logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कलेक्टर ने किया इंटेकवेल एवं वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश दैनिक रेवांचल टाइम्स उमरिया। कलेक्टर राखी सहाय ने उमरार डेम स्थित इंटेकवेल, खलेसर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तथा घंघरी में प्रस्तावित 2 लाख लीटर क्षमता के ओवरहेड टैंक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेयजल व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिलेवासियों को नियमित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए। कलेक्टर ने इटिकवेल से प्राप्त कच्चे पानी के समुचित उपचार के बाद ही सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पी.एच.ई. विभाग को पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच कराने, क्लोरीनेशन की व्यवस्था सुहढ़ रखने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही जल वितरण करने को कहा। साथ ही पाइपलाइन लीकेज की जांच कर शीघ्र मरम्मत करने तथा जल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा न आने देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए जल आपूर्ति की मॉनिटरिंग बढ़ाई जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने कहा कि जल वितरण प्रणाली में पारदर्शिता रखी जाए और शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित निराकरण किया जाए। निरीक्षण के दौरान निमार्णाधीन ओवरहेड टैंक के कार्य में गुणवत्ता एवं समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित विजिट कर प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेनगुप्ता, मुख्य नगर पालिका अधिकारी किशन सिंह, उपयंत्री देव कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

10 hrs ago
user_पत्रकारिता
पत्रकारिता
पत्रकार बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago
67f3afd2-4e19-4b6e-acd9-4cb830036e83

कलेक्टर ने किया इंटेकवेल एवं वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश दैनिक रेवांचल टाइम्स उमरिया। कलेक्टर राखी सहाय ने उमरार डेम स्थित इंटेकवेल, खलेसर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तथा घंघरी में प्रस्तावित 2 लाख लीटर क्षमता के ओवरहेड टैंक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेयजल व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिलेवासियों को नियमित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध

94f8b6d1-bd6e-462c-864a-afaa9161860f

कराया जाए। कलेक्टर ने इटिकवेल से प्राप्त कच्चे पानी के समुचित उपचार के बाद ही सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पी.एच.ई. विभाग को पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच कराने, क्लोरीनेशन की व्यवस्था सुहढ़ रखने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही जल वितरण करने को कहा। साथ ही पाइपलाइन लीकेज की जांच कर शीघ्र मरम्मत करने तथा जल आपूर्ति में किसी भी प्रकार

9e916c08-9afd-4e8d-b010-be1e31302a54

की बाधा न आने देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए जल आपूर्ति की मॉनिटरिंग बढ़ाई जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने कहा कि जल वितरण प्रणाली में पारदर्शिता रखी जाए और शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित निराकरण किया जाए। निरीक्षण के दौरान निमार्णाधीन ओवरहेड टैंक

b7d734f1-60d5-40cd-8896-69a43bf1a102

के कार्य में गुणवत्ता एवं समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित विजिट कर प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेनगुप्ता, मुख्य नगर पालिका अधिकारी किशन सिंह, उपयंत्री देव कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बाघ के सामने उतरे लोग, मौत को दिया खुला न्योता उमरिया तपस गुप्ता जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से सामने आया एक वीडियो लोगों की गंभीर लापरवाही को उजागर कर रहा है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में ताला-मानपुर रोड पर एक बाघ सड़क पार करता दिखाई दे रहा है, लेकिन उससे भी ज्यादा चौंकाने वाला नजारा इसके बाद देखने को मिलता है। वीडियो में साफ दिखता है कि जैसे ही बाघ नजर आता है, कुछ लोग अपने वाहन बीच सड़क पर रोक देते हैं। हैरानी तब बढ़ जाती है जब कुछ लोग वाहन से उतरकर सीधे बाघ के करीब पहुंच जाते हैं और मोबाइल से वीडियो बनाने लगते हैं। यह हरकत न सिर्फ नियमों की धज्जियां उड़ाती है, बल्कि सीधे-सीधे मौत को न्योता देने जैसी है। जानकारी के मुताबिक यह वीडियो रविवार का बताया जा रहा है। बाघ जैसे खतरनाक और संवेदनशील वन्यजीव के इतने करीब जाना किसी भी वक्त गंभीर हादसे में बदल सकता था। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां बाघ को उकसा सकती हैं, जिससे वह आक्रामक हो सकता है और हमला कर सकता है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व जैसे संवेदनशील क्षेत्र में इस तरह की लापरवाही कई सवाल खड़े करती है। जहां एक ओर वन विभाग लगातार जागरूकता और नियमों का पालन कराने की कोशिश करता है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग महज कुछ सेकंड के वीडियो के लिए अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं। यह घटना साफ दिखाती है कि रोमांच के नाम पर लोग किस हद तक गैरजिम्मेदार हो सकते हैं। अगर समय रहते ऐसे मामलों पर सख्ती नहीं हुई, तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
    1
    बाघ के सामने उतरे लोग, मौत को दिया खुला न्योता
उमरिया तपस गुप्ता 
जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से सामने आया एक वीडियो लोगों की गंभीर लापरवाही को उजागर कर रहा है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में ताला-मानपुर रोड पर एक बाघ सड़क पार करता दिखाई दे रहा है, लेकिन उससे भी ज्यादा चौंकाने वाला नजारा इसके बाद देखने को मिलता है।
वीडियो में साफ दिखता है कि जैसे ही बाघ नजर आता है, कुछ लोग अपने वाहन बीच सड़क पर रोक देते हैं। हैरानी तब बढ़ जाती है जब कुछ लोग वाहन से उतरकर सीधे बाघ के करीब पहुंच जाते हैं और मोबाइल से वीडियो बनाने लगते हैं। यह हरकत न सिर्फ नियमों की धज्जियां उड़ाती है, बल्कि सीधे-सीधे मौत को न्योता देने जैसी है।
जानकारी के मुताबिक यह वीडियो रविवार का बताया जा रहा है। बाघ जैसे खतरनाक और संवेदनशील वन्यजीव के इतने करीब जाना किसी भी वक्त गंभीर हादसे में बदल सकता था। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां बाघ को उकसा सकती हैं, जिससे वह आक्रामक हो सकता है और हमला कर सकता है।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व जैसे संवेदनशील क्षेत्र में इस तरह की लापरवाही कई सवाल खड़े करती है। जहां एक ओर वन विभाग लगातार जागरूकता और नियमों का पालन कराने की कोशिश करता है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग महज कुछ सेकंड के वीडियो के लिए अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं।
यह घटना साफ दिखाती है कि रोमांच के नाम पर लोग किस हद तक गैरजिम्मेदार हो सकते हैं। अगर समय रहते ऐसे मामलों पर सख्ती नहीं हुई, तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
    user_Tapas Gupta
    Tapas Gupta
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *नगर परिषद मानपुर के वार्ड क्रमांक 5 में सूने घर में लाखों रुपए की चोरी* नगर परिषद मानपुर के वार्ड क्रमांक 5 स्थिति डां अशोक द्विवेदी जी के सूने घर में नगदी सहित लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरों द्वारा पार कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है जानकारी के मुताबिक श्री द्विवेदी पिछले कुछ समय से घर से बाहर है उनके सूने घर में बीती रात चोरों ने मेन गेट से अंदर जाकर घर का दरवाजा तोड़कर घर में रखा नगद 45 हजार के लगभग एवं बे शकीमती सोने चांदी के आभूषण पार कर लिया गया जिसकी कीमत लगभग लाखों रुपए बताई जा रही है जिसकी शिकायत पीड़ित परिजन द्वारा पुलिस थाने मानपुर में दर्ज करवाई गई है अब देखना होगा कि पुलिस इन्वेस्टीगेशन में क्या इन अज्ञात सातिर चोरों की पतासाजी हो पाती है की नहीं।
    2
    *नगर परिषद मानपुर के वार्ड क्रमांक 5 में सूने घर में लाखों रुपए की चोरी*
नगर परिषद मानपुर के वार्ड क्रमांक 5 स्थिति डां अशोक द्विवेदी जी के सूने घर में नगदी सहित लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरों द्वारा पार कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है जानकारी के मुताबिक श्री द्विवेदी पिछले कुछ समय से घर से बाहर है उनके सूने घर में बीती रात चोरों ने मेन गेट से अंदर जाकर घर का दरवाजा तोड़कर घर में रखा नगद 45 हजार के लगभग एवं बे शकीमती सोने चांदी के आभूषण पार कर लिया गया जिसकी कीमत लगभग लाखों रुपए बताई जा रही है जिसकी शिकायत पीड़ित परिजन द्वारा पुलिस थाने मानपुर में दर्ज करवाई गई है अब देखना होगा कि पुलिस इन्वेस्टीगेशन में क्या इन अज्ञात सातिर चोरों की पतासाजी हो पाती है की नहीं।
    user_Ashutosh tripathi
    Ashutosh tripathi
    Court reporter मानपुर, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • “लेंसकार्ट के ड्रेस कोड विवाद का महाराष्ट्र में तेजी से विरोध शुरू हो गया है। अंधेरी वेस्ट के लेंसकार्ट के शोरूम में भाजपा नेता इलाही खान ने पहुंचकर मैनेजर से तीखे सवाल पूछे और हिंदू कर्मचारियों को तिलक लगाया।” #Lenskart #Maharashtra #Viralvideo
    1
    “लेंसकार्ट के ड्रेस कोड विवाद का महाराष्ट्र में तेजी से विरोध शुरू हो गया है। अंधेरी वेस्ट के लेंसकार्ट के शोरूम में भाजपा नेता इलाही खान ने पहुंचकर मैनेजर से तीखे सवाल पूछे और हिंदू कर्मचारियों को तिलक लगाया।”
#Lenskart #Maharashtra #Viralvideo
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    31 min ago
  • Post by पार्षद सिल्लू रजक
    1
    Post by पार्षद सिल्लू रजक
    user_पार्षद सिल्लू रजक
    पार्षद सिल्लू रजक
    सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • शहडोल रविवार को लगभग 4:00 बजे जिला ब्राह्मण समाज के युवा सदस्य अनुपम गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर जयस्तंभ चौक से भव्य रूप से शोभा यात्रा निकाली जाएगी शोभा यात्रा में सैकड़ो की तादाद पर लोग मौजूद रहेंगे इस अवसर पर जय स्तंभ चौक पर विशाल स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाएगा आइए जाने क्या कहा युवा सदस्य अनुपम गौतम ने।
    1
    शहडोल रविवार को लगभग 4:00 बजे जिला ब्राह्मण समाज के युवा सदस्य अनुपम गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर जयस्तंभ चौक से भव्य रूप से शोभा यात्रा निकाली जाएगी शोभा यात्रा में सैकड़ो की तादाद पर लोग मौजूद रहेंगे इस अवसर पर जय स्तंभ चौक पर विशाल स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाएगा आइए जाने क्या कहा युवा सदस्य अनुपम गौतम ने।
    user_Akhilesh Mishra
    Akhilesh Mishra
    सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • कटनी नगर//- *पार्षद जयनारायण निषाद एवम समाज सेवी श्याम निषाद* जी की देखरेख में सरस्वती स्कूल के पास की बची हुई सड़क का डामलीकरण कार्य विगत रात्रि में पूर्ण रूप से किया गया *आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद(पत्रकार)* *7509747686* #निर्माण #सड़क #प्रगति
    1
    कटनी नगर//-
*पार्षद जयनारायण निषाद एवम समाज सेवी श्याम निषाद* जी की देखरेख में सरस्वती स्कूल के पास की बची हुई सड़क का डामलीकरण कार्य विगत रात्रि में पूर्ण रूप से किया गया 
*आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद(पत्रकार)*
*7509747686*
#निर्माण
#सड़क
#प्रगति
    user_आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    Social worker कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मवेशी मलिक इस तरह से लापरवाही करते हैं कृपया कर थोड़ा सा हिदायत दें
    1
    मवेशी मलिक इस तरह से लापरवाही करते हैं कृपया कर थोड़ा सा हिदायत दें
    user_Ram Narayan Yadav
    Ram Narayan Yadav
    कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *श्री हरि अवतार भगवान परशुराम के अवतरण दिवस पर जय-जय परशुराम के जय घोष से गूंज उठा मानपुर नगर- दिखा आस्था उल्लास और परंपरा का विराट समांगम।* (आशुतोष त्रिपाठी/जनचिंगारी उमरिया) मानपुर नगर ने इस बार भगवान विष्णु के छठे अवतार, भगवान परशुराम के अवतरण महापर्व को जिस भव्यता और भावनात्मक उर्जा के साथ मनाया, उसने पूरे क्षेत्र को भगवामय कर दिया। वसंत ऋतु, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की अक्षय तृतीया—वह पावन क्षण, जब परशुराम अवतरित हुए—उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नगर में आस्था का अभूतपूर्व सैलाब उमड़ा। रविवार को सुबह 11 बजे से मां काली मंदिर, पुरानी बाजार में धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ। कन्या भोज और ब्राह्मण भोजन के साथ भंडारा देर शाम तक चलता रहा, जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे दिन मंदिर परिसर में श्रीरामचरितमानस का संगीतमय पाठ गूंजता रहा, जिसने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। शाम 5 बजे मां काली मंदिर और भगवान श्रीराम मंदिर से भगवान परशुराम जी की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। डीजे, शंख, घड़ियाल और पटाखों की गूंज के बीच यह शोभायात्रा जैसे-जैसे नगर की सड़कों पर आगे बढ़ी, हर गली, हर चौक श्रद्धा के रंग में रंगता चला गया। पुरानी बाजार से बस स्टैंड और फिर मध्य नगर का भ्रमण करते हुए यह यात्रा श्री राम-जानकी मंदिर तक पहुंची और पुनः काली मंदिर में समापन हुआ। रथ यात्रा के दौरान जो दृश्य सामने आए, वे केवल उत्सव नहीं बल्कि आस्था की जीवंत तस्वीर थे—गले में रामनामी पट्टी, हाथों में भगवान श्रीराम की तस्वीर और हनुमान ध्वजा, और मुख से गूंजते “जय परशुराम” के उद्घोष… पूरा मानपुर जैसे एक ही भाव में डूबा नजर आया। कार्यक्रम का एक विशेष और भावुक क्षण तब आया, जब मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मानपुर का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली छात्रों को विप्र समाज द्वारा सम्मानित किया गया। भगवान श्रीराम की तस्वीर, श्रीफल, चंदन, आरती, शाल और नगद पुरस्कार के साथ किया गया यह सम्मान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का संदेश बन गया। इस भव्य आयोजन में क्षेत्र की दर्जनों ग्राम पंचायतों और मानपुर नगर से हजारों की संख्या में विप्र समाज के लोग—बच्चे, युवा और बुजुर्ग—शामिल हुए। भगवा वस्त्रों में सजे श्रद्धालु जब एक साथ थिरकते और जयकारे लगाते नजर आए, तो वह दृश्य किसी आध्यात्मिक उत्सव से कम नहीं था। मां आदि शक्ति काली मंदिर समिति सहित अनेक श्रद्धालुओं के सहयोग से आयोजित यह महापर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता, परंपरा और सांस्कृतिक गौरव का भी सशक्त संदेश दे गया। मानपुर ने एक बार फिर साबित किया कि जब आस्था जागती है, तो पूरा नगर एक परिवार बन जाता है—और वही दृश्य इस महापर्व में स्पष्ट रूप से देखने को मिला। इस अवसर पर तहसीलदार मानपुर पंकज नयन तिवारी, शारदा प्रसाद गौतम,राम किशोर चतुर्वेदी,ओपी द्विवेदी,अमराराम शुक्ला,अंबिका प्यासी,अरुण त्रिपाठी,लखनलाल त्रिपाठी, शिवकुमार मिश्र ,शिवनारायण तिवारी,राम प्रकाश तिवारी, रामप्रकाश गौतम,भगवानदास मिश्रा,अरुण चतुर्वेदी,रामभुवन शुक्ला,विजय गौतम शिक्षक,अशोक त्रिपाठी ,नरेंद्र प्यासी,ओमकार द्विवेदी,कुशलेंद्र तिवारी, विजय गौतम,अनिरुद्ध मिश्रा, दिनाज शुक्ला, अरुण तिवारी ,मनोज गौतम,विकास शुक्ला,बबलू शुक्ला,विनय तिवारी,पुष्पेंद्र द्विवेदी, मनोज त्रिपाठी,सुदीप द्विवेदी,पवन तिवारी,अंकुर तिवारी, शैलेश त्रिपाठी,आदि सैकड़ों की संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे!!
    4
    *श्री हरि अवतार भगवान परशुराम के अवतरण दिवस पर जय-जय परशुराम के जय घोष से गूंज उठा मानपुर नगर- दिखा आस्था उल्लास और परंपरा का विराट समांगम।*
(आशुतोष त्रिपाठी/जनचिंगारी उमरिया) 
मानपुर नगर ने इस बार भगवान विष्णु के छठे अवतार, भगवान परशुराम के अवतरण महापर्व को जिस भव्यता और भावनात्मक उर्जा के साथ मनाया, उसने पूरे क्षेत्र को भगवामय कर दिया। वसंत ऋतु, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की अक्षय तृतीया—वह पावन क्षण, जब परशुराम अवतरित हुए—उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नगर में आस्था का अभूतपूर्व सैलाब उमड़ा।
रविवार को सुबह 11 बजे से मां काली मंदिर, पुरानी बाजार में धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ। कन्या भोज और ब्राह्मण भोजन के साथ भंडारा देर शाम तक चलता रहा, जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे दिन मंदिर परिसर में श्रीरामचरितमानस का संगीतमय पाठ गूंजता रहा, जिसने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
शाम 5 बजे मां काली मंदिर और भगवान श्रीराम मंदिर से भगवान परशुराम जी की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। डीजे, शंख, घड़ियाल और पटाखों की गूंज के बीच यह शोभायात्रा जैसे-जैसे नगर की सड़कों पर आगे बढ़ी, हर गली, हर चौक श्रद्धा के रंग में रंगता चला गया। पुरानी बाजार से बस स्टैंड और फिर मध्य नगर का भ्रमण करते हुए यह यात्रा श्री राम-जानकी मंदिर तक पहुंची और पुनः काली मंदिर में समापन हुआ।
रथ यात्रा के दौरान जो दृश्य सामने आए, वे केवल उत्सव नहीं बल्कि आस्था की जीवंत तस्वीर थे—गले में रामनामी पट्टी, हाथों में भगवान श्रीराम की तस्वीर और हनुमान ध्वजा, और मुख से गूंजते “जय परशुराम” के उद्घोष… पूरा मानपुर जैसे एक ही भाव में डूबा नजर आया।
कार्यक्रम का एक विशेष और भावुक क्षण तब आया, जब मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मानपुर का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली छात्रों को विप्र समाज द्वारा सम्मानित किया गया। भगवान श्रीराम की तस्वीर, श्रीफल, चंदन, आरती, शाल और नगद पुरस्कार के साथ किया गया यह सम्मान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का संदेश बन गया।
इस भव्य आयोजन में क्षेत्र की दर्जनों ग्राम पंचायतों और मानपुर नगर से हजारों की संख्या में विप्र समाज के लोग—बच्चे, युवा और बुजुर्ग—शामिल हुए। भगवा वस्त्रों में सजे श्रद्धालु जब एक साथ थिरकते और जयकारे लगाते नजर आए, तो वह दृश्य किसी आध्यात्मिक उत्सव से कम नहीं था।
मां आदि शक्ति काली मंदिर समिति सहित अनेक श्रद्धालुओं के सहयोग से आयोजित यह महापर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता, परंपरा और सांस्कृतिक गौरव का भी सशक्त संदेश दे गया। मानपुर ने एक बार फिर साबित किया कि जब आस्था जागती है, तो पूरा नगर एक परिवार बन जाता है—और वही दृश्य इस महापर्व में स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
इस अवसर पर तहसीलदार मानपुर पंकज नयन तिवारी, शारदा प्रसाद गौतम,राम किशोर चतुर्वेदी,ओपी द्विवेदी,अमराराम शुक्ला,अंबिका प्यासी,अरुण त्रिपाठी,लखनलाल त्रिपाठी, शिवकुमार मिश्र ,शिवनारायण तिवारी,राम प्रकाश तिवारी, रामप्रकाश गौतम,भगवानदास मिश्रा,अरुण चतुर्वेदी,रामभुवन शुक्ला,विजय गौतम शिक्षक,अशोक त्रिपाठी ,नरेंद्र प्यासी,ओमकार द्विवेदी,कुशलेंद्र तिवारी, विजय गौतम,अनिरुद्ध मिश्रा, दिनाज शुक्ला, अरुण तिवारी ,मनोज गौतम,विकास शुक्ला,बबलू शुक्ला,विनय तिवारी,पुष्पेंद्र द्विवेदी, मनोज त्रिपाठी,सुदीप द्विवेदी,पवन तिवारी,अंकुर तिवारी, शैलेश त्रिपाठी,आदि सैकड़ों की संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे!!
    user_Ashutosh tripathi
    Ashutosh tripathi
    Court reporter मानपुर, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.