Shuru
Apke Nagar Ki App…
राज राजेशवरी भराड़ा देवी मंदिर रेंसरी मे भगवती जागरण, 27अप्रेल को राज राजेशवरी भराड़ा देवी मंदिर रेंसरी (ऊना धमांदरी रोड) पर समस्त माता जी के भक्तो की ओर से 12वा माता जी का जागरण 27अप्रेल को करवाया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि सुबह 8 बजे सुंदरकांड का पाठ होगा।ओर 11 बजे सकीर्तन ओर उसके उपरांत 12.30 भंडारे का आयोजन होगा।ओर रात 8बजे माता जी के जागरण की शुरुआत होगी। इसमे प्रसिद्ध गायक अभिषेक सोनी महामाई जी का गुणगान करेंगे। इस जागरण मे अलग अलग झाकियां निकली जाएगी।ओर तारा रानी जी की कथा पंडित विजय द्विवेदी द्वारा सुनाई जायेगी
Abhishek Kumar Bhatia
राज राजेशवरी भराड़ा देवी मंदिर रेंसरी मे भगवती जागरण, 27अप्रेल को राज राजेशवरी भराड़ा देवी मंदिर रेंसरी (ऊना धमांदरी रोड) पर समस्त माता जी के भक्तो की ओर से 12वा माता जी का जागरण 27अप्रेल को करवाया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि सुबह 8 बजे सुंदरकांड का पाठ होगा।ओर 11 बजे सकीर्तन ओर उसके उपरांत 12.30 भंडारे का आयोजन होगा।ओर रात 8बजे माता जी के जागरण की शुरुआत होगी। इसमे प्रसिद्ध गायक अभिषेक सोनी महामाई जी का गुणगान करेंगे। इस जागरण मे अलग अलग झाकियां निकली जाएगी।ओर तारा रानी जी की कथा पंडित विजय द्विवेदी द्वारा सुनाई जायेगी
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा के निर्देशों के बाद क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभाओं में वेद मंत्रों का उच्चारण तथा प्रत्येक मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा का पाठ नियमित रूप से किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना बताया जा रहा है। कुटलैहड़ विस क्षेत्र की स्कूल प्रबंधन समितियां शिक्षकों और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों के व्यवहार, एकाग्रता और आत्मविश्वास में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से मिल रही प्रतिक्रियाएं इस पहल के प्रभाव को दर्शा रही हैं। छात्रों के नई ऊर्जा का संचार कर रहे वेद मंत्रों के उच्चारण एवं श्री हनुमान चालीसा का पाठ, कुटलैहड़ क्षेत्र के स्कूलों में अब हर दिन सुबह की प्रार्थना सभा वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ शुरू हो रही है। इससे स्कूल परिसर का वातावरण आध्यात्मिक और अनुशासित बन रहा है। थानाकला के आदर्श स्कूल के प्रिंसीपल संजीव पराशर ने बताया कि सुबह की प्रार्थना सभा में वेद मंत्रों का उच्चारण मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा का पाठ बच्चों में नई ऊर्जा का संचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभ्यास से विद्यार्थियों में ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ रही है और दिनभर पढ़ाई में उनका मन अधिक लग रहा है। प्रिंसीपल पराशर ने बताया कि विधायक विवेक शर्मा द्वारा दिए गए निर्देशों का सभी स्कूल गंभीरता से पालन कर रहे हैं। इस पहल को लेकर अभिभावकों में भी उत्साह देखा जा रहा है और वे इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी मान रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुबह की प्रार्थना के समय पूरे स्कूल में एक सकारात्मक वातावरण बनता है, जिससे छात्र मानसिक रूप से शांत और संतुलित महसूस करते हैं। मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा के पाठ से बढ़ रहा छात्रों में ज्यादा आत्म विश्वास, कुटलैहड़ क्षेत्र के स्कूलों में हर मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जा रहा है। इससे छात्रों में आत्मविश्वास, साहस और सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिल रहा है। सीसे स्कूल हटली के प्रिंसीपल राजपाल सरोही ने बताया कि वेद मंत्रों का उच्चारण और श्री हनुमान चालीसा का पाठ केवल स्कूल परिसर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी ध्वनि कई किलोमीटर तक समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचा रही है। उन्होंने बताया कि स्कूलों में प्रार्थना सभा समाप्त होने के बाद भी कई छात्र वेद मंत्रों और श्री हनुमान चालीसा को गुनगुनाते हुए दिखाई देते हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि बच्चे इन धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को पूरे मन से अपना रहे हैं। प्रिंसीपल राजपाल सरोही के अनुसार, यह पहल छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ अनुशासन और टीम भावना को भी मजबूत कर रही है। अभिभावकों और समाज में बढ़ी विधायक विवेक की सराहना, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा की पहल को लेकर अभिभावकों और स्थानीय समाज में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कई अभिभावकों ने कहा कि अब बच्चे घर पर भी पूजा-पाठ के समय मंत्रों का उच्चारण करने लगे हैं, जिससे परिवारों में भी धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल मजबूत हो रहा है। कुटलैहड़ के दर्जनों स्कूल स्टाफ एवं प्रशासन का कहना है कि इस पहल के प्रभाव से बच्चों में व्यवहारिक परिवर्तन दिखाई देने लगे हैं। वे पहले की तुलना में अधिक अनुशासित और शांत स्वभाव के बन रहे हैं। अभिभावकों का मानना है कि बच्चों को बचपन से ही अच्छे संस्कार दिए जाएं तो उनका भविष्य उज्ज्वल बन सकता है। शिक्षकों ने बताया कि कई छात्र अब घर से स्कूल आने से पहले अपने माता-पिता के साथ पूजा-पाठ में शामिल हो रहे हैं और मंत्रों का अभ्यास कर रहे हैं। इससे माता-पिता को भी गुरुकुल जैसी शिक्षा पद्धति की याद आ रही है, जिसमें शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों पर विशेष ध्यान दिया जाता था। छह माह के भीतर दिखेंगे सुंदर परिणाम, उज्ज्वल भविष्य की दिशा में प्रयास,विवेक शर्मा कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि शुरू की गई इस पहल के परिणाम आने वाले छह महीनों में और स्पष्ट रूप से दिखाई देने की उम्मीद जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक अभ्यास नहीं बल्कि विद्यार्थियों के मानसिक और नैतिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि जब बच्चों को शुरुआत से ही अच्छे संस्कार और अनुशासन की शिक्षा मिलेगी, तो भविष्य में उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने में कम कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्लस टू के बाद जब विद्यार्थी उच्च शिक्षा या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करेंगे,तब यह अनुशासन और मानसिक संतुलन उनके लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होगा। विवेक शर्मा का भी उद्देश्य यही बताया जा रहा है कि छात्रों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित किया जाए और उन्हें सफलता की मंजिल तक पहुंचने के लिए मजबूत आधार प्रदान किया जाए। शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यदि शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों पर भी समान ध्यान दिया जाए, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र में शुरू की गई यह पहल शिक्षा और संस्कारों के समन्वय का एक नया उदाहरण बनती जा रही है। आने वाले समय में इसके परिणाम किस प्रकार सामने आते हैं, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।2
- जिला ऊना में बढ़ती गर्मी के साथ ही सांपों के निकलने की घटनाएं भी तेजी से सामने आने लगी हैं। इसी कड़ी में वीरवार को पुलिस लाइन झलेड़ा क्षेत्र में उस समय हडक़ंप मच गया, जब एक घर की रसोई में सांप दिखाई दिया। यह सांप सब-इंस्पेक्टर सुमन के आवास में देखा गया, जिससे परिवार के सदस्य सहम गए। रसोई में अचानक सांप दिखाई देने पर घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर सांप को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद सफलता नहीं मिल पाई। स्थिति को देखते हुए तुरंत रामपुर के प्रसिद्ध स्नेक कैचर जतिंद्र कुमार को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जतिंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कुछ समय की मशक्कत के बाद उन्होंने सांप को सुरक्षित पकड़ लिया और उसे रिहायशी क्षेत्र से दूर प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया।1
- हमीरपुर सीनियर सिटीजन कौंसिल के चुनाव सम्पन हो गए, जिसमें 267 सदस्यों ने भाग लिया और अध्यक्ष पद के लिए भगवान दास शास्त्री और तेज नाथ की टक्कर हुई जिसमें 267 कुल मतो से तेज नाथ को 59 मत पड़े और विजयी रहे अध्यक्ष को 164 मत पड़े। बात की जाए चुनाव की तो सीनियर सिटीजन कौंसिल हमीरपुर तो कुछ दिन पहले भी चुनाव करवाये गए थे पर तीखी नोक झोक के चलते चुनावों को स्थगित क़र दिया था। और दोवारा चुनाव करवाने एक निर्धारित तिथि तय की गई थी, जिसके लिए आज मतदान हुआ जिसमें 7 सदस्यों की कार्यकारणी चुनी गई। सीनियर सिटीजन कौंसिल हमीरपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष भगवान दास शास्त्री ने कहाँ चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन हुए जिसके लिए समस्त सदस्यों का आभार जिन्होंने मेरे ऊपर विश्वास जताया है, जहाँ तक प्रश्न सीनियर सिटीजन कौंसिल हमीरपुर से नाराज चल रहे सक्रिय सदस्य भी हमारी टीम का हिस्सा है जो जल्द ही हमारी टीम के साथ होंगे।1
- सुजानपुर सैनिक स्कूल सुजानपुर में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल्स फुटबॉल प्रतियोगिता 2026–27 (ग्रुप ‘ए’) का बुधवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ सफल समापन हो गया। छह दिनों तक चले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में नॉर्थ ज़ोन के सैनिक स्कूलों की टीमों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबलों में अंडर-17 छात्रा वर्ग में मेजबान Sainik School Sujanpur Tira की टीम ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए Royal International Residential School Fatehabad को 3-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। अंडर-17 छात्र वर्ग के फाइनल में Dayanand Public School Patiala ने Sainik School Sujanpur Tira को रोमांचक मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं, अंडर-15 छात्र वर्ग के फाइनल में Royal International Residential School Fatehabad ने Sainik School Nagrota को 2-0 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। तीसरे स्थान के मुकाबलों में अंडर-15 छात्र वर्ग में Sainik School Kapurthala ने Sainik School Sujanpur Tira को 4-3 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 छात्रा वर्ग में Sainik School Kapurthala ने Sainik School Kunjpura को 4-2 से मात देकर तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार, अंडर-17 छात्र वर्ग में Royal International Residential School Fatehabad ने Sainik School Kapurthala को 3-2 से हराकर तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। व्यक्तिगत पुरस्कार (Individual Awards): इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को भी सराहा गया— अंडर-17 छात्रा वर्ग में Cadet Sejal Guleria (Sainik School Sujanpur Tira) को बेस्ट प्लेयर घोषित किया गया, जबकि Cadet Priyanshu Chaudhary (Sainik School Sujanpur Tira) बेस्ट गोलकीपर रहे। अंडर-17 छात्र वर्ग में Cadet Shyam Kumar (Sainik School Sujanpur Tira) को बेस्ट प्लेयर चुना गया, जबकि Cadet Angad Kumar (Dayanand Public School Patiala) बेस्ट गोलकीपर घोषित किए गए। अंडर-15 छात्र वर्ग में Cadet Stanzin (Sainik School Nagrota) को बेस्ट प्लेयर चुना गया, जबकि Cadet Kumar Madhavendra (Royal International Residential School Fatehabad) बेस्ट गोलकीपर घोषित किए गए। समापन समारोह में Air Commodore Brijesh Paul (VM) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफियां एवं पुरस्कार प्रदान किए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं और यह हमें शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाते हैं।” उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। Air Commodore Brijesh Paul स्वयं इस विद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्होंने सभी विजेता टीमों को बधाई देते हुए मेजबान Sainik School Sujanpur Tira के सफल आयोजन और उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना की। विद्यालय की प्रधानाचार्या Group Captain Rachna Joshi ने इस अवसर पर समस्त स्टाफ, अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। छह दिवसीय इस प्रतियोगिता के समापन के साथ ही सभी टीमें 23 अप्रैल को अपने-अपने विद्यालयों के लिए प्रस्थान करेंगी। यह प्रतियोगिता खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरी।3
- गैस सिलेंडर ना मिलने पर जीरकपुर गैस एजेंसी के ऑफिस में हाथापाई #viral #video #gascylinder #zirakpur #himachalpunjabnews1
- ग्राम पंचायत ब्रहमपुर में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम द्वारा ECH पॉलिक्लिनिक में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। 🏥 एम.ओ. डॉ. विजय जरियाल के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में कुल 103 मरीजों की जांच की गई, जिनमें 68 के लैब टेस्ट किए गए। जांच के दौरान हड्डी, शुगर, बीपी व अन्य सामान्य रोगों के मरीज चिन्हित किए गए और सभी को बेहतर रहन-सहन व संतुलित खानपान के लिए जागरूक किया गया। इस जनसेवा के कार्य के लिए पंचायत प्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों ने माननीय सांसद श्री अनुराग ठाकुर जी का आभार जताते हुए उनके इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की। 🙏 #स्वास्थ्य_शिविर #जनसेवा #मोबाइल_हेल्थ_सर्विस #स्वस्थ_जीवन1
- जिला बिलासपुर में शहरी चुनाव के लिए 16 हजार 782 मतदाता मतदान करेंगे। शहरी निकाय चुनाव के लिए आचार संहिता लागू हो जाने के बाद अब प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। अधिकारियों, कर्मियों को प्रशासन की ओर से निर्देश दिए गए हैं। ताकि किसी तरह की भी कोताही सामने न आए। शहरी निकाय चुनाव के लिए गत मंगलवार को आचार संहिता लगा दी गई है। इसके बाद स्थानीय चुनाव आयोग की ओर से चुनाव करवाने को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला बिलासपुर की तीन नगर परिषद और एक नगर पंचायत के लिए चुनाव प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसमें बिलासपुर, घुमारवीं, नयनादेवी, नगर पंचायत शाहतलाई शामिल हैं। संबधित एसडीएम को आरओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अन्य कमेटियों का भी गठन किया गया है। बताया जा रहा है कि जिला बिलासपुर में शहरी निकाय चुनाव के लिए कुल 16 हजार 782 मतदाता हैं और इसमें करीब 84 सौ मतदाता पुरूष और 8381 मतदाता महिलाएं हैं। इस दफा पुरूष मतदाताओं के हाथ में सत्ता दिलाने की चाबी रहेगी। इसके अलावा प्रशासन की ओर से इस चुनाव को करवाने को लेकर पोलिंग स्टेशन चिहिन्तं कर दिए गए हैं। कुल 34 पोलिंग स्टेशन अभी तक चिहिन्तं किए गए हैं। इन पोलिंग स्टेशनों पर संबधित कर्मियों की तैनाती की जाएगी। अब चुनाव आयोग की ओर से शेष तैयारियां की जा रही हैं।1
- विधायक विवेक शर्मा के निर्देशों के से बदली व्यवस्था बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में अब शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विधायक विवेक शर्मा के कड़े निर्देशों के बाद क्षेत्र के सभी सरकारी स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान प्रतिदिन दस मिनट तक वेद मंत्रों का उच्चारण शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही हर मंगलवार को प्रार्थना सभा में श्री हनुमान चालीसा का पाठ भी नियमित रूप से कराया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, विधायक विवेक शर्मा के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग और स्कूल प्रशासन ने इस व्यवस्था को गंभीरता से लागू करना शुरू कर दिया है। सभी स्कूलों में विद्यार्थी सुबह प्रार्थना सभा के दौरान एकत्र होकर वेद मंत्रों का सामूहिक उच्चारण कर रहे हैं। मंगल वार के दिन विशेष रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है, जिसमें शिक्षक और छात्र-छात्राएं मिलकर भाग लेते हैं। ज्ञात रहे कुछ समय पूर्व विधायक विवेक शर्मा ने कार्यालय जोगी पंगा में कुटलैहड़ के सभी सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों से बैठक करके स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ाने एवं हर दिन प्रार्थना सभा में वेद मंत्रों एवं हर मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा के पाठ करने के आदेश जारी किए थे। कुटलैहड़ में उच्च शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार देना हमारा कर्तव्य, विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि बच्चों को अच्छे संस्कार देना भी उतना ही जरूरी है, उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के हर सरकारी स्कूल में शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक परंपराओं का ज्ञान देना उनका कर्तव्य है।1