logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गंगापुर सिटी में वर्तमान समय में संत रविदास जी के संदेश सामाजिक समरसता एवं सामाजिक जागरूकता के लिए अति आवश्यक !भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर गंगापुर सिटी। संपूर्ण राष्ट्र में सामाजिक समरसता एवं संत रविदास जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि सतगुरु श्री रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में ‘सामाजिक समरसता कलश यात्रा’ का आयोजन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। इसी क्रम में सामाजिक समरसता कलश यात्रा रथ का गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र में आगमन हुआ। गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र की सीमा पर ग्राम थड़ी में भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, कार्यक्रम जिला सहसंयोजक दीपक सिंघल, निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल, प्रधान मंजू गुर्जर, जिला महामंत्री विनोद अटल, मोर्चा संयोजक जमना लाल वैष्णव,मन की बात जिला संयोजक हेमंत शर्मा, मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, पुखराज सलेमपुर, सुनीता वैष्णव सहित उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा उनकी जन्मस्थली काशी स्थित गोवर्धनपुर की पावन भूमि से लाए गए भूमि कलश का विधिवत पूजन किया। इसके पश्चात यात्रा जयपुर बाईपास स्थित भाजपा कार्यालय पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भूमि कलश का पूजन किया गया। इसके बाद सामाजिक समरसता कलश यात्रा रथ मिर्जापुर-सवाई माधोपुर रोड स्थित अंबेडकर धर्मशाला एवं पुष्पेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा। यहां डीजे की धुन पर संत रविदास जी के भजनों के साथ श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने मंदिर प्रांगण में भूमि कलश का पूजन किया तथा यात्रा रथ के सारथी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके पश्चात यात्रा रथ नसिया कॉलोनी स्थित बाबा रामदेव मंदिर पहुंचा, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं द्वारा संत रविदास जी के चित्रपट के समक्ष माल्यार्पण कर भूमि कलश का पूजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने कहा कि संत रविदास जी महाराज सामाजिक समरसता, समानता और आपसी भाईचारे के प्रबल पक्षधर थे। उन्होंने समाज को जात-पात के भेदभाव से ऊपर उठकर आपसी सामंजस्य, प्रेम और मेल-मिलाप के साथ जीवन जीने का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं। संत रविदास जी के सिद्धांतों एवं जीवन चरित्र से प्रभावित होकर भक्त मीराबाई ने उन्हें अपना गुरु माना। हमें उनके जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर सामाजिक समरसता एवं भाईचारे को और मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम जिला सहसंयोजक दीपक सिंघल, निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल एवं प्रधान मंजू गुर्जर ने भी संत रविदास जी के जीवन, उनके विचारों एवं सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में समानता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करना ही संत रविदास जी को सच्ची श्रद्धांजलि है। विभिन्न स्थानों पर हुआ भूमि कलश पूजन सामाजिक समरसता कलश यात्रा के दौरान विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भी श्रद्धापूर्वक भूमि कलश पूजन किया गया। कोलीपाड़ा में कमलेश महावर के नेतृत्व में रामदेव मंदिर पर, वाल्मीकि धर्मशाला के पास गोपाल धामनिया के नेतृत्व में, गुरुद्वारे के पास रामदेव मंदिर पर वेदप्रकाश सोनवाल के नेतृत्व में, त्रिलोक नगर में सावित्री शर्मा एवं पार्वती सरपंच के नेतृत्व में तथा अंत में अंबेडकर नगर में नारायण लाल एवं सूरजमल के नेतृत्व में भूमि कलश का पूजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू जाटव, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष अशोक बैरवाल, ओमी कटारिया, सूरजमल जाट, नारायण महावर, कमलेश महावर, नवल दनगस, हुकम सिंह, करण लोधा, चिरंजी लोधा, सारांश जैन, रामभरोसी वैष्णव, गौरान्ति मीना, कमला मीना सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में संत रविदास जी महाराज के जयघोष एवं भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा और सामाजिक समरसता, समानता एवं भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

7 hrs ago
user_Anil Kumar journalist
Anil Kumar journalist
Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • ध्वजारोहण के दौरान लापरवाही,राष्ट्रीय पर्व पर हुई यह घटना व्यवस्थाओं और तैयारियों पर सवाल खड़े करती नजर आई। सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ध्वजारोहण के समय लापरवाही की एक बानगी देखने को मिली। कार्यवाहक कलेक्टर गौरव बुडानिया जैसे ही ध्वजारोहण के लिए रस्सी खींचने लगे, उसी दौरान तिरंगा अचानक खुलकर नीचे की ओर आ गया और लगभग पैरों तक पहुंच गया। हालांकि, जमीन पर गिरने से पहले ही मौके पर मौजूद गार्ड ने तत्परता दिखाते हुए रस्सी को पकड़ लिया, जिससे राष्ट्रीय ध्वज जमीन पर गिरने से बच गया। इसके बाद कर्मचारियों ने दोबारा रस्सी की सहायता से तिरंगे को पोल पर ऊपर चढ़ाया। स्थिति सामान्य होने के बाद कार्यवाहक कलेक्टर ने विधिवत ध्वजारोहण किया और मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व पर हुई यह घटना व्यवस्थाओं और तैयारियों पर सवाल खड़े करती नजर आई।
    1
    ध्वजारोहण के दौरान लापरवाही,राष्ट्रीय पर्व पर हुई यह घटना व्यवस्थाओं और तैयारियों पर सवाल खड़े करती नजर आई।
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ध्वजारोहण के समय लापरवाही की एक बानगी देखने को मिली। कार्यवाहक कलेक्टर गौरव बुडानिया जैसे ही ध्वजारोहण के लिए रस्सी खींचने लगे, उसी दौरान तिरंगा अचानक खुलकर नीचे की ओर आ गया और लगभग पैरों तक पहुंच गया। हालांकि, जमीन पर गिरने से पहले ही मौके पर मौजूद गार्ड ने तत्परता दिखाते हुए रस्सी को पकड़ लिया, जिससे राष्ट्रीय ध्वज जमीन पर गिरने से बच गया। इसके बाद कर्मचारियों ने दोबारा रस्सी की सहायता से तिरंगे को पोल पर ऊपर चढ़ाया। स्थिति सामान्य होने के बाद कार्यवाहक कलेक्टर ने विधिवत ध्वजारोहण किया और मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व पर हुई यह घटना व्यवस्थाओं और तैयारियों पर सवाल खड़े करती नजर आई।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकली तिरंगा यात्रा देशभक्ति के जयकारों से गूंजा गंगापुर सिटी
    1
    गंगापुर सिटी में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकली तिरंगा यात्रा देशभक्ति के जयकारों से गूंजा गंगापुर सिटी
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    6 hrs ago
  • पत्रकार चरण सिंह डागुर और खेडा की छात्रा पायल चौधरी सहित उपखंड स्तर पर 43 प्रतिभाएं हुई सम्मानित हर्षोल्लाह से मनाया स्वतंत्रता दिवस हिंडौन उपखंड स्तर पर हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम जगदीश गॉड ने झंडारोहण किया।शनिवार दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस पर हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां पेश की। मुख्य अतिथि एसडीएम जगदीश गॉड और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र पाल सिंह, पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर पत्रकार चरण सिंह डागुर और खेडा निवासी भाजपा खेड़ा मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी की पुत्री छात्रा पायल चौधरी द्वारा जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को लगातार 1 साल से प्रतिदिन 2 घंटे निशुल्क शिक्षा देने पर सम्मानित किया गया मुख्य अतिथि द्वारा टोटल 43 प्रतिभाओं को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र पाल सिंह, हिंडौन डीएसपी मुनेश कुमार मीणा, पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव, प्रिंसिपल राजेश कुमार मीणा सहित कई अधिकारी और गण मान्य नागरिक मौजूद रहे।
    1
    पत्रकार चरण सिंह डागुर और खेडा की छात्रा पायल चौधरी सहित उपखंड स्तर पर 43 प्रतिभाएं हुई सम्मानित हर्षोल्लाह से मनाया स्वतंत्रता दिवस 
हिंडौन उपखंड स्तर पर हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम जगदीश गॉड ने झंडारोहण किया।शनिवार दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस पर हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां पेश की। मुख्य अतिथि एसडीएम जगदीश गॉड और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र पाल सिंह, पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव  ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर पत्रकार चरण सिंह डागुर और खेडा निवासी भाजपा खेड़ा मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी की पुत्री छात्रा पायल चौधरी द्वारा जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को लगातार 1 साल से प्रतिदिन 2 घंटे निशुल्क शिक्षा देने पर सम्मानित किया गया मुख्य अतिथि द्वारा टोटल 43 प्रतिभाओं को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र पाल सिंह, हिंडौन डीएसपी मुनेश कुमार मीणा, पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव, प्रिंसिपल राजेश कुमार मीणा सहित कई अधिकारी और गण मान्य नागरिक मौजूद रहे।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • हिंडौन में उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में क्षेत्र के दो पत्रकारों का उपखंड अधिकारी ने किया सम्मान । हिण्डौन में उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार अभिषेक भारद्वाज एवं चरण सिंह डागुर को सम्मानित किया पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने पर ‘न्यूज़ 7 राजस्थान’ के संवाददाता अभिषेक भारद्वाज जीन्यूजभारत के चरण सिंह को हिण्डौन में आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपखंड स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया। समारोह में हिण्डौन के नवनियुक्त उपखंड अधिकारी श्री जगदीश प्रसाद गौड़, भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं हिण्डौन की पूर्व विधायक श्रीमती राजकुमारी जाटव तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र पाल ने अभिषेक भारद्वाज को सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गई।
    2
    हिंडौन में उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में क्षेत्र के दो पत्रकारों का उपखंड अधिकारी ने किया सम्मान ।
हिण्डौन में उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार अभिषेक भारद्वाज एवं चरण सिंह डागुर को  सम्मानित किया 
पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने पर ‘न्यूज़ 7 राजस्थान’ के संवाददाता अभिषेक भारद्वाज जीन्यूजभारत के चरण सिंह को हिण्डौन में आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपखंड स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया।
समारोह में हिण्डौन के नवनियुक्त उपखंड अधिकारी श्री जगदीश प्रसाद गौड़, भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं हिण्डौन की पूर्व विधायक श्रीमती राजकुमारी जाटव तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र पाल ने अभिषेक भारद्वाज को सम्मान प्रदान किया।
इस अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गई।
    user_Bajrang singh Rajasthan patrika
    Bajrang singh Rajasthan patrika
    श्रीमहावीर जी, करौली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • सपोटरा में उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में क्या बोले विधायक हंसराज मीणा सपोटरा विधायक हंसराज मीणा ने 80वें उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में लोगों को किया संबोधित सुनिए उनका पूरा भाषण...
    1
    सपोटरा में उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में क्या बोले विधायक हंसराज मीणा
सपोटरा विधायक हंसराज मीणा ने 80वें उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में लोगों को किया संबोधित सुनिए उनका पूरा भाषण...
    user_B Rajasthan news
    B Rajasthan news
    Media company Karauli, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • मीडिया कंपनी अपना मुंह बंद करने के लिए यह मुद्दा नहीं उठा रहीहै आजकल के बच्चे दुकान पर जाकर नई-नई चीज खरीदने हैं जो आज की सरकार बहुत हानिकारक केमिकल का उपयोग करते हैं जिससे कि बच्चों को हानियां पहुंचती है जैसे दूध छाछी कुरकुरे और काफी सारी चीज चॉकलेट चॉकलेट आदिआती है
    1
    मीडिया कंपनी अपना मुंह बंद करने के लिए यह मुद्दा नहीं उठा रहीहै
आजकल के बच्चे दुकान पर जाकर नई-नई चीज खरीदने हैं जो आज की सरकार बहुत हानिकारक केमिकल का उपयोग करते हैं जिससे कि बच्चों को हानियां पहुंचती है जैसे दूध छाछी कुरकुरे और काफी सारी चीज चॉकलेट चॉकलेट आदिआती है
    user_कुंजेला की समस्या
    कुंजेला की समस्या
    Roofing Service नादोती, करौली, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • विधायक ने किया छोटे-छोटे बच्चों की परेड का अवलोकन स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आज सिकराय उपखंड मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस का ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक विक्रम के द्वारा झंडारोहण किया गया और स्कूल के बच्चों के द्वारा सलामी भी दी गई वही कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले करीब 50 से अधिक लोगों को सम्मानित भी किया गया है।
    2
    विधायक ने किया छोटे-छोटे बच्चों की परेड का अवलोकन स्वतंत्रता दिवस पर
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आज सिकराय उपखंड मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस का ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक विक्रम के द्वारा झंडारोहण किया गया और स्कूल के बच्चों के द्वारा सलामी भी दी गई वही कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले करीब 50 से अधिक लोगों को सम्मानित भी किया गया है।
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    1 hr ago
  • कोटा तिरंगे की रोशनी से जगमगाया कोटा रेल मंडल स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दिखा देशभक्ति का भव्य नजारा रेलवे स्टेशन और मंडल कार्यालय तिरंगे के रंगों से सजे 15 अगस्त को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय होगा मुख्य समारोह
    1
    कोटा तिरंगे की रोशनी से जगमगाया कोटा रेल मंडल स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दिखा देशभक्ति का भव्य नजारा 
रेलवे स्टेशन और मंडल कार्यालय तिरंगे के रंगों से सजे 15 अगस्त को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय होगा मुख्य समारोह
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.