logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एसडीएम की विदाई समारोह का आयोजन हुआ तबादला होने के बाद सिकराय एसडीम डॉक्टर नवनीत कुमार का पिछले दिनों बानसूर में तबादला हो गया है जिसके बाद आज सिकराय उपखंड कार्यालय पर कार्मिकों के द्वारा विदाई समारोह का आयोजन रखा गया जिसमें डॉक्टर नवनीत कुमार को विदाई दी गई और इस दौरान स्वागत भी किया गया।

20 hrs ago
user_पुष्पेन्द्र घूमना
पुष्पेन्द्र घूमना
Sikrai, Dausa•
20 hrs ago

एसडीएम की विदाई समारोह का आयोजन हुआ तबादला होने के बाद सिकराय एसडीम डॉक्टर नवनीत कुमार का पिछले दिनों बानसूर में तबादला हो गया है जिसके बाद आज सिकराय उपखंड कार्यालय पर कार्मिकों के द्वारा विदाई समारोह का आयोजन रखा गया जिसमें डॉक्टर नवनीत कुमार को विदाई दी गई और इस दौरान स्वागत भी किया गया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • गांवड़ा मीना मे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में पहुंचे कई प्रमुख नेता: महवा विधायक के ठोस आश्वासन पर धरना समाप्त, डॉ किरोडी लाल मीना की गैर मौजूदगी रही चर्चा का विषय... ​​हिंडौन सिटी। गांवड़ा मीना में पांचना बांध जल आंदोलन के तहत दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन महवा विधायक के ठोस आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया है। धरना स्थल पर शुक्रवार को गंगापुर विधायक रामकेश मीना, महवा विधायक राजेंद्र मीना और करौली के पूर्व विधायक लाखन सिंह मीना मुख्य रूप से मौजूद रहे। धरना स्थल पर पहुंचे नेताओं ने आंदोलनकारियों से संवाद किया, उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और शासन-प्रशासन के सामने उनकी न्यायसंगत मांगों को मजबूती से उठाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर गंगापुर विधायक ​रामकेश मीना ने कहा कि किसानों की जायज मांगों को अनदेखा नहीं किया जा सकता। प्रशासन को जल्द से जल्द इस मामले में सकारात्मक रुख अपनाते हुए समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि 20 अगस्त से विधानसभा सत्र शुरू होने वाला है,उसमें वे सरकार के समक्ष किसानों की इस मांग को प्रमुखता से रखेंगे। महवा विधायक ​राजेंद्र मीना ने धरना दे रहे लोगों के संघर्ष की सराहना की। उन्होंने आंदोलनकारियों को 20 अगस्त तक दर्ज मुकदमे सरकार द्वारा वापस लिए जाने का ठोस आश्वासन दिया। इस पर धरना स्थल पर मौजूद किसान और आंदोलनकारी सहमत हो गए और धरना समाप्त करने की घोषणा की। करौली के पूर्व विधायक ​लाखन सिंह मीना ने किसानों के इस मुद्दे पर पूर्ण समर्थन जताते हुए सरकार से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की। ​डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की गैर मौजूदगी की चर्चा: ​धरने में क्षेत्र के कई प्रमुख चेहरों की मौजूदगी के बीच डॉ. किरोड़ी लाल मीना का न पहुंच पाना धरना स्थल पर खासा चर्चा का विषय बना रहा। आंदोलनकारी और स्थानीय ग्रामीण डॉ. किरोड़ी लाल मीना के आने का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, किसी अपरिहार्य कारण या पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों की वजह से वे इस प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सके।
    2
    गांवड़ा मीना मे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में पहुंचे कई प्रमुख नेता: महवा विधायक के ठोस आश्वासन पर धरना समाप्त, डॉ किरोडी लाल मीना की गैर मौजूदगी रही चर्चा का विषय...
​​हिंडौन सिटी। गांवड़ा मीना में पांचना बांध जल आंदोलन के तहत दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन महवा विधायक के ठोस आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया है। धरना स्थल पर शुक्रवार को गंगापुर विधायक रामकेश मीना, महवा विधायक राजेंद्र मीना और करौली के पूर्व विधायक लाखन सिंह मीना मुख्य रूप से मौजूद रहे। धरना स्थल पर पहुंचे नेताओं ने आंदोलनकारियों से संवाद किया, उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और शासन-प्रशासन के सामने उनकी न्यायसंगत मांगों को मजबूती से उठाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर गंगापुर विधायक ​रामकेश मीना ने कहा कि किसानों की जायज मांगों को अनदेखा नहीं किया जा सकता। प्रशासन को जल्द से जल्द इस मामले में सकारात्मक रुख अपनाते हुए समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि 20 अगस्त से विधानसभा सत्र शुरू होने वाला है,उसमें वे सरकार के समक्ष किसानों की इस मांग को प्रमुखता से रखेंगे। महवा विधायक ​राजेंद्र मीना ने धरना दे रहे लोगों के संघर्ष की सराहना की। उन्होंने आंदोलनकारियों को 20 अगस्त तक दर्ज मुकदमे सरकार द्वारा वापस लिए जाने का ठोस आश्वासन दिया। इस पर धरना स्थल पर मौजूद किसान और आंदोलनकारी सहमत हो गए और धरना समाप्त करने की घोषणा की। करौली के पूर्व विधायक ​लाखन सिंह मीना ने  किसानों के इस मुद्दे पर पूर्ण समर्थन जताते हुए सरकार से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की।
​डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की गैर मौजूदगी की चर्चा: ​धरने में क्षेत्र के कई प्रमुख चेहरों की मौजूदगी के बीच डॉ. किरोड़ी लाल मीना का न पहुंच पाना धरना स्थल पर खासा चर्चा का विषय बना रहा। आंदोलनकारी और स्थानीय ग्रामीण डॉ. किरोड़ी लाल मीना के आने का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, किसी अपरिहार्य कारण या पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों की वजह से वे इस प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सके।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस पर गुढ़ा कटला पंचायत को मिलेगी भामाशाह घनश्याम झुरावत की टीम की तरफ से कचरा संग्रहण वाहन की सौगात स्वतंत्रता दिवस पर गुढ़ा कटला पंचायत को मिलेगी भामाशाह घनश्याम झुरावत की टीम की तरफ से कचरा संग्रहण वाहन की सौगात दौसा/बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र के गांव गुढ़ा कटला। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत गुढ़ा कटला को स्वच्छता के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। भामाशाह घनश्याम झुरावत एवं उनकी टीम की ओर से पंचायत को नया कचरा संग्रहण वाहन भेंट किया जाएगा। वाहन का लोकार्पण एवं सुपुर्दगी समारोह 15 अगस्त को राजकीय विद्यालय में आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा। गुढ़ा कटला पंचायत मुख्यालय बड़ा कस्बा होने के कारण यहां लंबे समय से अतिरिक्त कचरा संग्रहण वाहन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। पंचायत के पास पहले से सरकारी स्तर पर एक वाहन उपलब्ध है, लेकिन क्षेत्रफल और आबादी अधिक होने के कारण एक वाहन से पूरे कस्बे में समय पर कचरा संग्रहण करना चुनौतीपूर्ण हो रहा था। इसके चलते ग्रामीणों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत प्रशासक/सरपंच कैलाश चौधरी एवं निवर्तमान ग्राम विकास अधिकारी विष्णु शर्मा ने भामाशाह घनश्याम झुरावत और सुदेश बड़गूजर की टीम से संपर्क कर अतिरिक्त कचरा संग्रहण वाहन उपलब्ध कराने का आग्रह किया। पंचायत की आवश्यकता को देखते हुए भामाशाह ने प्रस्ताव स्वीकार करते हुए नया वाहन खरीद लिया। वाहन मिलने से कस्बे में नियमित कचरा संग्रहण व्यवस्था मजबूत होगी और स्वच्छता व्यवस्था में सुधार आएगा। ग्राम पंचायत प्रशासक कैलाश चौधरी ने भामाशाह घनश्याम झुरावत एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया।
    3
    स्वतंत्रता दिवस पर गुढ़ा कटला पंचायत को मिलेगी भामाशाह घनश्याम झुरावत की टीम की तरफ से कचरा संग्रहण वाहन की सौगात 
 

स्वतंत्रता दिवस पर गुढ़ा कटला पंचायत को मिलेगी भामाशाह घनश्याम झुरावत की टीम की तरफ से कचरा संग्रहण वाहन की सौगात 
दौसा/बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र के गांव गुढ़ा कटला। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत गुढ़ा कटला को स्वच्छता के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। भामाशाह घनश्याम झुरावत एवं उनकी टीम की ओर से पंचायत को नया कचरा संग्रहण वाहन भेंट किया जाएगा। वाहन का लोकार्पण एवं सुपुर्दगी समारोह 15 अगस्त को राजकीय विद्यालय में आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा।
गुढ़ा कटला पंचायत मुख्यालय बड़ा कस्बा होने के कारण यहां लंबे समय से अतिरिक्त कचरा संग्रहण वाहन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। पंचायत के पास पहले से सरकारी स्तर पर एक वाहन उपलब्ध है, लेकिन क्षेत्रफल और आबादी अधिक होने के कारण एक वाहन से पूरे कस्बे में समय पर कचरा संग्रहण करना चुनौतीपूर्ण हो रहा था। इसके चलते ग्रामीणों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत प्रशासक/सरपंच कैलाश चौधरी एवं निवर्तमान ग्राम विकास अधिकारी विष्णु शर्मा ने भामाशाह घनश्याम झुरावत और सुदेश बड़गूजर की टीम से संपर्क कर अतिरिक्त कचरा संग्रहण वाहन उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
पंचायत की आवश्यकता को देखते हुए भामाशाह ने प्रस्ताव स्वीकार करते हुए नया वाहन खरीद लिया। वाहन मिलने से कस्बे में नियमित कचरा संग्रहण व्यवस्था मजबूत होगी और स्वच्छता व्यवस्था में सुधार आएगा। ग्राम पंचायत प्रशासक कैलाश चौधरी ने भामाशाह घनश्याम झुरावत एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया।
    user_जितेन्द्र कुमार शर्मा पत्रकार
    जितेन्द्र कुमार शर्मा पत्रकार
    बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • *हल्द्वानी घटना के विरोध में जिला कांग्रेस का पैदल मार्च एवं सत्याग्रह संपन्न* *हल्द्वानी घटना के विरोध में जिला कांग्रेस का पैदल मार्च एवं सत्याग्रह संपन्न* हल्द्वानी की घटना एवं कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान के विरोध में तथा उनके समर्थन में जिला कांग्रेस कमेटी दौसा की ओर से शुक्रवार, 14 अगस्त को जिला स्तरीय विरोध मार्च एवं सत्याग्रह आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा एवं जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष श्री रामजीलाल ओढ़ के निर्देशानुसार आयोजित हुआ। शाम 5 बजे स्थानीय नेहरू गार्डन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल विरोध मार्च शुरू किया, जो गांधी तिराया पहुंचकर सत्याग्रह एवं विरोध प्रदर्शन के रूप में संपन्न हुआ। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान, समानता एवं सामाजिक न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए हल्द्वानी की घटना तथा कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान के विरोध में आवाज बुलंद की। कार्यक्रम में दौसा विधायक डी.सी. बैरवा, बांदीकुई के पूर्व विधायक एवं प्रदेश महासचिव जी.आर. खटाना, नगर कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम शर्मा भंडारेज, धन्नालाल बैरवा जिला अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. मोहनलाल मीणा, प्रधान सुल्तान बैरवा, इंदिरा बैरवा, ओपी बैरवा, हंसराज गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज अवाना, खेमराज मीणा, शरद नागर, उमाशंकर बनियान, महेश डोलीका, नरेंद्र जैमन, सुनीता शर्मा, दलजीत मीणा, रुक्मणी गुप्ता, मंजू मीणा पार्षद, राजेश देवी आसिफ खान, मुकेश ठिकारिया माखन मीणा सीताराम मीणा, रविंद्र मोरऐड, रामेश्वर सिंगवाड़ा, कल्याण सहाय गोठवाल, कैलाश गोठवाल, अनीता मीणा रामप्रसाद बैरवा भांडारेज, बाबूलाल गणेशपुरा, नारायण सिंह, राजेंद्र बैरवा पंचायत समिति सदस्य रविंद्र मोरेड बुद्धा राम महावर कविता मीणा गोपाल कटारिया करतार सिंह गुर्जर सहित कार्यकर्ता मोजुद रहे l
    1
    *हल्द्वानी घटना के विरोध में जिला कांग्रेस का पैदल मार्च एवं सत्याग्रह संपन्न*
*हल्द्वानी घटना के विरोध में जिला कांग्रेस का पैदल मार्च एवं सत्याग्रह संपन्न* 
हल्द्वानी की घटना एवं कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान के विरोध में तथा उनके समर्थन में जिला कांग्रेस कमेटी दौसा की ओर से शुक्रवार, 14 अगस्त को जिला स्तरीय विरोध मार्च एवं सत्याग्रह आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा एवं जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष श्री रामजीलाल ओढ़ के निर्देशानुसार आयोजित हुआ। शाम 5 बजे स्थानीय नेहरू गार्डन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल विरोध मार्च शुरू किया, जो गांधी तिराया पहुंचकर सत्याग्रह एवं विरोध प्रदर्शन के रूप में संपन्न हुआ। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान, समानता एवं सामाजिक न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए हल्द्वानी की घटना तथा कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान के विरोध में आवाज बुलंद की।
कार्यक्रम में दौसा विधायक डी.सी. बैरवा, बांदीकुई के पूर्व विधायक एवं प्रदेश महासचिव जी.आर. खटाना, नगर कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम शर्मा भंडारेज, धन्नालाल बैरवा जिला अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. मोहनलाल मीणा, प्रधान सुल्तान बैरवा, इंदिरा बैरवा, ओपी बैरवा, हंसराज गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज अवाना, खेमराज मीणा, शरद नागर, उमाशंकर बनियान, महेश डोलीका, नरेंद्र जैमन, सुनीता शर्मा, दलजीत मीणा, रुक्मणी गुप्ता, मंजू मीणा पार्षद, राजेश देवी आसिफ खान, मुकेश ठिकारिया माखन मीणा सीताराम मीणा, रविंद्र मोरऐड, रामेश्वर सिंगवाड़ा, कल्याण सहाय गोठवाल, कैलाश गोठवाल, अनीता मीणा रामप्रसाद बैरवा भांडारेज, बाबूलाल गणेशपुरा, नारायण सिंह, राजेंद्र बैरवा पंचायत समिति सदस्य रविंद्र मोरेड बुद्धा राम महावर कविता मीणा गोपाल कटारिया करतार सिंह गुर्जर सहित कार्यकर्ता मोजुद रहे l
    user_पत्रकार दीपक सैनी
    पत्रकार दीपक सैनी
    Court reporter Dausa, Rajasthan•
    19 hrs ago
  • साइंस कैंपस मंडावर की भव्य तिरंगा रैली ने दिया राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश साइंस कैंपस मंडावर की भव्य तिरंगा रैली ने दिया राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश मंडावर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर को लेकर मंडावर में देशभक्ति का उत्साह देखते ही बना। विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से साइंस कैंपस मंडावर द्वारा आजाद बाल विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं राधिका पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में शुक्रवार को भव्य एवं आकर्षक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली में शामिल विद्यार्थियों के हाथों में तिरंगे झंडे लहराते नजर आए, वहीं देशभक्ति के नारों और गीतों से पूरा शहर गूंज उठा। विद्यार्थियों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। रैली ने न केवल स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को याद किया, बल्कि आमजन को देश की एकता, अखंडता और तिरंगे के सम्मान का संदेश भी दिया। बस स्टैंड से शुरू हुई भव्य तिरंगा रैली तिरंगा रैली का शुभारंभ मंडावर बस स्टैंड से किया गया। रैली के लिए विद्यार्थी निर्धारित समय पर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थी अनुशासित कतारों में खड़े रहे। जैसे ही रैली ने आगे बढ़ना शुरू किया, पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के शिक्षक एवं स्टाफ भी रैली में शामिल रहे। रैली गांधी चौक होते हुए विद्यालय परिसर पहुंची। मार्ग में स्थानीय नागरिकों ने रैली का स्वागत किया। कई स्थानों पर लोगों ने रैली में शामिल विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और तिरंगे को नमन करते हुए देशभक्ति की भावना व्यक्त की। भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा मार्ग रैली के दौरान विद्यार्थियों ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” सहित विभिन्न देशभक्ति नारों के साथ वातावरण को राष्ट्रभक्ति से भर दिया। बैंड-बाजे और डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों ने रैली के उत्साह को और बढ़ा दिया। सड़कों पर एक ओर तिरंगे झंडे लहराते दिखाई दिए तो दूसरी ओर विद्यार्थियों की अनुशासित कतारें लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ रैली में भाग लिया। कई जगह आमजन भी विद्यार्थियों के साथ देशभक्ति के नारों में शामिल होते नजर आए। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की झांकी ने मोहा मन तिरंगा रैली में घोड़ी पर सवार वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। रानी लक्ष्मीबाई के साहस, शौर्य और मातृभूमि के लिए दिए गए बलिदान को दर्शाती झांकी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। झांकी में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का स्वरूप देखकर लोग भाव-विभोर नजर आए। रास्ते में बड़ी संख्या में लोगों ने झांकी को देखा और विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना की। झांकी ने बच्चों और युवाओं को देश के वीर-वीरांगनाओं के त्याग एवं बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने दिया एकता और अखंडता का संदेश तिरंगा रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने नागरिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, भाईचारे और देश के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया। विद्यार्थियों के हाथों में तिरंगे और देशभक्ति संदेश लिखे हुए पोस्टर आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यालय परिवार का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी शिक्षा तक सीमित न रखते हुए उनमें देश के प्रति जिम्मेदारी और सामाजिक मूल्यों की भावना विकसित करना रहा। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश भी दिया गया कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है और प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। विद्यालय प्रबंधन ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका श्रीमती सरोज गुप्ता, मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विजय कुमार झालानी एवं प्रधानाचार्य श्री ओमप्रकाश शर्मा सहित शिक्षकगण एवं समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। विद्यालय प्रबंधन ने रैली को सफल बनाने के लिए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। विद्यालय की निदेशिका श्रीमती सरोज गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता हमें हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से मिली है। विद्यार्थियों को उनके त्याग से प्रेरणा लेकर देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विजय कुमार झालानी ने कहा कि राष्ट्रभक्ति किसी एक दिन का विषय नहीं है। प्रत्येक नागरिक को पूरे वर्ष देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों में बचपन से ही देशप्रेम और अनुशासन की भावना विकसित करना जरूरी है। प्रधानाचार्य श्री ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों में देशप्रेम, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करने के लिए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। तिरंगा रैली इसी कड़ी का महत्वपूर्ण आयोजन है। अनुशासन और देशभक्ति ने जीता लोगों का दिल रैली में विद्यार्थियों का अनुशासन भी विशेष रूप से देखने को मिला। बड़ी संख्या में विद्यार्थी होने के बावजूद रैली व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ती रही। शिक्षकगण एवं विद्यालय स्टाफ विद्यार्थियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते रहे और पूरी व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। रैली को देखने के लिए रास्ते में स्थानीय लोगों की भीड़ दिखाई दी। लोगों ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए उनके प्रयास को सराहा। रैली के दौरान छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में देशभक्ति का उत्साह नजर आया। तिरंगों से सजा मंडावर, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर तिरंगा रैली के दौरान मंडावर का वातावरण पूरी तरह देशभक्ति से ओतप्रोत दिखाई दिया। सड़कों पर लहराते तिरंगे, देशभक्ति गीतों की गूंज, बैंड की धुन, भारत माता के जयकारे और रानी लक्ष्मीबाई की भव्य झांकी ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और यादगार बना दिया। रैली ने शहरवासियों को यह संदेश दिया कि स्वतंत्रता केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने का भी दिन है। विद्यार्थियों ने अपने उत्साह और अनुशासन के माध्यम से यह संदेश दिया कि आने वाली पीढ़ी देश की एकता, अखंडता और गौरव को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। विद्यालय परिवार ने जताया आभार साइंस कैंपस मंडावर की ओर से आयोजित इस भव्य तिरंगा रैली ने विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ आमजन में भी स्वतंत्रता दिवस के प्रति उत्साह पैदा किया। रैली के सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकगण, स्टाफ एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। भव्य तिरंगा रैली के समापन के साथ मंडावर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों और उत्साह को नई ऊर्जा मिली। विद्यार्थियों के हाथों में लहराते तिरंगे और उनके जोशीले देशभक्ति नारों ने पूरे शहर को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया।
    1
    साइंस कैंपस मंडावर की भव्य तिरंगा रैली ने दिया राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश
साइंस कैंपस मंडावर की भव्य तिरंगा रैली ने दिया राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश
मंडावर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर को लेकर मंडावर में देशभक्ति का उत्साह देखते ही बना। विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से साइंस कैंपस मंडावर द्वारा आजाद बाल विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं राधिका पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में शुक्रवार को भव्य एवं आकर्षक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली में शामिल विद्यार्थियों के हाथों में तिरंगे झंडे लहराते नजर आए, वहीं देशभक्ति के नारों और गीतों से पूरा शहर गूंज उठा। विद्यार्थियों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। रैली ने न केवल स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को याद किया, बल्कि आमजन को देश की एकता, अखंडता और तिरंगे के सम्मान का संदेश भी दिया।
बस स्टैंड से शुरू हुई भव्य तिरंगा रैली
तिरंगा रैली का शुभारंभ मंडावर बस स्टैंड से किया गया। रैली के लिए विद्यार्थी निर्धारित समय पर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थी अनुशासित कतारों में खड़े रहे। जैसे ही रैली ने आगे बढ़ना शुरू किया, पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया।
विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के शिक्षक एवं स्टाफ भी रैली में शामिल रहे। रैली गांधी चौक होते हुए विद्यालय परिसर पहुंची। मार्ग में स्थानीय नागरिकों ने रैली का स्वागत किया। कई स्थानों पर लोगों ने रैली में शामिल विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और तिरंगे को नमन करते हुए देशभक्ति की भावना व्यक्त की।
भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा मार्ग
रैली के दौरान विद्यार्थियों ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” सहित विभिन्न देशभक्ति नारों के साथ वातावरण को राष्ट्रभक्ति से भर दिया। बैंड-बाजे और डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों ने रैली के उत्साह को और बढ़ा दिया।
सड़कों पर एक ओर तिरंगे झंडे लहराते दिखाई दिए तो दूसरी ओर विद्यार्थियों की अनुशासित कतारें लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ रैली में भाग लिया। कई जगह आमजन भी विद्यार्थियों के साथ देशभक्ति के नारों में शामिल होते नजर आए।
वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की झांकी ने मोहा मन
तिरंगा रैली में घोड़ी पर सवार वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। रानी लक्ष्मीबाई के साहस, शौर्य और मातृभूमि के लिए दिए गए बलिदान को दर्शाती झांकी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
झांकी में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का स्वरूप देखकर लोग भाव-विभोर नजर आए। रास्ते में बड़ी संख्या में लोगों ने झांकी को देखा और विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना की। झांकी ने बच्चों और युवाओं को देश के वीर-वीरांगनाओं के त्याग एवं बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
विद्यार्थियों ने दिया एकता और अखंडता का संदेश
तिरंगा रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने नागरिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, भाईचारे और देश के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया। विद्यार्थियों के हाथों में तिरंगे और देशभक्ति संदेश लिखे हुए पोस्टर आकर्षण का केंद्र रहे।
विद्यालय परिवार का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी शिक्षा तक सीमित न रखते हुए उनमें देश के प्रति जिम्मेदारी और सामाजिक मूल्यों की भावना विकसित करना रहा। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश भी दिया गया कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है और प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
विद्यालय प्रबंधन ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह
इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका श्रीमती सरोज गुप्ता, मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विजय कुमार झालानी एवं प्रधानाचार्य श्री ओमप्रकाश शर्मा सहित शिक्षकगण एवं समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। विद्यालय प्रबंधन ने रैली को सफल बनाने के लिए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं।
विद्यालय की निदेशिका श्रीमती सरोज गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता हमें हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से मिली है। विद्यार्थियों को उनके त्याग से प्रेरणा लेकर देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विजय कुमार झालानी ने कहा कि राष्ट्रभक्ति किसी एक दिन का विषय नहीं है। प्रत्येक नागरिक को पूरे वर्ष देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों में बचपन से ही देशप्रेम और अनुशासन की भावना विकसित करना जरूरी है।
प्रधानाचार्य श्री ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों में देशप्रेम, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करने के लिए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। तिरंगा रैली इसी कड़ी का महत्वपूर्ण आयोजन है।
अनुशासन और देशभक्ति ने जीता लोगों का दिल
रैली में विद्यार्थियों का अनुशासन भी विशेष रूप से देखने को मिला। बड़ी संख्या में विद्यार्थी होने के बावजूद रैली व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ती रही। शिक्षकगण एवं विद्यालय स्टाफ विद्यार्थियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते रहे और पूरी व्यवस्था पर नजर बनाए रखी।
रैली को देखने के लिए रास्ते में स्थानीय लोगों की भीड़ दिखाई दी। लोगों ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए उनके प्रयास को सराहा। रैली के दौरान छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में देशभक्ति का उत्साह नजर आया।
तिरंगों से सजा मंडावर, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर
तिरंगा रैली के दौरान मंडावर का वातावरण पूरी तरह देशभक्ति से ओतप्रोत दिखाई दिया। सड़कों पर लहराते तिरंगे, देशभक्ति गीतों की गूंज, बैंड की धुन, भारत माता के जयकारे और रानी लक्ष्मीबाई की भव्य झांकी ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और यादगार बना दिया।
रैली ने शहरवासियों को यह संदेश दिया कि स्वतंत्रता केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने का भी दिन है। विद्यार्थियों ने अपने उत्साह और अनुशासन के माध्यम से यह संदेश दिया कि आने वाली पीढ़ी देश की एकता, अखंडता और गौरव को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है।
विद्यालय परिवार ने जताया आभार
साइंस कैंपस मंडावर की ओर से आयोजित इस भव्य तिरंगा रैली ने विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ आमजन में भी स्वतंत्रता दिवस के प्रति उत्साह पैदा किया। रैली के सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकगण, स्टाफ एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
भव्य तिरंगा रैली के समापन के साथ मंडावर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों और उत्साह को नई ऊर्जा मिली। विद्यार्थियों के हाथों में लहराते तिरंगे और उनके जोशीले देशभक्ति नारों ने पूरे शहर को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया।
    user_Rajasthan lok news 24x7
    Rajasthan lok news 24x7
    Court reporter मंडावर, दौसा, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • गुढ़ा कटला पंचायत को स्वतंत्रता दिवस पर मिलेगी कचरा संग्रहण वाहन की सौगात दौसा/बांदीकुई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत गुढ़ा कटला को स्वच्छता के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। भामाशाह घनश्याम झुरावत एवं उनकी टीम की ओर से पंचायत को नया कचरा संग्रहण वाहन भेंट किया जाएगा। वाहन को स्वतंत्रता दिवस पर राजकीय विद्यालय में आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय कार्यक्रम में सौंपा जाएगा। गुढ़ा कटला पंचायत मुख्यालय एक बड़ा कस्बा होने के कारण यहां कचरा संग्रहण की व्यवस्था को लेकर लंबे समय से अतिरिक्त वाहन की जरूरत महसूस की जा रही थी। पंचायत के पास पहले से सरकार की ओर से एक कचरा संग्रहण वाहन उपलब्ध है, लेकिन कस्बे का क्षेत्र बड़ा होने के कारण एक वाहन से समय पर पूरे क्षेत्र से कचरा उठाना मुश्किल हो रहा था। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत प्रशासक/सरपंच कैलाश चौधरी एवं निवर्तमान ग्राम विकास अधिकारी विष्णु शर्मा ने भामाशाह घनश्याम झुरावत और सुदेश बड़गूजर की टीम से संपर्क कर अतिरिक्त वाहन उपलब्ध कराने का आग्रह किया। भामाशाह ने पंचायत की जरूरत को देखते हुए प्रस्ताव स्वीकार किया और नया कचरा संग्रहण वाहन खरीद लिया। वाहन मिलने से कस्बे में नियमित कचरा संग्रहण व्यवस्था मजबूत होगी और स्वच्छता व्यवस्था में सुधार आएगा। ग्राम पंचायत प्रशासक कैलाश चौधरी ने भामाशाह घनश्याम झुरावत एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया गया।
    4
    गुढ़ा कटला पंचायत को स्वतंत्रता दिवस पर मिलेगी कचरा संग्रहण वाहन की सौगात

दौसा/बांदीकुई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत गुढ़ा कटला को स्वच्छता के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। भामाशाह घनश्याम झुरावत एवं उनकी टीम की ओर से पंचायत को नया कचरा संग्रहण वाहन भेंट किया जाएगा। वाहन को स्वतंत्रता दिवस पर राजकीय विद्यालय में आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय कार्यक्रम में सौंपा जाएगा।
गुढ़ा कटला पंचायत मुख्यालय एक बड़ा कस्बा होने के कारण यहां कचरा संग्रहण की व्यवस्था को लेकर लंबे समय से अतिरिक्त वाहन की जरूरत महसूस की जा रही थी। पंचायत के पास पहले से सरकार की ओर से एक कचरा संग्रहण वाहन उपलब्ध है, लेकिन कस्बे का क्षेत्र बड़ा होने के कारण एक वाहन से समय पर पूरे क्षेत्र से कचरा उठाना मुश्किल हो रहा था। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत प्रशासक/सरपंच कैलाश चौधरी एवं निवर्तमान ग्राम विकास अधिकारी विष्णु शर्मा ने भामाशाह घनश्याम झुरावत और सुदेश बड़गूजर की टीम से संपर्क कर अतिरिक्त वाहन उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
भामाशाह ने पंचायत की जरूरत को देखते हुए प्रस्ताव स्वीकार किया और नया कचरा संग्रहण वाहन खरीद लिया। वाहन मिलने से कस्बे में नियमित कचरा संग्रहण व्यवस्था मजबूत होगी और स्वच्छता व्यवस्था में सुधार आएगा। ग्राम पंचायत प्रशासक कैलाश चौधरी ने भामाशाह घनश्याम झुरावत एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया गया।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • दौसा पुलिस का पटाखा साइलेंसर पर बड़ा प्रहार! 25 पटाखा साइलेंसर खुलवाकर गांधी तिराहे पर रोलर चलाकर किया चकनाचूर
    1
    दौसा पुलिस का पटाखा साइलेंसर पर बड़ा प्रहार! 
25 पटाखा साइलेंसर खुलवाकर गांधी तिराहे पर रोलर चलाकर किया चकनाचूर
    user_Ganesh Yogi
    Ganesh Yogi
    Local News Reporter दौसा, दौसा, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • भारतीय जनता पार्टी करौली जिले की 1947 में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष में भाजपा करौली की संगठनात्मक बैठक शुक्रवार भंवर विलास मैरिज गार्डन करौली मे हुई । भाजपा जिला मीडिया संयोजक मुकेश सालौत्री ने बताया कि आज की इस बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष-राष्ट्रीय प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, भरतपुर संभागीय चुनाव प्रभारी अशोक परणामी, संभागीय सह चुनाव प्रभारी पूर्व किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष - हरीराम रिनवा , विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी नारायणलाल मीणा रहें। इस बैठक में मंच पर करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, सपोटरा विधायक हंसराज बालौती, भाजपा जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन, पूर्व विधायक रमेश मीणा,पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव, करौली धौलपुर लोकसभा प्रत्याशी इंदु देवी जाटव, पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बृजलाल डिकोलिया, प्रहलाद सिहंल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा धर्मा डागूर, प्रहलाद सिहंल, हेमेंद्र वशिष्ठ , रमेश राजोरिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य- पूर्व जिला अध्यक्ष भौरू सिंह जादौन, शिव कुमार सैनी, पूर्व भाजपा प्रत्याशी रामराज मीणा, जिला महामंत्री दिलीप गुप्ता, सुरेश शुक्ला, रूप सिंह मीणा मंच पर रहे। *यह वैढक आगामी जिला परिषद, पंचायत समिति, नगर परिषद, नगर पालिका के चुनावों को लेकर की गई ।* भारत माता के चित्रपट पर दीप प्रज्वलित -पुष्प अर्पीत, वन्दे मातरम् -भारत माता की जय से बैठक का शुभारंभ हुआ। श्री अशोक परनामी जी ने कहा कि बूथ जीता चुनाव जीता , हमारी पहचान कमल के फूल से है । हम व्यक्ति कि बात में विश्वास नहीं करते हम विचारधारा को साथ लेकर के कार्य करते हैं। *भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता ही हमारा प्रत्याशी होगा।* *जिताऊ प्रत्याशी एवं टीकाऊ प्रत्याशी को मिलेगा टिकट *, भाजपा कार्यकर्ता ही हमारी ताकत है,* भाजपा विश्व में सबसे बड़ी पार्टी है ‌। देश की जनता को प्रधानमंत्री मोदी जी पर विश्वास है मोदी जी जो कहेंगे- वह करेंगे। *भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है,हम जो वादा करते हैं पूरा प्रयास करते हैं* *करौली जिले में होगी त्रिपल इंजन की सरकार* *अभी तो ढाई वर्ष बाकी हैं हम एक भी वादा ऐसा नहीं करेंगे जिसको पूरा नहीं करेंगे* आने वाले समय में राजस्थान में पानी की कमी नहीं होगी। *कांग्रेस सरकार बेरोजगारों के साथ धोखा दिया, पेपर लीक करने का कार्य किया* करौली जिले में आप देखना इन छोटे छोटे चुनावों में भी हमारी सरकार होगी-हम जनता की सेवा करेंगे- जनता का कार्य पूरा करेंगे। भाजपा का कार्यकर्ता जनता के प्रति समर्पित है। वार्ड प्रभारी की जिम्मेदारी चुनाव जीताने तक होगी, कार्यकर्ताओं से कहा कि आपके साथ निष्पक्षिता से कार्य होगा हमें कमाल के फूल के लिए कार्य करना है व्यक्ति के लिए नहीं। पूर्व किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री हरी राम रिनवा कहा कि आपके दोनों विधायकों ने कहा है कि हम चुनावों में हमारी पूरी मेहनत से काम करेंगे कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। शंकाओं में नहीं जीना चाहिए, कार्यकर्ताओं की बातों को बारीकी से ध्यान किया जाएगा । प्रत्येक वार्ड का बनेगा अलग-अलग प्रभारी , वार्ड में सही प्रत्याशी का करना है चयन, भाजपा का परचम लहराएंगे। प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी नारायण लाल जी मीणा ने कहा कि हमें हमारी पूरी ताकत लगानी होगी, इसी चुनावो में होगी कार्यकर्ता की मेहनत की पहचान। सपोटरा विधायक हंसराज वालोंती की ने कहा कि आगामी चुनावों की तैयारीयां अभी से करनी है, स्थानीय निकाय -पंचायती राज चुनावो के सम्मुख खड़े हुए हैं, विकास की दृष्टि से करौली जिले में सबसे ज्यादा कार्य हुए हैं, हम सभी मिलकर करौली जिले में भाजपा का परचम लहराएंगे, हमें हमारा भाजपा का जिला प्रमुख भी बैठना है । पार्टी के द्वारा योग्य जिताऊ उम्मीदवार को दिया जाएगा टिकट- में की भावना हटानी होगी, योग्य व्यक्ति को दिया जाएगा टिकट ‌। करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने कहा कि जिला प्रमुख, प्रधान, सभापति , चैयरमेन हमारा ही होंगे। *50 साल में जो विकास कांग्रेस में नहीं कराया वह भाजपा ने ढाई साल में करके दिखाया है।* सांसद प्रत्याशी इंदु देवी ने कहा कि हमारे संगठन को मजबूत करने में हम हर तरीके से तैयार हैं। बैठक की प्रस्तावना भाजपा जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन ने रखीं -और कहा कि आने वाले चुनावों के लिए हमारा कार्यकता अभी से तैयार है, हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि करौली जिले की सभी सीटें भाजपा की छोली में जायेंगी, पूर्व विधायक रमेश मीणा ने कहा कि आज विभाजन विभीषिका दिवस है हमने देखा है, हमारे कार्यकता ने इस बलिदान को सहा है, हमारा ध्येय है राष्ट्र प्रथम , पंच निष्ठा, सेना की तरह ही पार्टी के कार्यकर्ताओं चुनाव के लिए तैयार रहना है, पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव ने कहा कि वार्डो में प्रभारी अपना काम करेंगे । *चुनावों को मध्य नजर रखते हुए भाजपा के जिला संगठनात्मक बैठक में पार्टी के कार्यकर्ताओं का उमड़ा हुजूम* इस बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, अजय पाल, पुष्पेंद्र बंसल, सत्येंद्र चौधरी, शिबू राम मीणा, अमित पारिक,गोपाल सिंह गुर्जर, मुकेश सालोत्री, विभाशु मोदी , श्रीमती कमला जोहरी, जीतेन्द्र पिचानोत,अमर सिंह , गोपाल शर्मा, सुरेश गुप्ता, सुशील शर्मा,पुष्पेंद्र सैनी, अनीता बैसला,आशुतोष तिवारी, पिंटू सोलंकी,हरकेश मीणा, ववली चतुर्वेदी, गीता देवी, सतवीर तिधरीया, शिव गणेश, रामधन मीणा, रामवीर सिंह,कपलेश शर्मा, रामेंद्र सिंह, धारा सिंह, सुमरन सिंह , बलराम सिंह,ललीत शर्मा,रामधन मीणा, रवीना मीणा, सतपाल डागूर, धीरेन्द्र सिंह,विधा देवी, आशीष जैन तेजेंद्र सिंह, मुकेश माली, अल्लाह नूर खान, अशोक वर्मा, गोविंद धाकड़, ब्रह्मा शर्मा, गायत्री कोली, मनोज शर्मा, शोभा तिवारी, रिंकू मीणा, नाहर सिंह, सुमित भट्ट,विक्की गुरु, पंकज अग्रवाल, धन सिंह चौहान, मुकेश कुशवाहा, राजेंद्र बर्मा, अनूप शर्मा, वैध कृष्ण कुमार, जीतू सोनी, कान्हा व्यास, भूपेंद्र धूरसी, डॉ वीरेंद्र सिंह, अशोक सिंह, भीम सिंह, जोहरी लाल मीणा सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे। मुकेश सालोत्री -जिला मीडिया संयोजक -करौली
    4
    भारतीय जनता पार्टी करौली जिले की 1947 में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष में भाजपा करौली की संगठनात्मक बैठक शुक्रवार भंवर विलास मैरिज गार्डन करौली मे हुई ।
भाजपा जिला मीडिया संयोजक मुकेश सालौत्री ने बताया कि आज  की इस बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष-राष्ट्रीय प्रदेश कार्यकारिणी  सदस्य, भरतपुर संभागीय चुनाव प्रभारी  अशोक  परणामी,  संभागीय सह चुनाव प्रभारी पूर्व किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष - हरीराम रिनवा ,  विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी नारायणलाल मीणा रहें।
इस बैठक में मंच पर करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, सपोटरा विधायक हंसराज बालौती, भाजपा जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन, पूर्व विधायक रमेश मीणा,पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव, करौली धौलपुर लोकसभा प्रत्याशी इंदु देवी जाटव, पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्यकारिणी  सदस्य बृजलाल डिकोलिया,  प्रहलाद सिहंल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा धर्मा डागूर, प्रहलाद सिहंल, हेमेंद्र वशिष्ठ , रमेश राजोरिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य- पूर्व जिला अध्यक्ष भौरू सिंह जादौन, शिव कुमार सैनी, पूर्व भाजपा प्रत्याशी रामराज मीणा, जिला महामंत्री दिलीप गुप्ता, सुरेश शुक्ला, रूप सिंह मीणा मंच पर रहे।
*यह वैढक आगामी जिला परिषद, पंचायत समिति, नगर परिषद, नगर पालिका के चुनावों को लेकर की गई ।* 
भारत माता के चित्रपट पर दीप प्रज्वलित -पुष्प अर्पीत, वन्दे मातरम् -भारत माता की जय से बैठक का शुभारंभ हुआ।
श्री अशोक परनामी जी ने कहा कि बूथ जीता चुनाव जीता , हमारी पहचान कमल के  फूल से है । हम व्यक्ति कि बात में विश्वास नहीं करते हम विचारधारा को साथ लेकर के कार्य करते हैं। 
*भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता ही हमारा प्रत्याशी होगा।*
 *जिताऊ प्रत्याशी  एवं टीकाऊ प्रत्याशी को मिलेगा टिकट *, भाजपा कार्यकर्ता ही हमारी ताकत है,*
 भाजपा विश्व में सबसे बड़ी पार्टी है ‌। देश की जनता को प्रधानमंत्री मोदी जी पर विश्वास है मोदी जी जो कहेंगे- वह करेंगे।
 *भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है,हम जो वादा करते हैं पूरा प्रयास करते हैं*
*करौली जिले में होगी त्रिपल इंजन की सरकार*
*अभी तो ढाई वर्ष बाकी हैं हम एक भी वादा ऐसा नहीं करेंगे जिसको पूरा नहीं करेंगे*
आने वाले समय में राजस्थान में पानी की कमी नहीं होगी।
*कांग्रेस सरकार बेरोजगारों के साथ धोखा दिया, पेपर लीक करने का कार्य किया*
करौली जिले में आप देखना इन छोटे छोटे चुनावों में भी हमारी सरकार होगी-हम जनता की सेवा करेंगे- जनता का कार्य पूरा करेंगे।  
 भाजपा का कार्यकर्ता जनता के प्रति समर्पित है।
वार्ड प्रभारी की जिम्मेदारी  चुनाव जीताने तक होगी, कार्यकर्ताओं से कहा कि आपके साथ निष्पक्षिता से कार्य होगा हमें कमाल के फूल के लिए कार्य करना है व्यक्ति के लिए नहीं।
पूर्व किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री हरी राम रिनवा कहा कि आपके दोनों विधायकों ने कहा है कि हम चुनावों में हमारी पूरी मेहनत से काम करेंगे कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। शंकाओं में नहीं जीना चाहिए, कार्यकर्ताओं की बातों को बारीकी से ध्यान किया जाएगा । प्रत्येक वार्ड का बनेगा अलग-अलग प्रभारी , वार्ड में सही प्रत्याशी का करना है चयन, भाजपा का परचम लहराएंगे।
प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी नारायण लाल जी मीणा ने कहा कि हमें हमारी पूरी ताकत लगानी होगी, इसी चुनावो में होगी कार्यकर्ता की मेहनत की पहचान।
सपोटरा विधायक हंसराज वालोंती की ने कहा कि आगामी चुनावों की तैयारीयां अभी से करनी है, स्थानीय निकाय -पंचायती राज चुनावो के सम्मुख खड़े हुए हैं, विकास की दृष्टि से करौली जिले में सबसे ज्यादा कार्य हुए हैं, हम सभी मिलकर करौली जिले में भाजपा का परचम लहराएंगे, हमें हमारा भाजपा का जिला प्रमुख भी बैठना है । पार्टी के द्वारा योग्य जिताऊ उम्मीदवार को दिया जाएगा टिकट- में की भावना हटानी होगी, योग्य व्यक्ति को दिया जाएगा टिकट ‌।
करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने कहा कि  जिला प्रमुख, प्रधान, सभापति , चैयरमेन हमारा ही होंगे।
*50 साल में जो विकास कांग्रेस में नहीं कराया वह भाजपा ने ढाई साल में करके दिखाया है।*
सांसद प्रत्याशी इंदु देवी ने कहा कि हमारे संगठन को मजबूत करने में हम हर तरीके से तैयार हैं।
बैठक की प्रस्तावना भाजपा जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन ने रखीं -और कहा कि आने वाले चुनावों के लिए हमारा कार्यकता अभी से तैयार है, हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि करौली जिले की सभी सीटें भाजपा की छोली में जायेंगी, पूर्व विधायक रमेश मीणा ने कहा कि आज विभाजन विभीषिका दिवस है हमने देखा है, हमारे कार्यकता ने इस बलिदान को सहा है, हमारा ध्येय है राष्ट्र प्रथम , पंच निष्ठा, सेना की तरह ही पार्टी के कार्यकर्ताओं चुनाव के लिए तैयार रहना है, पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव ने कहा कि वार्डो में प्रभारी अपना काम करेंगे ।
*चुनावों को मध्य नजर रखते हुए भाजपा के जिला संगठनात्मक बैठक में पार्टी के कार्यकर्ताओं का उमड़ा हुजूम*

इस बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, अजय पाल, पुष्पेंद्र बंसल, सत्येंद्र चौधरी, शिबू राम मीणा, अमित पारिक,गोपाल सिंह गुर्जर, मुकेश सालोत्री, विभाशु मोदी , श्रीमती कमला जोहरी, जीतेन्द्र पिचानोत,अमर सिंह , गोपाल शर्मा, सुरेश गुप्ता, सुशील शर्मा,पुष्पेंद्र सैनी, अनीता बैसला,आशुतोष तिवारी, पिंटू सोलंकी,हरकेश मीणा, ववली चतुर्वेदी, गीता देवी, सतवीर तिधरीया, शिव गणेश, रामधन मीणा, रामवीर सिंह,कपलेश शर्मा, रामेंद्र सिंह, धारा सिंह, सुमरन सिंह , बलराम सिंह,ललीत शर्मा,रामधन मीणा, रवीना मीणा, सतपाल डागूर, धीरेन्द्र सिंह,विधा देवी, आशीष जैन तेजेंद्र सिंह, मुकेश माली, अल्लाह नूर खान, अशोक वर्मा, गोविंद धाकड़, ब्रह्मा शर्मा, गायत्री कोली, मनोज शर्मा, शोभा तिवारी, रिंकू मीणा, नाहर सिंह, सुमित भट्ट,विक्की गुरु, पंकज अग्रवाल, धन सिंह चौहान, मुकेश कुशवाहा, राजेंद्र   बर्मा, अनूप शर्मा, वैध कृष्ण कुमार, जीतू सोनी, कान्हा व्यास, भूपेंद्र धूरसी, डॉ वीरेंद्र सिंह, अशोक सिंह, भीम सिंह, जोहरी लाल मीणा सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
मुकेश सालोत्री -जिला मीडिया संयोजक -करौली
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    न्यायालय पत्रकार Hindaun, Karauli•
    7 hrs ago
  • हिण्डोन सिटी के वार्ड नंबर 13 की भट्टा कॉलोनी में मुख्य रास्ते पर सीवरेज का गंदा पानी बहने से लोग परेशान हैं। गंदे पानी से बदबू और मच्छरों का प्रकोप दिनों-दिन बढ़ रहा है, वहीं स्कूली बच्चों, राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद में शिकायत की गई, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। मोहम्मद निजामुद्दीन, अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश सचिव कांग्रेस, ने भी वीडियो के माध्यम से समस्या को उठाते हुए समाधान की मांग की है। अब सवाल है कि वार्ड नंबर 13 के लोगों को इस गंदे पानी, बदबू और मच्छरों की समस्या से आखिर कब निजात मिलेगी?
    1
    हिण्डोन सिटी के वार्ड नंबर 13 की भट्टा कॉलोनी में मुख्य रास्ते पर सीवरेज का गंदा पानी बहने से लोग परेशान हैं।
गंदे पानी से बदबू और मच्छरों का प्रकोप दिनों-दिन बढ़ रहा है, वहीं स्कूली बच्चों, राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद में शिकायत की गई, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हुआ।
मोहम्मद निजामुद्दीन, अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश सचिव कांग्रेस, ने भी वीडियो के माध्यम से समस्या को उठाते हुए समाधान की मांग की है।
अब सवाल है कि वार्ड नंबर 13 के लोगों को इस गंदे पानी, बदबू और मच्छरों की समस्या से आखिर कब निजात मिलेगी?
    user_Hanis Sheikh
    Hanis Sheikh
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • दौसा सैंथल उपखंड क्षेत्र के आज हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भेडोली में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस की कड़ी में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भेडोली के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया इस रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्य आशा शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस दौरान छात्र-छात्राओं के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थामे देशभक्ति के नारों से और वंदे मातरम के जयकारों के साथ रैली स्थानीय बाजार से होती हुई ग्राम भेडोली के मुख्य मार्गो से गुजर कर पुण विद्यालय में जाकर विसर्जित की गई इस रैली का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों सहित सभी ग्राम वीडियो में राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति की भावना एवं एकता के संदेश को मजबूत करना है और कल सभी को हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के साथ अपने घरों सहित सभी कार्यालय एवं संस्थानों पर तिरंगा लगाकर स्वतंत्रता दिवस में अपने भागीदारी निभानी है इस दौरान विद्यालय का सभी स्टाफ मौजूद रहा
    3
    दौसा 
सैंथल उपखंड क्षेत्र के आज हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भेडोली में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया 
यह कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस की कड़ी में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय  भेडोली के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया 
इस रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्य आशा शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया 
इस दौरान छात्र-छात्राओं के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थामे  देशभक्ति के नारों से और वंदे मातरम के जयकारों के साथ रैली स्थानीय बाजार से होती हुई ग्राम भेडोली के मुख्य मार्गो से गुजर कर पुण विद्यालय में जाकर विसर्जित की गई 
इस रैली का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों सहित सभी ग्राम वीडियो में राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति की भावना एवं एकता के संदेश को मजबूत करना है और कल सभी को हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के साथ अपने घरों सहित सभी कार्यालय एवं संस्थानों पर तिरंगा लगाकर स्वतंत्रता दिवस में अपने भागीदारी निभानी है 
इस दौरान विद्यालय का सभी स्टाफ मौजूद रहा
    user_Mukesh Kumar Saini
    Mukesh Kumar Saini
    Electrician सैंथल, दौसा, राजस्थान•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.