logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Earth Day 2026: पहचान स्पेशल स्कूल के बच्चों की जागरूकता रैली | Our Power Our Planet | Himachal News Earth Day 2026: पहचान स्पेशल स्कूल के बच्चों की जागरूकता रैली | Our Power Our Planet | Himachal News

20 hrs ago
user_BHK News Himachal
BHK News Himachal
Local News Reporter Mandi, Himachal Pradesh•
20 hrs ago

Earth Day 2026: पहचान स्पेशल स्कूल के बच्चों की जागरूकता रैली | Our Power Our Planet | Himachal News Earth Day 2026: पहचान स्पेशल स्कूल के बच्चों की जागरूकता रैली | Our Power Our Planet | Himachal News

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • Post by Munishkoundal
    1
    Post by Munishkoundal
    user_Munishkoundal
    Munishkoundal
    कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रिपोर्ट 22 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। कुल्लू जिला की बंजार विधानसभा क्षेत्र की महिला कांग्रेस अध्यक्षा पिंगला भंडारी ने कहा कि कांग्रेस कमेटी के भीतर उनके कार्यकाल में 6बार कांग्रेस के अध्यक्ष बदल चुके हैं लेकिन मैं अभी भी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनी हुई है उन्होंने पार्टी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि अब अन्य महिलाओं को भी मौका दिया जाना चाहिए विधानसभा के क्षेत्र कांग्रेस पार्टी में बहुत सी काबिल महिलाए है
    1
    रिपोर्ट 22 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।
कुल्लू जिला की बंजार विधानसभा क्षेत्र  की महिला कांग्रेस अध्यक्षा पिंगला भंडारी ने कहा कि कांग्रेस कमेटी के भीतर उनके कार्यकाल में 6बार कांग्रेस के अध्यक्ष बदल चुके हैं लेकिन मैं अभी भी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनी हुई है उन्होंने पार्टी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि अब अन्य महिलाओं को भी मौका दिया जाना चाहिए विधानसभा के क्षेत्र कांग्रेस पार्टी में बहुत सी काबिल महिलाए है
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter Sainj, Kullu•
    20 hrs ago
  • सुजानपुर सैनिक स्कूल सुजानपुर में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल्स फुटबॉल प्रतियोगिता 2026–27 (ग्रुप ‘ए’) का बुधवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ सफल समापन हो गया। छह दिनों तक चले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में नॉर्थ ज़ोन के सैनिक स्कूलों की टीमों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबलों में अंडर-17 छात्रा वर्ग में मेजबान Sainik School Sujanpur Tira की टीम ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए Royal International Residential School Fatehabad को 3-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। अंडर-17 छात्र वर्ग के फाइनल में Dayanand Public School Patiala ने Sainik School Sujanpur Tira को रोमांचक मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं, अंडर-15 छात्र वर्ग के फाइनल में Royal International Residential School Fatehabad ने Sainik School Nagrota को 2-0 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। तीसरे स्थान के मुकाबलों में अंडर-15 छात्र वर्ग में Sainik School Kapurthala ने Sainik School Sujanpur Tira को 4-3 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 छात्रा वर्ग में Sainik School Kapurthala ने Sainik School Kunjpura को 4-2 से मात देकर तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार, अंडर-17 छात्र वर्ग में Royal International Residential School Fatehabad ने Sainik School Kapurthala को 3-2 से हराकर तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। व्यक्तिगत पुरस्कार (Individual Awards): इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को भी सराहा गया— अंडर-17 छात्रा वर्ग में Cadet Sejal Guleria (Sainik School Sujanpur Tira) को बेस्ट प्लेयर घोषित किया गया, जबकि Cadet Priyanshu Chaudhary (Sainik School Sujanpur Tira) बेस्ट गोलकीपर रहे। अंडर-17 छात्र वर्ग में Cadet Shyam Kumar (Sainik School Sujanpur Tira) को बेस्ट प्लेयर चुना गया, जबकि Cadet Angad Kumar (Dayanand Public School Patiala) बेस्ट गोलकीपर घोषित किए गए। अंडर-15 छात्र वर्ग में Cadet Stanzin (Sainik School Nagrota) को बेस्ट प्लेयर चुना गया, जबकि Cadet Kumar Madhavendra (Royal International Residential School Fatehabad) बेस्ट गोलकीपर घोषित किए गए। समापन समारोह में Air Commodore Brijesh Paul (VM) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफियां एवं पुरस्कार प्रदान किए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं और यह हमें शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाते हैं।” उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। Air Commodore Brijesh Paul स्वयं इस विद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्होंने सभी विजेता टीमों को बधाई देते हुए मेजबान Sainik School Sujanpur Tira के सफल आयोजन और उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना की। विद्यालय की प्रधानाचार्या Group Captain Rachna Joshi ने इस अवसर पर समस्त स्टाफ, अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। छह दिवसीय इस प्रतियोगिता के समापन के साथ ही सभी टीमें 23 अप्रैल को अपने-अपने विद्यालयों के लिए प्रस्थान करेंगी। यह प्रतियोगिता खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरी।
    3
    सुजानपुर
सैनिक स्कूल सुजानपुर में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल्स फुटबॉल प्रतियोगिता 2026–27 (ग्रुप ‘ए’) का बुधवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ सफल समापन हो गया। छह दिनों तक चले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में नॉर्थ ज़ोन के सैनिक स्कूलों की टीमों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
फाइनल मुकाबलों में अंडर-17 छात्रा वर्ग में मेजबान Sainik School Sujanpur Tira की टीम ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए Royal International Residential School Fatehabad को 3-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
अंडर-17 छात्र वर्ग के फाइनल में Dayanand Public School Patiala ने Sainik School Sujanpur Tira को रोमांचक मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
वहीं, अंडर-15 छात्र वर्ग के फाइनल में Royal International Residential School Fatehabad ने Sainik School Nagrota को 2-0 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
तीसरे स्थान के मुकाबलों में अंडर-15 छात्र वर्ग में Sainik School Kapurthala ने Sainik School Sujanpur Tira को 4-3 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर-17 छात्रा वर्ग में Sainik School Kapurthala ने Sainik School Kunjpura को 4-2 से मात देकर तीसरा स्थान हासिल किया।
इसी प्रकार, अंडर-17 छात्र वर्ग में Royal International Residential School Fatehabad ने Sainik School Kapurthala को 3-2 से हराकर तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया।
व्यक्तिगत पुरस्कार (Individual Awards):
इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को भी सराहा गया—
अंडर-17 छात्रा वर्ग में Cadet Sejal Guleria (Sainik School Sujanpur Tira) को बेस्ट प्लेयर घोषित किया गया, जबकि Cadet Priyanshu Chaudhary (Sainik School Sujanpur Tira) बेस्ट गोलकीपर रहे।
अंडर-17 छात्र वर्ग में Cadet Shyam Kumar (Sainik School Sujanpur Tira) को बेस्ट प्लेयर चुना गया, जबकि Cadet Angad Kumar (Dayanand Public School Patiala) बेस्ट गोलकीपर घोषित किए गए।
अंडर-15 छात्र वर्ग में Cadet Stanzin (Sainik School Nagrota) को बेस्ट प्लेयर चुना गया, जबकि Cadet Kumar Madhavendra (Royal International Residential School Fatehabad) बेस्ट गोलकीपर घोषित किए गए।
समापन समारोह में Air Commodore Brijesh Paul (VM) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफियां एवं पुरस्कार प्रदान किए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं और यह हमें शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाते हैं।” उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
Air Commodore Brijesh Paul स्वयं इस विद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्होंने सभी विजेता टीमों को बधाई देते हुए मेजबान Sainik School Sujanpur Tira के सफल आयोजन और उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना की।
विद्यालय की प्रधानाचार्या Group Captain Rachna Joshi ने इस अवसर पर समस्त स्टाफ, अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।
छह दिवसीय इस प्रतियोगिता के समापन के साथ ही सभी टीमें 23 अप्रैल को अपने-अपने विद्यालयों के लिए प्रस्थान करेंगी। यह प्रतियोगिता खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरी।
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हमीरपुर सीनियर सिटीजन कौंसिल के चुनाव सम्पन हो गए, जिसमें 267 सदस्यों ने भाग लिया और अध्यक्ष पद के लिए भगवान दास शास्त्री और तेज नाथ की टक्कर हुई जिसमें 267 कुल मतो से तेज नाथ को 59 मत पड़े और विजयी रहे अध्यक्ष को 164 मत पड़े। बात की जाए चुनाव की तो सीनियर सिटीजन कौंसिल हमीरपुर तो कुछ दिन पहले भी चुनाव करवाये गए थे पर तीखी नोक झोक के चलते चुनावों को स्थगित क़र दिया था। और दोवारा चुनाव करवाने एक निर्धारित तिथि तय की गई थी, जिसके लिए आज मतदान हुआ जिसमें 7 सदस्यों की कार्यकारणी चुनी गई। सीनियर सिटीजन कौंसिल हमीरपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष भगवान दास शास्त्री ने कहाँ चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन हुए जिसके लिए समस्त सदस्यों का आभार जिन्होंने मेरे ऊपर विश्वास जताया है, जहाँ तक प्रश्न सीनियर सिटीजन कौंसिल हमीरपुर से नाराज चल रहे सक्रिय सदस्य भी हमारी टीम का हिस्सा है जो जल्द ही हमारी टीम के साथ होंगे।
    1
    हमीरपुर
सीनियर सिटीजन कौंसिल के चुनाव सम्पन हो गए, जिसमें  267 सदस्यों ने भाग लिया और अध्यक्ष पद के लिए भगवान दास शास्त्री और तेज नाथ की टक्कर हुई जिसमें 267 कुल मतो से तेज नाथ को 59 मत पड़े और विजयी रहे अध्यक्ष को 164 मत पड़े।
बात की जाए चुनाव की तो सीनियर सिटीजन कौंसिल हमीरपुर तो कुछ दिन पहले भी चुनाव करवाये गए थे पर तीखी नोक झोक के चलते चुनावों को स्थगित क़र दिया था। और दोवारा चुनाव करवाने एक निर्धारित तिथि तय की गई थी, जिसके लिए आज मतदान हुआ जिसमें 7 सदस्यों की कार्यकारणी चुनी गई।
सीनियर सिटीजन कौंसिल हमीरपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष भगवान दास शास्त्री ने कहाँ चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन हुए जिसके लिए समस्त सदस्यों का आभार जिन्होंने मेरे ऊपर विश्वास जताया है, जहाँ तक प्रश्न सीनियर सिटीजन कौंसिल हमीरपुर से नाराज चल रहे सक्रिय सदस्य भी हमारी टीम का हिस्सा है जो जल्द ही हमारी टीम के साथ होंगे।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा के निर्देशों के बाद क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभाओं में वेद मंत्रों का उच्चारण तथा प्रत्येक मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा का पाठ नियमित रूप से किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना बताया जा रहा है। कुटलैहड़ विस क्षेत्र की स्कूल प्रबंधन समितियां शिक्षकों और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों के व्यवहार, एकाग्रता और आत्मविश्वास में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से मिल रही प्रतिक्रियाएं इस पहल के प्रभाव को दर्शा रही हैं। छात्रों के नई ऊर्जा का संचार कर रहे वेद मंत्रों के उच्चारण एवं श्री हनुमान चालीसा का पाठ, कुटलैहड़ क्षेत्र के स्कूलों में अब हर दिन सुबह की प्रार्थना सभा वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ शुरू हो रही है। इससे स्कूल परिसर का वातावरण आध्यात्मिक और अनुशासित बन रहा है। थानाकला के आदर्श स्कूल के प्रिंसीपल संजीव पराशर ने बताया कि सुबह की प्रार्थना सभा में वेद मंत्रों का उच्चारण मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा का पाठ बच्चों में नई ऊर्जा का संचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभ्यास से विद्यार्थियों में ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ रही है और दिनभर पढ़ाई में उनका मन अधिक लग रहा है। प्रिंसीपल पराशर ने बताया कि विधायक विवेक शर्मा द्वारा दिए गए निर्देशों का सभी स्कूल गंभीरता से पालन कर रहे हैं। इस पहल को लेकर अभिभावकों में भी उत्साह देखा जा रहा है और वे इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी मान रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुबह की प्रार्थना के समय पूरे स्कूल में एक सकारात्मक वातावरण बनता है, जिससे छात्र मानसिक रूप से शांत और संतुलित महसूस करते हैं। मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा के पाठ से बढ़ रहा छात्रों में ज्यादा आत्म विश्वास, कुटलैहड़ क्षेत्र के स्कूलों में हर मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जा रहा है। इससे छात्रों में आत्मविश्वास, साहस और सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिल रहा है। सीसे स्कूल हटली के प्रिंसीपल राजपाल सरोही ने बताया कि वेद मंत्रों का उच्चारण और श्री हनुमान चालीसा का पाठ केवल स्कूल परिसर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी ध्वनि कई किलोमीटर तक समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचा रही है। उन्होंने बताया कि स्कूलों में प्रार्थना सभा समाप्त होने के बाद भी कई छात्र वेद मंत्रों और श्री हनुमान चालीसा को गुनगुनाते हुए दिखाई देते हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि बच्चे इन धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को पूरे मन से अपना रहे हैं। प्रिंसीपल राजपाल सरोही के अनुसार, यह पहल छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ अनुशासन और टीम भावना को भी मजबूत कर रही है। अभिभावकों और समाज में बढ़ी विधायक विवेक की सराहना, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा की पहल को लेकर अभिभावकों और स्थानीय समाज में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कई अभिभावकों ने कहा कि अब बच्चे घर पर भी पूजा-पाठ के समय मंत्रों का उच्चारण करने लगे हैं, जिससे परिवारों में भी धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल मजबूत हो रहा है। कुटलैहड़ के दर्जनों स्कूल स्टाफ एवं प्रशासन का कहना है कि इस पहल के प्रभाव से बच्चों में व्यवहारिक परिवर्तन दिखाई देने लगे हैं। वे पहले की तुलना में अधिक अनुशासित और शांत स्वभाव के बन रहे हैं। अभिभावकों का मानना है कि बच्चों को बचपन से ही अच्छे संस्कार दिए जाएं तो उनका भविष्य उज्ज्वल बन सकता है। शिक्षकों ने बताया कि कई छात्र अब घर से स्कूल आने से पहले अपने माता-पिता के साथ पूजा-पाठ में शामिल हो रहे हैं और मंत्रों का अभ्यास कर रहे हैं। इससे माता-पिता को भी गुरुकुल जैसी शिक्षा पद्धति की याद आ रही है, जिसमें शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों पर विशेष ध्यान दिया जाता था। छह माह के भीतर दिखेंगे सुंदर परिणाम, उज्ज्वल भविष्य की दिशा में प्रयास,विवेक शर्मा कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि शुरू की गई इस पहल के परिणाम आने वाले छह महीनों में और स्पष्ट रूप से दिखाई देने की उम्मीद जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक अभ्यास नहीं बल्कि विद्यार्थियों के मानसिक और नैतिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि जब बच्चों को शुरुआत से ही अच्छे संस्कार और अनुशासन की शिक्षा मिलेगी, तो भविष्य में उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने में कम कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्लस टू के बाद जब विद्यार्थी उच्च शिक्षा या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करेंगे,तब यह अनुशासन और मानसिक संतुलन उनके लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होगा। विवेक शर्मा का भी उद्देश्य यही बताया जा रहा है कि छात्रों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित किया जाए और उन्हें सफलता की मंजिल तक पहुंचने के लिए मजबूत आधार प्रदान किया जाए। शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यदि शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों पर भी समान ध्यान दिया जाए, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र में शुरू की गई यह पहल शिक्षा और संस्कारों के समन्वय का एक नया उदाहरण बनती जा रही है। आने वाले समय में इसके परिणाम किस प्रकार सामने आते हैं, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
    2
    बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा के निर्देशों के बाद क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभाओं में वेद मंत्रों का उच्चारण तथा प्रत्येक मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा का पाठ नियमित रूप से किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना बताया जा रहा है। कुटलैहड़ विस क्षेत्र की स्कूल प्रबंधन समितियां शिक्षकों और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों के व्यवहार, एकाग्रता और आत्मविश्वास में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से मिल रही प्रतिक्रियाएं इस पहल के प्रभाव को दर्शा रही हैं। 
छात्रों के नई ऊर्जा का संचार कर रहे वेद मंत्रों के उच्चारण एवं श्री हनुमान चालीसा का पाठ,
कुटलैहड़ क्षेत्र के स्कूलों में अब हर दिन सुबह की प्रार्थना सभा वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ शुरू हो रही है। इससे स्कूल परिसर का वातावरण आध्यात्मिक और अनुशासित बन रहा है। थानाकला के आदर्श स्कूल के प्रिंसीपल संजीव पराशर ने बताया कि सुबह की प्रार्थना सभा में वेद मंत्रों का उच्चारण मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा का पाठ बच्चों में नई ऊर्जा का संचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभ्यास से विद्यार्थियों में ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ रही है और दिनभर पढ़ाई में उनका मन अधिक लग रहा है। प्रिंसीपल पराशर ने बताया कि विधायक विवेक शर्मा द्वारा दिए गए निर्देशों का सभी स्कूल गंभीरता से पालन कर रहे हैं। इस पहल को लेकर अभिभावकों में भी उत्साह देखा जा रहा है और वे इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी मान रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुबह की प्रार्थना के समय पूरे स्कूल में एक सकारात्मक वातावरण बनता है, जिससे छात्र मानसिक रूप से शांत और संतुलित महसूस करते हैं।
मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा के पाठ से बढ़ रहा छात्रों में ज्यादा आत्म विश्वास,
कुटलैहड़ क्षेत्र के स्कूलों में हर मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जा रहा है। इससे छात्रों में आत्मविश्वास, साहस और सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिल रहा है। सीसे स्कूल हटली के प्रिंसीपल राजपाल सरोही ने बताया कि वेद मंत्रों का उच्चारण और श्री हनुमान चालीसा का पाठ केवल स्कूल परिसर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी ध्वनि कई किलोमीटर तक समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचा रही है। उन्होंने बताया कि स्कूलों में प्रार्थना सभा समाप्त होने के बाद भी कई छात्र वेद मंत्रों और श्री हनुमान चालीसा को गुनगुनाते हुए दिखाई देते हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि बच्चे इन धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को पूरे मन से अपना रहे हैं। प्रिंसीपल राजपाल सरोही के अनुसार, यह पहल छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ अनुशासन और टीम भावना को भी मजबूत कर रही है।
अभिभावकों और समाज में बढ़ी विधायक विवेक की सराहना,
कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा की पहल को लेकर अभिभावकों और स्थानीय समाज में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कई अभिभावकों ने कहा कि अब बच्चे घर पर भी पूजा-पाठ के समय मंत्रों का उच्चारण करने लगे हैं, जिससे परिवारों में भी धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल मजबूत हो रहा है। कुटलैहड़ के दर्जनों स्कूल स्टाफ एवं प्रशासन का कहना है कि इस पहल के प्रभाव से बच्चों में व्यवहारिक परिवर्तन दिखाई देने लगे हैं। वे पहले की तुलना में अधिक अनुशासित और शांत स्वभाव के बन रहे हैं। अभिभावकों का मानना है कि बच्चों को बचपन से ही अच्छे संस्कार दिए जाएं तो उनका भविष्य उज्ज्वल बन सकता है। शिक्षकों ने बताया कि कई छात्र अब घर से स्कूल आने से पहले अपने माता-पिता के साथ पूजा-पाठ में शामिल हो रहे हैं और मंत्रों का अभ्यास कर रहे हैं। इससे माता-पिता को भी गुरुकुल जैसी शिक्षा पद्धति की याद आ रही है, जिसमें शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों पर विशेष ध्यान दिया जाता था।
छह माह के भीतर दिखेंगे सुंदर परिणाम, उज्ज्वल भविष्य की दिशा में प्रयास,विवेक शर्मा
कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि  शुरू की गई इस पहल के परिणाम आने वाले छह महीनों में और स्पष्ट रूप से दिखाई देने की उम्मीद जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक अभ्यास नहीं बल्कि विद्यार्थियों के मानसिक और नैतिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि जब बच्चों को शुरुआत से ही अच्छे संस्कार और अनुशासन की शिक्षा मिलेगी, तो भविष्य में उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने में कम कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्लस टू के बाद जब विद्यार्थी उच्च शिक्षा या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करेंगे,तब यह अनुशासन और मानसिक संतुलन उनके लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होगा। विवेक शर्मा का भी उद्देश्य यही बताया जा रहा है कि छात्रों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित किया जाए और उन्हें सफलता की मंजिल तक पहुंचने के लिए मजबूत आधार प्रदान किया जाए। शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यदि शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों पर भी समान ध्यान दिया जाए, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र में शुरू की गई यह पहल शिक्षा और संस्कारों के समन्वय का एक नया उदाहरण बनती जा रही है। आने वाले समय में इसके परिणाम किस प्रकार सामने आते हैं, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Dev Raj Thakur
    1
    Post by Dev Raj  Thakur
    user_Dev Raj  Thakur
    Dev Raj Thakur
    Farmer निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • चंडीगढ़ की मॉडल सीमा कौशिक का जलवा 🔥 सोशल मीडिया पर वायरल ग्लैमरस लुक | Seema Kaushik Model चंडीगढ़ की उभरती हुई मॉडल सीमा कौशिक इन दिनों अपने ग्लैमरस और स्टाइलिश अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उनकी लेटेस्ट तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनके लुक्स को खूब पसंद कर रहे हैं। सीमा कौशिक का कॉन्फिडेंस, फैशन सेंस और कैमरे के सामने उनकी शानदार प्रेजेंस उन्हें बाकी मॉडल्स से अलग बनाती है। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर किसी भी उम्र में सफलता हासिल की जा सकती है। इस वीडियो में जानिए: 👉 सीमा कौशिक का मॉडलिंग सफर 👉 सोशल मीडिया पर वायरल होने का कारण 👉 उनकी सफलता का राज अगर आपको यह वीडियो पसंद आए तो 👍 लाइक करें, 🔁 शेयर करें और 🔔 चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें। अगर चाहें तो मैं इसका भी बना सकता हूँ 👍
    1
    चंडीगढ़ की मॉडल सीमा कौशिक का जलवा 🔥 सोशल मीडिया पर वायरल ग्लैमरस लुक | Seema Kaushik Model
चंडीगढ़ की उभरती हुई मॉडल सीमा कौशिक इन दिनों अपने ग्लैमरस और स्टाइलिश अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उनकी लेटेस्ट तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनके लुक्स को खूब पसंद कर रहे हैं।
सीमा कौशिक का कॉन्फिडेंस, फैशन सेंस और कैमरे के सामने उनकी शानदार प्रेजेंस उन्हें बाकी मॉडल्स से अलग बनाती है। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर किसी भी उम्र में सफलता हासिल की जा सकती है।
इस वीडियो में जानिए: 👉 सीमा कौशिक का मॉडलिंग सफर
👉 सोशल मीडिया पर वायरल होने का कारण
👉 उनकी सफलता का राज
अगर आपको यह वीडियो पसंद आए तो 👍 लाइक करें, 🔁 शेयर करें और 🔔 चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।
अगर चाहें तो मैं इसका भी बना सकता हूँ 👍
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter Mandi, Himachal Pradesh•
    22 hrs ago
  • सुजानपुर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद सुजानपुर में विभिन्न राजनीतिक दलों के बैनर उतार दिए गए हैं सुजानपुर में नगर परिषद के चुनाव 17 मई को है, उसी दिन शाम को परिणाम भी घोषित होंगे
    3
    सुजानपुर
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद सुजानपुर में विभिन्न राजनीतिक दलों के बैनर उतार दिए गए हैं
सुजानपुर में नगर परिषद के चुनाव  17 मई को है, उसी दिन शाम को परिणाम भी घोषित होंगे
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • विधायक विवेक शर्मा के निर्देशों के से बदली व्यवस्था बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में अब शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विधायक विवेक शर्मा के कड़े निर्देशों के बाद क्षेत्र के सभी सरकारी स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान प्रतिदिन दस मिनट तक वेद मंत्रों का उच्चारण शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही हर मंगलवार को प्रार्थना सभा में श्री हनुमान चालीसा का पाठ भी नियमित रूप से कराया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, विधायक विवेक शर्मा के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग और स्कूल प्रशासन ने इस व्यवस्था को गंभीरता से लागू करना शुरू कर दिया है। सभी स्कूलों में विद्यार्थी सुबह प्रार्थना सभा के दौरान एकत्र होकर वेद मंत्रों का सामूहिक उच्चारण कर रहे हैं। मंगल वार के दिन विशेष रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है, जिसमें शिक्षक और छात्र-छात्राएं मिलकर भाग लेते हैं। ज्ञात रहे कुछ समय पूर्व विधायक विवेक शर्मा ने कार्यालय जोगी पंगा में कुटलैहड़ के सभी सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों से बैठक करके स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ाने एवं हर दिन प्रार्थना सभा में वेद मंत्रों एवं हर मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा के पाठ करने के आदेश जारी किए थे।  कुटलैहड़ में उच्च शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार देना हमारा कर्तव्य, विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि बच्चों को अच्छे संस्कार देना भी उतना ही जरूरी है, उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के हर सरकारी स्कूल में शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक परंपराओं का ज्ञान देना उनका कर्तव्य है।
    1
    विधायक विवेक शर्मा के निर्देशों के से बदली व्यवस्था
बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में अब शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विधायक विवेक शर्मा के कड़े निर्देशों के बाद क्षेत्र के सभी सरकारी स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान प्रतिदिन दस मिनट तक वेद मंत्रों का उच्चारण शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही हर मंगलवार को प्रार्थना सभा में श्री हनुमान चालीसा का पाठ भी नियमित रूप से कराया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, विधायक विवेक शर्मा के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग और स्कूल प्रशासन ने इस व्यवस्था को गंभीरता से लागू करना शुरू कर दिया है। सभी स्कूलों में विद्यार्थी सुबह प्रार्थना सभा के दौरान एकत्र होकर वेद मंत्रों का सामूहिक उच्चारण कर रहे हैं। मंगल वार के दिन विशेष रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है, जिसमें शिक्षक और छात्र-छात्राएं मिलकर भाग लेते हैं। ज्ञात रहे कुछ समय पूर्व विधायक विवेक शर्मा ने कार्यालय जोगी पंगा में कुटलैहड़ के सभी सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों से बैठक करके स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ाने एवं हर दिन प्रार्थना सभा में वेद मंत्रों एवं हर मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा के पाठ करने के आदेश जारी किए थे। 
कुटलैहड़ में उच्च शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार देना हमारा कर्तव्य,
विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि बच्चों को अच्छे संस्कार देना भी उतना ही जरूरी है, उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के हर सरकारी स्कूल में शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक परंपराओं का ज्ञान देना उनका कर्तव्य है।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.