Shuru
Apke Nagar Ki App…
आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद सुजानपुर में विभिन्न राजनीतिक दलों के बैनर उतारें सुजानपुर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद सुजानपुर में विभिन्न राजनीतिक दलों के बैनर उतार दिए गए हैं सुजानपुर में नगर परिषद के चुनाव 17 मई को है, उसी दिन शाम को परिणाम भी घोषित होंगे
Ranjna Kumari
आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद सुजानपुर में विभिन्न राजनीतिक दलों के बैनर उतारें सुजानपुर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद सुजानपुर में विभिन्न राजनीतिक दलों के बैनर उतार दिए गए हैं सुजानपुर में नगर परिषद के चुनाव 17 मई को है, उसी दिन शाम को परिणाम भी घोषित होंगे
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- सुजानपुर सैनिक स्कूल सुजानपुर में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल्स फुटबॉल प्रतियोगिता 2026–27 (ग्रुप ‘ए’) का बुधवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ सफल समापन हो गया। छह दिनों तक चले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में नॉर्थ ज़ोन के सैनिक स्कूलों की टीमों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबलों में अंडर-17 छात्रा वर्ग में मेजबान Sainik School Sujanpur Tira की टीम ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए Royal International Residential School Fatehabad को 3-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। अंडर-17 छात्र वर्ग के फाइनल में Dayanand Public School Patiala ने Sainik School Sujanpur Tira को रोमांचक मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं, अंडर-15 छात्र वर्ग के फाइनल में Royal International Residential School Fatehabad ने Sainik School Nagrota को 2-0 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। तीसरे स्थान के मुकाबलों में अंडर-15 छात्र वर्ग में Sainik School Kapurthala ने Sainik School Sujanpur Tira को 4-3 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 छात्रा वर्ग में Sainik School Kapurthala ने Sainik School Kunjpura को 4-2 से मात देकर तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार, अंडर-17 छात्र वर्ग में Royal International Residential School Fatehabad ने Sainik School Kapurthala को 3-2 से हराकर तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। व्यक्तिगत पुरस्कार (Individual Awards): इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को भी सराहा गया— अंडर-17 छात्रा वर्ग में Cadet Sejal Guleria (Sainik School Sujanpur Tira) को बेस्ट प्लेयर घोषित किया गया, जबकि Cadet Priyanshu Chaudhary (Sainik School Sujanpur Tira) बेस्ट गोलकीपर रहे। अंडर-17 छात्र वर्ग में Cadet Shyam Kumar (Sainik School Sujanpur Tira) को बेस्ट प्लेयर चुना गया, जबकि Cadet Angad Kumar (Dayanand Public School Patiala) बेस्ट गोलकीपर घोषित किए गए। अंडर-15 छात्र वर्ग में Cadet Stanzin (Sainik School Nagrota) को बेस्ट प्लेयर चुना गया, जबकि Cadet Kumar Madhavendra (Royal International Residential School Fatehabad) बेस्ट गोलकीपर घोषित किए गए। समापन समारोह में Air Commodore Brijesh Paul (VM) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफियां एवं पुरस्कार प्रदान किए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं और यह हमें शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाते हैं।” उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। Air Commodore Brijesh Paul स्वयं इस विद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्होंने सभी विजेता टीमों को बधाई देते हुए मेजबान Sainik School Sujanpur Tira के सफल आयोजन और उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना की। विद्यालय की प्रधानाचार्या Group Captain Rachna Joshi ने इस अवसर पर समस्त स्टाफ, अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। छह दिवसीय इस प्रतियोगिता के समापन के साथ ही सभी टीमें 23 अप्रैल को अपने-अपने विद्यालयों के लिए प्रस्थान करेंगी। यह प्रतियोगिता खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरी।3
- हमीरपुर सीनियर सिटीजन कौंसिल के चुनाव सम्पन हो गए, जिसमें 267 सदस्यों ने भाग लिया और अध्यक्ष पद के लिए भगवान दास शास्त्री और तेज नाथ की टक्कर हुई जिसमें 267 कुल मतो से तेज नाथ को 59 मत पड़े और विजयी रहे अध्यक्ष को 164 मत पड़े। बात की जाए चुनाव की तो सीनियर सिटीजन कौंसिल हमीरपुर तो कुछ दिन पहले भी चुनाव करवाये गए थे पर तीखी नोक झोक के चलते चुनावों को स्थगित क़र दिया था। और दोवारा चुनाव करवाने एक निर्धारित तिथि तय की गई थी, जिसके लिए आज मतदान हुआ जिसमें 7 सदस्यों की कार्यकारणी चुनी गई। सीनियर सिटीजन कौंसिल हमीरपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष भगवान दास शास्त्री ने कहाँ चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन हुए जिसके लिए समस्त सदस्यों का आभार जिन्होंने मेरे ऊपर विश्वास जताया है, जहाँ तक प्रश्न सीनियर सिटीजन कौंसिल हमीरपुर से नाराज चल रहे सक्रिय सदस्य भी हमारी टीम का हिस्सा है जो जल्द ही हमारी टीम के साथ होंगे।1
- बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा के निर्देशों के बाद क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभाओं में वेद मंत्रों का उच्चारण तथा प्रत्येक मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा का पाठ नियमित रूप से किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना बताया जा रहा है। कुटलैहड़ विस क्षेत्र की स्कूल प्रबंधन समितियां शिक्षकों और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों के व्यवहार, एकाग्रता और आत्मविश्वास में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से मिल रही प्रतिक्रियाएं इस पहल के प्रभाव को दर्शा रही हैं। छात्रों के नई ऊर्जा का संचार कर रहे वेद मंत्रों के उच्चारण एवं श्री हनुमान चालीसा का पाठ, कुटलैहड़ क्षेत्र के स्कूलों में अब हर दिन सुबह की प्रार्थना सभा वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ शुरू हो रही है। इससे स्कूल परिसर का वातावरण आध्यात्मिक और अनुशासित बन रहा है। थानाकला के आदर्श स्कूल के प्रिंसीपल संजीव पराशर ने बताया कि सुबह की प्रार्थना सभा में वेद मंत्रों का उच्चारण मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा का पाठ बच्चों में नई ऊर्जा का संचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभ्यास से विद्यार्थियों में ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ रही है और दिनभर पढ़ाई में उनका मन अधिक लग रहा है। प्रिंसीपल पराशर ने बताया कि विधायक विवेक शर्मा द्वारा दिए गए निर्देशों का सभी स्कूल गंभीरता से पालन कर रहे हैं। इस पहल को लेकर अभिभावकों में भी उत्साह देखा जा रहा है और वे इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी मान रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुबह की प्रार्थना के समय पूरे स्कूल में एक सकारात्मक वातावरण बनता है, जिससे छात्र मानसिक रूप से शांत और संतुलित महसूस करते हैं। मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा के पाठ से बढ़ रहा छात्रों में ज्यादा आत्म विश्वास, कुटलैहड़ क्षेत्र के स्कूलों में हर मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जा रहा है। इससे छात्रों में आत्मविश्वास, साहस और सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिल रहा है। सीसे स्कूल हटली के प्रिंसीपल राजपाल सरोही ने बताया कि वेद मंत्रों का उच्चारण और श्री हनुमान चालीसा का पाठ केवल स्कूल परिसर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी ध्वनि कई किलोमीटर तक समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचा रही है। उन्होंने बताया कि स्कूलों में प्रार्थना सभा समाप्त होने के बाद भी कई छात्र वेद मंत्रों और श्री हनुमान चालीसा को गुनगुनाते हुए दिखाई देते हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि बच्चे इन धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को पूरे मन से अपना रहे हैं। प्रिंसीपल राजपाल सरोही के अनुसार, यह पहल छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ अनुशासन और टीम भावना को भी मजबूत कर रही है। अभिभावकों और समाज में बढ़ी विधायक विवेक की सराहना, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा की पहल को लेकर अभिभावकों और स्थानीय समाज में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कई अभिभावकों ने कहा कि अब बच्चे घर पर भी पूजा-पाठ के समय मंत्रों का उच्चारण करने लगे हैं, जिससे परिवारों में भी धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल मजबूत हो रहा है। कुटलैहड़ के दर्जनों स्कूल स्टाफ एवं प्रशासन का कहना है कि इस पहल के प्रभाव से बच्चों में व्यवहारिक परिवर्तन दिखाई देने लगे हैं। वे पहले की तुलना में अधिक अनुशासित और शांत स्वभाव के बन रहे हैं। अभिभावकों का मानना है कि बच्चों को बचपन से ही अच्छे संस्कार दिए जाएं तो उनका भविष्य उज्ज्वल बन सकता है। शिक्षकों ने बताया कि कई छात्र अब घर से स्कूल आने से पहले अपने माता-पिता के साथ पूजा-पाठ में शामिल हो रहे हैं और मंत्रों का अभ्यास कर रहे हैं। इससे माता-पिता को भी गुरुकुल जैसी शिक्षा पद्धति की याद आ रही है, जिसमें शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों पर विशेष ध्यान दिया जाता था। छह माह के भीतर दिखेंगे सुंदर परिणाम, उज्ज्वल भविष्य की दिशा में प्रयास,विवेक शर्मा कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि शुरू की गई इस पहल के परिणाम आने वाले छह महीनों में और स्पष्ट रूप से दिखाई देने की उम्मीद जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक अभ्यास नहीं बल्कि विद्यार्थियों के मानसिक और नैतिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि जब बच्चों को शुरुआत से ही अच्छे संस्कार और अनुशासन की शिक्षा मिलेगी, तो भविष्य में उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने में कम कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्लस टू के बाद जब विद्यार्थी उच्च शिक्षा या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करेंगे,तब यह अनुशासन और मानसिक संतुलन उनके लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होगा। विवेक शर्मा का भी उद्देश्य यही बताया जा रहा है कि छात्रों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित किया जाए और उन्हें सफलता की मंजिल तक पहुंचने के लिए मजबूत आधार प्रदान किया जाए। शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यदि शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों पर भी समान ध्यान दिया जाए, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र में शुरू की गई यह पहल शिक्षा और संस्कारों के समन्वय का एक नया उदाहरण बनती जा रही है। आने वाले समय में इसके परिणाम किस प्रकार सामने आते हैं, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।2
- जिला ऊना में बढ़ती गर्मी के साथ ही सांपों के निकलने की घटनाएं भी तेजी से सामने आने लगी हैं। इसी कड़ी में वीरवार को पुलिस लाइन झलेड़ा क्षेत्र में उस समय हडक़ंप मच गया, जब एक घर की रसोई में सांप दिखाई दिया। यह सांप सब-इंस्पेक्टर सुमन के आवास में देखा गया, जिससे परिवार के सदस्य सहम गए। रसोई में अचानक सांप दिखाई देने पर घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर सांप को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद सफलता नहीं मिल पाई। स्थिति को देखते हुए तुरंत रामपुर के प्रसिद्ध स्नेक कैचर जतिंद्र कुमार को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जतिंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कुछ समय की मशक्कत के बाद उन्होंने सांप को सुरक्षित पकड़ लिया और उसे रिहायशी क्षेत्र से दूर प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया।1
- “भक्तों की आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम, हिमानी माता चामुंडा के दिव्य दर्शन। पहाड़ों की गोद में बसे इस पावन मंदिर में आपका स्वागत है। भक्तों ने मां के दर्शन किए, जयकारे लगाए, और मां की कृपा का अनुभव किया। आइए, आप भी इस दिव्य शक्ति का अनुभव करें।”1
- ग्राम पंचायत ब्रहमपुर में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम द्वारा ECH पॉलिक्लिनिक में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। 🏥 एम.ओ. डॉ. विजय जरियाल के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में कुल 103 मरीजों की जांच की गई, जिनमें 68 के लैब टेस्ट किए गए। जांच के दौरान हड्डी, शुगर, बीपी व अन्य सामान्य रोगों के मरीज चिन्हित किए गए और सभी को बेहतर रहन-सहन व संतुलित खानपान के लिए जागरूक किया गया। इस जनसेवा के कार्य के लिए पंचायत प्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों ने माननीय सांसद श्री अनुराग ठाकुर जी का आभार जताते हुए उनके इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की। 🙏 #स्वास्थ्य_शिविर #जनसेवा #मोबाइल_हेल्थ_सर्विस #स्वस्थ_जीवन1
- सुंदरनगर में कबड्डी ट्रायल 26 अप्रैल | Mandi Kabaddi Trials 2025 | Adarsh Academy Selection1
- सुजानपुर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद सुजानपुर में विभिन्न राजनीतिक दलों के बैनर उतार दिए गए हैं सुजानपुर में नगर परिषद के चुनाव 17 मई को है, उसी दिन शाम को परिणाम भी घोषित होंगे3