logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सहारनपुर थाना सदर बाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी दस्तावेजों से जमीन बेचने के मामले में एक महिला सहित दो वांछित आरोपी गिरफ्तार सहारनपुर में फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा कराने और धोखाधड़ी से संपत्ति बेचने के मामले में सदर बाजार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला बेहट निवासी परवीन की शिकायत पर दर्ज हुआ था। आरोप है कि सुनियोजित तरीके से उनकी जमीन हड़पने की साजिश रची गई। शिकायत के मुताबिक, एक महिला ने खुद को जमीन की असली उत्तराधिकारी बताकर फर्जी दस्तावेज तैयार कराए, राजस्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया और बाद में जमीन का बैनामा कर धोखाधड़ी से बेच दिया। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार शाम 4 बजे पुलिस ने लखनौती खुर्द निवासी शाईस्ता और बेहट के सड़कपार निवासी शहजाद को गिरफ्तार कर लिया। दोनों काफी समय से फरार चल रहे थे। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी धोखाधड़ी, जालसाजी और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े के मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और साक्ष्यों के आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

13 hrs ago
user_Tarik Siddiqui
Tarik Siddiqui
सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

सहारनपुर थाना सदर बाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी दस्तावेजों से जमीन बेचने के मामले में एक महिला सहित दो वांछित आरोपी गिरफ्तार सहारनपुर में फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा कराने और धोखाधड़ी से संपत्ति बेचने के मामले में सदर बाजार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला बेहट निवासी परवीन की शिकायत पर दर्ज हुआ था। आरोप है कि सुनियोजित तरीके से उनकी जमीन हड़पने की साजिश रची गई। शिकायत के मुताबिक, एक महिला ने खुद को जमीन की असली उत्तराधिकारी बताकर फर्जी दस्तावेज तैयार कराए, राजस्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया और बाद में जमीन का बैनामा कर धोखाधड़ी से बेच दिया। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार शाम 4 बजे पुलिस ने लखनौती खुर्द निवासी शाईस्ता और बेहट के सड़कपार निवासी शहजाद को गिरफ्तार कर लिया। दोनों काफी समय से फरार चल रहे थे। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी धोखाधड़ी, जालसाजी और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े के मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और साक्ष्यों के आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सहारनपुर थाना सदर बाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी दस्तावेजों से जमीन बेचने के मामले में एक महिला सहित दो वांछित आरोपी गिरफ्तार सहारनपुर में फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा कराने और धोखाधड़ी से संपत्ति बेचने के मामले में सदर बाजार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला बेहट निवासी परवीन की शिकायत पर दर्ज हुआ था। आरोप है कि सुनियोजित तरीके से उनकी जमीन हड़पने की साजिश रची गई। शिकायत के मुताबिक, एक महिला ने खुद को जमीन की असली उत्तराधिकारी बताकर फर्जी दस्तावेज तैयार कराए, राजस्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया और बाद में जमीन का बैनामा कर धोखाधड़ी से बेच दिया। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार शाम 4 बजे पुलिस ने लखनौती खुर्द निवासी शाईस्ता और बेहट के सड़कपार निवासी शहजाद को गिरफ्तार कर लिया। दोनों काफी समय से फरार चल रहे थे। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी धोखाधड़ी, जालसाजी और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े के मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और साक्ष्यों के आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    सहारनपुर थाना सदर बाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी दस्तावेजों से जमीन बेचने के मामले में एक महिला सहित दो वांछित आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर में फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा कराने और धोखाधड़ी से संपत्ति बेचने के मामले में सदर बाजार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला बेहट निवासी परवीन की शिकायत पर दर्ज हुआ था। आरोप है कि सुनियोजित तरीके से उनकी जमीन हड़पने की साजिश रची गई। शिकायत के मुताबिक, एक महिला ने खुद को जमीन की असली उत्तराधिकारी बताकर फर्जी दस्तावेज तैयार कराए, राजस्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया और बाद में जमीन का बैनामा कर धोखाधड़ी से बेच दिया। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार शाम 4 बजे पुलिस ने लखनौती खुर्द निवासी शाईस्ता और बेहट के सड़कपार निवासी शहजाद को गिरफ्तार कर लिया। दोनों काफी समय से फरार चल रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी धोखाधड़ी, जालसाजी और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े के मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और साक्ष्यों के आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_Tarik Siddiqui
    Tarik Siddiqui
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • भागलपुर विक्रमशिला सेतु पुल खराब है बाबू भागलपुर के लिए यात्रा ओल्ड दिल्ली ब्रिज पर बहुत जम चल रहा है
    1
    भागलपुर विक्रमशिला सेतु पुल खराब है 
बाबू भागलपुर के लिए यात्रा ओल्ड दिल्ली ब्रिज पर बहुत जम चल रहा है
    user_Nitish Kumar
    Nitish Kumar
    Saharanpur, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • *तीतरों में दूषित पेयजल से हाहाकार, गंदा पानी पीने को मजबूर हजारों लोग* तीतरों (सहारनपुर)। तीतरों नगर में पेयजल व्यवस्था बदहाल होती जा रही है। नगर की जल टंकियों से गंदा और दूषित पानी आने के कारण कस्बे के हजारों लोगों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। लोगों का कहना है कि पानी की टंकियों से कई दिनों से मटमैला और बदबूदार पानी आ रहा है, जिसे पीना मजबूरी बन गया है। दूषित पानी की वजह से लोगों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर लगातार बढ़ रहा है। कस्बेवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारी समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं। उनका आरोप है कि नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी जनता की मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी कर रहे हैं, जबकि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।स्थानीय निवासी प्रदीप सैन, राजेन्द्र कश्यप, बब्लू कुमार और अमित कुमार ने बताया कि जल टंकियों की लंबे समय से सफाई नहीं कराई गई है। इसके चलते नलों में गंदा पानी पहुंच रहा है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही टंकियों की सफाई और पानी की गुणवत्ता की जांच नहीं कराई गई तो नगर में जलजनित बीमारियों का प्रकोप फैल सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पंचायत प्रशासन की होगी। कस्बेवासियों ने मांग की है कि नगर की सभी जल टंकियों की तत्काल सफाई कराई जाए, पेयजल के नमूनों की जांच कराई जाए तथा पाइपलाइन व्यवस्था का भी निरीक्षण किया जाए, ताकि दूषित पानी की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।लोगों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। अब देखना यह होगा कि नगर पंचायत प्रशासन इस गंभीर जनसमस्या को कितनी गंभीरता से लेते हुए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कदम उठाता है।
    1
    *तीतरों में दूषित पेयजल से हाहाकार, गंदा पानी पीने को मजबूर हजारों लोग*
तीतरों (सहारनपुर)। तीतरों नगर में पेयजल व्यवस्था बदहाल होती जा रही है। नगर की जल टंकियों से गंदा और दूषित पानी आने के कारण कस्बे के हजारों लोगों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। लोगों का कहना है कि पानी की टंकियों से कई दिनों से मटमैला और बदबूदार पानी आ रहा है, जिसे पीना मजबूरी बन गया है। दूषित पानी की वजह से लोगों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर लगातार बढ़ रहा है। कस्बेवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारी समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं। उनका आरोप है कि नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी जनता की मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी कर रहे हैं, जबकि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।स्थानीय निवासी प्रदीप सैन, राजेन्द्र कश्यप, बब्लू कुमार और अमित कुमार ने बताया कि जल टंकियों की लंबे समय से सफाई नहीं कराई गई है। इसके चलते नलों में गंदा पानी पहुंच रहा है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही टंकियों की सफाई और पानी की गुणवत्ता की जांच नहीं कराई गई तो नगर में जलजनित बीमारियों का प्रकोप फैल सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पंचायत प्रशासन की होगी। कस्बेवासियों ने मांग की है कि नगर की सभी जल टंकियों की तत्काल सफाई कराई जाए, पेयजल के नमूनों की जांच कराई जाए तथा पाइपलाइन व्यवस्था का भी निरीक्षण किया जाए, ताकि दूषित पानी की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।लोगों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। अब देखना यह होगा कि नगर पंचायत प्रशासन इस गंभीर जनसमस्या को कितनी गंभीरता से लेते हुए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कदम उठाता है।
    user_Zishan Khan
    Zishan Khan
    Local News Reporter सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • पहले जब हिंदू भाइयों की मदद करते थे मुसलमान उनका सपोर्ट करते थे तो अंग्रेज परेशान करते थे मुसलमान मदद कर हिंदू भाइयों के और करती है सरकार परेशान
    1
    पहले जब हिंदू भाइयों की मदद करते थे मुसलमान उनका सपोर्ट करते थे तो अंग्रेज परेशान करते थे
मुसलमान मदद कर हिंदू भाइयों के और करती है सरकार परेशान
    user_मोहम्मद आकिब
    मोहम्मद आकिब
    Fabric wholesaler सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • *आरक्षण हटाओ आंदोलन ने पकड़ी तूफानी रफ्तार, 24 घंटे में 50 लाख जुड़े* अब तक की सबसे बड़ी ब्रेकिंग न्यूज में आरक्षण हटाओ आंदोलन ने तूफानी रफ्तार पकड़ ली है
    1
    *आरक्षण हटाओ आंदोलन ने पकड़ी तूफानी रफ्तार, 24 घंटे में 50 लाख जुड़े*
अब तक की सबसे बड़ी ब्रेकिंग न्यूज में आरक्षण हटाओ आंदोलन ने तूफानी रफ्तार पकड़ ली है
    user_Salman Choudhary
    Salman Choudhary
    Local News Reporter बेहट, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • यह भाई गांव कुंडा की सड़क इतना कीचड़ हो रहा है यहां पर बहुत ज्यादा गांव कुंडा कला जिला सहारनपुर तहसील नकुल गांव कुंडा की सड़कों का इतना बुरा हाल है यहां पर के बहुत ज्यादा सुबह के टाइम कोई यहां पर स्कूल का बच्चा भी नहीं निकलता है
    1
    यह भाई गांव कुंडा की सड़क इतना कीचड़ हो रहा है यहां पर बहुत ज्यादा
गांव कुंडा कला जिला सहारनपुर तहसील नकुल गांव कुंडा की सड़कों का इतना बुरा हाल है यहां पर के बहुत ज्यादा सुबह के टाइम कोई यहां पर स्कूल का बच्चा भी नहीं निकलता है
    user_Sajid
    Sajid
    Farmer नकुड़, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, बिजली गुल होने से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी सहारनपुर मंगलवार सुबह से जनपद में हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, बारिश के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गईं। व फन्दपुरी बिजलीघर से जुड़े गांवों के ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में हल्की बारिश शुरू होते ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है। इसके चलते घरों के दैनिक कार्य प्रभावित हो जाते हैं। पेयजल व्यवस्था बाधित होने के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई और अन्य आवश्यक कार्यों में भी लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में बार-बार बिजली कटौती आम बात हो गई है, जिससे उन्हें काफी असुविधा होती है। उनका कहना है कि यदि आवश्यक सुरक्षा उपायों के साथ बिजली आपूर्ति बनाए रखी जाए तो लोगों को राहत मिल सकती है। फन्दपुरी बिजलीघर पर तैनात बिजली कर्मियों ने बताया कि बिजली आपूर्ति उपलब्ध है, लेकिन बारिश के दौरान सुरक्षा कारणों से सप्लाई अस्थायी रूप से बंद रखी गई है। उनका कहना है कि जैसे ही मौसम सामान्य होगा बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल कर दी जाएगी। बारिश ने जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई, वहीं दूसरी ओर बिजली कटौती ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दीं। अब लोगों को उम्मीद है कि बारिश के मौसम में बिजली व्यवस्था को अधिक सुचारु बनाए रखने के लिए विभाग आवश्यक कदम उठाएगा। मुख्य बिंदु बारिश से गर्मी और उमस से मिली राहत। तापमान में दर्ज हुई गिरावट। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रही बाधित। पेयजल और दैनिक कार्य हुए प्रभावित। विभाग ने सुरक्षा कारणों से सप्लाई रोके जाने की बात कही।
    2
    झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, बिजली गुल होने से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी
सहारनपुर 
मंगलवार सुबह से जनपद में हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, बारिश के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गईं।
व
फन्दपुरी बिजलीघर से जुड़े गांवों के ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में हल्की बारिश शुरू होते ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है। इसके चलते घरों के दैनिक कार्य प्रभावित हो जाते हैं। पेयजल व्यवस्था बाधित होने के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई और अन्य आवश्यक कार्यों में भी लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में बार-बार बिजली कटौती आम बात हो गई है, जिससे उन्हें काफी असुविधा होती है। उनका कहना है कि यदि आवश्यक सुरक्षा उपायों के साथ बिजली आपूर्ति बनाए रखी जाए तो लोगों को राहत मिल सकती है।
फन्दपुरी बिजलीघर पर तैनात बिजली कर्मियों ने बताया कि बिजली आपूर्ति उपलब्ध है, लेकिन बारिश के दौरान सुरक्षा कारणों से सप्लाई अस्थायी रूप से बंद रखी गई है। उनका कहना है कि जैसे ही मौसम सामान्य होगा बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल कर दी जाएगी।
बारिश ने जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई, वहीं दूसरी ओर बिजली कटौती ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दीं। अब लोगों को उम्मीद है कि बारिश के मौसम में बिजली व्यवस्था को अधिक सुचारु बनाए रखने के लिए विभाग आवश्यक कदम उठाएगा।
मुख्य बिंदु
बारिश से गर्मी और उमस से मिली राहत।
तापमान में दर्ज हुई गिरावट।
ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रही बाधित।
पेयजल और दैनिक कार्य हुए प्रभावित।
विभाग ने सुरक्षा कारणों से सप्लाई रोके जाने की बात कही।
    user_कलीम अहमद इंडिया 7 टीवी न्यूज़
    कलीम अहमद इंडिया 7 टीवी न्यूज़
    नकुड़, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • सहारनपुर में पत्नी से विवाद के बाद टंकी पर चढ़ा युवक, बेटे की गुहार भी नहीं रोक पाई मौत सहारनपुर की कांशीराम कॉलोनी में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। पत्नी से विवाद के बाद 30 वर्षीय शुभम पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। करीब तीन से चार घंटे तक पुलिस ने युवक को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुआ। इस दौरान सबसे भावुक नजारा तब देखने को मिला, जब शुभम का पांच वर्षीय बेटा पुलिस के माइक से बार-बार अपने पिता से नीचे आने की अपील करता रहा। बच्चे की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं, लेकिन शुभम नहीं माना। देर शाम अचानक युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह टंकी के अंदर पानी में गिर गया। पुलिस और लोगों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।बताया जा रहा है कि शुभम का पत्नी से विवाद चल रहा था। वह नशे का आदी भी बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर की जाएगी।
    1
    सहारनपुर में पत्नी से विवाद के बाद टंकी पर चढ़ा युवक, बेटे की गुहार भी नहीं रोक पाई मौत
सहारनपुर की कांशीराम कॉलोनी में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। पत्नी से विवाद के बाद 30 वर्षीय शुभम पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। करीब तीन से चार घंटे तक पुलिस ने युवक को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुआ।
इस दौरान सबसे भावुक नजारा तब देखने को मिला, जब शुभम का पांच वर्षीय बेटा पुलिस के माइक से बार-बार अपने पिता से नीचे आने की अपील करता रहा। बच्चे की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं, लेकिन शुभम नहीं माना।
देर शाम अचानक युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह टंकी के अंदर पानी में गिर गया। पुलिस और लोगों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।बताया जा रहा है कि शुभम का पत्नी से विवाद चल रहा था। वह नशे का आदी भी बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर की जाएगी।
    user_Tarik Siddiqui
    Tarik Siddiqui
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.