Shuru
Apke Nagar Ki App…
टिहरी में भीलंगना नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट लगातार बारिश के कारण टिहरी गढ़वाल की भीलंगना नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए नगर पंचायत घनसाली ने लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने नागरिकों को नदी, गदेरों और नालों से दूर रहने तथा जलस्तर बढ़ने पर तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी से प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की गई है।
Viral Zone
टिहरी में भीलंगना नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट लगातार बारिश के कारण टिहरी गढ़वाल की भीलंगना नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए नगर पंचायत घनसाली ने लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने नागरिकों को नदी, गदेरों और नालों से दूर रहने तथा जलस्तर बढ़ने पर तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी से प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की गई है।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- टिहरी में भीलंगना नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट लगातार बारिश के कारण टिहरी गढ़वाल की भीलंगना नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए नगर पंचायत घनसाली ने लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने नागरिकों को नदी, गदेरों और नालों से दूर रहने तथा जलस्तर बढ़ने पर तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी से प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की गई है।1
- वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ तीन दिवसीय प्रशिक्षण सेमिनार। NIU देहरादून NIU ✍️वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखण्ड के कुलपति डॉ. भगवती प्रसाद भट्ट के दिशानिर्देशन, वानिकी महाविद्यालय एवं पर्वतीय कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) तारा सिंह मेहरा एवं निदेशक शैक्षणिक डॉ. अरविंद बिजल्वाण के सहयोग एवं मार्गदर्शन में, पर्वतीय कृषि महाविद्यालय, रानीचैरी परिसर के पादप रोग विज्ञान विभाग की ओर से 28 से 30 जुलाई, 2026 तक, किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से हिम्मोत्थान सोसाइटी, देहरादून (टाटा ट्रस्ट की एक पहल) के सहयोग से कृषकों के लिए तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का विषय "कृषि एवं बागवानी फसलों में जैविक प्रणाली के अंतर्गत समेकित पादप रोग एवं कीट प्रबंधन" है। कार्यक्रम का समन्वयन पादप रोग विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी रावत द्वारा किया जा रहा है। सह-समन्वयक के रूप में डॉ. तौफीक अहमद और डॉ. अंकित टम्टा के ने कार्यक्रम के संचालन में सहयोद प्रदान किया जा रहा है। उद्घाटन सत्र के अवसर पर प्रायोजक संस्था हिम्मोत्थान सोसाइटी, देहरादून के प्रतिनिधि डॉ. अक्षित कुकरेती एवं संदीप रतूड़ी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में छह क्लस्टरों "थलीसैंण, मालदेवता, जड़ीपानी, देवाल, उत्तरकाशी तथा दुगड्डा के अंतर्गत चयनित 13 गाँवों से कुल 25 कृषक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य कृषकों को कृषि एवं बागवानी फसलों में रोग एवं कीटों के समेकित, जैविक एवं पर्यावरण-अनुकूल प्रबंधन की आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों से अवगत कराना तथा टिकाऊ एवं सुरक्षित कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है। डॉ. अरविन्द बिजल्वाण, निदेशक शैक्षणिक, भरसार, विश्वविद्यालय, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए एवं किसानो को अपने सम्बोधन से लाभान्वित किया । डॉ लक्ष्मी रावत, कार्यक्रम समन्वयक एवं विभागाध्यक्ष पादप रोग विज्ञान विभाग ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य कृषकों को व्यावहारिक ज्ञान देना एवं विश्वविद्यालय की नवीनतम तकनीकों से अवगत करवाना है। इस अवसर पर डॉ लक्ष्मी रावत द्वारा सतत मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं सहयोग के लिए भरसार विश्वविद्यालय केे कुलपति प्रोफेसर बीपी भट्ट एवं पर्वतीय कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रोफेसर तारा सिंह महरा के प्रति आभार प्रकट किया। उद्घाटन सत्र में डॉ आर.के प्रसाद, डॉक्टर पंकज कुमार, डॉक्टर संजीव वर्मा, डॉ. संजीव रवि, डॉ. गिरीश दांगी, डॉ. अमन डबराल, डॉ. उदय भानु प्रताप, डॉ शिखा टम्टा, डॉक्टर बिजेंद्र लाल, रजनी रमोला, ललिता, सौरभ रावत, नीलम नेगी तथा मुकेश कोठारी आदि कुल 60 से अधिक लोग सम्मिलित थे । बाइट : डॉ. अरविंद बिजल्वाण निदेशक शैक्षणिक, पर्वतीय कृषि महाविद्यालय, रानीचैरी परिसर1
- *आरक्षण हटाओ आंदोलन ने पकड़ी तूफानी रफ्तार, 24 घंटे में 50 लाख जुड़े* अब तक की सबसे बड़ी ब्रेकिंग न्यूज में आरक्षण हटाओ आंदोलन ने तूफानी रफ्तार पकड़ ली है1
- सहारनपुर में कावड़ यात्रा को लेकर नगर निगम तैयार,अंबाला रोड पर व्यवस्था सिविल शुरू, महापौर बोले, सांस्कृतिक चेतना का उत्सव सहारनपुर में कांवड़ यात्रा को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार शाम 4 बजे श्रद्धालुओं की सुविधा और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए अम्बाला रोड पर नगर निगम के कांवड़ व्यवस्था शिविर का शुभारंभ किया गया। महापौर डॉ. अजय कुमार और नगरायुक्त शिपू गिरि ने भगवान शिव के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर और रिबन काटकर शिविर की शुरुआत की। इस दौरान नगर निगम की ओर से तैयार की गई ‘कांवड़ यात्रा-2026 व्यवस्था विवरण पत्रिका’ का भी लोकार्पण किया गया। महापौर ने कहा कि कांवड़ यात्रा हमारी सांस्कृतिक चेतना का उत्सव है और इसे सफल बनाने के लिए सभी को मिलकर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस बार नगर निगम की ओर से पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं।वहीं नगरायुक्त शिपू गिरि ने कहा कि हरिद्वार से गंगाजल लेकर लाखों कांवड़िए सहारनपुर से गुजरते हैं। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के बाद स्वच्छता रैली निकाली गई, जिसमें एनसीसी कैडेट्स, सफाई कर्मी और विभिन्न संस्थाओं के वालंटियर शामिल हुए।1
- प्रेस नोट जगाधरी कुबेर रियल्टी ग्रुप कार्यालय में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण ढुल एवं आईएएस एकांश ढुल का भव्य स्वागत जगाधरी। आज कुबेर रियल्टी ग्रुप के पार्टनर राजीव सेठी के कार्यालय में हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता श्री कृष्ण ढुल एवं उनके सुपुत्र श्री एकांश ढुल (आईएएस), ऑल इंडिया रैंक–3 का आगमन हुआ। इस अवसर पर उनके सम्मान में एक आत्मीय एवं गरिमामय स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पवन उप्पल, डॉ. सचिन गर्ग, साहिल उप्पल, माधव जी, मनजीत शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष, HCCDA), अनुज शर्मा जी, पूर्व प्रधान बार एसोसिएशन एडवोकेट दिनेश चौहान, राजू मक्कड़, नरेश ढींगरा, जगबीर सिंह, मरीना वॉक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने श्री कृष्ण ढुल एवं श्री एकांश ढुल का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। कुबेर रियल्टी ग्रुप के पार्टनर राजीव सेठी तथा सेल्स मैनेजर कुमारी श्रीजा काम्बोज ने दोनों अतिथियों को स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सभी उपस्थितजनों ने आईएएस श्री एकांश ढुल को यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक–3 प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। समारोह का वातावरण सम्मान, उत्साह और गौरव से परिपूर्ण रहा। यमुना संदेश न्यूज़ डिजिटल मीडिया मुख्य संपादक सत्यम नागपाल जगाधरी कुबेर रियल्टी ग्रुप कार्यालय में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण ढुल एवं आईएएस एकांश ढुल का भव्य स्वागत जगाधरी। आज कुबेर रियल्टी ग्रुप के पार्टनर राजीव सेठी के कार्यालय में हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता श्री कृष्ण ढुल एवं उनके सुपुत्र श्री एकांश ढुल (आईएएस), ऑल इंडिया रैंक–3 का आगमन हुआ। इस अवसर पर उनके सम्मान में एक आत्मीय एवं गरिमामय स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पवन उप्पल, डॉ. सचिन गर्ग, साहिल उप्पल, माधव जी, मनजीत शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष, HCCDA), अनुज शर्मा जी, पूर्व प्रधान बार एसोसिएशन एडवोकेट दिनेश चौहान, राजू मक्कड़, नरेश ढींगरा, जगबीर सिंह, मरीना वॉक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने श्री कृष्ण ढुल एवं श्री एकांश ढुल का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। कुबेर रियल्टी ग्रुप के पार्टनर राजीव सेठी तथा सेल्स मैनेजर कुमारी श्रीजा काम्बोज ने दोनों अतिथियों को स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सभी उपस्थितजनों ने आईएएस श्री एकांश ढुल को यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक–3 प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। समारोह का वातावरण सम्मान, उत्साह और गौरव से परिपूर्ण रहा।1
- 🚨 देहरादून: आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन The Aman Times 🚨 देहरादून: आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन देहरादून के हर्रावाला स्थित आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय में छात्रों ने चार वर्षों से परीक्षा परिणाम घोषित न होने के विरोध में जमकर हंगामा किया। गुस्साए छात्र-छात्राओं ने कुलपति (वीसी) का रास्ता रोकते हुए उनका घेराव करने की कोशिश की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई, जिससे परिसर में कुछ देर तक तनाव का माहौल बना रहा। मौके पर पहुंचे डोईवाला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसाईं ने मोर्चा संभालते हुए छात्रों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि छात्र नेता अपनी मांगों पर अड़े रहे और वीसी के घेराव की बात पर डटे रहे। छात्रों की मुख्य मांग है कि पिछले चार वर्षों से लंबित परीक्षा परिणाम जल्द घोषित किए जाएं, ताकि उनका भविष्य प्रभावित न हो।1