Shuru
Apke Nagar Ki App…
बादीपुर पंचायत में जिले सिंह को मिल रहा भारी समर्थन 18 महीने में वादे पूरे नहीं हुई तो सरपंच पद से दे दूंगा इस्तीफा
News 93
बादीपुर पंचायत में जिले सिंह को मिल रहा भारी समर्थन 18 महीने में वादे पूरे नहीं हुई तो सरपंच पद से दे दूंगा इस्तीफा
More news from India and nearby areas
- बादीपुर पंचायत में जिले सिंह को मिल रहा भारी समर्थन 18 महीने में वादे पूरे नहीं हुई तो सरपंच पद से दे दूंगा इस्तीफा1
- लखनऊ में 14 करोड़ के सात दुर्लभ फाल्कन बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार ASTv24 digital शाहिद लखाही यूपी एसटीएफ ने मदेयगंज क्षेत्र से मुंबई निवासी फिरोज गुरार्रत खान को गिरफ्तार किया एसटीएफ के अनुसार, गिरोह गोरखपुर, लखीमपुर खीरी और सीतापुर के जंगलों से संरक्षित पक्षियों को एकत्र कर मुंबई के रास्ते दुबई, सऊदी अरब और बहरीन तक सप्लाई करता था वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो की टीम भी कार्रवाई में शामिल रही।1
- पुरानी दरों पर सफारी, दो नए गैंडों से बढ़ेगी दुधवा की रौनक,वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पर्यटन सत्र 2026-27 का आगाज। लखीमपुर खीरी।दुधवा टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र 2026-27 का रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। इस बार पर्यटकों को राहत देते हुए सफारी वाहन, गाइड, कैमरा, मार्ग और प्रवेश शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। पर्यटक पुरानी दरों पर ही जंगल सफारी का आनंद ले सकेंगे।दुधवा पर्यटन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पलिया विधायक रोमी साहनी, मुख्य वन संरक्षक एवं फील्ड निदेशक डॉ. एच. राजा मोहन, उप निदेशक जगदीश आर. सहित वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और पर्यटन से जुड़े लोग मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि जंगल में पहले से स्वच्छंद विचरण कर रहे आठ गैंडों के चलते पिछले दो वर्षों में पर्यटकों की संख्या लगभग दोगुनी हुई है। इसी क्रम में इस सत्र में दो और गैंडों को जंगल में छोड़ने की योजना है। साथ ही असम से जंगली भैंस लाकर दुधवा में पुनर्स्थापित करने की विधिक प्रक्रिया भी चल रही है।पर्यटकों की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की 'इंटीग्रेटेड वेबसाइट ऑफ वाइल्डलाइफ टूरिज्म' भी लॉन्च की गई। इसके जरिए सफारी बुकिंग, पर्यटन स्थलों और जरूरी नियमों की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगी।उधर, किशनपुर वन्य जीव विहार के दोनों प्रवेश द्वारों कटैया वन चौकी और भीरा-मैलानी मार्ग स्थित 23 नंबर गेट पर भी वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन के साथ पर्यटन सत्र का शुभारंभ हुआ। कटैया गेट पर क्षेत्रीय वन अधिकारी महफूज अली, सेवानिवृत्त वन अधिकारी मो. अय्यूब, वन्यजीव प्रतिपालक महावीर सिंह और मैलानी रेंजर नवीन दिवाकर सहित स्थानीय होटल संचालक, नेचर गाइड और वाहन चालक मौजूद रहे। वहीं 23 नंबर गेट पर दक्षिण खीरी के डीएफओ तपस मिहिर, महावीर सिंह, नवीन दिवाकर और वन विभाग के कर्मचारियों ने फीता काटकर पर्यटन सत्र की शुरुआत की।3
- मंदिर भी सुरक्षित नहीं! बरम बाबा स्थान पर चोरी, दानपात्र और साउंड माइक ले उड़े चोर लखीमपुर खीरी के देवकली रोड स्थित बरम बाबा मंदिर को बीती रात चोरों ने निशाना बनाया। चोर दानपात्र, साउंड माइक समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह पुजारी अजय अवस्थी ने पुलिस को सूचना दी।1
- उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र के देवकली रोड स्थित बरम बाबा के मंदिर कोई चोरी दान पत्र और माइक और साउंड सिस्टम ले गए चोर1
- दुधवा में नए पर्यटन सत्र का भव्य शुभारंभ, विधायक रोमी साहनी ने काटा फीता लखीमपुर खीरी। दुधवा नेशनल पार्क में नए पर्यटन सत्र का शुभारंभ पलिया विधायक रोमी साहनी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने दुधवा के प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध वन्यजीव संपदा और पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया। नए पर्यटन सत्र की शुरुआत के साथ ही दुधवा में पर्यटकों की चहल-पहल बढ़ने की उम्मीद है। पर्यटन सत्र शुरू होने से वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।1
- सुहेली नदी की सफाई को लेकर एक माह से धरने पर 80 गांवों के किसान दुधवा का पर्यटन सत्र रोकने की चेतावनी, नदी की सिल्टिंग से हर साल हजारों एकड़ फसल होती है बर्बाद, जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी से किसानों में आक्रोश पलिया कलां। पलिया-दुधवा मार्ग पर स्थित सुहेली नदी की सफाई की मांग को लेकर करीब एक महीने से 80 गांवों के ग्रामीण किसान धरने पर बैठे हुए हैं। नदी में लगातार सिल्टिंग जमा होने के चलते बरसात के मौसम में नदी का पानी आसपास के गांवों और खेतों में फैल जाता है। इससे पलिया क्षेत्र के करीब 80 गांव जलमग्न हो जाते हैं और किसानों की हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो जाती है। इसके बावजूद अब तक वन विभाग या किसी अन्य सक्षम अधिकारी की ओर से किसानों को कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया है। धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि सुहेली नदी में गाद जमा होने के कारण प्रत्येक वर्ष बाढ़ जैसे हालात पैदा होते हैं। खेतों में पानी भरने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। लंबे समय से नदी की सफाई की मांग उठाई जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से समस्या के समाधान के लिए अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। किसानों ने दो टूक कहा है कि जब तक सुहेली नदी की सफाई का कार्य धरातल पर शुरू नहीं कराया जाता, तब तक दुधवा राष्ट्रीय उद्यान के पर्यटन सत्र का शुभारंभ नहीं होने दिया जाएगा। उनका कहना है कि जब क्षेत्र के किसान हर साल बाढ़ और फसल बर्बादी का दंश झेल रहे हैं, तो उनकी समस्या की अनदेखी कर पर्यटन गतिविधियां शुरू करना उचित नहीं है। धरने को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट), भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी गुट), राष्ट्रीय सिख संगठन और राष्ट्रीय भोजपुरी महासभा ने भी अपना समर्थन दिया है। विभिन्न संगठनों के समर्थन से किसानों के आंदोलन को और मजबूती मिल रही है। करीब एक माह से जारी धरने के बावजूद प्रशासनिक और विभागीय स्तर पर समाधान की पहल न होने से किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी किसानों की मांग पर कब तक संज्ञान लेते हैं और सुहेली नदी की सफाई का कार्य कब शुरू कराया जाता है।4
- दिल्ली का राम लीला मैदान पूरी तरह भर चुका है हाल के वर्षों की ये सबसे बड़ी रैली मानी जा रही है आज इस बात पर सभी का विशेष ध्यान रहेगा कि मंच से क्या बोला जाता है, क्या आव्हान किया जाता है और आगे के लिए क्या कार्यक्रम घोषित किया जाता है।1