Shuru
Apke Nagar Ki App…
करायपरसुराय में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, एक गिरफ्तार करायपरसुराय थाना क्षेत्र के अगारपर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। पुलिस ने अर्द्धनिर्मित राइफल, 6 बैरल, मैगजीन समेत हथियार बनाने के 24 प्रकार के सामान व औजार बरामद किए हैं। मौके से रंजीत बिन्द को गिरफ्तार किया गया है। मामले में शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
दैनिक खबर नालंदा
करायपरसुराय में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, एक गिरफ्तार करायपरसुराय थाना क्षेत्र के अगारपर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। पुलिस ने अर्द्धनिर्मित राइफल, 6 बैरल, मैगजीन समेत हथियार बनाने के 24 प्रकार के सामान व औजार बरामद किए हैं। मौके से रंजीत बिन्द को गिरफ्तार किया गया है। मामले में शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
More news from बिहार and nearby areas
- अगारपर में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, अर्धनिर्मित राइफल समेत सामान बरामद नालंदा के करायपरसुराय थाना क्षेत्र के अगारपर गांव में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के ठिकाने का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान मिट्टी और बालू में छिपाकर रखा गया अर्धनिर्मित राइफल, छह बैरल, मैगजीन समेत हथियार बनाने के 24 प्रकार के सामान और औजार बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से रंजीत बिन्द को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच और आगे की कार्रवाई जारी है।1
- *PK ने मिथिलेश तिवारी के बयान पर कसा तंज, बोले- अगर शिक्षा मंत्री ने तेजस्वी यादव को 10वीं पास करने का सुझाव दिया है तो अगली कैबिनेट की बैठक में CM सम्राट चौधरी को भी सुझाव दें कि 10वीं पास करें* *छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर PK का बड़ा बयान, कहा- 2-3 महीने में आप लोकतंत्र की ताकत देख रहे हैं, इसी बिहार में पिछले 3-4 वर्षों में जितनी बार कोई प्रदर्शन करने आया है उस पर लाठी चली है, आज कम से कम लाठी चलाने से पहले सरकार-प्रशासन दो बार सोच रहा है, छात्रों की मांग जायज, सरकार उसे माने*1
- *PK ने मिथिलेश तिवारी के बयान पर कसा तंज, बोले- अगर शिक्षा मंत्री ने तेजस्वी यादव को 10वीं पास करने का सुझाव दिया है तो अगली कैबिनेट की बैठक में CM सम्राट चौधरी को भी सुझाव दें कि 10वीं पास करें* *छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर PK का बड़ा बयान, कहा- 2-3 महीने में आप लोकतंत्र की ताकत देख रहे हैं, इसी बिहार में पिछले 3-4 वर्षों में जितनी बार कोई प्रदर्शन करने आया है उस पर लाठी चली है, आज कम से कम लाठी चलाने से पहले सरकार-प्रशासन दो बार सोच रहा है, छात्रों की मांग जायज, सरकार उसे माने* *PK ने मिथिलेश तिवारी के बयान पर कसा तंज, बोले- अगर शिक्षा मंत्री ने तेजस्वी यादव को 10वीं पास करने का सुझाव दिया है तो अगली कैबिनेट की बैठक में CM सम्राट चौधरी को भी सुझाव दें कि 10वीं पास करें* *छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर PK का बड़ा बयान, कहा- 2-3 महीने में आप लोकतंत्र की ताकत देख रहे हैं, इसी बिहार में पिछले 3-4 वर्षों में जितनी बार कोई प्रदर्शन करने आया है उस पर लाठी चली है, आज कम से कम लाठी चलाने से पहले सरकार-प्रशासन दो बार सोच रहा है, छात्रों की मांग जायज, सरकार उसे माने*1
- रक्षाबंधन पर घर नहीं जाएंगी छात्राएं! 😢 | बोलीं—मांग पूरी होने तक धरना जारी पटना में छात्र आंदोलन के बीच कुछ छात्राओं ने कहा कि वे रक्षाबंधन मनाने घर नहीं जाएंगी और अपनी मांग पूरी होने तक धरना स्थल पर ही बैठी रहेंगी। 😢✊ छात्राओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। 📍 Patna, Bihar1
- नेपाल में तिब्बत से आई बाढ़ की भयानक तस्वीर, बिहार के कई जिला एलर्ट पर ... नेपाल में तिब्बत से आई बाढ़ की भयानक तस्वीर, बिहार के कई जिला एलर्ट पर ...1
- गंगा की तेज धार में पलटी मजदूरों से भरी नाव! 12 सुरक्षित निकले, 6 लापता होने की आशंका; SDRF का रेस्क्यू जारी भागलपुर के नवगछिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गंगा की तेज धार में मजदूरों से भरी नाव अचानक पलट गई। हादसा खरीक प्रखंड के राघोपुर इलाके का है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक नाव पर करीब 18 मजदूर सवार थे, जो मजदूरी के सिलसिले में नदी पार कर रहे थे। बीच धारा में नाव का संतुलन बिगड़ा और देखते ही देखते नाव पलट गई। हादसे के बाद गंगा में चीख-पुकार मच गई। कई मजदूरों ने तैरकर अपनी जान बचाने की कोशिश की और शुरुआती सूचना के अनुसार 12 मजदूर सुरक्षित घाट तक पहुंच गए, जबकि करीब 6 मजदूरों के लापता होने की आशंका है। सूचना मिलते ही प्रशासन और SDRF की टीम मोटरबोट के साथ मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से तेज बहाव के बीच लापता मजदूरों की तलाश की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कुछ मजदूरों के नाव के नीचे दबे होने की आशंका भी जताई है। स्थानीय ग्रामीण भी रेस्क्यू टीम की मदद कर रहे हैं। फिलहाल प्रशासन की निगरानी में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है और सबकी नजर लापता मजदूरों की तलाश पर टिकी है। बाल्मीकि कुमार सिंह, दैनिक भास्कर बख्तियारपुर।1
- चुनावी वादों पर मेयर अनीता देवी का बड़ा बयान, बोलीं- सरकार देगी तब पूरा करेंगे 📌 डिस्क्रिप्शन बिहारशरीफ नगर निगम चुनाव के दौरान किए गए वादों को लेकर मेयर अनीता देवी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कुछ वादे पूरे हुए हैं, जबकि कुछ बाकी हैं। उन्होंने कहा कि “बिहार सरकार देगी, तब हम पूरा करेंगे।” मेयर के इस बयान के बाद उनके चुनावी वादों और उन्हें पूरा करने की जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बिहारशरीफ नगर निगम चुनाव के दौरान किए गए वादों को लेकर मेयर अनीता देवी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कुछ वादे पूरे हुए हैं, जबकि कुछ बाकी हैं। उन्होंने कहा कि “बिहार सरकार देगी, तब हम पूरा करेंगे।” मेयर के इस बयान के बाद उनके चुनावी वादों और उन्हें पूरा करने की जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।1
- बड़ी दरगाह में दिनदहाड़े फायरिंग से मची अफरा-तफरी, घटनास्थल से खोखा बरामद भैंस चराने को लेकर विवाद के बाद दहशत फैलाने के लिए गोली चलाने का आरोप बिहारशरीफ। बिहार थाना क्षेत्र के बड़ी दरगाह डगर पर बुधवार की दोपहर अचानक गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब 10 की संख्या में पहुंचे कुछ लोगों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्थानीय लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही फायरिंग करने वाले मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक दहशत का माहौल बना रहा। बताया जाता है कि कारू पासवान और कुछ यादव युवकों के बीच भैंस चराने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद कुछ लोगों पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग करने का आरोप है। गोलीबारी की सूचना मिलते ही बड़ी दरगाह टीओपी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से गोली का एक खोखा बरामद किया है। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि फायरिंग में शामिल लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस के अनुसार आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। घटना की जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारियों को भी दी गई है। फिलहाल पुलिस विवाद के कारणों और गोलीबारी में शामिल लोगों की पहचान की जांच में जुटी है।1