मिर्जापुर (गंगापुर सिटी), वार्ड नंबर 8 से सराहनीय पहलगंगापुर सिटी के मिर्जापुर क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 में टूटी हुई पानी की पाइपलाइन गंगापुर सिटी के मिर्जापुर क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 में टूटी हुई पानी की पाइपलाइन से लगातार बह रहा पानी आखिरकार स्थानीय लोगों की जागरूकता और एकजुटता से बचा लिया गया। कई दिनों से पाइपलाइन लीकेज के कारण सैकड़ों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा था, जिससे न केवल पानी की बर्बादी हो रही थी बल्कि आसपास की गलियों में कीचड़ और गंदगी भी फैल रही थी। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए वार्ड के निवासियों ने मिलकर तत्काल कदम उठाया। लोगों ने स्थायी रूप से पाइपलाइन को ठीक किया इस दौरान युवाओं और बुजुर्गों ने मिलकर काम किया और पानी के बहाव को रोकने में सफलता हासिल की। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि “पानी की एक-एक बूंद कीमती है, और इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।” इस सामूहिक प्रयास ने न केवल पानी की बर्बादी रोकी बल्कि समाज में जागरूकता का एक अच्छा संदेश भी दिया। यह पहल पूरे शहर के लिए एक मिसाल बन गई है कि यदि लोग मिलकर प्रयास करें, तो बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान संभव है।
मिर्जापुर (गंगापुर सिटी), वार्ड नंबर 8 से सराहनीय पहलगंगापुर सिटी के मिर्जापुर क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 में टूटी हुई पानी की पाइपलाइन गंगापुर सिटी के मिर्जापुर क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 में टूटी हुई पानी की पाइपलाइन से लगातार बह रहा पानी आखिरकार स्थानीय लोगों की जागरूकता और एकजुटता
से बचा लिया गया। कई दिनों से पाइपलाइन लीकेज के कारण सैकड़ों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा था, जिससे न केवल पानी की बर्बादी हो रही थी बल्कि आसपास की गलियों में कीचड़ और गंदगी भी फैल रही थी। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए वार्ड के निवासियों ने मिलकर
तत्काल कदम उठाया। लोगों ने स्थायी रूप से पाइपलाइन को ठीक किया इस दौरान युवाओं और बुजुर्गों ने मिलकर काम किया और पानी के बहाव को रोकने में सफलता हासिल की। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि “पानी की एक-एक बूंद कीमती है, और इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी
है।” इस सामूहिक प्रयास ने न केवल पानी की बर्बादी रोकी बल्कि समाज में जागरूकता का एक अच्छा संदेश भी दिया। यह पहल पूरे शहर के लिए एक मिसाल बन गई है कि यदि लोग मिलकर प्रयास करें, तो बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान संभव है।
- कुड़गांव थाना पुलिस द्वारा ग्राम रक्षक सीएलजी मेंबर के सहयोग से थाना परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए व पशु पक्षियों पर्यावरण और प्रकृति की संरक्षण की शपथ ली गई1
- अनाथ बेटी सोनम और काजल की शादी से पहले गिरवी रखें मकान को विधायक हंसराज मीणा ने छुड़ाया #wardwiselist #राजस्थान #करौली #सपोटरा #बालौती #karouli1
- Post by Anil Kumar journalist1
- बैंड बाजा के साथ निकाली भव्य कलश यात्रा के साथ में भागवत कथा शुरू गंगापुर सिटी शहर में सोमवार को बैंड बाजा के साथ में निकल गई भव्य कलश यात्रा के साथ में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हो गया कथा से पहले सैकड़ो श्रद्धालु और आयोजक परिवार के सदस्य शहर के बीचो-बीच प्रसिद्ध बालाजी चौक मंदिर पर एकत्रित हुए यहां पर विधि विधान के साथ में पहले पूजा अर्चना की गई इस मौके पर कथा की ध्वजा कलश आदि की भी पूजा की गई विद्वान पंडितों के द्वारा विधिवत पूजा संपन्न कराई गई इसके बाद में बैंड बाजा के साथ कलश यात्रा शुरू हुई कलश यात्रा में सबसे आगे यजमान हरी प्रसाद अग्रवाल राहुल अग्रवाल अपने सिर पर भागवत कथा की पोथी लिए और इसके पीछे 501 महिलाएं कलश लिए मंगल गीत गाती हुई चल रही थी यात्रा में भागवत आचार्य वृंदावन के निवासी गोविंद भैया जी रथ में विराजमान थे कलश यात्रा बालाजी चौक से चौपड़ खरी बाजार देवी स्टोर चौराहा व्यापार मंडल पुरानी अनाज मंडी सीताराम जी मंदिर की परिक्रमा करते हुए पावर हाउस फबरा चौक होते हुए पुरानी चुंगी विजय पैलेस पहुंची यहां पर कलश यात्रा का समापन हुआ इसके बाद एक बार फिर विधि विधान के द्वारा विद्वान पंडितों से पूजा अर्चना करवाई गई और इसी के साथ में भागवत कथा की शुरुआत हो गई भागवत कथा में देवी पूजन किया गया पहले दिन कथा के महामात्य के बारे में श्रद्धालुओं को विस्तार से बताते हुए कहा की कथा मोक्षदायिनी है अच्छे और पुण्य कर्म करने से ही कथा श्रवण का लाभ मिलता है ऐसे में हर व्यक्ति को जीवन में भागवत कथा अवश्य सनी चाहिए वहीं आयोजक हरिप्रसाद जी ने बताया कि कथा में 6 अप्रैल से 8 अप्रैल तक नानी बाई का मायरा का भी आयोजन किया जाएगा कथा भागवत कथा 5 अप्रैल तक चलेगी और प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से 5:00 बजे तक कथा में भागवत वाचन किया जाएगा।1
- श्री महावीर जी अतिशय क्षेत्र में चल रहे । भगवान जिनेंद्र के वार्षिक मेले में सोमवार कोभगवान महावीर के जन्म कल्याण एवं जयंती के उपलक्ष में चांदनपुर के महावीर प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंडौन उपखंड अधिकारी हेमराज गुर्जर रहे । मुख्य अतिथिमें चांदनपुर के महावीर प्रदर्शनी का फिता काटकर उद्घाटन किया । तत्पश्चात प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रदर्शनी के बारे मेंकहा कि जैन धर्म के समस्त तीर्थंकरों का दर्शन इस प्रदर्शनी के माध्यम से होता है । जो बहुत ही अच्छा मनमोहक है ।श्री महावीर जी अतिशय क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से दिव्यांगों को ट्राई साइकिल कृतिम पैर बैसाखी कैलिपर्स समर्थ एवं विधवा महिलाओं को हाथ की सिलाई मशीन का निशुल्क वितरण किया गया । इस मौके पर अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल मंत्री उमराव मलसंगी प्रबंधक नेमी कुमार प्रशासक विष्णु सक्सेना तहसीलदार हरसहाय मीणा विकास अधिकारी ज्ञान सिंहसहित मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सैकड़ो लोग उपस्थित रहे ।3
- श्रीमहावीरजी मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का 2625वां जन्मकल्याणक पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर ऐतिहासिक लक्खी मेले का शुभारंभ 27 मार्च को ध्वजारोहण के साथ हुआ। अहिंसा नगरी श्रीमहावीरजी में आयोजित यह मेला 3 अप्रैल 2024 तक चलेगा, जिसमें देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। सोमवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक महावीर जयंती के अवसर पर जल यात्रा, धर्मसभा, दिव्यांग शिविर और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। मेले के दौरान 31 मार्च को भक्ति संध्या, 1 अप्रैल को राष्ट्रीय कवि सम्मेलन, 2 अप्रैल को रथयात्रा और 3 अप्रैल को ग्रामीण खेलकूद व दंगल का आयोजन होगा, जिसके साथ मेले का समापन होगा।1
- नमस्कार आप देख रहे हैं बी राजस्थान न्यूज़ आज हम आपको दिखा रहे हैं राजस्थान के एक ऐसे कुश्ती दंगल से लाइव तस्वीर जहां अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल का आयोजन होता है पीलोदा गांव में आयोजित होने वाले इस कुश्ती दंगल का आयोजन मां लहकोड़ देवी के मेले पर होता है। जिसमें कुश्ती करने के लिए दूर-दूर से पहलवान आते हैं और भारत के अलावा फ्रांस रूस जैसे देश से भी पहलवान पहुंचते हैं।1
- गंगापुर सिटी। महावीर जयंती पर शहर के मुख्य बाजारों में रैली निकाली गई।1