Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्री महावीर जी मंदिर में मनाया भगवान महावीर का 2625वां जन्मकल्याणक पर्व श्रीमहावीरजी मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का 2625वां जन्मकल्याणक पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर ऐतिहासिक लक्खी मेले का शुभारंभ 27 मार्च को ध्वजारोहण के साथ हुआ। अहिंसा नगरी श्रीमहावीरजी में आयोजित यह मेला 3 अप्रैल 2024 तक चलेगा, जिसमें देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। सोमवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक महावीर जयंती के अवसर पर जल यात्रा, धर्मसभा, दिव्यांग शिविर और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। मेले के दौरान 31 मार्च को भक्ति संध्या, 1 अप्रैल को राष्ट्रीय कवि सम्मेलन, 2 अप्रैल को रथयात्रा और 3 अप्रैल को ग्रामीण खेलकूद व दंगल का आयोजन होगा, जिसके साथ मेले का समापन होगा।
RK LIVE KARAULI
श्री महावीर जी मंदिर में मनाया भगवान महावीर का 2625वां जन्मकल्याणक पर्व श्रीमहावीरजी मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का 2625वां जन्मकल्याणक पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर ऐतिहासिक लक्खी मेले का शुभारंभ 27 मार्च को ध्वजारोहण के साथ हुआ। अहिंसा नगरी श्रीमहावीरजी में आयोजित यह मेला 3 अप्रैल 2024 तक चलेगा, जिसमें देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। सोमवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक महावीर जयंती के अवसर पर जल यात्रा, धर्मसभा, दिव्यांग शिविर और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। मेले के दौरान 31 मार्च को भक्ति संध्या, 1 अप्रैल को राष्ट्रीय कवि सम्मेलन, 2 अप्रैल को रथयात्रा और 3 अप्रैल को ग्रामीण खेलकूद व दंगल का आयोजन होगा, जिसके साथ मेले का समापन होगा।
More news from Rajasthan and nearby areas
- करौली जिले के उपखंड मुख्यालय सपोटरा के निकट मांगरोल गांव में एकदिवसीय कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में पहलवानों ने भाग लिया पहलवानों के द्वारा कुश्ती दंगल में जिस तरीके से कुश्ती के दांव पेच दिखाकर दर्शकों का मनोरंजन किया गया उससे दर्शक बड़े खुश नजर आए1
- गंगापुर सिटी शहर में सोमवार को बैंड बाजा के साथ में निकल गई भव्य कलश यात्रा के साथ में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हो गया कथा से पहले सैकड़ो श्रद्धालु और आयोजक परिवार के सदस्य शहर के बीचो-बीच प्रसिद्ध बालाजी चौक मंदिर पर एकत्रित हुए यहां पर विधि विधान के साथ में पहले पूजा अर्चना की गई इस मौके पर कथा की ध्वजा कलश आदि की भी पूजा की गई विद्वान पंडितों के द्वारा विधिवत पूजा संपन्न कराई गई इसके बाद में बैंड बाजा के साथ कलश यात्रा शुरू हुई कलश यात्रा में सबसे आगे यजमान हरी प्रसाद अग्रवाल राहुल अग्रवाल अपने सिर पर भागवत कथा की पोथी लिए और इसके पीछे 501 महिलाएं कलश लिए मंगल गीत गाती हुई चल रही थी यात्रा में भागवत आचार्य वृंदावन के निवासी गोविंद भैया जी रथ में विराजमान थे कलश यात्रा बालाजी चौक से चौपड़ खरी बाजार देवी स्टोर चौराहा व्यापार मंडल पुरानी अनाज मंडी सीताराम जी मंदिर की परिक्रमा करते हुए पावर हाउस फबरा चौक होते हुए पुरानी चुंगी विजय पैलेस पहुंची यहां पर कलश यात्रा का समापन हुआ इसके बाद एक बार फिर विधि विधान के द्वारा विद्वान पंडितों से पूजा अर्चना करवाई गई और इसी के साथ में भागवत कथा की शुरुआत हो गई भागवत कथा में देवी पूजन किया गया पहले दिन कथा के महामात्य के बारे में श्रद्धालुओं को विस्तार से बताते हुए कहा की कथा मोक्षदायिनी है अच्छे और पुण्य कर्म करने से ही कथा श्रवण का लाभ मिलता है ऐसे में हर व्यक्ति को जीवन में भागवत कथा अवश्य सनी चाहिए वहीं आयोजक हरिप्रसाद जी ने बताया कि कथा में 6 अप्रैल से 8 अप्रैल तक नानी बाई का मायरा का भी आयोजन किया जाएगा कथा भागवत कथा 5 अप्रैल तक चलेगी और प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से 5:00 बजे तक कथा में भागवत वाचन किया जाएगा।1
- Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.4
- Post by Anil Kumar journalist1
- Post by User22821
- करौली से बड़ी खबर: अस्पताल के बाहर जाम से जनता त्रस्त, प्रशासन बेखबर करौली शहर के मुख्य अस्पताल के बाहर इन दिनों भारी जाम की समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है। रोज़ाना सैकड़ों मरीज और उनके परिजन इस रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन सड़क पर अव्यवस्था के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के किनारे बेतरतीब तरीके से खड़ी मोटरसाइकिलें जाम की सबसे बड़ी वजह बन रही हैं। अस्पताल आने वाले लोग अपने वाहन सड़क पर ही खड़े कर देते हैं, जिससे रास्ता संकरा हो जाता है और ट्रैफिक पूरी तरह से रुक जाता है। हैरानी की बात यह है कि इस गंभीर समस्या के बावजूद पुलिस प्रशासन और नगर पालिका की ओर से कोई ठोस कदम उठाया नहीं जा रहा है। न तो ट्रैफिक कंट्रोल के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और न ही अवैध पार्किंग पर कोई कार्रवाई की जा रही है। आम जनता का कहना है कि: मरीजों को अस्पताल पहुंचने में देरी हो रही है एम्बुलेंस तक जाम में फंस जाती है स्कूल और ऑफिस जाने वाले लोगों को भी रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि: अस्पताल के बाहर सख्त पार्किंग व्यवस्था लागू की जाए नियमित रूप से ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई जाए सड़क किनारे खड़े वाहनों पर तुरंत कार्रवाई की जाए अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो जनता को और भी बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अब सवाल यह है — क्या प्रशासन समय रहते जागेगा या जनता यूं ही परेशान होती रहेगी?1
- लालसोट में महावीर जयंती पर भव्य आयोजन जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक पर्व पर जैन समाज द्वारा प्रभात फेरी, अभिषेक, पूजन व आरती का आयोजन किया गया। शांतिनाथ दिगंबर जैन छोटा मंदिर से निकली शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई जैन नसिया जी पहुंची, जहां सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मार्ग में समाजजनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, वहीं जैन युवा संघ व महिला मंडल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।3
- सवाई माधोपुर | भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय योजना के अनुसार आयोजित किया जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान -2026 के तहत दिनांक 29.4.2026 को सवाई माधोपुर ग्रामीण मंडल का प्रशिक्षण वर्ग ग्राम पढ़ाना में आयोजित किया गया | जिला प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिन आज उद्घघाटन सत्र का शुभारंभ भारतमाता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर हुआ | उदघाटन सत्र के दौरान राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सवाई माधोपुर के विधायक डॉ किरोडीलाल मीणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे वहीं प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने की | ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोकराज मीणा ने जानकारी देते हुए बताया है कि उद्घघाटन सत्र के पश्चात प्रशिक्षण वर्ग में लगभग चार सत्र हुए जिसमें अलग-अलग वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया, उद्घघाटन सत्र के दौरान पूर्व विधायक हंसराज शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष छगनलाल माहुर, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा, सुरेशचंद जैन, बजरंगलाल जाट, जिला महामंत्री विनोद अटल, जिला प्रमुख पृथ्वीराज मीणा, ग्रामीण मंडल प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, पूर्व प्रधान मीरा सैनी, पूर्व जिला मंत्री जम्मूकुमार जैन, जिला उपाध्यक्ष पंडित लालचंद गौतम, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक मीणा, पूर्व सभापति राजेश गोयल मंचासीन रहे | कैबिनेट मंत्री डॉ किरोडीलाल मीणा ने प्रशिक्षण सत्र में बूथ प्रबंधन एवं मन की बात विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया और संगठन की विशेषताएं बताई | इसी क्रम में जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने संगठन की विचारधारा, वैचारिक अधिष्ठान सहित अन्य विषयों पर सत्र लिए | भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगनलाल माहुर ने पार्टी की कार्य पद्धति एवं कार्य विस्तार के विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया | प्रशिक्षण वर्ग में सैकड़ो की संख्या में मंडल के कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजकों ने भाग लिया | दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन सत्र कल दिनांक 30 मार्च को होगा जिसमें भी अलग-अलग सत्र में अलग-अलग वक्ता उपस्थित रहेंगे |1
- बांदीकुई। राजस्थान युवा कांग्रेस के आगामी संगठनात्मक चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। रविवार को जिला अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अंकित चौधरी (बांसड़ा) और बांदीकुई विधानसभा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कुलदीप माल ने विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों का तूफानी दौरा किया। इस दौरान प्रत्याशियों ने युवाओं से जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। युवा जोश ही लाएगा परिवर्तन: अंकित चौधरी जनसंपर्क के दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रत्याशी अंकित चौधरी ने कहा, "मैं हमेशा युवाओं की समस्याओं और उनके हक की लड़ाई के लिए तत्पर रहा हूँ। युवा जोश ही समाज और संगठन में वास्तविक परिवर्तन का आगाज कर सकता है।" उन्होंने युवाओं से संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। ऑनलाइन होगा मतदान, 18 से 35 वर्ष के युवा चुनेंगे नेता प्रत्याशियों ने जानकारी दी कि इस बार युवा कांग्रेस के चुनाव ऑनलाइन पद्धति से संपन्न होंगे। इसमें 18 से 35 वर्ष की आयु के पंजीकृत मतदाता अपने मोबाइल के जरिए वोट डाल सकेंगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रत्याशी कुलदीप माल ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन वोटिंग प्रक्रिया में भाग लेने का आग्रह किया। जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत दौरे के दौरान ग्रामीणों और युवाओं में भारी उत्साह देखा गया। विभिन्न गांवों में पहुंचने पर युवाओं ने प्रत्याशियों का माला और साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर ये रहे मौजूद: जनसंपर्क के दौरान अतुल माल, राहुल मीणा, रामसिंह मेंबर, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमरसिंह महाणा, संतोष कुमार सैनी, नितेश बैंसला, अशोक, सुरेंद्र गुर्जर, रामसिंह ठेकेदार, राकेश कुमार प्रजापत, पवन प्रजापत, सचिन छावडी, विक्रम छावडी, रामकिशन पटेल, महेंद्र बैरवा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और युवा साथी उपस्थित थे।1