logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थनिकपुरा में हथियारबंद बदमाशों ने उड़ाई बाइक, सीसीटीवी में कैद वारदात पुलिस थाना चिंतपूर्णी के अंतर्गत थनिकपुरा में एक बाइक चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां देर रात चार अज्ञात युवक हथियारों के बल पर बाइक लेकर फरार हो गए। घटना की पूरी वारदात मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अजय कुमार निवासी देहरा, जिला कांगड़ा ने बताया कि वह गांव थनिकपुरा के समीप जालंधर पिकनिक में काम करता है। बीते मंगलवार की रात काम खत्म कर वह सोने चला गया। इसी दौरान आधी रात को चार अज्ञात युवक हथियार लेकर आए और उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सभी की तलाश जारी है।

8 hrs ago
user_ऊना की खबर
ऊना की खबर
Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
8 hrs ago

थनिकपुरा में हथियारबंद बदमाशों ने उड़ाई बाइक, सीसीटीवी में कैद वारदात पुलिस थाना चिंतपूर्णी के अंतर्गत थनिकपुरा में एक बाइक चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां देर रात चार अज्ञात युवक हथियारों के बल पर बाइक लेकर फरार हो गए। घटना की पूरी वारदात मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अजय कुमार निवासी देहरा, जिला कांगड़ा ने बताया कि वह गांव थनिकपुरा के समीप जालंधर पिकनिक में काम करता है। बीते मंगलवार की रात काम खत्म कर वह सोने चला गया। इसी दौरान आधी रात को चार अज्ञात युवक हथियार लेकर आए और उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सभी की तलाश जारी है।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • जिला ऊना में बढ़ती गर्मी के साथ ही सांपों के निकलने की घटनाएं भी तेजी से सामने आने लगी हैं। इसी कड़ी में वीरवार को पुलिस लाइन झलेड़ा क्षेत्र में उस समय हडक़ंप मच गया, जब एक घर की रसोई में सांप दिखाई दिया। यह सांप सब-इंस्पेक्टर सुमन के आवास में देखा गया, जिससे परिवार के सदस्य सहम गए। रसोई में अचानक सांप दिखाई देने पर घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर सांप को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद सफलता नहीं मिल पाई। स्थिति को देखते हुए तुरंत रामपुर के प्रसिद्ध स्नेक कैचर जतिंद्र कुमार को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जतिंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कुछ समय की मशक्कत के बाद उन्होंने सांप को सुरक्षित पकड़ लिया और उसे रिहायशी क्षेत्र से दूर प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया।
    1
    जिला ऊना में बढ़ती गर्मी के साथ ही सांपों के निकलने की घटनाएं भी तेजी से सामने आने लगी हैं। इसी कड़ी में वीरवार को पुलिस लाइन झलेड़ा क्षेत्र में उस समय हडक़ंप मच गया, जब एक घर की रसोई में सांप दिखाई दिया। यह सांप सब-इंस्पेक्टर सुमन के आवास में देखा गया, जिससे परिवार के सदस्य सहम गए।  रसोई में अचानक सांप दिखाई देने पर घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर सांप को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद सफलता नहीं मिल पाई। स्थिति को देखते हुए तुरंत रामपुर के प्रसिद्ध स्नेक कैचर जतिंद्र कुमार को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जतिंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कुछ समय की मशक्कत के बाद उन्होंने सांप को सुरक्षित पकड़ लिया और उसे रिहायशी क्षेत्र से दूर प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा के निर्देशों के बाद क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभाओं में वेद मंत्रों का उच्चारण तथा प्रत्येक मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा का पाठ नियमित रूप से किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना बताया जा रहा है। कुटलैहड़ विस क्षेत्र की स्कूल प्रबंधन समितियां शिक्षकों और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों के व्यवहार, एकाग्रता और आत्मविश्वास में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से मिल रही प्रतिक्रियाएं इस पहल के प्रभाव को दर्शा रही हैं। छात्रों के नई ऊर्जा का संचार कर रहे वेद मंत्रों के उच्चारण एवं श्री हनुमान चालीसा का पाठ, कुटलैहड़ क्षेत्र के स्कूलों में अब हर दिन सुबह की प्रार्थना सभा वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ शुरू हो रही है। इससे स्कूल परिसर का वातावरण आध्यात्मिक और अनुशासित बन रहा है। थानाकला के आदर्श स्कूल के प्रिंसीपल संजीव पराशर ने बताया कि सुबह की प्रार्थना सभा में वेद मंत्रों का उच्चारण मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा का पाठ बच्चों में नई ऊर्जा का संचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभ्यास से विद्यार्थियों में ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ रही है और दिनभर पढ़ाई में उनका मन अधिक लग रहा है। प्रिंसीपल पराशर ने बताया कि विधायक विवेक शर्मा द्वारा दिए गए निर्देशों का सभी स्कूल गंभीरता से पालन कर रहे हैं। इस पहल को लेकर अभिभावकों में भी उत्साह देखा जा रहा है और वे इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी मान रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुबह की प्रार्थना के समय पूरे स्कूल में एक सकारात्मक वातावरण बनता है, जिससे छात्र मानसिक रूप से शांत और संतुलित महसूस करते हैं। मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा के पाठ से बढ़ रहा छात्रों में ज्यादा आत्म विश्वास, कुटलैहड़ क्षेत्र के स्कूलों में हर मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जा रहा है। इससे छात्रों में आत्मविश्वास, साहस और सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिल रहा है। सीसे स्कूल हटली के प्रिंसीपल राजपाल सरोही ने बताया कि वेद मंत्रों का उच्चारण और श्री हनुमान चालीसा का पाठ केवल स्कूल परिसर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी ध्वनि कई किलोमीटर तक समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचा रही है। उन्होंने बताया कि स्कूलों में प्रार्थना सभा समाप्त होने के बाद भी कई छात्र वेद मंत्रों और श्री हनुमान चालीसा को गुनगुनाते हुए दिखाई देते हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि बच्चे इन धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को पूरे मन से अपना रहे हैं। प्रिंसीपल राजपाल सरोही के अनुसार, यह पहल छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ अनुशासन और टीम भावना को भी मजबूत कर रही है। अभिभावकों और समाज में बढ़ी विधायक विवेक की सराहना, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा की पहल को लेकर अभिभावकों और स्थानीय समाज में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कई अभिभावकों ने कहा कि अब बच्चे घर पर भी पूजा-पाठ के समय मंत्रों का उच्चारण करने लगे हैं, जिससे परिवारों में भी धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल मजबूत हो रहा है। कुटलैहड़ के दर्जनों स्कूल स्टाफ एवं प्रशासन का कहना है कि इस पहल के प्रभाव से बच्चों में व्यवहारिक परिवर्तन दिखाई देने लगे हैं। वे पहले की तुलना में अधिक अनुशासित और शांत स्वभाव के बन रहे हैं। अभिभावकों का मानना है कि बच्चों को बचपन से ही अच्छे संस्कार दिए जाएं तो उनका भविष्य उज्ज्वल बन सकता है। शिक्षकों ने बताया कि कई छात्र अब घर से स्कूल आने से पहले अपने माता-पिता के साथ पूजा-पाठ में शामिल हो रहे हैं और मंत्रों का अभ्यास कर रहे हैं। इससे माता-पिता को भी गुरुकुल जैसी शिक्षा पद्धति की याद आ रही है, जिसमें शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों पर विशेष ध्यान दिया जाता था। छह माह के भीतर दिखेंगे सुंदर परिणाम, उज्ज्वल भविष्य की दिशा में प्रयास,विवेक शर्मा कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि शुरू की गई इस पहल के परिणाम आने वाले छह महीनों में और स्पष्ट रूप से दिखाई देने की उम्मीद जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक अभ्यास नहीं बल्कि विद्यार्थियों के मानसिक और नैतिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि जब बच्चों को शुरुआत से ही अच्छे संस्कार और अनुशासन की शिक्षा मिलेगी, तो भविष्य में उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने में कम कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्लस टू के बाद जब विद्यार्थी उच्च शिक्षा या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करेंगे,तब यह अनुशासन और मानसिक संतुलन उनके लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होगा। विवेक शर्मा का भी उद्देश्य यही बताया जा रहा है कि छात्रों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित किया जाए और उन्हें सफलता की मंजिल तक पहुंचने के लिए मजबूत आधार प्रदान किया जाए। शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यदि शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों पर भी समान ध्यान दिया जाए, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र में शुरू की गई यह पहल शिक्षा और संस्कारों के समन्वय का एक नया उदाहरण बनती जा रही है। आने वाले समय में इसके परिणाम किस प्रकार सामने आते हैं, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
    2
    बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा के निर्देशों के बाद क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभाओं में वेद मंत्रों का उच्चारण तथा प्रत्येक मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा का पाठ नियमित रूप से किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना बताया जा रहा है। कुटलैहड़ विस क्षेत्र की स्कूल प्रबंधन समितियां शिक्षकों और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों के व्यवहार, एकाग्रता और आत्मविश्वास में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से मिल रही प्रतिक्रियाएं इस पहल के प्रभाव को दर्शा रही हैं। 
छात्रों के नई ऊर्जा का संचार कर रहे वेद मंत्रों के उच्चारण एवं श्री हनुमान चालीसा का पाठ,
कुटलैहड़ क्षेत्र के स्कूलों में अब हर दिन सुबह की प्रार्थना सभा वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ शुरू हो रही है। इससे स्कूल परिसर का वातावरण आध्यात्मिक और अनुशासित बन रहा है। थानाकला के आदर्श स्कूल के प्रिंसीपल संजीव पराशर ने बताया कि सुबह की प्रार्थना सभा में वेद मंत्रों का उच्चारण मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा का पाठ बच्चों में नई ऊर्जा का संचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभ्यास से विद्यार्थियों में ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ रही है और दिनभर पढ़ाई में उनका मन अधिक लग रहा है। प्रिंसीपल पराशर ने बताया कि विधायक विवेक शर्मा द्वारा दिए गए निर्देशों का सभी स्कूल गंभीरता से पालन कर रहे हैं। इस पहल को लेकर अभिभावकों में भी उत्साह देखा जा रहा है और वे इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी मान रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुबह की प्रार्थना के समय पूरे स्कूल में एक सकारात्मक वातावरण बनता है, जिससे छात्र मानसिक रूप से शांत और संतुलित महसूस करते हैं।
मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा के पाठ से बढ़ रहा छात्रों में ज्यादा आत्म विश्वास,
कुटलैहड़ क्षेत्र के स्कूलों में हर मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जा रहा है। इससे छात्रों में आत्मविश्वास, साहस और सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिल रहा है। सीसे स्कूल हटली के प्रिंसीपल राजपाल सरोही ने बताया कि वेद मंत्रों का उच्चारण और श्री हनुमान चालीसा का पाठ केवल स्कूल परिसर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी ध्वनि कई किलोमीटर तक समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचा रही है। उन्होंने बताया कि स्कूलों में प्रार्थना सभा समाप्त होने के बाद भी कई छात्र वेद मंत्रों और श्री हनुमान चालीसा को गुनगुनाते हुए दिखाई देते हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि बच्चे इन धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को पूरे मन से अपना रहे हैं। प्रिंसीपल राजपाल सरोही के अनुसार, यह पहल छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ अनुशासन और टीम भावना को भी मजबूत कर रही है।
अभिभावकों और समाज में बढ़ी विधायक विवेक की सराहना,
कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा की पहल को लेकर अभिभावकों और स्थानीय समाज में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कई अभिभावकों ने कहा कि अब बच्चे घर पर भी पूजा-पाठ के समय मंत्रों का उच्चारण करने लगे हैं, जिससे परिवारों में भी धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल मजबूत हो रहा है। कुटलैहड़ के दर्जनों स्कूल स्टाफ एवं प्रशासन का कहना है कि इस पहल के प्रभाव से बच्चों में व्यवहारिक परिवर्तन दिखाई देने लगे हैं। वे पहले की तुलना में अधिक अनुशासित और शांत स्वभाव के बन रहे हैं। अभिभावकों का मानना है कि बच्चों को बचपन से ही अच्छे संस्कार दिए जाएं तो उनका भविष्य उज्ज्वल बन सकता है। शिक्षकों ने बताया कि कई छात्र अब घर से स्कूल आने से पहले अपने माता-पिता के साथ पूजा-पाठ में शामिल हो रहे हैं और मंत्रों का अभ्यास कर रहे हैं। इससे माता-पिता को भी गुरुकुल जैसी शिक्षा पद्धति की याद आ रही है, जिसमें शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों पर विशेष ध्यान दिया जाता था।
छह माह के भीतर दिखेंगे सुंदर परिणाम, उज्ज्वल भविष्य की दिशा में प्रयास,विवेक शर्मा
कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि  शुरू की गई इस पहल के परिणाम आने वाले छह महीनों में और स्पष्ट रूप से दिखाई देने की उम्मीद जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक अभ्यास नहीं बल्कि विद्यार्थियों के मानसिक और नैतिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि जब बच्चों को शुरुआत से ही अच्छे संस्कार और अनुशासन की शिक्षा मिलेगी, तो भविष्य में उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने में कम कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्लस टू के बाद जब विद्यार्थी उच्च शिक्षा या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करेंगे,तब यह अनुशासन और मानसिक संतुलन उनके लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होगा। विवेक शर्मा का भी उद्देश्य यही बताया जा रहा है कि छात्रों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित किया जाए और उन्हें सफलता की मंजिल तक पहुंचने के लिए मजबूत आधार प्रदान किया जाए। शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यदि शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों पर भी समान ध्यान दिया जाए, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र में शुरू की गई यह पहल शिक्षा और संस्कारों के समन्वय का एक नया उदाहरण बनती जा रही है। आने वाले समय में इसके परिणाम किस प्रकार सामने आते हैं, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Kedarnath मैं हुई जोरदार झपट आप देख सकते हो हिमाचल पंजाब न्यूज़ चैनल पर #himachal Punjab News
    1
    Kedarnath मैं हुई जोरदार झपट आप देख सकते हो हिमाचल पंजाब न्यूज़ चैनल पर #himachal Punjab News
    user_Himachal Punjab News
    Himachal Punjab News
    Local News Reporter Mehatpur, Una•
    1 hr ago
  • हमीरपुर आज हमीरपुर के सालसी क्षेत्र में “आई लव हमीरपुर” सैलून का विधिवत शुभारंभ बड़े उत्साह और गरिमामय माहौल में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री उषा बिरला उपस्थित रहीं। उन्होंने रिबन काटकर सैलून का उद्घाटन किया और सैलून के ऑनर गौरव कुमार को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उषा बिरला ने कहा कि वे माता रानी से प्रार्थना करती हैं कि गौरव कुमार का यह व्यवसाय दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करे। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता, बल्कि मेहनत और लगन से किया गया हर कार्य सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाता है। अपने संबोधन में उषा बिरला ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आज केंद्र सरकार युवाओं, महिलाओं और छोटे कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि स्टार्टअप इंडिया योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को बिना गारंटी के ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे अपना रोजगार शुरू कर सकें। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया कि वे इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जब छोटे उद्यमी आगे बढ़ते हैं, तो वे अन्य लोगों को भी रोजगार और प्रशिक्षण देकर समाज को सशक्त बनाते हैं। इस अवसर पर गौरव कुमार के अलावा नईम, लकी, विकास, बिट्टू, कमलेश, ज्योति, प्राची, पूर्वांश, रमेश सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नए व्यवसाय के शुभारंभ पर खुशी जाहिर की।
    1
    हमीरपुर 
आज हमीरपुर के सालसी क्षेत्र में “आई लव हमीरपुर” सैलून का विधिवत शुभारंभ बड़े उत्साह और गरिमामय माहौल में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री उषा बिरला उपस्थित रहीं। उन्होंने रिबन काटकर सैलून का उद्घाटन किया और सैलून के ऑनर गौरव कुमार को शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर उषा बिरला ने कहा कि वे माता रानी से प्रार्थना करती हैं कि गौरव कुमार का यह व्यवसाय दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करे। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता, बल्कि मेहनत और लगन से किया गया हर कार्य सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाता है।
अपने संबोधन में उषा बिरला ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आज केंद्र सरकार युवाओं, महिलाओं और छोटे कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि स्टार्टअप इंडिया योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को बिना गारंटी के ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे अपना रोजगार शुरू कर सकें।
उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया कि वे इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जब छोटे उद्यमी आगे बढ़ते हैं, तो वे अन्य लोगों को भी रोजगार और प्रशिक्षण देकर समाज को सशक्त बनाते हैं।
इस अवसर पर गौरव कुमार के अलावा नईम, लकी, विकास, बिट्टू, कमलेश, ज्योति, प्राची, पूर्वांश, रमेश सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नए व्यवसाय के शुभारंभ पर खुशी जाहिर की।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • ग्राम पंचायत ब्रहमपुर में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम द्वारा ECH पॉलिक्लिनिक में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। 🏥 एम.ओ. डॉ. विजय जरियाल के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में कुल 103 मरीजों की जांच की गई, जिनमें 68 के लैब टेस्ट किए गए। जांच के दौरान हड्डी, शुगर, बीपी व अन्य सामान्य रोगों के मरीज चिन्हित किए गए और सभी को बेहतर रहन-सहन व संतुलित खानपान के लिए जागरूक किया गया। इस जनसेवा के कार्य के लिए पंचायत प्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों ने माननीय सांसद श्री अनुराग ठाकुर जी का आभार जताते हुए उनके इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की। 🙏 #स्वास्थ्य_शिविर #जनसेवा #मोबाइल_हेल्थ_सर्विस #स्वस्थ_जीवन
    1
    ग्राम पंचायत ब्रहमपुर में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम द्वारा ECH पॉलिक्लिनिक में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। 🏥
एम.ओ. डॉ. विजय जरियाल के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में कुल 103 मरीजों की जांच की गई, जिनमें 68 के लैब टेस्ट किए गए। जांच के दौरान हड्डी, शुगर, बीपी व अन्य सामान्य रोगों के मरीज चिन्हित किए गए और सभी को बेहतर रहन-सहन व संतुलित खानपान के लिए जागरूक किया गया।
इस जनसेवा के कार्य के लिए पंचायत प्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों ने माननीय सांसद श्री अनुराग ठाकुर जी का आभार जताते हुए उनके इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की। 🙏
#स्वास्थ्य_शिविर #जनसेवा #मोबाइल_हेल्थ_सर्विस #स्वस्थ_जीवन
    user_Gagret Halchal
    Gagret Halchal
    दौलतपुर चौक, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सुजानपुर सैनिक स्कूल सुजानपुर में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल्स फुटबॉल प्रतियोगिता 2026–27 (ग्रुप ‘ए’) का बुधवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ सफल समापन हो गया। छह दिनों तक चले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में नॉर्थ ज़ोन के सैनिक स्कूलों की टीमों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबलों में अंडर-17 छात्रा वर्ग में मेजबान Sainik School Sujanpur Tira की टीम ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए Royal International Residential School Fatehabad को 3-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। अंडर-17 छात्र वर्ग के फाइनल में Dayanand Public School Patiala ने Sainik School Sujanpur Tira को रोमांचक मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं, अंडर-15 छात्र वर्ग के फाइनल में Royal International Residential School Fatehabad ने Sainik School Nagrota को 2-0 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। तीसरे स्थान के मुकाबलों में अंडर-15 छात्र वर्ग में Sainik School Kapurthala ने Sainik School Sujanpur Tira को 4-3 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 छात्रा वर्ग में Sainik School Kapurthala ने Sainik School Kunjpura को 4-2 से मात देकर तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार, अंडर-17 छात्र वर्ग में Royal International Residential School Fatehabad ने Sainik School Kapurthala को 3-2 से हराकर तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। व्यक्तिगत पुरस्कार (Individual Awards): इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को भी सराहा गया— अंडर-17 छात्रा वर्ग में Cadet Sejal Guleria (Sainik School Sujanpur Tira) को बेस्ट प्लेयर घोषित किया गया, जबकि Cadet Priyanshu Chaudhary (Sainik School Sujanpur Tira) बेस्ट गोलकीपर रहे। अंडर-17 छात्र वर्ग में Cadet Shyam Kumar (Sainik School Sujanpur Tira) को बेस्ट प्लेयर चुना गया, जबकि Cadet Angad Kumar (Dayanand Public School Patiala) बेस्ट गोलकीपर घोषित किए गए। अंडर-15 छात्र वर्ग में Cadet Stanzin (Sainik School Nagrota) को बेस्ट प्लेयर चुना गया, जबकि Cadet Kumar Madhavendra (Royal International Residential School Fatehabad) बेस्ट गोलकीपर घोषित किए गए। समापन समारोह में Air Commodore Brijesh Paul (VM) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफियां एवं पुरस्कार प्रदान किए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं और यह हमें शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाते हैं।” उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। Air Commodore Brijesh Paul स्वयं इस विद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्होंने सभी विजेता टीमों को बधाई देते हुए मेजबान Sainik School Sujanpur Tira के सफल आयोजन और उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना की। विद्यालय की प्रधानाचार्या Group Captain Rachna Joshi ने इस अवसर पर समस्त स्टाफ, अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। छह दिवसीय इस प्रतियोगिता के समापन के साथ ही सभी टीमें 23 अप्रैल को अपने-अपने विद्यालयों के लिए प्रस्थान करेंगी। यह प्रतियोगिता खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरी।
    3
    सुजानपुर
सैनिक स्कूल सुजानपुर में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल्स फुटबॉल प्रतियोगिता 2026–27 (ग्रुप ‘ए’) का बुधवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ सफल समापन हो गया। छह दिनों तक चले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में नॉर्थ ज़ोन के सैनिक स्कूलों की टीमों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
फाइनल मुकाबलों में अंडर-17 छात्रा वर्ग में मेजबान Sainik School Sujanpur Tira की टीम ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए Royal International Residential School Fatehabad को 3-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
अंडर-17 छात्र वर्ग के फाइनल में Dayanand Public School Patiala ने Sainik School Sujanpur Tira को रोमांचक मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
वहीं, अंडर-15 छात्र वर्ग के फाइनल में Royal International Residential School Fatehabad ने Sainik School Nagrota को 2-0 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
तीसरे स्थान के मुकाबलों में अंडर-15 छात्र वर्ग में Sainik School Kapurthala ने Sainik School Sujanpur Tira को 4-3 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर-17 छात्रा वर्ग में Sainik School Kapurthala ने Sainik School Kunjpura को 4-2 से मात देकर तीसरा स्थान हासिल किया।
इसी प्रकार, अंडर-17 छात्र वर्ग में Royal International Residential School Fatehabad ने Sainik School Kapurthala को 3-2 से हराकर तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया।
व्यक्तिगत पुरस्कार (Individual Awards):
इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को भी सराहा गया—
अंडर-17 छात्रा वर्ग में Cadet Sejal Guleria (Sainik School Sujanpur Tira) को बेस्ट प्लेयर घोषित किया गया, जबकि Cadet Priyanshu Chaudhary (Sainik School Sujanpur Tira) बेस्ट गोलकीपर रहे।
अंडर-17 छात्र वर्ग में Cadet Shyam Kumar (Sainik School Sujanpur Tira) को बेस्ट प्लेयर चुना गया, जबकि Cadet Angad Kumar (Dayanand Public School Patiala) बेस्ट गोलकीपर घोषित किए गए।
अंडर-15 छात्र वर्ग में Cadet Stanzin (Sainik School Nagrota) को बेस्ट प्लेयर चुना गया, जबकि Cadet Kumar Madhavendra (Royal International Residential School Fatehabad) बेस्ट गोलकीपर घोषित किए गए।
समापन समारोह में Air Commodore Brijesh Paul (VM) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफियां एवं पुरस्कार प्रदान किए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं और यह हमें शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाते हैं।” उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
Air Commodore Brijesh Paul स्वयं इस विद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्होंने सभी विजेता टीमों को बधाई देते हुए मेजबान Sainik School Sujanpur Tira के सफल आयोजन और उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना की।
विद्यालय की प्रधानाचार्या Group Captain Rachna Joshi ने इस अवसर पर समस्त स्टाफ, अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।
छह दिवसीय इस प्रतियोगिता के समापन के साथ ही सभी टीमें 23 अप्रैल को अपने-अपने विद्यालयों के लिए प्रस्थान करेंगी। यह प्रतियोगिता खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरी।
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • स्थानीय नगर निकाय चुनाव 2026 की घोषणा के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने नगर परिषद कार्यालय बिलासपुर का निरीक्षण कर चुनाव तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम तथा काउंटिंग सेंटर सहित चुनाव से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी स्तरों पर पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी वर्षा चैधरी के साथ पूर्व में आयोजित नगर निकाय चुनावों की कार्यप्रणाली और अनुभवों पर विस्तृत चर्चा की तथा इस बार व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि चुनाव से जुड़े प्रत्येक चरण में सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जाए, ताकि किसी प्रकार की कमी की गुंजाइश न रहे। उपायुक्त ने बताया कि नगर परिषद बिलासपुर में कुल 11 वार्ड हैं, जिनमें से 6 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। नगर परिषद क्षेत्र में कुल 9,548 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 4,705 पुरुष तथा 4,843 महिला मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 1 में 735 मतदाता (365 पुरुष, 370 महिला), वार्ड 2 में 921 मतदाता (450 पुरुष, 471 महिला), वार्ड 3 में 826 मतदाता (403 पुरुष, 423 महिला), वार्ड 4 में 735 मतदाता (357 पुरुष, 378 महिला), वार्ड 5 में 1,143 मतदाता (582 पुरुष, 561 महिला), वार्ड 6 में 805 मतदाता (393 पुरुष, 412 महिला), वार्ड 7 में 608 मतदाता (286 पुरुष, 322 महिला), वार्ड 8 में 945 मतदाता (460 पुरुष, 485 महिला), वार्ड 9 में 873 मतदाता (441 पुरुष, 432 महिला), वार्ड 10 में 719 मतदाता (353 पुरुष, 366 महिला) तथा वार्ड 11 में 1,238 मतदाता (615 पुरुष, 623 महिला) पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में हुए नगर निकाय चुनाव में नगर परिषद बिलासपुर में लगभग 68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। इस बार जिला प्रशासन का प्रयास मतदान प्रतिशत को बढ़ाकर लगभग 80 प्रतिशत तक पहुंचाने का है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जा रही हैं।
    1
    स्थानीय नगर निकाय चुनाव 2026 की घोषणा के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने नगर परिषद कार्यालय बिलासपुर का निरीक्षण कर चुनाव तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम तथा काउंटिंग सेंटर सहित चुनाव से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी स्तरों पर पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी वर्षा चैधरी के साथ पूर्व में आयोजित नगर निकाय चुनावों की कार्यप्रणाली और अनुभवों पर विस्तृत चर्चा की तथा इस बार व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि चुनाव से जुड़े प्रत्येक चरण में सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जाए, ताकि किसी प्रकार की कमी की गुंजाइश न रहे।
उपायुक्त ने बताया कि नगर परिषद बिलासपुर में कुल 11 वार्ड हैं, जिनमें से 6 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। नगर परिषद क्षेत्र में कुल 9,548 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 4,705 पुरुष तथा 4,843 महिला मतदाता शामिल हैं। 
उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 1 में 735 मतदाता (365 पुरुष, 370 महिला), वार्ड 2 में 921 मतदाता (450 पुरुष, 471 महिला), वार्ड 3 में 826 मतदाता (403 पुरुष, 423 महिला), वार्ड 4 में 735 मतदाता (357 पुरुष, 378 महिला), वार्ड 5 में 1,143 मतदाता (582 पुरुष, 561 महिला), वार्ड 6 में 805 मतदाता (393 पुरुष, 412 महिला), वार्ड 7 में 608 मतदाता (286 पुरुष, 322 महिला), वार्ड 8 में 945 मतदाता (460 पुरुष, 485 महिला), वार्ड 9 में 873 मतदाता (441 पुरुष, 432 महिला), वार्ड 10 में 719 मतदाता (353 पुरुष, 366 महिला) तथा वार्ड 11 में 1,238 मतदाता (615 पुरुष, 623 महिला) पंजीकृत हैं।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में हुए नगर निकाय चुनाव में नगर परिषद बिलासपुर में लगभग 68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। इस बार जिला प्रशासन का प्रयास मतदान प्रतिशत को बढ़ाकर लगभग 80 प्रतिशत तक पहुंचाने का है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने की अपील की।
उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जा रही हैं।
    user_Sanjeev ranout
    Sanjeev ranout
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पुलिस थाना चिंतपूर्णी के अंतर्गत थनिकपुरा में एक बाइक चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां देर रात चार अज्ञात युवक हथियारों के बल पर बाइक लेकर फरार हो गए। घटना की पूरी वारदात मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अजय कुमार निवासी देहरा, जिला कांगड़ा ने बताया कि वह गांव थनिकपुरा के समीप जालंधर पिकनिक में काम करता है। बीते मंगलवार की रात काम खत्म कर वह सोने चला गया। इसी दौरान आधी रात को चार अज्ञात युवक हथियार लेकर आए और उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सभी की तलाश जारी है।
    1
    पुलिस थाना चिंतपूर्णी के अंतर्गत थनिकपुरा में एक बाइक चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां देर रात चार अज्ञात युवक हथियारों के बल पर बाइक लेकर फरार हो गए। घटना की पूरी वारदात मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अजय कुमार निवासी देहरा, जिला कांगड़ा ने बताया कि वह गांव थनिकपुरा के समीप जालंधर पिकनिक में काम करता है। बीते मंगलवार की रात काम खत्म कर वह सोने चला गया। इसी दौरान आधी रात को चार अज्ञात युवक हथियार लेकर आए और उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सभी की तलाश जारी है।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.