Shuru
Apke Nagar Ki App…
बांदा : भारी बारिश के कारण गहरे नाले में डूबने से तीन लोगों की हुई मौत बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र के गुजेनी गांव में बारिश से उफनाए नाले को पार करते समय दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण डूब गए, जिनकी मौत हो गई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से तीनों के शव बरामद कर लिए गए, और मौके पर कानूनी प्रक्रिया जारी है। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। सामने आई रिपोर्टों के मुताबिक, सभी लोग खेतों की ओर गए थे और लौटते समय तेज बहाव की वजह से हादसा हुआ।
Ramkripal Yadav
बांदा : भारी बारिश के कारण गहरे नाले में डूबने से तीन लोगों की हुई मौत बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र के गुजेनी गांव में बारिश से उफनाए नाले को पार करते समय दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण डूब गए, जिनकी मौत हो गई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से तीनों के शव बरामद कर लिए गए, और मौके पर कानूनी प्रक्रिया जारी है। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। सामने आई रिपोर्टों के मुताबिक, सभी लोग खेतों की ओर गए थे और लौटते समय तेज बहाव की वजह से हादसा हुआ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *थाना नरैनी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़* *थाना नरैनी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़* *02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में तमंचे और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद* *बांदा।* पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नरैनी पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में थाना नरैनी पुलिस टीम भ्रमण पर थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मोतियारी के बाहर घर के अंदर अवैध शस्त्रों का निर्माण किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर छापेमारी की और 02 अभियुक्तों को अवैध शस्त्र बनाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में निर्मित व अर्धनिर्मित तमंचे, कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे घर में ही अवैध तमंचों का निर्माण करते थे और एक तमंचा 7 से 8 हजार रुपये में बांदा व आसपास के जनपदों में बेचते थे। पुलिस द्वारा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बरामदगी के आधार पर थाना नरैनी में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय भेजा जा रहा है।1
- ओमेक्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत,गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप ओमेक्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत,गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप शाहजहांपुर के ओमेक्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों के मुताबिक,मृतक को सोमवार सुबह करीब 11 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।उनका कहना है कि अस्पताल लाने से पहले वह खुद बाइक चलाकर आए थे और उन्हें केवल बुखार व जुकाम की शिकायत थी।परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने इलाज के दौरान गलत इंजेक्शन लगा दिया,जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई।मौत की सूचना पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया।इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंची।परिजनों का आरोप है कि पुलिस के पहुंचते ही संबंधित डॉक्टर मौके से गायब हो गए।परिजनों ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।वहीं, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और चिकित्सकीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।1
- संभव अभियान में चित्रकूट की बड़ी छलांग! 44वें से 11वें स्थान पर पहुंचा जिला1
- चित्रकूट नगर पालिका क्षेत्र के पासी तिराहा में बन रही सीसी रोड निर्माण में अनियमिताओं का आरोप जांच की मांग कर पूर्व सभासद ने डीएम को सौंपा ज्ञापन मामला चित्रकूट जनपद के नगर पालिका क्षेत्र के पासी तिराहा का है जहां पासी तिराहे से बाबूलाल गर्ग तक बन रही साढ़े 400 मीटर सीसी रोड निर्माण में पूर्व सभासद ने अनियमिताओं का आरोप लगाया है और आज मंगलवार की सुबह 9:30 बजे जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप जांच की मांग की है पूर्व सभासद सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि पासी तिराहा से बाबूलाल गर्ग तक साढ़े 400 मी आर सी सी रोड का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें रोड अभी मात्र 30 मी ही बनाई गई है जिसमें एस्टीमेट के विपरीत यानी मानक विहीन कार्य कराए जा रहा है जिसकी जांच कराए जाने की मांग कर उनके द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा गया है चित्रकूट नगर पालिका क्षेत्र के पासी तिराहा में बन रही सीसी रोड निर्माण में अनियमिताओं का आरोप जांच की मांग कर पूर्व सभासद ने डीएम को सौंपा ज्ञापन मामला चित्रकूट जनपद के नगर पालिका क्षेत्र के पासी तिराहा का है जहां पासी तिराहे से बाबूलाल गर्ग तक बन रही साढ़े 400 मीटर सीसी रोड निर्माण में पूर्व सभासद ने अनियमिताओं का आरोप लगाया है और आज मंगलवार की सुबह 9:30 बजे जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप जांच की मांग की है पूर्व सभासद सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि पासी तिराहा से बाबूलाल गर्ग तक साढ़े 400 मी आर सी सी रोड का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें रोड अभी मात्र 30 मी ही बनाई गई है जिसमें एस्टीमेट के विपरीत यानी मानक विहीन कार्य कराए जा रहा है जिसकी जांच कराए जाने की मांग कर उनके द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा गया है1
- बदौसा थाना क्षेत्र के चंदौर गांव में शराब की दुकान पर सेल्समैन के पद पर कार्यरत दिनेश प्रजापति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत। बदौसा थाना क्षेत्र के चंदौर गांव में शराब की दुकान पर सेल्समैन के पद पर कार्यरत दिनेश प्रजापति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत।1
- यूपी के जनपद बांदा क्षेत्र के मरका में बरसाती नाले में डूबने से तीन लोगों की मौत। यूपी के जनपद बांदा क्षेत्र के मरका में बरसाती नाले में डूबने से तीन लोगों की मौत।1
- मूसलाधार बारिश में उफनाए नाले में डूबे तीन लोग, दो महिलाओं समेत युवक की मौत बांदा। मरका थाना क्षेत्र के गुजेनी गांव में मंगलवार को मूसलाधार बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। खेत से लौटते समय गहरे नाले में पानी बढ़ जाने के कारण दो महिलाएं और एक युवक डूब गए। हादसे में तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों लोग नाला पार कर अपने खेत की ओर गए थे। लौटते समय लगातार हो रही तेज बारिश के कारण नाले में अचानक पानी बढ़ गया और तेज बहाव की चपेट में आने से तीनों डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों और पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। देर रात कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शव नाले से बरामद कर लिए गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलने पर बबेरू विधानसभा क्षेत्र के विधायक विशंभर सिंह यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। तीन लोगों की मौत से गुजेनी गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- बांदा नशे में चचेरे भाई को मारी गोली, दहशत में देखे गांव के लोग हालत गंभीर नशे में चचेरे भाई को मारी गोली, दहशत में गांव हालत गंभीर बबेरू। फुफन्दी गांव में सोमवार रात नशे की हालत में मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोप है कि सोनू ने गाली-गलौज का विरोध करने पर अपने 40 वर्षीय चचेरे भाई उमाशंकर कुशवाहा को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल उमाशंकर को सीएचसी बबेरू में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बांदा रेफर किया गया।सूचना पर सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी और कोतवाली प्रभारी संजय कुमार द्विवेदी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस आरोपी की तलाश और घटना की जांच में जुटी है।नशे और गुस्से की यह घातक जुगलबंदी एक बार फिर रिश्तों पर भारी पड़ी—मामूली विवाद ने खून बहा दिया।1