Shuru
Apke Nagar Ki App…
*आरक्षण हटाओ आंदोलन ने पकड़ी तूफानी रफ्तार, 24 घंटे में 50 लाख जुड़े* अब तक की सबसे बड़ी ब्रेकिंग न्यूज में आरक्षण हटाओ आंदोलन ने तूफानी रफ्तार पकड़ ली है
Salman Choudhary
*आरक्षण हटाओ आंदोलन ने पकड़ी तूफानी रफ्तार, 24 घंटे में 50 लाख जुड़े* अब तक की सबसे बड़ी ब्रेकिंग न्यूज में आरक्षण हटाओ आंदोलन ने तूफानी रफ्तार पकड़ ली है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *आरक्षण हटाओ आंदोलन ने पकड़ी तूफानी रफ्तार, 24 घंटे में 50 लाख जुड़े* अब तक की सबसे बड़ी ब्रेकिंग न्यूज में आरक्षण हटाओ आंदोलन ने तूफानी रफ्तार पकड़ ली है1
- सहारनपुर थाना सदर बाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी दस्तावेजों से जमीन बेचने के मामले में एक महिला सहित दो वांछित आरोपी गिरफ्तार सहारनपुर में फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा कराने और धोखाधड़ी से संपत्ति बेचने के मामले में सदर बाजार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला बेहट निवासी परवीन की शिकायत पर दर्ज हुआ था। आरोप है कि सुनियोजित तरीके से उनकी जमीन हड़पने की साजिश रची गई। शिकायत के मुताबिक, एक महिला ने खुद को जमीन की असली उत्तराधिकारी बताकर फर्जी दस्तावेज तैयार कराए, राजस्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया और बाद में जमीन का बैनामा कर धोखाधड़ी से बेच दिया। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार शाम 4 बजे पुलिस ने लखनौती खुर्द निवासी शाईस्ता और बेहट के सड़कपार निवासी शहजाद को गिरफ्तार कर लिया। दोनों काफी समय से फरार चल रहे थे। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी धोखाधड़ी, जालसाजी और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े के मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और साक्ष्यों के आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।1
- भागलपुर विक्रमशिला सेतु पुल खराब है बाबू भागलपुर के लिए यात्रा ओल्ड दिल्ली ब्रिज पर बहुत जम चल रहा है1
- *तीतरों में दूषित पेयजल से हाहाकार, गंदा पानी पीने को मजबूर हजारों लोग* तीतरों (सहारनपुर)। तीतरों नगर में पेयजल व्यवस्था बदहाल होती जा रही है। नगर की जल टंकियों से गंदा और दूषित पानी आने के कारण कस्बे के हजारों लोगों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। लोगों का कहना है कि पानी की टंकियों से कई दिनों से मटमैला और बदबूदार पानी आ रहा है, जिसे पीना मजबूरी बन गया है। दूषित पानी की वजह से लोगों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर लगातार बढ़ रहा है। कस्बेवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारी समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं। उनका आरोप है कि नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी जनता की मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी कर रहे हैं, जबकि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।स्थानीय निवासी प्रदीप सैन, राजेन्द्र कश्यप, बब्लू कुमार और अमित कुमार ने बताया कि जल टंकियों की लंबे समय से सफाई नहीं कराई गई है। इसके चलते नलों में गंदा पानी पहुंच रहा है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही टंकियों की सफाई और पानी की गुणवत्ता की जांच नहीं कराई गई तो नगर में जलजनित बीमारियों का प्रकोप फैल सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पंचायत प्रशासन की होगी। कस्बेवासियों ने मांग की है कि नगर की सभी जल टंकियों की तत्काल सफाई कराई जाए, पेयजल के नमूनों की जांच कराई जाए तथा पाइपलाइन व्यवस्था का भी निरीक्षण किया जाए, ताकि दूषित पानी की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।लोगों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। अब देखना यह होगा कि नगर पंचायत प्रशासन इस गंभीर जनसमस्या को कितनी गंभीरता से लेते हुए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कदम उठाता है।1
- पहले जब हिंदू भाइयों की मदद करते थे मुसलमान उनका सपोर्ट करते थे तो अंग्रेज परेशान करते थे मुसलमान मदद कर हिंदू भाइयों के और करती है सरकार परेशान1
- jila Saharanpur chunauti Shaikh Ravidas Mandir wali Gali1
- सहारनपुर में पत्नी से विवाद के बाद टंकी पर चढ़ा युवक, बेटे की गुहार भी नहीं रोक पाई मौत सहारनपुर की कांशीराम कॉलोनी में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। पत्नी से विवाद के बाद 30 वर्षीय शुभम पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। करीब तीन से चार घंटे तक पुलिस ने युवक को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुआ। इस दौरान सबसे भावुक नजारा तब देखने को मिला, जब शुभम का पांच वर्षीय बेटा पुलिस के माइक से बार-बार अपने पिता से नीचे आने की अपील करता रहा। बच्चे की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं, लेकिन शुभम नहीं माना। देर शाम अचानक युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह टंकी के अंदर पानी में गिर गया। पुलिस और लोगों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।बताया जा रहा है कि शुभम का पत्नी से विवाद चल रहा था। वह नशे का आदी भी बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर की जाएगी।1
- मसूरी में भारी बारिश का कहर: मकान पर गिरे दो विशाल पेड़ और पुश्ता, बड़ा हादसा टला मसूरी के स्प्रिंग रोड स्थित भंडारी निवास के पास भारी बारिश के कारण दो विशाल पेड़ और पुश्ता एक मकान पर गिर गए। हादसे में मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई और मलबा घर के अंदर तक पहुंच गया। सूचना पर अग्निशमन विभाग, वन विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।1