यात्रा निकाली इस दौरान गांव के वरिष्ठ रिटायर्ड प्रिंसिपल बाबू सिंह बेनीवाल,भीम सिंह बेनीवाल, प्रेम सिंह बेनीवाल पन्डा भारद्वाज रामचरण पटवारी, जगदीश अग्रवाल,करण बेनीवाल, भम्बै प्रजापत मथुरा जाटव गांव पंचायत सरपंच प्रशासक प्रतिनिधि ने बच्चों को मिठाई बाटी इस दौरान समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा1
- तिरंगे की शान में झूम उठा लालसोट, गूंजे ‘भारत माता की जय’ के जयकारे लालसोट। 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को श्री अशोक शर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्कूली छात्र-छात्राओं, स्थानीय नागरिकों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में भाग लिया। यात्रा परशुराम सर्किल, झंडा चौक, लोहार बाजार, पोस्ट ऑफिस और ज्योतिबा फुले सर्किल होते हुए स्कूल मैदान पहुंची। जगह-जगह पुष्पवर्षा से यात्रा का स्वागत हुआ और ‘जय हिंद’ व ‘भारत माता की जय’ के नारों से शहर गूंज उठा।4
- गंगापुर सिटी में वर्तमान समय में संत रविदास जी के संदेश सामाजिक समरसता एवं सामाजिक जागरूकता के लिए अति आवश्यक !भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर गंगापुर सिटी। संपूर्ण राष्ट्र में सामाजिक समरसता एवं संत रविदास जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि सतगुरु श्री रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में ‘सामाजिक समरसता कलश यात्रा’ का आयोजन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। इसी क्रम में सामाजिक समरसता कलश यात्रा रथ का गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र में आगमन हुआ। गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र की सीमा पर ग्राम थड़ी में भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, कार्यक्रम जिला सहसंयोजक दीपक सिंघल, निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल, प्रधान मंजू गुर्जर, जिला महामंत्री विनोद अटल, मोर्चा संयोजक जमना लाल वैष्णव,मन की बात जिला संयोजक हेमंत शर्मा, मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, पुखराज सलेमपुर, सुनीता वैष्णव सहित उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा उनकी जन्मस्थली काशी स्थित गोवर्धनपुर की पावन भूमि से लाए गए भूमि कलश का विधिवत पूजन किया। इसके पश्चात यात्रा जयपुर बाईपास स्थित भाजपा कार्यालय पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भूमि कलश का पूजन किया गया। इसके बाद सामाजिक समरसता कलश यात्रा रथ मिर्जापुर-सवाई माधोपुर रोड स्थित अंबेडकर धर्मशाला एवं पुष्पेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा। यहां डीजे की धुन पर संत रविदास जी के भजनों के साथ श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने मंदिर प्रांगण में भूमि कलश का पूजन किया तथा यात्रा रथ के सारथी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके पश्चात यात्रा रथ नसिया कॉलोनी स्थित बाबा रामदेव मंदिर पहुंचा, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं द्वारा संत रविदास जी के चित्रपट के समक्ष माल्यार्पण कर भूमि कलश का पूजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने कहा कि संत रविदास जी महाराज सामाजिक समरसता, समानता और आपसी भाईचारे के प्रबल पक्षधर थे। उन्होंने समाज को जात-पात के भेदभाव से ऊपर उठकर आपसी सामंजस्य, प्रेम और मेल-मिलाप के साथ जीवन जीने का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं। संत रविदास जी के सिद्धांतों एवं जीवन चरित्र से प्रभावित होकर भक्त मीराबाई ने उन्हें अपना गुरु माना। हमें उनके जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर सामाजिक समरसता एवं भाईचारे को और मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम जिला सहसंयोजक दीपक सिंघल, निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल एवं प्रधान मंजू गुर्जर ने भी संत रविदास जी के जीवन, उनके विचारों एवं सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में समानता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करना ही संत रविदास जी को सच्ची श्रद्धांजलि है। विभिन्न स्थानों पर हुआ भूमि कलश पूजन सामाजिक समरसता कलश यात्रा के दौरान विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भी श्रद्धापूर्वक भूमि कलश पूजन किया गया। कोलीपाड़ा में कमलेश महावर के नेतृत्व में रामदेव मंदिर पर, वाल्मीकि धर्मशाला के पास गोपाल धामनिया के नेतृत्व में, गुरुद्वारे के पास रामदेव मंदिर पर वेदप्रकाश सोनवाल के नेतृत्व में, त्रिलोक नगर में सावित्री शर्मा एवं पार्वती सरपंच के नेतृत्व में तथा अंत में अंबेडकर नगर में नारायण लाल एवं सूरजमल के नेतृत्व में भूमि कलश का पूजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू जाटव, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष अशोक बैरवाल, ओमी कटारिया, सूरजमल जाट, नारायण महावर, कमलेश महावर, नवल दनगस, हुकम सिंह, करण लोधा, चिरंजी लोधा, सारांश जैन, रामभरोसी वैष्णव, गौरान्ति मीना, कमला मीना सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में संत रविदास जी महाराज के जयघोष एवं भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा और सामाजिक समरसता, समानता एवं भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।1
- रजाक नगर के अलीजा मॉडर्न पब्लिक स्कूल में उत्साह और उमंग के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस.... हिंडौन सिटी। कोतवाली थाने के पीछे रजाक नगर, ईदगाह कॉलोनी स्थित अलीजा मॉडर्न पब्लिक स्कूल' में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। समारोह के दौरान विद्यालय के निदेशक एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान ने सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण किया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके पश्चात राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारों से गुंजायमान हो उठा। ध्वजारोहण के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक देश भक्ति से ओत-प्रोत गीतों, नृत्यों और नाटकों की प्रस्तुति देकर उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए संस्थान के निदेशक एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान ने उपस्थित विद्यार्थियों व अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए बच्चों को देश के जिम्मेदार नागरिक बनने और शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की संस्था प्रधान ममता बेरवा ने बच्चों को अनुशासन में रहने व नैतिक मूल्यों का पालन करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों एवं विद्यार्थियों में मिठाई का वितरण किया गया। इस मौके पर अध्यापक रवि कुमार सैनी,अरविंद चौधरी, चंद्रभान सैनी, ईशानुद्दीन, राहुल सोनी, इरफान अहमद,अलीना,सिमरन,उजमा,मोहम्मद फारूक, शहनाज परवीन आदि विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।1
- हिण्डोन कांचरौली राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 80 वा स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विद्यालय प्राचार्य केदार बैनीवाल ने बताया कि गांव के गणमान्य नागरिक और अभिभावकों के साथ 15 अगस्त धूमधाम से मनाया और तिरंगा यात्रा निकाली इस दौरान गांव के वरिष्ठ रिटायर्ड प्रिंसिपल बाबू सिंह बेनीवाल,भीम सिंह बेनीवाल, पन्डा भारद्वाज रामचरण पटवारी, करण बेनीवाल, भम्बै प्रजापत मथुरा जाटव गांव पंचायत सरपंच प्रशासक प्रतिनिधि ने बच्चों को मिठाई बाटी इस दौरान ग्रामीण व,समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा कांचरौली राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 80 वा स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विद्यालय प्राचार्य केदार बैनीवाल ने बताया कि गांव के गणमान्य नागरिक और अभिभावकों के साथ 15 अगस्त धूमधाम से मनाया और तिरंगा यात्रा निकाली इस दौरान गांव के वरिष्ठ रिटायर्ड प्रिंसिपल बाबू सिंह बेनीवाल,भीम सिंह बेनीवाल, पन्डा भारद्वाज रामचरण पटवारी, करण बेनीवाल, भम्बै प्रजापत मथुरा जाटव गांव पंचायत सरपंच प्रशासक प्रतिनिधि ने बच्चों को मिठाई बाटी इस दौरान समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा4