logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कर्पूरगौरम करुणावतारम संसार सारम भुजगेन्द्रहार्म वेद मंत्रों से गूंज रहे कुटलैहड बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा के निर्देशों के बाद क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभाओं में वेद मंत्रों का उच्चारण तथा प्रत्येक मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा का पाठ नियमित रूप से किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना बताया जा रहा है। कुटलैहड़ विस क्षेत्र की स्कूल प्रबंधन समितियां शिक्षकों और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों के व्यवहार, एकाग्रता और आत्मविश्वास में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से मिल रही प्रतिक्रियाएं इस पहल के प्रभाव को दर्शा रही हैं। छात्रों के नई ऊर्जा का संचार कर रहे वेद मंत्रों के उच्चारण एवं श्री हनुमान चालीसा का पाठ, कुटलैहड़ क्षेत्र के स्कूलों में अब हर दिन सुबह की प्रार्थना सभा वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ शुरू हो रही है। इससे स्कूल परिसर का वातावरण आध्यात्मिक और अनुशासित बन रहा है। थानाकला के आदर्श स्कूल के प्रिंसीपल संजीव पराशर ने बताया कि सुबह की प्रार्थना सभा में वेद मंत्रों का उच्चारण मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा का पाठ बच्चों में नई ऊर्जा का संचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभ्यास से विद्यार्थियों में ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ रही है और दिनभर पढ़ाई में उनका मन अधिक लग रहा है। प्रिंसीपल पराशर ने बताया कि विधायक विवेक शर्मा द्वारा दिए गए निर्देशों का सभी स्कूल गंभीरता से पालन कर रहे हैं। इस पहल को लेकर अभिभावकों में भी उत्साह देखा जा रहा है और वे इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी मान रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुबह की प्रार्थना के समय पूरे स्कूल में एक सकारात्मक वातावरण बनता है, जिससे छात्र मानसिक रूप से शांत और संतुलित महसूस करते हैं। मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा के पाठ से बढ़ रहा छात्रों में ज्यादा आत्म विश्वास, कुटलैहड़ क्षेत्र के स्कूलों में हर मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जा रहा है। इससे छात्रों में आत्मविश्वास, साहस और सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिल रहा है। सीसे स्कूल हटली के प्रिंसीपल राजपाल सरोही ने बताया कि वेद मंत्रों का उच्चारण और श्री हनुमान चालीसा का पाठ केवल स्कूल परिसर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी ध्वनि कई किलोमीटर तक समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचा रही है। उन्होंने बताया कि स्कूलों में प्रार्थना सभा समाप्त होने के बाद भी कई छात्र वेद मंत्रों और श्री हनुमान चालीसा को गुनगुनाते हुए दिखाई देते हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि बच्चे इन धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को पूरे मन से अपना रहे हैं। प्रिंसीपल राजपाल सरोही के अनुसार, यह पहल छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ अनुशासन और टीम भावना को भी मजबूत कर रही है। अभिभावकों और समाज में बढ़ी विधायक विवेक की सराहना, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा की पहल को लेकर अभिभावकों और स्थानीय समाज में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कई अभिभावकों ने कहा कि अब बच्चे घर पर भी पूजा-पाठ के समय मंत्रों का उच्चारण करने लगे हैं, जिससे परिवारों में भी धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल मजबूत हो रहा है। कुटलैहड़ के दर्जनों स्कूल स्टाफ एवं प्रशासन का कहना है कि इस पहल के प्रभाव से बच्चों में व्यवहारिक परिवर्तन दिखाई देने लगे हैं। वे पहले की तुलना में अधिक अनुशासित और शांत स्वभाव के बन रहे हैं। अभिभावकों का मानना है कि बच्चों को बचपन से ही अच्छे संस्कार दिए जाएं तो उनका भविष्य उज्ज्वल बन सकता है। शिक्षकों ने बताया कि कई छात्र अब घर से स्कूल आने से पहले अपने माता-पिता के साथ पूजा-पाठ में शामिल हो रहे हैं और मंत्रों का अभ्यास कर रहे हैं। इससे माता-पिता को भी गुरुकुल जैसी शिक्षा पद्धति की याद आ रही है, जिसमें शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों पर विशेष ध्यान दिया जाता था। छह माह के भीतर दिखेंगे सुंदर परिणाम, उज्ज्वल भविष्य की दिशा में प्रयास,विवेक शर्मा कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि शुरू की गई इस पहल के परिणाम आने वाले छह महीनों में और स्पष्ट रूप से दिखाई देने की उम्मीद जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक अभ्यास नहीं बल्कि विद्यार्थियों के मानसिक और नैतिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि जब बच्चों को शुरुआत से ही अच्छे संस्कार और अनुशासन की शिक्षा मिलेगी, तो भविष्य में उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने में कम कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्लस टू के बाद जब विद्यार्थी उच्च शिक्षा या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करेंगे,तब यह अनुशासन और मानसिक संतुलन उनके लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होगा। विवेक शर्मा का भी उद्देश्य यही बताया जा रहा है कि छात्रों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित किया जाए और उन्हें सफलता की मंजिल तक पहुंचने के लिए मजबूत आधार प्रदान किया जाए। शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यदि शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों पर भी समान ध्यान दिया जाए, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र में शुरू की गई यह पहल शिक्षा और संस्कारों के समन्वय का एक नया उदाहरण बनती जा रही है। आने वाले समय में इसके परिणाम किस प्रकार सामने आते हैं, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

2 hrs ago
user_Abhishek Kumar Bhatia
Abhishek Kumar Bhatia
Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
2 hrs ago

कर्पूरगौरम करुणावतारम संसार सारम भुजगेन्द्रहार्म वेद मंत्रों से गूंज रहे कुटलैहड बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा के निर्देशों के बाद क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभाओं में वेद मंत्रों का उच्चारण तथा प्रत्येक मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा का पाठ नियमित रूप से किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना बताया जा रहा है। कुटलैहड़ विस क्षेत्र की स्कूल प्रबंधन समितियां शिक्षकों और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों के व्यवहार, एकाग्रता और आत्मविश्वास में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से मिल रही प्रतिक्रियाएं इस पहल के प्रभाव को दर्शा रही हैं। छात्रों के नई ऊर्जा का संचार कर रहे वेद मंत्रों के उच्चारण एवं श्री हनुमान चालीसा का पाठ, कुटलैहड़ क्षेत्र के स्कूलों में अब हर दिन सुबह की प्रार्थना सभा वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ शुरू हो रही है। इससे स्कूल परिसर का वातावरण आध्यात्मिक और अनुशासित बन रहा है। थानाकला के आदर्श स्कूल के प्रिंसीपल संजीव पराशर ने बताया कि सुबह की प्रार्थना सभा में वेद मंत्रों का उच्चारण मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा का पाठ बच्चों में नई ऊर्जा का संचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभ्यास से विद्यार्थियों में ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ रही है और दिनभर पढ़ाई में उनका मन अधिक लग रहा है। प्रिंसीपल पराशर ने बताया कि विधायक विवेक शर्मा द्वारा दिए गए निर्देशों का सभी स्कूल गंभीरता से पालन कर रहे हैं। इस पहल को लेकर अभिभावकों में भी उत्साह देखा जा रहा है और वे इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी मान रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुबह की प्रार्थना के समय पूरे स्कूल में एक सकारात्मक वातावरण बनता है, जिससे छात्र मानसिक रूप से शांत और संतुलित महसूस करते हैं। मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा के पाठ से बढ़ रहा छात्रों में ज्यादा आत्म विश्वास, कुटलैहड़ क्षेत्र के स्कूलों में हर मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जा रहा है। इससे छात्रों में आत्मविश्वास, साहस और सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिल रहा है। सीसे स्कूल हटली के प्रिंसीपल राजपाल सरोही ने बताया कि वेद मंत्रों का उच्चारण और श्री हनुमान चालीसा का पाठ केवल स्कूल परिसर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी ध्वनि कई किलोमीटर तक समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचा रही है। उन्होंने बताया कि स्कूलों में प्रार्थना सभा समाप्त होने के बाद भी कई छात्र वेद मंत्रों और श्री हनुमान चालीसा को गुनगुनाते हुए दिखाई देते हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि बच्चे इन धार्मिक और

सांस्कृतिक गतिविधियों को पूरे मन से अपना रहे हैं। प्रिंसीपल राजपाल सरोही के अनुसार, यह पहल छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ अनुशासन और टीम भावना को भी मजबूत कर रही है। अभिभावकों और समाज में बढ़ी विधायक विवेक की सराहना, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा की पहल को लेकर अभिभावकों और स्थानीय समाज में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कई अभिभावकों ने कहा कि अब बच्चे घर पर भी पूजा-पाठ के समय मंत्रों का उच्चारण करने लगे हैं, जिससे परिवारों में भी धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल मजबूत हो रहा है। कुटलैहड़ के दर्जनों स्कूल स्टाफ एवं प्रशासन का कहना है कि इस पहल के प्रभाव से बच्चों में व्यवहारिक परिवर्तन दिखाई देने लगे हैं। वे पहले की तुलना में अधिक अनुशासित और शांत स्वभाव के बन रहे हैं। अभिभावकों का मानना है कि बच्चों को बचपन से ही अच्छे संस्कार दिए जाएं तो उनका भविष्य उज्ज्वल बन सकता है। शिक्षकों ने बताया कि कई छात्र अब घर से स्कूल आने से पहले अपने माता-पिता के साथ पूजा-पाठ में शामिल हो रहे हैं और मंत्रों का अभ्यास कर रहे हैं। इससे माता-पिता को भी गुरुकुल जैसी शिक्षा पद्धति की याद आ रही है, जिसमें शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों पर विशेष ध्यान दिया जाता था। छह माह के भीतर दिखेंगे सुंदर परिणाम, उज्ज्वल भविष्य की दिशा में प्रयास,विवेक शर्मा कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि शुरू की गई इस पहल के परिणाम आने वाले छह महीनों में और स्पष्ट रूप से दिखाई देने की उम्मीद जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक अभ्यास नहीं बल्कि विद्यार्थियों के मानसिक और नैतिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि जब बच्चों को शुरुआत से ही अच्छे संस्कार और अनुशासन की शिक्षा मिलेगी, तो भविष्य में उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने में कम कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्लस टू के बाद जब विद्यार्थी उच्च शिक्षा या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करेंगे,तब यह अनुशासन और मानसिक संतुलन उनके लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होगा। विवेक शर्मा का भी उद्देश्य यही बताया जा रहा है कि छात्रों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित किया जाए और उन्हें सफलता की मंजिल तक पहुंचने के लिए मजबूत आधार प्रदान किया जाए। शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यदि शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों पर भी समान ध्यान दिया जाए, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र में शुरू की गई यह पहल शिक्षा और संस्कारों के समन्वय का एक नया उदाहरण बनती जा रही है। आने वाले समय में इसके परिणाम किस प्रकार सामने आते हैं, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • पुलिस थाना चिंतपूर्णी के अंतर्गत थनिकपुरा में एक बाइक चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां देर रात चार अज्ञात युवक हथियारों के बल पर बाइक लेकर फरार हो गए। घटना की पूरी वारदात मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अजय कुमार निवासी देहरा, जिला कांगड़ा ने बताया कि वह गांव थनिकपुरा के समीप जालंधर पिकनिक में काम करता है। बीते मंगलवार की रात काम खत्म कर वह सोने चला गया। इसी दौरान आधी रात को चार अज्ञात युवक हथियार लेकर आए और उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सभी की तलाश जारी है।
    1
    पुलिस थाना चिंतपूर्णी के अंतर्गत थनिकपुरा में एक बाइक चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां देर रात चार अज्ञात युवक हथियारों के बल पर बाइक लेकर फरार हो गए। घटना की पूरी वारदात मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अजय कुमार निवासी देहरा, जिला कांगड़ा ने बताया कि वह गांव थनिकपुरा के समीप जालंधर पिकनिक में काम करता है। बीते मंगलवार की रात काम खत्म कर वह सोने चला गया। इसी दौरान आधी रात को चार अज्ञात युवक हथियार लेकर आए और उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सभी की तलाश जारी है।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ऊना में दिन-दहाड़े चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताज़ा वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह चोर बिना किसी डर के वारदात को अंजाम दे रहे हैं। #himachalpunjabnews
    1
    ऊना में दिन-दहाड़े चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।
ताज़ा वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह चोर बिना किसी डर के वारदात को अंजाम दे रहे हैं। #himachalpunjabnews
    user_Himachal Punjab News
    Himachal Punjab News
    Local News Reporter मेहटपुर, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सुजानपुर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद सुजानपुर में विभिन्न राजनीतिक दलों के बैनर उतार दिए गए हैं सुजानपुर में नगर परिषद के चुनाव 17 मई को है, उसी दिन शाम को परिणाम भी घोषित होंगे
    3
    सुजानपुर
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद सुजानपुर में विभिन्न राजनीतिक दलों के बैनर उतार दिए गए हैं
सुजानपुर में नगर परिषद के चुनाव  17 मई को है, उसी दिन शाम को परिणाम भी घोषित होंगे
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • महिला आरक्षण बिल को लेकर ऊना में भाजयुमो और महिला मोर्चा का जोरदार रोष प्रदर्शन। नारी सशक्तिकरण के समर्थन में उठी एकजुट आवाज़, अधिकारों की लड़ाई को दिया नया बल। ✊🚩 महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष जारी है — अब हर मंच से गूंजेगी समान भागीदारी की मांग। #MahilaSamman #WomenReservation #BJYM #MahilaMorcha #Una #Protest
    1
    महिला आरक्षण बिल को लेकर ऊना में भाजयुमो और महिला मोर्चा का जोरदार रोष प्रदर्शन।
नारी सशक्तिकरण के समर्थन में उठी एकजुट आवाज़, अधिकारों की लड़ाई को दिया नया बल। ✊🚩
महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष जारी है — अब हर मंच से गूंजेगी समान भागीदारी की मांग।
#MahilaSamman #WomenReservation #BJYM #MahilaMorcha #Una #Protest
    user_Gagret Halchal
    Gagret Halchal
    दौलतपुर चौक, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    21 hrs ago
  • “भक्तों की आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम, हिमानी माता चामुंडा के दिव्य दर्शन। पहाड़ों की गोद में बसे इस पावन मंदिर में आपका स्वागत है। भक्तों ने मां के दर्शन किए, जयकारे लगाए, और मां की कृपा का अनुभव किया। आइए, आप भी इस दिव्य शक्ति का अनुभव करें।”
    1
    “भक्तों की आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम, हिमानी माता चामुंडा के दिव्य दर्शन। पहाड़ों की गोद में बसे इस पावन मंदिर में आपका स्वागत है। भक्तों ने मां के दर्शन किए, जयकारे लगाए, और मां की कृपा का अनुभव किया। आइए, आप भी इस दिव्य शक्ति का अनुभव करें।”
    user_JAI पंडित
    JAI पंडित
    Media Consultant मंडी, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सुंदरनगर में कबड्डी ट्रायल 26 अप्रैल | Mandi Kabaddi Trials 2025 | Adarsh Academy Selection
    1
    सुंदरनगर में कबड्डी ट्रायल 26 अप्रैल | Mandi Kabaddi Trials 2025 | Adarsh Academy Selection
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter Mandi, Himachal Pradesh•
    17 hrs ago
  • बंगाणा, उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के तहत पड़ती पंचायत पलाहटा में बुधवार को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन मे संचालित अस्पताल - सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम (रितु, सेज़ल,शेखर) ने विधानसभा क्षेत्र कुटलैहड़ के ग्राम पंचायत पलाहटा  गाँव गहरा कोठी में डॉ अंशु के नेतृत्व में स्थानीय जनता के स्वास्थ्य की जांच के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया । स्वास्थ्य शिविर मे 60 लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच व 27 लोगों की रक्तजांच की गई । स्वास्थ्य जांच में 02 मरीज़ उच्च रक्तचाप, 01 मधुमेह, गायनी के 02, 09 मरीज़ हड्डियों के रोग व 11 मरीज़ अन्य बीमारियों से ग्रसित पाएं गए ।  मरीजों को उपचार सलाह एवं दवाईयों का वितरण भी टीम द्वारा नि:शुल्क किया गया । स्थानीय लोगों ने इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के लिए डॉक्टरों की टीम,प्रयास संस्था व विशेषकर सांसद अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया ।
    1
    बंगाणा,  उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के तहत पड़ती पंचायत पलाहटा में बुधवार को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन मे संचालित अस्पताल - सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम (रितु, सेज़ल,शेखर) ने विधानसभा क्षेत्र कुटलैहड़ के ग्राम पंचायत पलाहटा  गाँव गहरा कोठी में डॉ अंशु के नेतृत्व में स्थानीय जनता के स्वास्थ्य की जांच के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया ।
स्वास्थ्य शिविर मे 60 लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच व 27 लोगों की रक्तजांच की गई ।
स्वास्थ्य जांच में 02 मरीज़ उच्च रक्तचाप, 01 मधुमेह, गायनी के 02, 09 मरीज़ हड्डियों के रोग व 11 मरीज़ अन्य बीमारियों से ग्रसित पाएं गए । 
मरीजों को उपचार सलाह एवं दवाईयों का वितरण भी टीम द्वारा नि:शुल्क किया गया ।
स्थानीय लोगों ने इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के लिए डॉक्टरों की टीम,प्रयास संस्था व विशेषकर सांसद अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया ।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    22 hrs ago
  • दुल्हन तो विदा हुई पर कैमरामैन दुनिया से विदा हो गया 🥹
    1
    दुल्हन तो विदा हुई पर कैमरामैन दुनिया से विदा हो गया 🥹
    user_Himachal Punjab News
    Himachal Punjab News
    Local News Reporter मेहटपुर, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Earth Day 2026: पहचान स्पेशल स्कूल के बच्चों की जागरूकता रैली | Our Power Our Planet | Himachal News
    1
    Earth Day 2026: पहचान स्पेशल स्कूल के बच्चों की जागरूकता रैली | Our Power Our Planet | Himachal News
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter Mandi, Himachal Pradesh•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.