सोशल मीडिया पर बढ़ते अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर आज पंचकूला में हरियाणा विधानसभा की महिला सशक्तिकरण समिति ने सख्त रुख अपनाया है। समिति की चेयरपर्सन और कालका विधानसभा से भाजपा विधायक शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि समिति इस विषय पर अपनी रिपोर्ट हरियाणा विधानसभा में पेश करेगी और सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट पर रोक लगाने की मांग उठाएगी। शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया का प्रभाव समाज के हर वर्ग, विशेषकर युवाओं और बच्चों पर पड़ रहा है। ऐसे में अश्लील और अभद्र सामग्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण समिति इस विषय को गंभीरता से लेते हुए विधानसभा के समक्ष अपनी सिफारिशें प्रस्तुत करेगी। वहीं, समिति की सदस्य और झज्जर विधानसभा से कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने भी इस मुद्दे पर अपनी सहमति जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बढ़ रहे अश्लील कंटेंट पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की सामग्री समाज के नैतिक मूल्यों और युवा पीढ़ी पर नकारात्मक प्रभाव डाल रही है। उन्होंने अश्लील कंटेंट पर रोक लगाने की मांग का समर्थन किया। महिला सशक्तिकरण समिति की ओर से इस मुद्दे को विधानसभा में उठाए जाने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील सामग्री के नियमन को लेकर व्यापक चर्चा होने की संभावना है। समिति का मानना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जिम्मेदार और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी नीतियों और कड़े नियमों की आवश्यकता है।
सोशल मीडिया पर बढ़ते अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर आज पंचकूला में हरियाणा विधानसभा की महिला सशक्तिकरण समिति ने सख्त रुख अपनाया है। समिति की चेयरपर्सन और कालका विधानसभा से भाजपा विधायक शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि समिति इस विषय पर अपनी रिपोर्ट हरियाणा विधानसभा में पेश करेगी और सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट पर रोक लगाने की मांग उठाएगी। शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया का प्रभाव समाज के हर वर्ग, विशेषकर युवाओं और बच्चों पर पड़ रहा है। ऐसे में अश्लील और अभद्र सामग्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण समिति इस विषय को गंभीरता से लेते हुए विधानसभा के समक्ष अपनी सिफारिशें प्रस्तुत करेगी। वहीं, समिति की सदस्य और झज्जर विधानसभा से कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने भी इस मुद्दे पर अपनी सहमति जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बढ़ रहे अश्लील कंटेंट पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की सामग्री समाज के नैतिक मूल्यों और युवा पीढ़ी पर नकारात्मक प्रभाव डाल रही है। उन्होंने अश्लील कंटेंट पर रोक लगाने की मांग का समर्थन किया। महिला सशक्तिकरण समिति की ओर से इस मुद्दे को विधानसभा में उठाए जाने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील सामग्री के नियमन को लेकर व्यापक चर्चा होने की संभावना है। समिति का मानना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जिम्मेदार और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी नीतियों और कड़े नियमों की आवश्यकता है।
- User1781Ganaur, Sonipat😤2 days ago
- बरवाला में ब्लैक फिल्म व बिना वैध दस्तावेजों के दौड़ रही 2 प्राइवेट बसों के डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह की मौजदूगी में 43 हजार के चालान, दोनों बसें इंपाउंड बरवाला में ब्लैक फिल्म व बिना वैध दस्तावेजों के दौड़ रही 2 प्राइवेट बसों के डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह की मौजदूगी में 43 हजार के चालान, दोनों बसें इंपाउंड पंचकूला/ 27 जुलाई:- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस जिले में यातायात नियमों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने और सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए लगातार विशेष अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। इसी क्रम में आज बरवाला क्षेत्र में डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह स्वयं निरीक्षण के लिए पहुंचे और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दो प्राइवेट बसों की गहन जांच की गई। जांच में दोनों बसों के पास आवश्यक एवं वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। इसके अलावा एक बस पर अवैध रूप से ब्लैक फिल्म लगी हुई थी तथा वह अन्य यातायात नियमों का भी उल्लंघन कर रही थी। इस बस का विभिन्न नियमों के उल्लंघन के चलते 26 हजार का चालान किया गया। वहीं दूसरी प्राइवेट बस भी बिना वैध दस्तावेजों के संचालित होती मिली, जिसके विरुद्ध 17 हजार का चालान किया गया। इस प्रकार दोनों बसों पर कुल 43 हजार का चालान किया गया तथा दोनों वाहनों को यातायात नियमों के गंभीर उल्लंघन के चलते इंपाउंड कर दिया गया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बिना वैध दस्तावेज, ब्लैक फिल्म, ओवरलोडिंग अथवा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।1
- पंजाब में सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ का अल्टीमेटम, 6–8 अगस्त को प्रदेशव्यापी हड़ताल की चेतावनी पंजाब में सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ का अल्टीमेटम, 6–8 अगस्त को प्रदेशव्यापी हड़ताल की चेतावनी पंजाब में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है। संघ ने निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और कर्मचारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की है। मांगें पूरी नहीं होने पर 6, 7 और 8 अगस्त को पूरे हरियाणा में प्रदेशव्यापी हड़ताल करने की चेतावनी दी गई है।1
- प्रदेशभर से उमड़ा जनसैलाब, ग्रुप-डी इंडक्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी का बड़ा संदेश 1300 युवाओं के सरकारी सफर की शुरुआत, पंचकूला में मुख्यमंत्री करेंगे इंडक्शन और संबोधन करुणा मित्तल /पंचकुला हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला के सेक्टर तीन ताऊ देवीलाल स्टेडियम में ग्रुप डी के नवचयनित कर्मचारियों के इंडक्शन कार्यक्रम में पहुचे प्रदेश भर से ग्रुप डी के नवचयनित कर्मचारी इस इंडक्शन कार्यक्रम में शामिल हजारो की संख्या में लोग प्रदेश भर से इस कार्यक्रम में पहुचे ग्रुप-डी के 1300 के करीब कर्मचारी चयनित हुए हैं,जिन्हें मुख्यमंत्री सम्बोधित करेगे,1
- 📌 "डॉक्टर साहब कहाँ हैं?" – अंबाला सिविल अस्पताल में नाइट ड्यूटी पर बवाल! देखिए कैसे इमरजेंसी मरीज को इलाज के लिए भटकना पड़ा। ✍️ आपका क्या कहना है इस पर? कमेंट्स में बताएं! #AmbalaCivilHospital #ViralReel #HospitalReality #Haryana1
- प्रेस नोट जगाधरी कुबेर रियल्टी ग्रुप कार्यालय में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण ढुल एवं आईएएस एकांश ढुल का भव्य स्वागत जगाधरी। आज कुबेर रियल्टी ग्रुप के पार्टनर राजीव सेठी के कार्यालय में हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता श्री कृष्ण ढुल एवं उनके सुपुत्र श्री एकांश ढुल (आईएएस), ऑल इंडिया रैंक–3 का आगमन हुआ। इस अवसर पर उनके सम्मान में एक आत्मीय एवं गरिमामय स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पवन उप्पल, डॉ. सचिन गर्ग, साहिल उप्पल, माधव जी, मनजीत शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष, HCCDA), अनुज शर्मा जी, पूर्व प्रधान बार एसोसिएशन एडवोकेट दिनेश चौहान, राजू मक्कड़, नरेश ढींगरा, जगबीर सिंह, मरीना वॉक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने श्री कृष्ण ढुल एवं श्री एकांश ढुल का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। कुबेर रियल्टी ग्रुप के पार्टनर राजीव सेठी तथा सेल्स मैनेजर कुमारी श्रीजा काम्बोज ने दोनों अतिथियों को स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सभी उपस्थितजनों ने आईएएस श्री एकांश ढुल को यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक–3 प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। समारोह का वातावरण सम्मान, उत्साह और गौरव से परिपूर्ण रहा। यमुना संदेश न्यूज़ डिजिटल मीडिया मुख्य संपादक सत्यम नागपाल जगाधरी कुबेर रियल्टी ग्रुप कार्यालय में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण ढुल एवं आईएएस एकांश ढुल का भव्य स्वागत जगाधरी। आज कुबेर रियल्टी ग्रुप के पार्टनर राजीव सेठी के कार्यालय में हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता श्री कृष्ण ढुल एवं उनके सुपुत्र श्री एकांश ढुल (आईएएस), ऑल इंडिया रैंक–3 का आगमन हुआ। इस अवसर पर उनके सम्मान में एक आत्मीय एवं गरिमामय स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पवन उप्पल, डॉ. सचिन गर्ग, साहिल उप्पल, माधव जी, मनजीत शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष, HCCDA), अनुज शर्मा जी, पूर्व प्रधान बार एसोसिएशन एडवोकेट दिनेश चौहान, राजू मक्कड़, नरेश ढींगरा, जगबीर सिंह, मरीना वॉक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने श्री कृष्ण ढुल एवं श्री एकांश ढुल का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। कुबेर रियल्टी ग्रुप के पार्टनर राजीव सेठी तथा सेल्स मैनेजर कुमारी श्रीजा काम्बोज ने दोनों अतिथियों को स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सभी उपस्थितजनों ने आईएएस श्री एकांश ढुल को यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक–3 प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। समारोह का वातावरण सम्मान, उत्साह और गौरव से परिपूर्ण रहा।1
- टिहरी में भीलंगना नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट लगातार बारिश के कारण टिहरी गढ़वाल की भीलंगना नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए नगर पंचायत घनसाली ने लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने नागरिकों को नदी, गदेरों और नालों से दूर रहने तथा जलस्तर बढ़ने पर तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी से प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की गई है।1
- सांसद अमृतपाल के समर्थकों का चंडीगढ़ कूच, रिहाई की मांग को लेकर मोहाली से निकला प्रदर्शन, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका रास्ता सांसद अमृतपाल के समर्थकों का चंडीगढ़ कूच, रिहाई की मांग को लेकर मोहाली से निकला प्रदर्शन, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका रास्ता सांसद अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने उनकी रिहाई की मांग को लेकर मोहाली से चंडीगढ़ की ओर कूच किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की, जबकि पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पर प्रशासन की लगातार नजर बनी हुई है।1
- काली टेप लगाकर पुलिस से बचकर भागने की कोशिश नाकाम: 2 किलोमीटर तक पीछा कर ट्रैफिक पुलिस ने पकड़े स्कूटी सवार 4 युवक, 31 हजार का चालान, स्कूटी इंपाउंड काली टेप लगाकर पुलिस से बचकर भागने की कोशिश नाकाम: 2 किलोमीटर तक पीछा कर ट्रैफिक पुलिस ने पकड़े स्कूटी सवार 4 युवक, 31 हजार का चालान, स्कूटी इंपाउंड रफ्तार का रोमांच कुछ पल का, लेकिन हादसे का दर्द जिंदगी भर का इसलिए सड़क पर जिम्मेदारी दिखाइए : पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने युवाओं को दिया संदेश पंचकूला/ 29 जुलाई :- जिले में ट्रिपलिंग, हुड़दंगबाजी और यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ पंचकूला पुलिस का ज़ीरो टॉलरें' अभियान लगातार जारी है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन द्वारा दिए गए सख्त निर्देशों के तहत जिला पुलिस नियम तोड़ने वालों पर पूरी तरह शिंकजा कस रही है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने बताया कि इसी विशेष अभियान के तहत पंचकूला ट्रैफिक पुलिस की टीम सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिंदर कुमार की अगुवाई में तवा चौक के पास नाकाबंदी कर रूटीन चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक स्कूटी को आते देखा, जिस पर चार युवक सवार थे। युवकों ने ना सिर्फ ट्रिपलिंग (चार सवारी) की हुई थी, बल्कि बिना हेलमेट के सफर कर रहे थे और स्कूटी की नंबर प्लेट पर काली टेप चिपकी हुई थी। जब पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो युवकों ने रुकने के बजाय स्कूटी की रफ्तार बढ़ा दी और सेक्टर-10 की तरफ भागने लगे। एसएचओ ट्रैफिक वरिंदर कुमार ने बिना वक्त गंवाए अपनी टीम के साथ उन भागे हुए युवकों का करीब 2 किलोमीटर तक लगातार पीछा किया। आखिरकार ट्रैफिक पुलिस ने सेक्टर-9/10 डिवाइडिंग रोड के पास स्कूटी सवारों को घेरकर रोक लिया। जांच के दौरान जब स्कूटी के दस्तावेजों और नियमों का मिलान किया गया, तो ट्रिपलिंग, बिना हेलमेट, नंबर प्लेट से छेड़छाड़ और पुलिस से भागने जैसी गंभीर उल्लंघनों के चलते कुल 31 हजार रुपये का चालान काटा गया और स्कूटी को तुरंत प्रभाव से इम्पाउंड कर दिया गया। इस पूरी घटना के बाद पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि सड़क पर तेज रफ्तार, ट्रिपल राइडिंग, स्टंटबाजी और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करना बहादुरी नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की जान को खतरे में डालना है। उन्होंने कहा कि पुलिस की चेकिंग आमजन की सुरक्षा के लिए होती है, इसलिए किसी भी स्थिति में पुलिस से भागने या जांच में बाधा डालने का प्रयास न करें। ऐसा करना गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है और कानून के तहत सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।1