logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मसूरी में भारी बारिश का कहर: मकान पर गिरे दो विशाल पेड़ और पुश्ता, बड़ा हादसा टला मसूरी के स्प्रिंग रोड स्थित भंडारी निवास के पास भारी बारिश के कारण दो विशाल पेड़ और पुश्ता एक मकान पर गिर गए। हादसे में मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई और मलबा घर के अंदर तक पहुंच गया। सूचना पर अग्निशमन विभाग, वन विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

13 hrs ago
user_Viral Zone
Viral Zone
Medical group विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
13 hrs ago

मसूरी में भारी बारिश का कहर: मकान पर गिरे दो विशाल पेड़ और पुश्ता, बड़ा हादसा टला मसूरी के स्प्रिंग रोड स्थित भंडारी निवास के पास भारी बारिश के कारण दो विशाल पेड़ और पुश्ता एक मकान पर गिर गए। हादसे में मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई और मलबा घर के अंदर तक पहुंच गया। सूचना पर अग्निशमन विभाग, वन विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ तीन दिवसीय प्रशिक्षण सेमिनार। NIU देहरादून NIU ✍️वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखण्ड के कुलपति डॉ. भगवती प्रसाद भट्ट के दिशानिर्देशन, वानिकी महाविद्यालय एवं पर्वतीय कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) तारा सिंह मेहरा एवं निदेशक शैक्षणिक डॉ. अरविंद बिजल्वाण के सहयोग एवं मार्गदर्शन में, पर्वतीय कृषि महाविद्यालय, रानीचैरी परिसर के पादप रोग विज्ञान विभाग की ओर से 28 से 30 जुलाई, 2026 तक, किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से हिम्मोत्थान सोसाइटी, देहरादून (टाटा ट्रस्ट की एक पहल) के सहयोग से कृषकों के लिए तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का विषय "कृषि एवं बागवानी फसलों में जैविक प्रणाली के अंतर्गत समेकित पादप रोग एवं कीट प्रबंधन" है। कार्यक्रम का समन्वयन पादप रोग विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी रावत द्वारा किया जा रहा है। सह-समन्वयक के रूप में डॉ. तौफीक अहमद और डॉ. अंकित टम्टा के ने कार्यक्रम के संचालन में सहयोद प्रदान किया जा रहा है। उद्घाटन सत्र के अवसर पर प्रायोजक संस्था हिम्मोत्थान सोसाइटी, देहरादून के प्रतिनिधि डॉ. अक्षित कुकरेती एवं संदीप रतूड़ी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में छह क्लस्टरों "थलीसैंण, मालदेवता, जड़ीपानी, देवाल, उत्तरकाशी तथा दुगड्डा के अंतर्गत चयनित 13 गाँवों से कुल 25 कृषक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य कृषकों को कृषि एवं बागवानी फसलों में रोग एवं कीटों के समेकित, जैविक एवं पर्यावरण-अनुकूल प्रबंधन की आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों से अवगत कराना तथा टिकाऊ एवं सुरक्षित कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है। डॉ. अरविन्द बिजल्वाण, निदेशक शैक्षणिक, भरसार, विश्वविद्यालय, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए एवं किसानो को अपने सम्बोधन से लाभान्वित किया । डॉ लक्ष्मी रावत, कार्यक्रम समन्वयक एवं विभागाध्यक्ष पादप रोग विज्ञान विभाग ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य कृषकों को व्यावहारिक ज्ञान देना एवं विश्वविद्यालय की नवीनतम तकनीकों से अवगत करवाना है। इस अवसर पर डॉ लक्ष्मी रावत द्वारा सतत मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं सहयोग के लिए भरसार विश्वविद्यालय केे कुलपति प्रोफेसर बीपी भट्ट एवं पर्वतीय कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रोफेसर तारा सिंह महरा के प्रति आभार प्रकट किया। उद्घाटन सत्र में डॉ आर.के प्रसाद, डॉक्टर पंकज कुमार, डॉक्टर संजीव वर्मा, डॉ. संजीव रवि, डॉ. गिरीश दांगी, डॉ. अमन डबराल, डॉ. उदय भानु प्रताप, डॉ शिखा टम्टा, डॉक्टर बिजेंद्र लाल, रजनी रमोला, ललिता, सौरभ रावत, नीलम नेगी तथा मुकेश कोठारी आदि कुल 60 से अधिक लोग सम्मिलित थे । बाइट : डॉ. अरविंद बिजल्वाण निदेशक शैक्षणिक, पर्वतीय कृषि महाविद्यालय, रानीचैरी परिसर
    1
    वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ तीन दिवसीय प्रशिक्षण सेमिनार। NIU 
देहरादून NIU ✍️वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखण्ड के कुलपति डॉ. भगवती प्रसाद भट्ट के दिशानिर्देशन, वानिकी महाविद्यालय एवं पर्वतीय कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) तारा सिंह मेहरा एवं निदेशक शैक्षणिक डॉ. अरविंद बिजल्वाण के सहयोग एवं मार्गदर्शन में, पर्वतीय कृषि महाविद्यालय, रानीचैरी परिसर के पादप रोग विज्ञान विभाग की ओर से 28 से 30 जुलाई, 2026 तक, किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से हिम्मोत्थान सोसाइटी, देहरादून (टाटा ट्रस्ट की एक पहल) के सहयोग से कृषकों के लिए तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का विषय "कृषि एवं बागवानी फसलों में जैविक प्रणाली के अंतर्गत समेकित पादप रोग एवं कीट प्रबंधन" है। कार्यक्रम का समन्वयन पादप रोग विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी रावत द्वारा किया जा रहा है। सह-समन्वयक के रूप में डॉ. तौफीक अहमद और डॉ. अंकित टम्टा के ने कार्यक्रम के संचालन में सहयोद प्रदान किया जा रहा है।
उद्घाटन सत्र के अवसर पर प्रायोजक संस्था हिम्मोत्थान सोसाइटी, देहरादून के प्रतिनिधि डॉ. अक्षित कुकरेती एवं  संदीप रतूड़ी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में छह क्लस्टरों "थलीसैंण, मालदेवता, जड़ीपानी, देवाल, उत्तरकाशी तथा दुगड्डा के अंतर्गत चयनित 13 गाँवों से कुल 25 कृषक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य कृषकों को कृषि एवं बागवानी फसलों में रोग एवं कीटों के समेकित, जैविक एवं पर्यावरण-अनुकूल प्रबंधन की आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों से अवगत कराना तथा टिकाऊ एवं सुरक्षित कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है। डॉ. अरविन्द बिजल्वाण, निदेशक शैक्षणिक, भरसार, विश्वविद्यालय, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए एवं किसानो को अपने सम्बोधन से लाभान्वित किया ।
डॉ लक्ष्मी रावत, कार्यक्रम समन्वयक एवं विभागाध्यक्ष पादप रोग विज्ञान विभाग ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य कृषकों को व्यावहारिक ज्ञान देना एवं विश्वविद्यालय की नवीनतम तकनीकों से अवगत करवाना है। इस अवसर पर डॉ लक्ष्मी रावत द्वारा सतत मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं सहयोग के लिए भरसार विश्वविद्यालय केे कुलपति प्रोफेसर बीपी भट्ट एवं पर्वतीय कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रोफेसर तारा सिंह महरा के प्रति आभार प्रकट किया। 
उद्घाटन सत्र में डॉ आर.के प्रसाद, डॉक्टर पंकज कुमार, डॉक्टर संजीव वर्मा, डॉ. संजीव रवि, डॉ. गिरीश दांगी, डॉ. अमन डबराल, डॉ. उदय भानु प्रताप, डॉ शिखा टम्टा, डॉक्टर बिजेंद्र लाल, रजनी रमोला, ललिता, सौरभ रावत, नीलम नेगी तथा मुकेश कोठारी आदि कुल 60 से अधिक लोग सम्मिलित थे ।
बाइट : डॉ. अरविंद बिजल्वाण 
निदेशक शैक्षणिक, पर्वतीय कृषि महाविद्यालय, रानीचैरी परिसर
    user_Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
    Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
    विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • *आरक्षण हटाओ आंदोलन ने पकड़ी तूफानी रफ्तार, 24 घंटे में 50 लाख जुड़े* अब तक की सबसे बड़ी ब्रेकिंग न्यूज में आरक्षण हटाओ आंदोलन ने तूफानी रफ्तार पकड़ ली है
    1
    *आरक्षण हटाओ आंदोलन ने पकड़ी तूफानी रफ्तार, 24 घंटे में 50 लाख जुड़े*
अब तक की सबसे बड़ी ब्रेकिंग न्यूज में आरक्षण हटाओ आंदोलन ने तूफानी रफ्तार पकड़ ली है
    user_Salman Choudhary
    Salman Choudhary
    Local News Reporter बेहट, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • देहरादून ‌ प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर ने आज (28 जुलाई 2026) सोशल मीडिया पर चल रही उन खबरों को पूरी तरह अफवाह और बेबुनियाद बताया है जिसमें दावा किया जा रहा था कि नंदा की चौकी का नवनिर्मित पुल टूट गया या धंस गया है। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि मुख्य पुल पूरी तरह से सुरक्षित है थाना प्रभारी ने मौके का निरीक्षण करने के बाद वीडियो बयान जारी कर बताया कि मुख्य पुलिया को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है! हो रही भारी बारिश के कारण पुल से सटी एप्रोच रोड (पहुंच मार्ग) के नीचे से मिट्टी बह गई है जिससे सड़क का एक हिस्सा धंस गया है! कार्यदायी संस्था और एनएचएआई (NHAI) की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई हैं और क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक करने का काम तेजी से किया जा रहा है! सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने एहतियात के तौर पर फिलहाल इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को रोक दिया है और रूट को डायवर्ट किया गया है। मरम्मत पूरी होते ही इसे दोबारा खोल दिया जाएगा!
    1
    देहरादून ‌
प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर ने आज (28 जुलाई 2026) सोशल मीडिया पर चल रही उन खबरों को पूरी तरह अफवाह और बेबुनियाद बताया है जिसमें दावा किया जा रहा था कि नंदा की चौकी का नवनिर्मित पुल टूट गया या धंस गया है। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि मुख्य पुल पूरी तरह से सुरक्षित है
थाना प्रभारी ने मौके का निरीक्षण करने के बाद वीडियो बयान जारी कर बताया कि मुख्य पुलिया को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है! 
हो रही भारी बारिश के कारण पुल से सटी एप्रोच रोड (पहुंच मार्ग) के नीचे से मिट्टी बह गई है जिससे सड़क का एक हिस्सा धंस गया है!
कार्यदायी संस्था और एनएचएआई (NHAI) की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई हैं और क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक करने का काम तेजी से किया जा रहा है! 
सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने एहतियात के तौर पर फिलहाल इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को रोक दिया है और रूट को डायवर्ट किया गया है। मरम्मत पूरी होते ही इसे दोबारा खोल दिया जाएगा!
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent Dehradun, Uttarakhand•
    23 hrs ago
  • ⛈️ भारी बारिश का असर, चारधाम यात्रा फिलहाल स्थगित, सीएम धामी बोले यात्रियों की सुरक्षा पहले। 🚨 The Aman Times 🚨 ⛈️ भारी बारिश का असर, चारधाम यात्रा फिलहाल स्थगित 📍 देहरादून/उत्तराखण्ड प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाओं को देखते हुए चारधाम यात्रा को एहतियातन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी सहित कई जिलों में लगातार वर्षा और भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए यह निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि मौसम सामान्य होने और यात्रा मार्ग सुरक्षित घोषित होने के बाद चारधाम यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी। सरकार हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और सभी संबंधित विभाग अलर्ट मोड पर हैं। 🙏 श्रद्धालुओं से अपील है कि प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें और मौसम सामान्य होने तक अनावश्यक यात्रा से बचें।
    1
    ⛈️ भारी बारिश का असर, चारधाम यात्रा फिलहाल स्थगित, सीएम धामी बोले यात्रियों की सुरक्षा पहले।
🚨 The Aman Times 🚨
⛈️ भारी बारिश का असर, चारधाम यात्रा फिलहाल स्थगित
📍 देहरादून/उत्तराखण्ड
प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाओं को देखते हुए चारधाम यात्रा को एहतियातन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी सहित कई जिलों में लगातार वर्षा और भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए यह निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि मौसम सामान्य होने और यात्रा मार्ग सुरक्षित घोषित होने के बाद चारधाम यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी। सरकार हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और सभी संबंधित विभाग अलर्ट मोड पर हैं।
🙏 श्रद्धालुओं से अपील है कि प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें और मौसम सामान्य होने तक अनावश्यक यात्रा से बचें।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    15 min ago
  • सहारनपुर थाना सदर बाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी दस्तावेजों से जमीन बेचने के मामले में एक महिला सहित दो वांछित आरोपी गिरफ्तार सहारनपुर में फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा कराने और धोखाधड़ी से संपत्ति बेचने के मामले में सदर बाजार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला बेहट निवासी परवीन की शिकायत पर दर्ज हुआ था। आरोप है कि सुनियोजित तरीके से उनकी जमीन हड़पने की साजिश रची गई। शिकायत के मुताबिक, एक महिला ने खुद को जमीन की असली उत्तराधिकारी बताकर फर्जी दस्तावेज तैयार कराए, राजस्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया और बाद में जमीन का बैनामा कर धोखाधड़ी से बेच दिया। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार शाम 4 बजे पुलिस ने लखनौती खुर्द निवासी शाईस्ता और बेहट के सड़कपार निवासी शहजाद को गिरफ्तार कर लिया। दोनों काफी समय से फरार चल रहे थे। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी धोखाधड़ी, जालसाजी और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े के मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और साक्ष्यों के आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    सहारनपुर थाना सदर बाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी दस्तावेजों से जमीन बेचने के मामले में एक महिला सहित दो वांछित आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर में फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा कराने और धोखाधड़ी से संपत्ति बेचने के मामले में सदर बाजार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला बेहट निवासी परवीन की शिकायत पर दर्ज हुआ था। आरोप है कि सुनियोजित तरीके से उनकी जमीन हड़पने की साजिश रची गई। शिकायत के मुताबिक, एक महिला ने खुद को जमीन की असली उत्तराधिकारी बताकर फर्जी दस्तावेज तैयार कराए, राजस्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया और बाद में जमीन का बैनामा कर धोखाधड़ी से बेच दिया। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार शाम 4 बजे पुलिस ने लखनौती खुर्द निवासी शाईस्ता और बेहट के सड़कपार निवासी शहजाद को गिरफ्तार कर लिया। दोनों काफी समय से फरार चल रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी धोखाधड़ी, जालसाजी और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े के मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और साक्ष्यों के आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_Tarik Siddiqui
    Tarik Siddiqui
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • भागलपुर विक्रमशिला सेतु पुल खराब है बाबू भागलपुर के लिए यात्रा ओल्ड दिल्ली ब्रिज पर बहुत जम चल रहा है
    1
    भागलपुर विक्रमशिला सेतु पुल खराब है 
बाबू भागलपुर के लिए यात्रा ओल्ड दिल्ली ब्रिज पर बहुत जम चल रहा है
    user_Nitish Kumar
    Nitish Kumar
    Saharanpur, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • मसूरी में भारी बारिश का कहर: मकान पर गिरे दो विशाल पेड़ और पुश्ता, बड़ा हादसा टला मसूरी के स्प्रिंग रोड स्थित भंडारी निवास के पास भारी बारिश के कारण दो विशाल पेड़ और पुश्ता एक मकान पर गिर गए। हादसे में मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई और मलबा घर के अंदर तक पहुंच गया। सूचना पर अग्निशमन विभाग, वन विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
    1
    मसूरी में भारी बारिश का कहर: मकान पर गिरे दो विशाल पेड़ और पुश्ता, बड़ा हादसा टला
मसूरी के स्प्रिंग रोड स्थित भंडारी निवास के पास भारी बारिश के कारण दो विशाल पेड़ और पुश्ता एक मकान पर गिर गए। हादसे में मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई और मलबा घर के अंदर तक पहुंच गया। सूचना पर अग्निशमन विभाग, वन विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
    user_Viral Zone
    Viral Zone
    Medical group विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.