logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धनौरा रोड पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस फोर्स के साथ कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था संभालते नजर आए। कांवड़ यात्रा पर पुलिस की पैनी नजर अमरोहा। जनपद अमरोहा में श्रावण कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देश पर कांवड़ यात्रा मार्गों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। धनौरा रोड पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस फोर्स के साथ कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था संभालते नजर आए। पुलिस द्वारा शिवभक्त कांवड़ियों को सकुशल धनौरा मार्ग से पास कराया जा रहा है, ताकि उन्हें यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। धनौरा मार्ग इन दिनों केसरिया रंग में रंगा नजर आ रहा है। हर तरफ बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों के बीच कांवड़िए अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। पुलिसकर्मी लगातार यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और कांवड़ियों की सुविधाओं का जायजा ले रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा धनौरा रोड से कांवड़ियों को सकुशल पास कराया जा रहा है और यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

1 hr ago
user_Seema bhati journalist
Seema bhati journalist
Court reporter अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

धनौरा रोड पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस फोर्स के साथ कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था संभालते नजर आए। कांवड़ यात्रा पर पुलिस की पैनी नजर अमरोहा। जनपद अमरोहा में श्रावण कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देश पर कांवड़ यात्रा मार्गों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। धनौरा रोड पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस फोर्स के साथ कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था संभालते नजर आए। पुलिस द्वारा शिवभक्त कांवड़ियों को सकुशल धनौरा मार्ग से पास कराया जा रहा है, ताकि उन्हें यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। धनौरा मार्ग इन दिनों केसरिया रंग में रंगा नजर आ रहा है। हर तरफ बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों के बीच कांवड़िए अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। पुलिसकर्मी लगातार यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और कांवड़ियों की सुविधाओं का जायजा ले रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा धनौरा रोड से कांवड़ियों को सकुशल पास कराया जा रहा है और यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मेरठ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जमकर बरसाए फूल, झूमकर नाचते रहे कांवड़िए
    1
    मेरठ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जमकर बरसाए फूल, झूमकर नाचते रहे कांवड़िए
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • JAN PRIME MEDIA NEWS 9528040101
    1
    JAN PRIME MEDIA NEWS 
9528040101
    user_M SARTAJ KHAN
    M SARTAJ KHAN
    Media house मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जो स्टूडेंट ने बोला है राहुल गांधी के सामने इस के बाद इस पर कितनी FIR होंगी
    1
    जो स्टूडेंट ने बोला है राहुल गांधी के सामने इस के बाद इस पर कितनी FIR होंगी
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • ★Moradabad News................................... ★JAI HO BHOLE BHANDARI.................. ★HAR HAR MAHADEV................................. MERA BHOLA HAI BHANDARI KARTA NANDI KI SAWARI SAMBHUNATH RE O SHANKAR NATH RE......
    1
    ★Moradabad News...................................                                
★JAI HO BHOLE BHANDARI.................. 
★HAR HAR MAHADEV.................................
MERA BHOLA HAI BHANDARI KARTA NANDI KI SAWARI SAMBHUNATH RE O SHANKAR NATH RE......
    user_Uttar Pradesh News
    Uttar Pradesh News
    Local News Reporter मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मुरादाबाद में तेंदुए को पकड़ने का अभियान जारी ▶️तेंदुए की तलाश में तीन पिंजरे लगाए गए ▶️थर्मल ड्रोन और ट्रैप कैमरों से निगरानी ▶️5 से 8 किलोमीटर इलाके में घूम रहा तेंदुआ
    1
    मुरादाबाद में तेंदुए को पकड़ने का अभियान जारी
▶️तेंदुए की तलाश में तीन पिंजरे लगाए गए
▶️थर्मल ड्रोन और ट्रैप कैमरों से निगरानी
▶️5 से 8 किलोमीटर इलाके में घूम रहा तेंदुआ
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • बिलारी पहुंचे कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय, भगवान परशुराम पार्क का किया शुभारंभ स्लग : बिलारी पहुंचे कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय, भगवान परशुराम पार्क का किया शुभारंभ जनसभा में सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे मंत्री, राहुल गांधी पर साधा निशाना; बोले—देश रहेगा तो राहुल गांधी भी रहेंगे और मनोज पांडेय भी एंकर रीड : उत्तर प्रदेश मुरादाबाद के बिलारी में खाद्य एवं रसद विभाग के कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान परशुराम पार्क में भगवान परशुराम की प्रतिमा की पूजा-अर्चना और आरती कर पार्क का शुभारंभ किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जनसभा का भी आयोजन किया गया। जनसभा में वरिष्ठ समाजसेवी देवेश कुमार शर्मा एवं क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। *जनसभा में सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना* जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने विपक्ष पर परिवारवाद और विकास के मुद्दे को लेकर सवाल उठाए। मंत्री ने कहा कि जनता अब काम और विकास की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है, इसलिए विपक्ष को भी अपने कार्यकाल का हिसाब जनता के सामने रखना चाहिए। *राहुल गांधी पर मंत्री का तीखा हमला* प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को अपने भविष्य की चिंता करने से पहले यह बताना चाहिए कि कांग्रेस की करीब 55 साल की सरकारों में केंद्र और राज्यों में ऐसे कौन से पांच बड़े काम हुए, जिन्हें वे जनता के सामने गिना सकें। मंत्री ने कहा कि “देश रहेगा तो राहुल गांधी भी रहेंगे और मनोज पांडेय भी रहेगा।” उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष लोकतंत्र के दो प्रहरी हैं और मजबूत लोकतंत्र के लिए विपक्ष का होना जरूरी है। विपक्ष को समय-समय पर सरकार को सुझाव देने चाहिए और सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। हालांकि, विपक्ष की भूमिका को लेकर मंत्री ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण छात्र आंदोलनों में भी विपक्ष द्वारा “गुंडे और मवाली भेजने” का काम किया जाता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष भारत की Gen-Z यानी युवा पीढ़ी को बदनाम करने का काम कर रहा है। *PDA के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरा* PDA के मुद्दे पर मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि PDA की जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब विपक्ष सत्ता में था, तब उसे PDA की याद क्यों नहीं आती थी और आज सत्ता से बाहर होने के बाद PDA की बात क्यों की जा रही है। मंत्री ने कहा कि जनता अब जाति और परिवारवाद की राजनीति से आगे बढ़कर विकास और काम के आधार पर निर्णय ले रही है। *देवेश कुमार शर्मा के घर पहुंचकर किया भोज* जनसभा के बाद कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय वरिष्ठ समाजसेवी देवेश कुमार शर्मा के आवास पर भी पहुंचे, जहां उन्होंने भोज किया। इस दौरान स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की। बिलारी में आयोजित कार्यक्रम में भगवान परशुराम पार्क का शुभारंभ जहां धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, वहीं जनसभा और प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री द्वारा विपक्ष पर किए गए तीखे राजनीतिक हमलों के चलते कार्यक्रम राजनीतिक रूप से भी चर्चा में रहा। बाइट : मनोज पांडे कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार।
    2
    बिलारी पहुंचे कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय, भगवान परशुराम पार्क का किया शुभारंभ
स्लग : बिलारी पहुंचे कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय, भगवान परशुराम पार्क का किया शुभारंभ
जनसभा में सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे मंत्री, राहुल गांधी पर साधा निशाना; बोले—देश रहेगा तो राहुल गांधी भी रहेंगे और मनोज पांडेय भी
एंकर रीड : उत्तर प्रदेश मुरादाबाद के बिलारी में खाद्य एवं रसद विभाग के कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान परशुराम पार्क में भगवान परशुराम की प्रतिमा की पूजा-अर्चना और आरती कर पार्क का शुभारंभ किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान जनसभा का भी आयोजन किया गया। जनसभा में वरिष्ठ समाजसेवी देवेश कुमार शर्मा एवं क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
*जनसभा में सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना*
जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने विपक्ष पर परिवारवाद और विकास के मुद्दे को लेकर सवाल उठाए। मंत्री ने कहा कि जनता अब काम और विकास की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है, इसलिए विपक्ष को भी अपने कार्यकाल का हिसाब जनता के सामने रखना चाहिए।
*राहुल गांधी पर मंत्री का तीखा हमला*
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को अपने भविष्य की चिंता करने से पहले यह बताना चाहिए कि कांग्रेस की करीब 55 साल की सरकारों में केंद्र और राज्यों में ऐसे कौन से पांच बड़े काम हुए, जिन्हें वे जनता के सामने गिना सकें।
मंत्री ने कहा कि “देश रहेगा तो राहुल गांधी भी रहेंगे और मनोज पांडेय भी रहेगा।” उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष लोकतंत्र के दो प्रहरी हैं और मजबूत लोकतंत्र के लिए विपक्ष का होना जरूरी है। विपक्ष को समय-समय पर सरकार को सुझाव देने चाहिए और सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।
हालांकि, विपक्ष की भूमिका को लेकर मंत्री ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण छात्र आंदोलनों में भी विपक्ष द्वारा “गुंडे और मवाली भेजने” का काम किया जाता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष भारत की Gen-Z यानी युवा पीढ़ी को बदनाम करने का काम कर रहा है।
*PDA के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरा*
PDA के मुद्दे पर मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि PDA की जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब विपक्ष सत्ता में था, तब उसे PDA की याद क्यों नहीं आती थी और आज सत्ता से बाहर होने के बाद PDA की बात क्यों की जा रही है।
मंत्री ने कहा कि जनता अब जाति और परिवारवाद की राजनीति से आगे बढ़कर विकास और काम के आधार पर निर्णय ले रही है।
*देवेश कुमार शर्मा के घर पहुंचकर किया भोज*
जनसभा के बाद कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय वरिष्ठ समाजसेवी देवेश कुमार शर्मा के आवास पर भी पहुंचे, जहां उन्होंने भोज किया। इस दौरान स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की।
बिलारी में आयोजित कार्यक्रम में भगवान परशुराम पार्क का शुभारंभ जहां धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, वहीं जनसभा और प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री द्वारा विपक्ष पर किए गए तीखे राजनीतिक हमलों के चलते कार्यक्रम राजनीतिक रूप से भी चर्चा में रहा।
बाइट : मनोज पांडे कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार।
    user_Kunal chandra
    Kunal chandra
    Media Consultant मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल के आवास पर अंशु नागपाल का जन्मदिन मनाया गजरौला। पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता देवेंद्र नागपाल के आवास पर बुधवार को श्रीमती अंशु नागपाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उनकी टीम के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अंशु नागपाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने अंशु नागपाल के सामाजिक सरोकारों और संगठन के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कुलवंत चौधरी, सुनील गुप्ता, गौरव चौधरी, विनोद गुर्जर, नितिन चौधरी, नरेंद्र चौधरी, रविंदर चौधरी, सुरजीत चौधरी, सलीम सिद्दीकी, इमरान, वीरेंद्र गुर्जर, प्रमोद अलोना, अमित चौधरी, आदित्य चौधरी, अनुज शर्मा और हितेश सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    4
    पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल के आवास पर अंशु नागपाल का जन्मदिन मनाया
गजरौला। पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता देवेंद्र नागपाल के आवास पर बुधवार को श्रीमती अंशु नागपाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उनकी टीम के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अंशु नागपाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने अंशु नागपाल के सामाजिक सरोकारों और संगठन के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में कुलवंत चौधरी, सुनील गुप्ता, गौरव चौधरी, विनोद गुर्जर, नितिन चौधरी, नरेंद्र चौधरी, रविंदर चौधरी, सुरजीत चौधरी, सलीम सिद्दीकी, इमरान, वीरेंद्र गुर्जर, प्रमोद अलोना, अमित चौधरी, आदित्य चौधरी, अनुज शर्मा और हितेश सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • अमरोहा में महिला से बैग छिनने की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार अमरोहा के मंडी धनौरा में आंगनवाड़ी कार्यकत्री से हुई बैग छिनने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से महिला से छीना गया पर्स, दो मोबाइल फोन, 7 हजार रुपये की नगदी, जरूरी दस्तावेज और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है।दरअसल, बीती 30 जुलाई को ग्राम पेली तगा निवासी रीता त्यागी, जो आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पद पर तैनात हैं, ई-रिक्शा में बैठकर अपने गांव जा रही थीं। इसी दौरान मंडी धनौरा में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उनका पर्स छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पर्स में करीब 20 हजार रुपये की नगदी, दो मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। महिला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर शनिवार को रामगंगा पोषक नहर के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरमान उर्फ कलुआ पुत्र राशिद और अयान पुत्र गफ्फार, निवासी ग्राम रसूलपुर नंगला, थाना चांदपुर, जनपद बिजनौर के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से महिला का छीना हुआ पर्स, दो मोबाइल फोन, 7 हजार रुपये नगद, जरूरी दस्तावेज और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
    3
    अमरोहा में महिला से बैग छिनने की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
अमरोहा के मंडी धनौरा में आंगनवाड़ी कार्यकत्री से हुई बैग छिनने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से महिला से छीना गया पर्स, दो मोबाइल फोन, 7 हजार रुपये की नगदी, जरूरी दस्तावेज और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है।दरअसल, बीती 30 जुलाई को ग्राम पेली तगा निवासी रीता त्यागी, जो आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पद पर तैनात हैं, ई-रिक्शा में बैठकर अपने गांव जा रही थीं। इसी दौरान मंडी धनौरा में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उनका पर्स छीन लिया और मौके से फरार हो गए।
पर्स में करीब 20 हजार रुपये की नगदी, दो मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। महिला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर शनिवार को रामगंगा पोषक नहर के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरमान उर्फ कलुआ पुत्र राशिद और अयान पुत्र गफ्फार, निवासी ग्राम रसूलपुर नंगला, थाना चांदपुर, जनपद बिजनौर के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से महिला का छीना हुआ पर्स, दो मोबाइल फोन, 7 हजार रुपये नगद, जरूरी दस्तावेज और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • आला हज़रत का 108वां उर्स-ए-रज़वी संपन्न: देश-विदेश से उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, गंगा-जमुनी तहज़ीब की दिखी मिसाल बरेली शरीफ। सूफी-संतों की नगरी बरेली में आला हज़रत इमाम अहमद रज़ा खान का तीन दिवसीय 108वां सालाना उर्स-ए-रज़वी पूरी अकीदत, अदब और ऐतिहासिक धूमधाम के साथ संपन्न हो गया। सावन की कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सांप्रदायिक सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए इस वर्ष प्रशासन और आयोजकों की आपसी सहमति से उर्स की तारीखों को दो दिन पहले (6 अगस्त से 8 अगस्त) रिशेड्यूल किया गया था। इस रूहानी समागम में देश के कोने-कोने के अलावा सऊदी अरब, इंग्लैंड, अफ्रीका और खाड़ी देशों से आए लाखों जायरीनों ने शिरकत की।परचम कुशाई से हुआ उर्स का शंखनादउर्स का औपचारिक आगाज़ आजम नगर से पारंपरिक परचमी जुलूस के साथ हुआ। इसके बाद दरगाह परिसर और मुख्य मंच इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान में गरिमामयी माहौल में 'परचम कुशाई' (ध्वजारोहण) की रस्म अदा की गई। पहले ही दिन से बरेली की सड़कें जायरीनों के हुजूम से गुलजार हो गईं।मजहबी जलसे और अमन का पैगामउर्स के दौरान दरगाह आला हज़रत, इस्लामिया ग्राउंड और जामियातुर रज़ा (मथुरापुर) परिसरों को बेहद आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया था। मुख्य मंचों से उलेमा-ए-किराम ने आला हज़रत की मजहबी, वैज्ञानिक और समाज सुधारक सेवाओं पर विस्तार से रौशनी डाली। नातिया मुशायरे में नामचीन शायरों ने बारगाहे-रिसालत और आला हज़रत की शान में बेहतरीन कलाम पेश किए। दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) और सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा कादरी (अहसन मियां) ने कौम को सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री से दूर रहने, सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने और आपसी भाईचारा मजबूत करने का कड़ा संदेश दिया।गंगा-जमुनी तहज़ीब: केवल शाकाहारी लंगर की व्यवस्थाइस बार के उर्स ने देश के सामने कौमी एकता की एक बड़ी नजीर पेश की। कांवड़ यात्रा के रूट और उर्स के दिन एक साथ होने के कारण, गंगा-जमुनी तहज़ीब और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी लंगरों में केवल शाकाहारी (वेज) भोजन ही परोसा गया, जिसकी हर वर्ग ने सराहना की।लाखों की मौजूदगी में हुआ कुल शरीफ, गूंजे नारेउर्स का सबसे मुकद्दस और मुख्य पल 8 अगस्त को आया। दोपहर ठीक 2 बजकर 38 मिनट पर इस्लामिया इंटर कॉलेज ग्राउंड में लाखों की अभूतपूर्व भीड़ की मौजूदगी में आला हज़रत के 'कुल शरीफ' की रस्म अदा की गई। इस दौरान पूरा बरेली शरीफ "मुस्तफा जाने रहमत पे लाखों सलाम" और "या आला हज़रत" के गूंजते नारों से रूहानी रंग में सराबोर हो गया। कुल की आखिरी दुआ में देश-दुनिया में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी मोहब्बत के लिए विशेष प्रार्थना की गई।प्रशासन और रज़ाकारों की मुस्तैदीभीषण भीड़ और बीच-बीच में हुई झमाझम बारिश के बावजूद व्यवस्थाएं सुचारू रहीं। रेलवे ने जायरीनों के लिए 6 स्पेशल ट्रेनें चलाईं और 25 ट्रेनों का बरेली जंक्शन पर अतिरिक्त स्टॉपेज दिया। डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी बरेली के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। वहीं, दरगाह और टीटीएस (TTS) के 1500 से अधिक वालंटियर्स (रज़ाकार) चौबीसों घंटे जायरीनों के रहने, खाने और मेडिकल कैंप की व्यवस्थाओं में मुस्तैद रहे।
    3
    आला हज़रत का 108वां उर्स-ए-रज़वी संपन्न: देश-विदेश से उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, गंगा-जमुनी तहज़ीब की दिखी मिसाल
बरेली शरीफ। सूफी-संतों की नगरी बरेली में आला हज़रत इमाम अहमद रज़ा खान का तीन दिवसीय 108वां सालाना उर्स-ए-रज़वी पूरी अकीदत, अदब और ऐतिहासिक धूमधाम के साथ संपन्न हो गया। सावन की कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सांप्रदायिक सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए इस वर्ष प्रशासन और आयोजकों की आपसी सहमति से उर्स की तारीखों को दो दिन पहले (6 अगस्त से 8 अगस्त) रिशेड्यूल किया गया था। इस रूहानी समागम में देश के कोने-कोने के अलावा सऊदी अरब, इंग्लैंड, अफ्रीका और खाड़ी देशों से आए लाखों जायरीनों ने शिरकत की।परचम कुशाई से हुआ उर्स का शंखनादउर्स का औपचारिक आगाज़ आजम नगर से पारंपरिक परचमी जुलूस के साथ हुआ। इसके बाद दरगाह परिसर और मुख्य मंच इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान में गरिमामयी माहौल में 'परचम कुशाई' (ध्वजारोहण) की रस्म अदा की गई। पहले ही दिन से बरेली की सड़कें जायरीनों के हुजूम से गुलजार हो गईं।मजहबी जलसे और अमन का पैगामउर्स के दौरान दरगाह आला हज़रत, इस्लामिया ग्राउंड और जामियातुर रज़ा (मथुरापुर) परिसरों को बेहद आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया था। मुख्य मंचों से उलेमा-ए-किराम ने आला हज़रत की मजहबी, वैज्ञानिक और समाज सुधारक सेवाओं पर विस्तार से रौशनी डाली। नातिया मुशायरे में नामचीन शायरों ने बारगाहे-रिसालत और आला हज़रत की शान में बेहतरीन कलाम पेश किए। दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) और सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा कादरी (अहसन मियां) ने कौम को सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री से दूर रहने, सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने और आपसी भाईचारा मजबूत करने का कड़ा संदेश दिया।गंगा-जमुनी तहज़ीब: केवल शाकाहारी लंगर की व्यवस्थाइस बार के उर्स ने देश के सामने कौमी एकता की एक बड़ी नजीर पेश की। कांवड़ यात्रा के रूट और उर्स के दिन एक साथ होने के कारण, गंगा-जमुनी तहज़ीब और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी लंगरों में केवल शाकाहारी (वेज) भोजन ही परोसा गया, जिसकी हर वर्ग ने सराहना की।लाखों की मौजूदगी में हुआ कुल शरीफ, गूंजे नारेउर्स का सबसे मुकद्दस और मुख्य पल 8 अगस्त को आया। दोपहर ठीक 2 बजकर 38 मिनट पर इस्लामिया इंटर कॉलेज ग्राउंड में लाखों की अभूतपूर्व भीड़ की मौजूदगी में आला हज़रत के 'कुल शरीफ' की रस्म अदा की गई। इस दौरान पूरा बरेली शरीफ "मुस्तफा जाने रहमत पे लाखों सलाम" और "या आला हज़रत" के गूंजते नारों से रूहानी रंग में सराबोर हो गया। कुल की आखिरी दुआ में देश-दुनिया में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी मोहब्बत के लिए विशेष प्रार्थना की गई।प्रशासन और रज़ाकारों की मुस्तैदीभीषण भीड़ और बीच-बीच में हुई झमाझम बारिश के बावजूद व्यवस्थाएं सुचारू रहीं। रेलवे ने जायरीनों के लिए 6 स्पेशल ट्रेनें चलाईं और 25 ट्रेनों का बरेली जंक्शन पर अतिरिक्त स्टॉपेज दिया। डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी बरेली के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। वहीं, दरगाह और टीटीएस (TTS) के 1500 से अधिक वालंटियर्स (रज़ाकार) चौबीसों घंटे जायरीनों के रहने, खाने और मेडिकल कैंप की व्यवस्थाओं में मुस्तैद रहे।
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.