श्यामडीह में वार्षिक परीक्षाफल समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न कतरास. (प्रेम कुमार). सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह में आज दिनांक 31 मार्च 2026 को वार्षिक परीक्षाफल समारोह का आयोजन अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर भैया-बहनों की वर्षभर की कठिन मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण का परीक्षाफल घोषित किया गया। लगभग दो हजार भैया/बहनों एवं अभिभावकों से खचाखच भरे प्रांगण में हर्ष, उत्साह एवं गौरव का अद्भुत वातावरण व्याप्त था। कार्यक्रम के दौरान शिशु, प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक सभी वर्गों के परीक्षाफल क्रमशः घोषित किए गए। भैया/बहनों के उत्कृष्ट एवं सराहनीय प्रदर्शन ने विद्यालय परिवार को गौरवान्वित करते हुए शिक्षा के उच्च मानकों को पुनः स्थापित किया। प्राथमिक विभाग (एलकेजी) के भैया मुकुल कुमार ने 600 में से 599 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित किया। वहीं माध्यमिक विभाग में बहन नियती ठक्कर ने 99.11 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की एवं उच्च माध्यमिक विभाग के भैया मो० आदिल ने 98.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर विद्यालय के सचिव श्री विक्रम राजगढ़िया, प्रधानाचार्य श्री अभिमन्यु कुमार एवं उप-प्रधानाचार्या श्रीमती श्रेया सरकार द्वारा प्रत्येक कक्षा के चारों वर्गों से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त भैया/बहनों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही, वर्षभर नियमित उपस्थिति रखने वाले भैया/बहनों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समस्त आचार्यगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने भैया/बहनों को उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया। समारोह ने न केवल विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाया, बल्कि विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता, संस्कारयुक्त शिक्षा एवं समर्पित शिक्षण परंपरा को भी सशक्त रूप से प्रतिबिंबित किया।
श्यामडीह में वार्षिक परीक्षाफल समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न कतरास. (प्रेम कुमार). सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह में आज दिनांक 31 मार्च 2026 को वार्षिक परीक्षाफल समारोह का आयोजन अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर भैया-बहनों की वर्षभर की कठिन मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण का परीक्षाफल घोषित किया गया। लगभग दो हजार भैया/बहनों एवं अभिभावकों से खचाखच भरे प्रांगण में हर्ष, उत्साह एवं गौरव का अद्भुत वातावरण व्याप्त था। कार्यक्रम के दौरान शिशु, प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक सभी वर्गों के परीक्षाफल क्रमशः घोषित किए गए। भैया/बहनों के उत्कृष्ट एवं सराहनीय प्रदर्शन ने विद्यालय परिवार को गौरवान्वित करते हुए शिक्षा के उच्च मानकों को पुनः स्थापित किया। प्राथमिक विभाग (एलकेजी) के भैया मुकुल कुमार ने 600 में से 599 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित किया। वहीं माध्यमिक विभाग में बहन नियती ठक्कर ने 99.11 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय
सफलता हासिल की एवं उच्च माध्यमिक विभाग के भैया मो० आदिल ने 98.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर विद्यालय के सचिव श्री विक्रम राजगढ़िया, प्रधानाचार्य श्री अभिमन्यु कुमार एवं उप-प्रधानाचार्या श्रीमती श्रेया सरकार द्वारा प्रत्येक कक्षा के चारों वर्गों से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त भैया/बहनों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही, वर्षभर नियमित उपस्थिति रखने वाले भैया/बहनों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समस्त आचार्यगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने भैया/बहनों को उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया। समारोह ने न केवल विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाया, बल्कि विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता, संस्कारयुक्त शिक्षा एवं समर्पित शिक्षण परंपरा को भी सशक्त रूप से प्रतिबिंबित किया।
- अब तक की बड़ी खबर - कतरास. सोनारडीह थाना क्षेत्र के टंडा बाड़ी बस्ती में भू -धंसान की बड़ी घटना. जानकारी के अनुसार मंगलवार की संध्या यहाँ भू -धंसान से दो घर जमींदोज होने की सूचना हैं. जबकि एक ही परिवार के तीन लोगो के दबे होने की खबर है. घटना को लेकर सैकड़ों लोग सोनारडीह थाना के समक्ष जमा हैं. लोग बीच सड़क पर बैठे हैं. लोग भू -धंसान में दबे लोगो को निकालने एवं दोषी लोगो पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. लोगो के विरोध के कारण दोनों ओर रोड जाम हो गया है. लोगो ने घटना का कारण अवैध उतखनन बताया है. उक्त घटना को लेकर यहाँ काफ़ी अफरा -तफरी का माहौल है. मालूम हो की इसके पूर्व भी कई बार प्रभावित स्थल पर भू -धंसान की घटना हो चुकी है. कई बार भारी गैस निकलने की घटनाएं हो चुकी है. परन्तु बावजूद इसके अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. आज की घटना उक्त पूर्व में घटी घटनाओं को नजर अंदाज करने का नतीजा बताया जाता है. भू -धंसान स्थल पर कोयला तस्करों के द्वारा ताबड़तोड़ कोयला निकालने से बार -बार यहाँ भू -धंसान व गैस निकलने की घटनाएं हो चुकी है. घटनास्थल पर भू -धंसान से दबे लोगो को निकालने का प्रयास किया जा रहा है. घटना स्थल पर उचित लाईट के अभाव में काफ़ी परेशानी हो रही है. घटना की सूचना मिलते ही धनबाद एसएसपी धनबाद एसडीएम बाघमारा एसडीपीओ समेत आसपास की थाना की पुलिस बल बीसीसीएल जीएम अन्य अधिकारी व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची हुई है. प्रशासन द्वारा लोगो को समझाने का प्रयास किया जा रहा है. घटना को लेकर यहाँ स्थिति काफ़ी तनावपूर्ण बनी हुई है.1
- #viralvideo यह वीडियो धनबाद का बताया जा रहा है, जहां सांप को रेस्क्यू किया जा रहा था जो काफी जोख़िम भरा था इसमें छोटी सी गलती भी बड़ी घटना का कारण बन सकती थी। लेकिन इस तरह से रेस्क्यू करना बहादुरी का कार्य है । #jharkhand #BreakingNews1
- Post by राम पाण्डेय पत्रकार कतरास1
- Post by जनता न्यूज़ 241
- Post by Niraj Kumar1
- बलियापुर सांप्रदायिक हिंसा में पुलिस की नाकामी सामने आई है । दोषी खुलेआम घूम रहे हैं उन्हें राजनीति और प्रशासनिक समर्थन मिला हुआ है , वहीं निर्दोषों को जेल की सलाखों में कैद किया गया और उससे पहले उनकी काफी धुनाई थाने में की गई परेड कराया गया जैसे वह बहुत बड़े अपराधी हों 😳 सवाल यह उठता है कि पुलिस न्यायालय कैसे बन गई ? सजा देने का अधिकार किसने दिया बिना निष्पक्ष जांच के आनन फानन में। अगर न्यायालय द्वारा बाइज्जत रिहा किया गया तो फिर इन्हें सजा देने वालों को सजा कौन देगा ? यह एक बड़ा सवाल है 👉 मोहम्मद जहीरूद्दीन खान वरिष्ठ पत्रकार धनबाद 8789366223.1
- धनबाद,नगर निगम की बड़ी पहल: हर वार्ड में 15 सफाईकर्मी, पानी की समस्या पर बड़ा फैसला।1
- बरवाअड्डा. (प्रेम कुमार). थाना क्षेत्र के मिश्रीडीह मोड़ में आर्मी से रिटायर हवलदार कैलाश प्रसाद मिश्रा के घर को बदमाशों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की सम्पत्ति लूट ली. बताते चले की करीब दस की संख्या में पहुंचे नकाबपोश अपराधी देर रात घर के पिछले हिस्से से बांस की सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़कर अंदर घुस हुए। घर में घुसते ही अपराधियों ने हथियार के बल पर सबसे पहले बच्चों को बंधक बना लिया। बच्चों के सहम जाने से घर के अन्य सदस्य भी डर गए और विरोध करने की स्थिति में नहीं रहे। इसके बाद डकैतों ने पूरे घर की तलाशी ली और एक-एक कमरे को खंगाल डाला। अपराधियों ने करीब साढ़े तीन लाख रुपये नकद और लगभग बीस लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहनों की लूट कर ली। इतना ही नहीं, सबूत मिटाने के लिए घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और डीवीआर भी अपने साथ ले गए। गृहस्वामी कैलाश प्रसाद मिश्रा ने बताया कि वे रात में खाना खाने के बाद छत पर सोने चले गए थे। उन्हें आशंका है कि बदमाशों ने कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिसके कारण इतनी बड़ी घटना के बावजूद उनकी नींद नहीं खुली। घटना के बाद रात करीब 2 बजे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस सुबह साढ़े चार बजे मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में गहरी चिंता देखी जा रही है।1