जाट की सराय के प्राचीन कल्याण राय जी मंदिर में कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्री राम कथा का भव्य शुभारंभ... हिंडौन सिटी। शहर के जाट की सराय स्थित प्राचीन कल्याण राय जी मंदिर में शनिवार से संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन बयाना रोड स्थित प्रसिद्ध टीका कुंड हनुमान मंदिर से एक भव्य एवं विशाल कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद बैंड-बाजे की मधुर धुनों के साथ शुरू हुई इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं एवं स्थानीय शहरवासियों ने भाग लिया। सिर पर मंगल कलश धारण किए लाल एवं पीले वस्त्रधारी महिला श्रद्धालु राम नाम का संकीर्तन करते हुए चल रही थीं, जिससे पूरा मार्ग भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा में प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश दत्त शास्त्री मुख्य यजमान के रूप में अपने सिर पर पवित्र श्री राम कथा ग्रंथ धारण कर आगे चल रहे थे। वहीं, कथा वाचक मानस सम्राट राष्ट्रीय संत घनश्याम दास जी महाराज,नंगेश्वर बाबा की धूनी के महंत संत त्रिवेणी दास जी महाराज एवं संत गोपाल दास जी महाराज सुसज्जित दो बग्गियों में सवार होकर श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वाद दे रहे थे। टीका कुंड हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर यह कलश यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई कथा स्थल जाट की सराय स्थित कल्याण राय जी मंदिर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं एवं साधु-संतों का माल साफा पहनाकर, शीतल पेय पिलाकर एवं पुष्प वर्षा कर भावभीना स्वागत किया गया। कलश यात्रा के कथा स्थल पर पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ व्यास पीठ एवं श्री राम कथा ग्रंथ का पूजन किया गया। इसके पश्चात कथा वाचक घनश्याम दास जी महाराज ने प्रथम दिवस की कथा में श्री राम कथा के महत्व और उसके मानव जीवन पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव पर प्रकाश डाला। मंदिर श्री कल्याण राय जी चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षण हरी बाबू सैनी, सचिव शिवकुमार सैनी, अशोक बेनीवाल, राजू बेनीवाल,पंडित चेतन शर्मा,श्याम सुंदर पंडा,शत्रुघ्न पंडा, सीताराम पंडा माहेश्वरी पंडा,जगदीश सैनी,हितेश पांडे, हरीश मखीजा सहित ट्रस्ट सदस्यों ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा रसपान करने का आह्वान किया है।
जाट की सराय के प्राचीन कल्याण राय जी मंदिर में कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्री राम कथा का भव्य शुभारंभ... हिंडौन सिटी। शहर के जाट की सराय स्थित प्राचीन कल्याण राय जी मंदिर में शनिवार से संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन बयाना रोड स्थित प्रसिद्ध टीका कुंड हनुमान मंदिर से एक भव्य एवं विशाल कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद बैंड-बाजे की मधुर धुनों के साथ शुरू हुई इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में
महिला श्रद्धालुओं एवं स्थानीय शहरवासियों ने भाग लिया। सिर पर मंगल कलश धारण किए लाल एवं पीले वस्त्रधारी महिला श्रद्धालु राम नाम का संकीर्तन करते हुए चल रही थीं, जिससे पूरा मार्ग भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा में प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश दत्त शास्त्री मुख्य यजमान के रूप में अपने सिर पर पवित्र श्री राम कथा ग्रंथ धारण कर आगे चल रहे थे। वहीं, कथा वाचक मानस सम्राट राष्ट्रीय संत घनश्याम दास जी महाराज,नंगेश्वर बाबा की धूनी के महंत संत त्रिवेणी दास जी महाराज एवं संत गोपाल दास जी
महाराज सुसज्जित दो बग्गियों में सवार होकर श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वाद दे रहे थे। टीका कुंड हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर यह कलश यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई कथा स्थल जाट की सराय स्थित कल्याण राय जी मंदिर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं एवं साधु-संतों का माल साफा पहनाकर, शीतल पेय पिलाकर एवं पुष्प वर्षा कर भावभीना स्वागत किया गया। कलश यात्रा के कथा स्थल पर पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ व्यास पीठ एवं श्री राम कथा ग्रंथ का
पूजन किया गया। इसके पश्चात कथा वाचक घनश्याम दास जी महाराज ने प्रथम दिवस की कथा में श्री राम कथा के महत्व और उसके मानव जीवन पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव पर प्रकाश डाला। मंदिर श्री कल्याण राय जी चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षण हरी बाबू सैनी, सचिव शिवकुमार सैनी, अशोक बेनीवाल, राजू बेनीवाल,पंडित चेतन शर्मा,श्याम सुंदर पंडा,शत्रुघ्न पंडा, सीताराम पंडा माहेश्वरी पंडा,जगदीश सैनी,हितेश पांडे, हरीश मखीजा सहित ट्रस्ट सदस्यों ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा रसपान करने का आह्वान किया है।
- हिण्डोन कांचरौली राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 80 वा स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विद्यालय प्राचार्य केदार बैनीवाल ने बताया कि गांव के गणमान्य नागरिक और अभिभावकों के साथ 15 अगस्त धूमधाम से मनाया और तिरंगा यात्रा निकाली इस दौरान गांव के वरिष्ठ रिटायर्ड प्रिंसिपल बाबू सिंह बेनीवाल,भीम सिंह बेनीवाल, पन्डा भारद्वाज रामचरण पटवारी, करण बेनीवाल, भम्बै प्रजापत मथुरा जाटव गांव पंचायत सरपंच प्रशासक प्रतिनिधि ने बच्चों को मिठाई बाटी इस दौरान ग्रामीण व,समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा कांचरौली राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 80 वा स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विद्यालय प्राचार्य केदार बैनीवाल ने बताया कि गांव के गणमान्य नागरिक और अभिभावकों के साथ 15 अगस्त धूमधाम से मनाया और तिरंगा यात्रा निकाली इस दौरान गांव के वरिष्ठ रिटायर्ड प्रिंसिपल बाबू सिंह बेनीवाल,भीम सिंह बेनीवाल, पन्डा भारद्वाज रामचरण पटवारी, करण बेनीवाल, भम्बै प्रजापत मथुरा जाटव गांव पंचायत सरपंच प्रशासक प्रतिनिधि ने बच्चों को मिठाई बाटी इस दौरान समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा4
- रोहर घाटी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर एक युवक की मौत एक अन्य घायल मासलपुर करौली सड़क मार्ग स्थित रोहर घाटी जीएसएस के पास शुक्रवार देर रात्रि ट्रैक्टर ट्राली नाम बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।शनिवार दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान एकोरासी, सूरौठ निवासी नटवर सिंह सोलंकी पुत्र कुम्हेर सिंह के रूप में हुई है। वह सौरभ कॉलेज, मासलपुर से अपने घर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। नटवर सिंह सोलंकी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार नरोत्तम मीणा पुत्र श्रीराम मीणा, निवासी सुरारी, सरमथुरा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें करौली अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मृतक का शव करौली अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मासलपुर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है।1
- विधायक ने किया छोटे-छोटे बच्चों की परेड का अवलोकन स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आज सिकराय उपखंड मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस का ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक विक्रम के द्वारा झंडारोहण किया गया और स्कूल के बच्चों के द्वारा सलामी भी दी गई वही कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले करीब 50 से अधिक लोगों को सम्मानित भी किया गया है।2
- मीडिया कंपनी अपना मुंह बंद करने के लिए यह मुद्दा नहीं उठा रहीहै आजकल के बच्चे दुकान पर जाकर नई-नई चीज खरीदने हैं जो आज की सरकार बहुत हानिकारक केमिकल का उपयोग करते हैं जिससे कि बच्चों को हानियां पहुंचती है जैसे दूध छाछी कुरकुरे और काफी सारी चीज चॉकलेट चॉकलेट आदिआती है1
- ध्वजारोहण के दौरान लापरवाही,राष्ट्रीय पर्व पर हुई यह घटना व्यवस्थाओं और तैयारियों पर सवाल खड़े करती नजर आई। सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ध्वजारोहण के समय लापरवाही की एक बानगी देखने को मिली। कार्यवाहक कलेक्टर गौरव बुडानिया जैसे ही ध्वजारोहण के लिए रस्सी खींचने लगे, उसी दौरान तिरंगा अचानक खुलकर नीचे की ओर आ गया और लगभग पैरों तक पहुंच गया। हालांकि, जमीन पर गिरने से पहले ही मौके पर मौजूद गार्ड ने तत्परता दिखाते हुए रस्सी को पकड़ लिया, जिससे राष्ट्रीय ध्वज जमीन पर गिरने से बच गया। इसके बाद कर्मचारियों ने दोबारा रस्सी की सहायता से तिरंगे को पोल पर ऊपर चढ़ाया। स्थिति सामान्य होने के बाद कार्यवाहक कलेक्टर ने विधिवत ध्वजारोहण किया और मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व पर हुई यह घटना व्यवस्थाओं और तैयारियों पर सवाल खड़े करती नजर आई।1
- गंगापुर सिटी में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकली तिरंगा यात्रा देशभक्ति के जयकारों से गूंजा गंगापुर सिटी1
- भारतीय जनता पार्टी करौली जिले की 1947 में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष में भाजपा करौली की संगठनात्मक बैठक शुक्रवार भंवर विलास मैरिज गार्डन करौली मे हुई । भाजपा जिला मीडिया संयोजक मुकेश सालौत्री ने बताया कि आज की इस बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष-राष्ट्रीय प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, भरतपुर संभागीय चुनाव प्रभारी अशोक परणामी, संभागीय सह चुनाव प्रभारी पूर्व किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष - हरीराम रिनवा , विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी नारायणलाल मीणा रहें। इस बैठक में मंच पर करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, सपोटरा विधायक हंसराज बालौती, भाजपा जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन, पूर्व विधायक रमेश मीणा,पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव, करौली धौलपुर लोकसभा प्रत्याशी इंदु देवी जाटव, पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बृजलाल डिकोलिया, प्रहलाद सिहंल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा धर्मा डागूर, प्रहलाद सिहंल, हेमेंद्र वशिष्ठ , रमेश राजोरिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य- पूर्व जिला अध्यक्ष भौरू सिंह जादौन, शिव कुमार सैनी, पूर्व भाजपा प्रत्याशी रामराज मीणा, जिला महामंत्री दिलीप गुप्ता, सुरेश शुक्ला, रूप सिंह मीणा मंच पर रहे। *यह वैढक आगामी जिला परिषद, पंचायत समिति, नगर परिषद, नगर पालिका के चुनावों को लेकर की गई ।* भारत माता के चित्रपट पर दीप प्रज्वलित -पुष्प अर्पीत, वन्दे मातरम् -भारत माता की जय से बैठक का शुभारंभ हुआ। श्री अशोक परनामी जी ने कहा कि बूथ जीता चुनाव जीता , हमारी पहचान कमल के फूल से है । हम व्यक्ति कि बात में विश्वास नहीं करते हम विचारधारा को साथ लेकर के कार्य करते हैं। *भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता ही हमारा प्रत्याशी होगा।* *जिताऊ प्रत्याशी एवं टीकाऊ प्रत्याशी को मिलेगा टिकट *, भाजपा कार्यकर्ता ही हमारी ताकत है,* भाजपा विश्व में सबसे बड़ी पार्टी है । देश की जनता को प्रधानमंत्री मोदी जी पर विश्वास है मोदी जी जो कहेंगे- वह करेंगे। *भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है,हम जो वादा करते हैं पूरा प्रयास करते हैं* *करौली जिले में होगी त्रिपल इंजन की सरकार* *अभी तो ढाई वर्ष बाकी हैं हम एक भी वादा ऐसा नहीं करेंगे जिसको पूरा नहीं करेंगे* आने वाले समय में राजस्थान में पानी की कमी नहीं होगी। *कांग्रेस सरकार बेरोजगारों के साथ धोखा दिया, पेपर लीक करने का कार्य किया* करौली जिले में आप देखना इन छोटे छोटे चुनावों में भी हमारी सरकार होगी-हम जनता की सेवा करेंगे- जनता का कार्य पूरा करेंगे। भाजपा का कार्यकर्ता जनता के प्रति समर्पित है। वार्ड प्रभारी की जिम्मेदारी चुनाव जीताने तक होगी, कार्यकर्ताओं से कहा कि आपके साथ निष्पक्षिता से कार्य होगा हमें कमाल के फूल के लिए कार्य करना है व्यक्ति के लिए नहीं। पूर्व किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री हरी राम रिनवा कहा कि आपके दोनों विधायकों ने कहा है कि हम चुनावों में हमारी पूरी मेहनत से काम करेंगे कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। शंकाओं में नहीं जीना चाहिए, कार्यकर्ताओं की बातों को बारीकी से ध्यान किया जाएगा । प्रत्येक वार्ड का बनेगा अलग-अलग प्रभारी , वार्ड में सही प्रत्याशी का करना है चयन, भाजपा का परचम लहराएंगे। प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी नारायण लाल जी मीणा ने कहा कि हमें हमारी पूरी ताकत लगानी होगी, इसी चुनावो में होगी कार्यकर्ता की मेहनत की पहचान। सपोटरा विधायक हंसराज वालोंती की ने कहा कि आगामी चुनावों की तैयारीयां अभी से करनी है, स्थानीय निकाय -पंचायती राज चुनावो के सम्मुख खड़े हुए हैं, विकास की दृष्टि से करौली जिले में सबसे ज्यादा कार्य हुए हैं, हम सभी मिलकर करौली जिले में भाजपा का परचम लहराएंगे, हमें हमारा भाजपा का जिला प्रमुख भी बैठना है । पार्टी के द्वारा योग्य जिताऊ उम्मीदवार को दिया जाएगा टिकट- में की भावना हटानी होगी, योग्य व्यक्ति को दिया जाएगा टिकट । करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने कहा कि जिला प्रमुख, प्रधान, सभापति , चैयरमेन हमारा ही होंगे। *50 साल में जो विकास कांग्रेस में नहीं कराया वह भाजपा ने ढाई साल में करके दिखाया है।* सांसद प्रत्याशी इंदु देवी ने कहा कि हमारे संगठन को मजबूत करने में हम हर तरीके से तैयार हैं। बैठक की प्रस्तावना भाजपा जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन ने रखीं -और कहा कि आने वाले चुनावों के लिए हमारा कार्यकता अभी से तैयार है, हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि करौली जिले की सभी सीटें भाजपा की छोली में जायेंगी, पूर्व विधायक रमेश मीणा ने कहा कि आज विभाजन विभीषिका दिवस है हमने देखा है, हमारे कार्यकता ने इस बलिदान को सहा है, हमारा ध्येय है राष्ट्र प्रथम , पंच निष्ठा, सेना की तरह ही पार्टी के कार्यकर्ताओं चुनाव के लिए तैयार रहना है, पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव ने कहा कि वार्डो में प्रभारी अपना काम करेंगे । *चुनावों को मध्य नजर रखते हुए भाजपा के जिला संगठनात्मक बैठक में पार्टी के कार्यकर्ताओं का उमड़ा हुजूम* इस बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, अजय पाल, पुष्पेंद्र बंसल, सत्येंद्र चौधरी, शिबू राम मीणा, अमित पारिक,गोपाल सिंह गुर्जर, मुकेश सालोत्री, विभाशु मोदी , श्रीमती कमला जोहरी, जीतेन्द्र पिचानोत,अमर सिंह , गोपाल शर्मा, सुरेश गुप्ता, सुशील शर्मा,पुष्पेंद्र सैनी, अनीता बैसला,आशुतोष तिवारी, पिंटू सोलंकी,हरकेश मीणा, ववली चतुर्वेदी, गीता देवी, सतवीर तिधरीया, शिव गणेश, रामधन मीणा, रामवीर सिंह,कपलेश शर्मा, रामेंद्र सिंह, धारा सिंह, सुमरन सिंह , बलराम सिंह,ललीत शर्मा,रामधन मीणा, रवीना मीणा, सतपाल डागूर, धीरेन्द्र सिंह,विधा देवी, आशीष जैन तेजेंद्र सिंह, मुकेश माली, अल्लाह नूर खान, अशोक वर्मा, गोविंद धाकड़, ब्रह्मा शर्मा, गायत्री कोली, मनोज शर्मा, शोभा तिवारी, रिंकू मीणा, नाहर सिंह, सुमित भट्ट,विक्की गुरु, पंकज अग्रवाल, धन सिंह चौहान, मुकेश कुशवाहा, राजेंद्र बर्मा, अनूप शर्मा, वैध कृष्ण कुमार, जीतू सोनी, कान्हा व्यास, भूपेंद्र धूरसी, डॉ वीरेंद्र सिंह, अशोक सिंह, भीम सिंह, जोहरी लाल मीणा सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे। मुकेश सालोत्री -जिला मीडिया संयोजक -करौली4
- गांवड़ा मीना मे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में पहुंचे कई प्रमुख नेता: महवा विधायक के ठोस आश्वासन पर धरना समाप्त, डॉ किरोडी लाल मीना की गैर मौजूदगी रही चर्चा का विषय... हिंडौन सिटी। गांवड़ा मीना में पांचना बांध जल आंदोलन के तहत दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन महवा विधायक के ठोस आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया है। धरना स्थल पर शुक्रवार को गंगापुर विधायक रामकेश मीना, महवा विधायक राजेंद्र मीना और करौली के पूर्व विधायक लाखन सिंह मीना मुख्य रूप से मौजूद रहे। धरना स्थल पर पहुंचे नेताओं ने आंदोलनकारियों से संवाद किया, उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और शासन-प्रशासन के सामने उनकी न्यायसंगत मांगों को मजबूती से उठाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर गंगापुर विधायक रामकेश मीना ने कहा कि किसानों की जायज मांगों को अनदेखा नहीं किया जा सकता। प्रशासन को जल्द से जल्द इस मामले में सकारात्मक रुख अपनाते हुए समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि 20 अगस्त से विधानसभा सत्र शुरू होने वाला है,उसमें वे सरकार के समक्ष किसानों की इस मांग को प्रमुखता से रखेंगे। महवा विधायक राजेंद्र मीना ने धरना दे रहे लोगों के संघर्ष की सराहना की। उन्होंने आंदोलनकारियों को 20 अगस्त तक दर्ज मुकदमे सरकार द्वारा वापस लिए जाने का ठोस आश्वासन दिया। इस पर धरना स्थल पर मौजूद किसान और आंदोलनकारी सहमत हो गए और धरना समाप्त करने की घोषणा की। करौली के पूर्व विधायक लाखन सिंह मीना ने किसानों के इस मुद्दे पर पूर्ण समर्थन जताते हुए सरकार से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की। डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की गैर मौजूदगी की चर्चा: धरने में क्षेत्र के कई प्रमुख चेहरों की मौजूदगी के बीच डॉ. किरोड़ी लाल मीना का न पहुंच पाना धरना स्थल पर खासा चर्चा का विषय बना रहा। आंदोलनकारी और स्थानीय ग्रामीण डॉ. किरोड़ी लाल मीना के आने का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, किसी अपरिहार्य कारण या पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों की वजह से वे इस प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सके।2
- एसडीएम की विदाई समारोह का आयोजन हुआ तबादला होने के बाद सिकराय एसडीम डॉक्टर नवनीत कुमार का पिछले दिनों बानसूर में तबादला हो गया है जिसके बाद आज सिकराय उपखंड कार्यालय पर कार्मिकों के द्वारा विदाई समारोह का आयोजन रखा गया जिसमें डॉक्टर नवनीत कुमार को विदाई दी गई और इस दौरान स्वागत भी किया गया।1