logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खबर बदायूं से है बदायूं | जल संरक्षण को लेकर सुविधा संस्था की पहल रिपोर्ट संजीव कुमार राणा बदायूं में जल संरक्षण और किसानों की आय बढ़ाने को लेकर सुविधा संस्था द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। हिंदुस्तान यूनिलीवर फाउंडेशन के सहयोग से जिले के पांच विकासखंडों के करीब 280 गांवों में जल संवर्धन परियोजना ‘प्रवाह’ के तहत ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। ➡️ परियोजना के 280 गांवों में परियोजना संचालित। ➡️ ग्रामीणों को जल संरक्षण के साथ कृषि और बागवानी की नई तकनीकों की जानकारी दी जा रही। ➡️ किसानों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का भी प्रयास किया जा रहा है। ➡️ परियोजना के सुचारू संचालन को लेकर बिसौली और आसफपुर के किसानों, ग्राम प्रधानों व अधिकारियों की हितधारक बैठक हुई। ➡️ बैठक में स्थानीय लोगों को जल की कमी से कृषि उत्पादन और आय पर पड़ रहे प्रभावों की जानकारी दी गई। ➡️ जलवायु परिवर्तन और घटते भूजल स्तर को लेकर भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। ➡️ संस्था ने जल संरक्षण और कृषि गतिविधियों में बढ़ती जल निर्भरता को गंभीर विषय बताया। ➡️ पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से विभिन्न संस्थाओं और विभागों के सहयोग से परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। ➡️ बैठक में वन विभाग, कृषि विभाग और विकासखंड स्तर के अधिकारियों समेत ग्राम प्रधान मौजूद रहे। ➡️ सुविधा संस्था की ओर से परियोजना प्रबंधक, कंसल्टेंट प्रकाश सिंह ब्लॉक समन्वयक सुमन्त गिरि और फील्ड टीम के सदस्य भी शामिल हुए।

1 hr ago
user_पत्रकार संजीव कुमार राणा
पत्रकार संजीव कुमार राणा
Mechanic Budaun, Uttar Pradesh•
1 hr ago
873150c4-9c64-43d9-92b1-3591c6c0fb0a

खबर बदायूं से है बदायूं | जल संरक्षण को लेकर सुविधा संस्था की पहल रिपोर्ट संजीव कुमार राणा बदायूं में जल संरक्षण और किसानों की आय बढ़ाने को लेकर सुविधा संस्था द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। हिंदुस्तान यूनिलीवर फाउंडेशन के सहयोग से जिले के पांच विकासखंडों के करीब 280 गांवों में जल संवर्धन परियोजना ‘प्रवाह’ के तहत

ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। ➡️ परियोजना के 280 गांवों में परियोजना संचालित। ➡️ ग्रामीणों को जल संरक्षण के साथ कृषि और बागवानी की नई तकनीकों की जानकारी दी जा रही। ➡️ किसानों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का भी प्रयास किया जा रहा है। ➡️ परियोजना के सुचारू संचालन को लेकर बिसौली और आसफपुर के किसानों, ग्राम

प्रधानों व अधिकारियों की हितधारक बैठक हुई। ➡️ बैठक में स्थानीय लोगों को जल की कमी से कृषि उत्पादन और आय पर पड़ रहे प्रभावों की जानकारी दी गई। ➡️ जलवायु परिवर्तन और घटते भूजल स्तर को लेकर भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। ➡️ संस्था ने जल संरक्षण और कृषि गतिविधियों में बढ़ती जल निर्भरता को गंभीर विषय बताया। ➡️

पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से विभिन्न संस्थाओं और विभागों के सहयोग से परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। ➡️ बैठक में वन विभाग, कृषि विभाग और विकासखंड स्तर के अधिकारियों समेत ग्राम प्रधान मौजूद रहे। ➡️ सुविधा संस्था की ओर से परियोजना प्रबंधक, कंसल्टेंट प्रकाश सिंह ब्लॉक समन्वयक सुमन्त गिरि और फील्ड टीम के सदस्य भी शामिल हुए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शिवपाल बोले—BJP के किसी नेता ने वो काम नहीं किया, जो CM योगी ने किया, भगवा कपड़ों को लेकर भी साधा निशाना। सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बोले शिवपाल—सीट बंटवारे का फैसला दोनों दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे। बागी विधायकों पर बोले—सपा विचारधारा वाले नेताओं पर होगी चर्चा, संगठन मजबूत करने में जुटी सपा।
    1
    शिवपाल बोले—BJP के किसी नेता ने वो काम नहीं किया, जो CM योगी ने किया, भगवा कपड़ों को लेकर भी साधा निशाना।
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बोले शिवपाल—सीट बंटवारे का फैसला दोनों दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे।
बागी विधायकों पर बोले—सपा विचारधारा वाले नेताओं पर होगी चर्चा, संगठन मजबूत करने में जुटी सपा।
    user_JOURNALIST REETESH PARTAP S
    JOURNALIST REETESH PARTAP S
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बरेली जिला अस्पताल से महिला बंदी को बुर्का पहनाकर भगाने में शामिल शातिर अभियुक्त गिरफ्तार थाना कोतवाली, बरेली पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती महिला अभियुक्ता (ममता) को पुलिस की निगरानी से बुर्का पहनाकर भगाने में मदद करने वाले 01 शातिर अभियुक्त विशाल पुत्र पप्पू वाल्मीकि को गिरफ्तार कर लिया है। 🔹 मामला क्या था? दिनांक 02.09.2026 को जिला अस्पताल में भर्ती महिला अभियुक्ता ममता को उसके बेटों (केशव व विशाल) ने बुर्का उपलब्ध कराया था। महिला अभियुक्ता बाथरूम में जाकर बुर्का पहनकर पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गई थी। 🔹 कार्रवाई: 21 सितंबर 2026 को चौपला चौराहा पुल के पास से भागने की फिराक में खड़े अभियुक्त विशाल को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। #BareillyPolice #UpPolice #CrimeNews #Bareilly #UPPoliceInAction
    1
    बरेली जिला अस्पताल से महिला बंदी को बुर्का पहनाकर भगाने में शामिल शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
थाना कोतवाली, बरेली पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती महिला अभियुक्ता (ममता) को पुलिस की निगरानी से बुर्का पहनाकर भगाने में मदद करने वाले 01 शातिर अभियुक्त विशाल पुत्र पप्पू वाल्मीकि को गिरफ्तार कर लिया है।
🔹 मामला क्या था?
दिनांक 02.09.2026 को जिला अस्पताल में भर्ती महिला अभियुक्ता ममता को उसके बेटों (केशव व विशाल) ने बुर्का उपलब्ध कराया था। महिला अभियुक्ता बाथरूम में जाकर बुर्का पहनकर पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गई थी।
🔹 कार्रवाई:
21 सितंबर 2026 को चौपला चौराहा पुल के पास से भागने की फिराक में खड़े अभियुक्त विशाल को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।
#BareillyPolice #UpPolice #CrimeNews #Bareilly #UPPoliceInAction
    user_Bablu Sagar Bareilly
    Bablu Sagar Bareilly
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बदायूँ:तेज आँधी में बाइक सवार व्यापारी के ऊपर गिरा पेड़,हालत गम्भीर
    1
    बदायूँ:तेज आँधी में बाइक सवार व्यापारी के ऊपर गिरा पेड़,हालत गम्भीर
    user_Dharmendra Kasaudhan
    Dharmendra Kasaudhan
    Local News Reporter Dataganj, Lucknow•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बदायूं उसैहित थानान्तर्गत गांव नसीर नगर जमीन पर लेटर किरा
    1
    उत्तर प्रदेश के बदायूं उसैहित थानान्तर्गत गांव नसीर नगर जमीन पर लेटर किरा
    user_Ranjeet Yadav Badaun tak
    Ranjeet Yadav Badaun tak
    Content Creator (YouTuber) Dataganj, Budaun•
    9 hrs ago
  • 🔥 वायरल न्यूज़ टाइटल बदायूं में नमक से बन रहा था नकली पोटाश! खैरी गांव में कृषि विभाग की छापेमारी, 300 बोरी नमक बरामद छोटा और दमदार: नमक से बना रहे थे नकली पोटाश! बदायूं में फैक्ट्री पर छापा, 300 बोरी नमक जब्त बदायूं में नमक से ‘पोटाश’ बनाकर खेतों का बीपी बढ़ाया जा रहा था बदायूं के खैरी गांव (बिल्सी-इस्लामनगर रोड) में विज्ञान का ऐसा अनूठा ‘देसी चमत्कार’ चल रहा था, जिसे देखकर खुद केमिस्टों की आत्मा भी छटपटा जाए। यहाँ की एक गुप्त प्रयोगशाला (पढ़ें: नकली पोटाश बनाने की अवैध फैक्ट्री) पर जब कृषि विभाग ने छापा मारा, तो ऐसा हड़कंप मचा मानो नमक के कट्टों पर मिर्ची छिड़क दी गई हो! मास्टरमाइंड आरिफ साहब (सहसवान के पठान टोला वाले) शायद रसोई घर के उस बुनियादी नियम से प्रेरित थे कि ‘नमक हर चीज़ का जायका बदल देता है’। बस फिर क्या था, उन्होंने सोचा कि अगर दाल-सब्जी में नमक चल सकता है, तो बेचारी फसलों ने क्या बिगाड़ा है? सो, पोटाश की जगह खेतों में सीधे 300 बोरी नमक परोसने की पूरी तैयारी थी। मौके से क्या-क्या जप्त हुआ? जरा ‘लैब’ के उपकरण देखिए: 300 बोरी नमक: ताकि फसलों में आयोडीन की कमी न हो और उनका भी बीपी ‘हाई’ रहे। दो सिलाई मशीनें और धागा: ब्रांडेड पोटाश की थैली सीने के लिए दर्जियों जैसी फिनिशिंग की व्यवस्था! एक जनरेटर: क्योंकि ‘ब्रांडेड फर्जीवाड़ा’ बिना पावर कट के चलना चाहिए। इंडियन पोटाश लिमिटेड (IPL) के कट्टे: आखिर असली दिखने के लिए कंपनी का ठप्पा भी तो जरूरी था। छापेमारी के दौरान जब कृषि विभाग की टीम पहुँची, तो आरिफ साहब समेत कुल 9 'महान वैज्ञानिकों' को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। अब पुलिस और विभाग उनसे यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या यह पोटाश फसल उगाने के लिए था या फिर आने वाले मानसून में पूरी मिट्टी को नमकीन बनाने की कोई दूरगामी साजिश? फिलहाल, सभी 9 कलाकार अब कानून की 'अदालत' में अपना स्वाद सुधार रहे हैं और बदायूं के किसान राहत की सांस ले रहे हैं कि उनके खेतों में ‘स्वादानुसार पोटाश’ पड़ने से बच गया!
    1
    🔥 वायरल न्यूज़ टाइटल

बदायूं में नमक से बन रहा था नकली पोटाश! खैरी गांव में कृषि विभाग की छापेमारी, 300 बोरी नमक बरामद

छोटा और दमदार:
नमक से बना रहे थे नकली पोटाश! बदायूं में फैक्ट्री पर छापा, 300 बोरी नमक जब्त
बदायूं में नमक से ‘पोटाश’ बनाकर खेतों का बीपी बढ़ाया जा रहा था
बदायूं के खैरी गांव (बिल्सी-इस्लामनगर रोड) में विज्ञान का ऐसा अनूठा ‘देसी चमत्कार’ चल रहा था, जिसे देखकर खुद केमिस्टों की आत्मा भी छटपटा जाए। यहाँ की एक गुप्त प्रयोगशाला (पढ़ें: नकली पोटाश बनाने की अवैध फैक्ट्री) पर जब कृषि विभाग ने छापा मारा, तो ऐसा हड़कंप मचा मानो नमक के कट्टों पर मिर्ची छिड़क दी गई हो!
मास्टरमाइंड आरिफ साहब (सहसवान के पठान टोला वाले) शायद रसोई घर के उस बुनियादी नियम से प्रेरित थे कि ‘नमक हर चीज़ का जायका बदल देता है’। बस फिर क्या था, उन्होंने सोचा कि अगर दाल-सब्जी में नमक चल सकता है, तो बेचारी फसलों ने क्या बिगाड़ा है? सो, पोटाश की जगह खेतों में सीधे 300 बोरी नमक परोसने की पूरी तैयारी थी।
मौके से क्या-क्या जप्त हुआ? जरा ‘लैब’ के उपकरण देखिए:
300 बोरी नमक: ताकि फसलों में आयोडीन की कमी न हो और उनका भी बीपी ‘हाई’ रहे।
दो सिलाई मशीनें और धागा: ब्रांडेड पोटाश की थैली सीने के लिए दर्जियों जैसी फिनिशिंग की व्यवस्था!
एक जनरेटर: क्योंकि ‘ब्रांडेड फर्जीवाड़ा’ बिना पावर कट के चलना चाहिए।
इंडियन पोटाश लिमिटेड (IPL) के कट्टे: आखिर असली दिखने के लिए कंपनी का ठप्पा भी तो जरूरी था।
छापेमारी के दौरान जब कृषि विभाग की टीम पहुँची, तो आरिफ साहब समेत कुल 9 'महान वैज्ञानिकों' को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। अब पुलिस और विभाग उनसे यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या यह पोटाश फसल उगाने के लिए था या फिर आने वाले मानसून में पूरी मिट्टी को नमकीन बनाने की कोई दूरगामी साजिश?
फिलहाल, सभी 9 कलाकार अब कानून की 'अदालत' में अपना स्वाद सुधार रहे हैं और बदायूं के किसान राहत की सांस ले रहे हैं कि उनके खेतों में ‘स्वादानुसार पोटाश’ पड़ने से बच गया!
    user_Up 24
    Up 24
    सहसवान, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बदायूं सदर विधायक रहे भूपेंद्र सिंह के बेटे सुशांत सिंह 2027 को लेकर खास बातचीत हुई
    1
    बदायूं सदर विधायक रहे भूपेंद्र सिंह के बेटे सुशांत सिंह 2027 को लेकर खास बातचीत हुई
    user_Ranjeet Yadav Badaun tak
    Ranjeet Yadav Badaun tak
    Content Creator (YouTuber) Dataganj, Budaun•
    14 hrs ago
  • जलती चिता पर चिकन पकाने का आरोप, परिजनों ने देखा तो मचा हंगामा; तीन गिरफ्तार शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र के नत्थापुर गांव में ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। अंतिम संस्कार के बाद जलती चिता की बची आग पर चिकन पकाने का आरोप तीन लोगों पर लगा है। मृतक के परिजनों ने इसका विरोध किया तो गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, नत्थापुर गांव निवासी वीरपाल के पिता छोटेलाल का बीमारी के चलते 19 सितंबर को निधन हो गया था। 20 सितंबर को गांव के पास श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। शाम को वीरपाल अपने परिजनों के साथ चिता देखने पहुंचे। आरोप है कि वहां तीन लोग चिता में बची आग पर कटोरे में चिकन पका रहे थे। परिजनों ने जब इसका विरोध किया तो विवाद हो गया। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से सुरेंद्र को पकड़ लिया, जबकि दो आरोपी वहां से भाग गए। बाद में वीरपाल की तहरीर पर पुलिस ने रामचरन, राजेंद्र और सुरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सोमवार को पुलिस ने दोनों फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने किसी भी तरह की तांत्रिक क्रिया से इनकार किया है। वहीं, पुलिस के मुताबिक राजेंद्र शराब के नशे में था और करीब एक किलो चिकन लेकर श्मशान पहुंचा था। इसी दौरान चिता की बची आग पर चिकन पकाने का आरोप है। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    1
    जलती चिता पर चिकन पकाने का आरोप, परिजनों ने देखा तो मचा हंगामा; तीन गिरफ्तार

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र के नत्थापुर गांव में ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। अंतिम संस्कार के बाद जलती चिता की बची आग पर चिकन पकाने का आरोप तीन लोगों पर लगा है। मृतक के परिजनों ने इसका विरोध किया तो गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, नत्थापुर गांव निवासी वीरपाल के पिता छोटेलाल का बीमारी के चलते 19 सितंबर को निधन हो गया था। 20 सितंबर को गांव के पास श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। शाम को वीरपाल अपने परिजनों के साथ चिता देखने पहुंचे। आरोप है कि वहां तीन लोग चिता में बची आग पर कटोरे में चिकन पका रहे थे।
परिजनों ने जब इसका विरोध किया तो विवाद हो गया। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से सुरेंद्र को पकड़ लिया, जबकि दो आरोपी वहां से भाग गए।
बाद में वीरपाल की तहरीर पर पुलिस ने रामचरन, राजेंद्र और सुरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सोमवार को पुलिस ने दोनों फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने किसी भी तरह की तांत्रिक क्रिया से इनकार किया है। वहीं, पुलिस के मुताबिक राजेंद्र शराब के नशे में था और करीब एक किलो चिकन लेकर श्मशान पहुंचा था। इसी दौरान चिता की बची आग पर चिकन पकाने का आरोप है।
सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    user_बरेली की ताजा खबरें
    बरेली की ताजा खबरें
    Court reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    12 min ago
  • बदायूं ब्रेकिंग | उसहैत निर्माणाधीन दुकान का लिंटर भरभराकर गिरा, दो मजदूरों की मौत; एक की हालत नाजुक संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोन: 8650252442 उसहैत। थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम नौगवां नसीर नगर में सोमवार को निर्माणाधीन दुकान का लिंटर अचानक भरभराकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे के दौरान मलबे में तीन मजदूर दब गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद बुलडोजर की मदद से तीनों मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीसरे मजदूर की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि लिंटर की बल्ली टूटने के बाद हादसा हुआ, उस समय मजदूर दूसरी बल्ली लगाने का काम कर रहे थे। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोग अपने बहनोई की दुकान पर लिंटर डलवाने के लिए आए थे। दो लोगों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
    4
    बदायूं ब्रेकिंग | उसहैत
निर्माणाधीन दुकान का लिंटर भरभराकर गिरा, दो मजदूरों की मौत; एक की हालत नाजुक

संवाददाता प्रवेंद्र सिंह
फोन: 8650252442
उसहैत। थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम नौगवां नसीर नगर में सोमवार को निर्माणाधीन दुकान का लिंटर अचानक भरभराकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे के दौरान मलबे में तीन मजदूर दब गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद बुलडोजर की मदद से तीनों मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, तीसरे मजदूर की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
बताया जा रहा है कि लिंटर की बल्ली टूटने के बाद हादसा हुआ, उस समय मजदूर दूसरी बल्ली लगाने का काम कर रहे थे। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोग अपने बहनोई की दुकान पर लिंटर डलवाने के लिए आए थे।
दो लोगों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
    user_Pravendra Singh
    Pravendra Singh
    Newspaper publisher दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • #BADAUN : उसहैत क्षेत्र के नौगवां नासीर नगर में निर्माणाधीन मकान का लिंटर भरभराकर गिरा, मलबे में दबे पांच लोग। हादसे में शाहजहांपुर निवासी अवनीश (28) की मौत, जबकि चंद्रभान (30) और मकान मालिक दलवीर उर्फ पन्नालाल घायल। चंद्रभान को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया, राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी भी मौत। पुलिस और ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर तीनों को बाहर निकाला, सीओ राहुल पांडेय ने हादसे की जानकारी दी।
    1
    #BADAUN : उसहैत क्षेत्र के नौगवां नासीर नगर में निर्माणाधीन मकान का लिंटर भरभराकर गिरा, मलबे में दबे पांच लोग।
हादसे में शाहजहांपुर निवासी अवनीश (28) की मौत, जबकि चंद्रभान (30) और मकान मालिक दलवीर उर्फ पन्नालाल घायल।
चंद्रभान को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया, राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी भी मौत।
पुलिस और ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर तीनों को बाहर निकाला, सीओ राहुल पांडेय ने हादसे की जानकारी दी।
    user_JOURNALIST REETESH PARTAP S
    JOURNALIST REETESH PARTAP S
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.