Shuru
Apke Nagar Ki App…
लालसोट में महावीर जयंती पर भव्य आयोजन, निकाली प्रभात रैली लालसोट में महावीर जयंती पर भव्य आयोजन जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक पर्व पर जैन समाज द्वारा प्रभात फेरी, अभिषेक, पूजन व आरती का आयोजन किया गया। शांतिनाथ दिगंबर जैन छोटा मंदिर से निकली शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई जैन नसिया जी पहुंची, जहां सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मार्ग में समाजजनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, वहीं जैन युवा संघ व महिला मंडल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
Girdhari lal Sahu
लालसोट में महावीर जयंती पर भव्य आयोजन, निकाली प्रभात रैली लालसोट में महावीर जयंती पर भव्य आयोजन जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक पर्व पर जैन समाज द्वारा प्रभात फेरी, अभिषेक, पूजन व आरती का आयोजन किया गया। शांतिनाथ दिगंबर जैन छोटा मंदिर से निकली शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई जैन नसिया जी पहुंची, जहां सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मार्ग में समाजजनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, वहीं जैन युवा संघ व महिला मंडल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
More news from Dausa and nearby areas
- लालसोट में महावीर जयंती पर भव्य आयोजन जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक पर्व पर जैन समाज द्वारा प्रभात फेरी, अभिषेक, पूजन व आरती का आयोजन किया गया। शांतिनाथ दिगंबर जैन छोटा मंदिर से निकली शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई जैन नसिया जी पहुंची, जहां सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मार्ग में समाजजनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, वहीं जैन युवा संघ व महिला मंडल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।3
- Post by जितेन्द्र कुमार शर्मा पत्रकार1
- अकबरपुर पुलिस द्वारा बिना नोटिस, बिना सूचना के पत्रकार को गिरफ्तार करने पहुंची, कारण पूछने पर नहीं दे पाई जवाब पत्रकार ने मामले की निवेदन कर जाननी चाहि जानकारी, लेकिन SHO द्वारा जानकारी न देकर उठाने की कही बात। यदि पत्रकार किसी गंभीर मामले में है अभियुक्त तो क्यों SHO डर रही है अभियुक्त से सीधी बात करने में। पत्रकार के परिजन के फोन पर ASI के फोन के स्पीकर पर कर रही है SHO बात। अकबरपुर थाना की पुलिस कर रही है तानाशाही, नियमों की उड़ाई धज्जियां, पत्रकार को SHO के द्वारा धमकाते हुए का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल1
- गंगापुर सिटी में भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में आज आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिरव श्वेतांबर जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सकल जैन समाज द्वारा आयोजित इस शोभायात्रा में पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे जैन समाज के बंधुओं, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से शुरू होकर श्वेतांबर जैन मंदिर ,स्थानक ,बालाजी चौक ,चौपड़ ,खारी बाजार, देवी स्टोर चौराहा ,व्यापार मंडल ,पुरानी अनाज मंडी होते हुए फ्ववारा चौक होते हुए आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुआ इस दौरान शोभायात्रा में महावीर स्वामी के जीवन और 'अहिंसा परमो धर्म:', 'जियो और जीने दो' भगवान महावीर की जन्म कल्याण का संदेश देती मनमोहक झांकियां प्रमुख आकर्षण रहीं। शोभा यात्रा में स्वर्णमयी रथ पर जिनेंद्र भगवान को विराजमान किया गया। रथ पर सारथी के रूप में नरेंद्र गंगवाल एवं खवासी के रूप में डॉक्टर मनोज जैन विराजमान रहे । श्री बाबूलाल जैन ,चांदमल जैन महेंद्र जैंन इंद्र के रूप में रथ पर जिनेंद्र भगवान के चंवर ढुला रहे थे। शोभा यात्रा जैन समाज कै सफेद वस्त्रो पचरंगी दुपट्टा पहनकर नौजवान भजन गाते करते चल रहे थे केसरिया वस्त्रो मैं सजी धजी समाज की महिलाएं भी भगवान की जय जयकार करते हुए एवं भजनों की धुन पर नृत्य करते डांडिया करते हुए चल रही थी। जैन समाज के इस भव्य जुलूस का स्वागत करने के लिए नगर वासियों मैं हो लगी हुई थी। चौपड बालाजी चौक खारी बाजार मे व्यापार मंडलो द्वारा स्वागत किया गया, स्टोर चौराहे पर इंडियन क्लॉथ स्टोर की ओर से भविष्य कुमार ने समाज के पदाधिकारीयों का माला साफा पहना कर स्वागत किया। शोभायात्रा में दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष प्रवीण गंगवाल पूर्व अध्यक्ष सुभाष जैन पांड्या सतीश जैन पांड्या श्वेतांबर जैन समाज के अध्यक्ष रितेश पल्लीवाल, राजीव पल्लीवाल, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष नरेंद्र जैन नृपत्या संस्थापक अध्यक्ष सुमेर जैन सोनी पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार जैन सचिव महेश जैन, जैन समाज के पदाधिकारी देवेंद्र जैन पांड्या प्रेमचंद जैन लोकेश जैन सौरव गंगवाल मुकेश जैन गोधा अशोक जैन जगदीश जैन डॉक्टर आईपी जैन डा मानव जैन डा सुलेखा जैन विजेंद्र कासलीवाल मोनिका जैन रीना पल्लीवाल सहित सैकड़ो की संख्या में जैन शब्द ऑन शामिल रहे। इसी प्रकार व्यापार मंडल के पास खंडेलवाल समाज अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन अग्रवाल समाज पुरानी अनाज मंडी व्यापार मंडल द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत सत्कार किया गया एवं श्रीजी की प्रतिमा की आरती उतार कर श्रीफल चढ़ाकर विश्व शांति के लिए कामना की। एवं शोभा यात्रा में शामिल जैन बंधुओ पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचकर मंदिरजी में भगवान के पूजन अभिषेक किए गए एवं माला की बोली लगाई गई श्रीजी की माला पहनने का सौभाग्य श्रीमान मनोज जैन कंपाउंडर परिवार को मिला। बैंड-बाजों के साथ श्रद्धालुओं ने महावीर स्वामी के भजनों पर नृत्य किया। भगवान महावीर की आकर्षक रथ यात्रा पालकी पर श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा की। इस अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज के लिए वात्सल्य भोज का भी आयोजन किया गया था ।1
- उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में कक्षा 1 से 11तक के बालक बालिकाओं का परीक्षा परिणाम आयोजित कार्यक्रम किया बांसखोह योगेश कुमार गुप्ता कक्षा 1 से कक्षा 2,3,4,6,7,9,11, व माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10 व 8 व 5 के बालक बालिकाओं का अच्छे अंक प्राप्त करने पर किया सम्मान बांसखोह कस्बा स्थित उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में सोमवार को बालक बालिकाओं का परीक्षा परिणाम घोषित किए इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राम खिलाड़ी गुर्जर व विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़, जिला संघ चालक रामनारायण यादव, हरिमोहन सांभरिया, भामाशाह अमन ब्लीडिंग मैटेरियल सप्लायर्स पीलारामा अंकित पुत्र छोटेलाल बैरवा, मोहनलाल हरसौरा, रमेश चंद्र सैनी, सदस्य जयप्रकाश शर्मा, शंभुदयाल सैन, महादेव सैन, अशोक महावार, योगेश कुमार गुप्ता अन्य स्टाफ द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती का दीप जलाकर प्रार्थना के साथ शुरू किया,इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राम खिलाड़ी गुर्जर के नेतृत्व में आए हुए सभी अतिथियों का तिलक लगाकर माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया,इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई इस दौरान कक्षा 1,2,3,4,6,7,9,11, व कक्षा 10 की खनक पुत्री सतीश भारद्वाज ने 94.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए दूसरा स्थान पर महिमा शर्मा पुत्री सुभाष शर्मा ने 94.33 अंक प्राप्त किए व कुणाल पुत्र राजेश कुमार मीणा ने 94.33 अंक प्राप्त किए तीसरा स्थान पर हर्ष पुत्र रमेश चंद्र बैरवा ने 93.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए इसी के साथ ही कक्षा 8 व 5 में जिन्होंने ए ग्रेड अंक प्राप्त किए हैं सभी बालक बालिकाओं व इनके अभिभावकों का भी माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया सभी बालक बालिकाओं का माला व दुपट्टा पहनाकर प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया इसी के साथ ही विद्यालय में समय समय पर सहयोग देने वाले भामाशाह कैलाश चंद बूसर, व ओमप्रकाश बूसर का भी आभार व्यक्त किया इसी के साथ ही नर्सिंग ऑफिसर कुंदन लाल कुमावत का भी आभार व्यक्त किया बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय के प्रधानाचार्य राम खिलाड़ी गुर्जर के नेतृत्व में सभी बालक बालिकाओं का घर पर जाकर अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बालक बालिकाओं का माला व साफा पहनाकर मुंह मीठा करवाकर स्वागत सम्मान किया इसी के साथ ही उनके अभिभावकों का भी माला पहनाकर मुंह मीठा करवाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर बहिन कृतिका कुमारी गुप्ता पुत्री लोकेश कुमार गुप्ता का भी विद्यालय परिवार द्वारा घर पर जाकर माला व साफा पहनाकर मुंह मीठा करवाकर स्वागत सम्मान किया इस दौरान बालिका के अभिभावक द्वारा विद्यालय परिवार स्टाफ का धन्यवाद आभार व्यक्त किया विद्यालय के प्रधानाचार्य रामखिलाड़ी गुर्जर ने बताया कि कृतिका कुमारी गुप्ता के साथ ही बहिन कनिष्का कुमारी गुप्ता व भैया यश कुमार गुप्ता के पिताजी योगेश कुमार गुप्ता मीडियाकर्मी का भी बहुत बहुत धन्यवाद जो कि समय समय पर विद्यालय में हर कार्यक्रम में आते हैं और विद्यालय की हर कार्यक्रम की खबर को चैनल के माध्यम से पेपर के माध्यम से प्रकाशित करते रहते है और जब भी विद्यालय में कोई भी कार्यक्रम होता है तो तुरंत मौके पर जरूर पहुंचते है इसी के साथ ही विद्यालय स्टाफ के घनश्याम बैरवा, रमेश महावर , आचूकी सैनी,शिवप्रसाद जांगिड़, ताराचंद शर्मा, मोहनलाल बैरवा,प्रभुनारायण सैनी, ज्योति खंडेलवाल, सुनीता महावर, सुनीता सोनी, अनीता सैन, अनीता शर्मा,दिनेश सैनी, कालूराम ,व समस्त स्टाफ का आए हुए बालक बालिकाओं के अभिभावकों द्वारा आभार व्यक्त किया4
- Post by Anil Kumar journalist1
- बैंड बाजा के साथ निकाली भव्य कलश यात्रा के साथ में भागवत कथा शुरू गंगापुर सिटी शहर में सोमवार को बैंड बाजा के साथ में निकल गई भव्य कलश यात्रा के साथ में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हो गया कथा से पहले सैकड़ो श्रद्धालु और आयोजक परिवार के सदस्य शहर के बीचो-बीच प्रसिद्ध बालाजी चौक मंदिर पर एकत्रित हुए यहां पर विधि विधान के साथ में पहले पूजा अर्चना की गई इस मौके पर कथा की ध्वजा कलश आदि की भी पूजा की गई विद्वान पंडितों के द्वारा विधिवत पूजा संपन्न कराई गई इसके बाद में बैंड बाजा के साथ कलश यात्रा शुरू हुई कलश यात्रा में सबसे आगे यजमान हरी प्रसाद अग्रवाल राहुल अग्रवाल अपने सिर पर भागवत कथा की पोथी लिए और इसके पीछे 501 महिलाएं कलश लिए मंगल गीत गाती हुई चल रही थी यात्रा में भागवत आचार्य वृंदावन के निवासी गोविंद भैया जी रथ में विराजमान थे कलश यात्रा बालाजी चौक से चौपड़ खरी बाजार देवी स्टोर चौराहा व्यापार मंडल पुरानी अनाज मंडी सीताराम जी मंदिर की परिक्रमा करते हुए पावर हाउस फबरा चौक होते हुए पुरानी चुंगी विजय पैलेस पहुंची यहां पर कलश यात्रा का समापन हुआ इसके बाद एक बार फिर विधि विधान के द्वारा विद्वान पंडितों से पूजा अर्चना करवाई गई और इसी के साथ में भागवत कथा की शुरुआत हो गई भागवत कथा में देवी पूजन किया गया पहले दिन कथा के महामात्य के बारे में श्रद्धालुओं को विस्तार से बताते हुए कहा की कथा मोक्षदायिनी है अच्छे और पुण्य कर्म करने से ही कथा श्रवण का लाभ मिलता है ऐसे में हर व्यक्ति को जीवन में भागवत कथा अवश्य सनी चाहिए वहीं आयोजक हरिप्रसाद जी ने बताया कि कथा में 6 अप्रैल से 8 अप्रैल तक नानी बाई का मायरा का भी आयोजन किया जाएगा कथा भागवत कथा 5 अप्रैल तक चलेगी और प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से 5:00 बजे तक कथा में भागवत वाचन किया जाएगा।1
- दौसा। कुण्डल तहसील मुख्यालय में स्थित CHC में स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर पर आ चुकी हैं, जिससे मरीजों को पर्ची कटवाने के बाद भी बिना उपचार के ही वापस घर लौटना पड़ रहा है इस स्थिति से मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं से नाराजगी दिखाई गई,CMHO का एक बेबस हिसाब ऑडियो वायरल हुआ जिसमें CMHO, बोल रहे हैं - डॉक्टर को उठाकर थोड़ी लाएंगे हम। वो हमारे कहने से थोड़ी आयेगा। कुण्डल CHC में आज एक भी डॉक्टर नहीं था मौजूद,डॉक्टरों की कमी और CMHO डॉ. सीताराम मीणा का ऑडियो वायरल होने से स्वास्थ्य विभाग मे एक बार फिर से हड़कंप मच गया है. उनके वायरल ऑडियो में अस्पताल की गिरती स्वास्थ जन सेवाओं साफ़ साफ़ दिखाई दे रही हैं और डॉक्टरों की कमी सामने आई है. कुण्डल CHC में स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर पर आ चुकी हैं,CMHO का बेबस ऑडियो वायरल,बोले- उठाकर थोड़ी लाएंगे डॉक्टर हम। वो हमारे कहने से थोड़ी आयेगा। कुण्डल CHC राजस्थान के दौसा जिले में ग्राम पंचायत कुण्डल CHC में आज एक बार फिर से स्वास्थ्य विभाग की पोल खुलती नज़र सामने आई है. कुण्डल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में डॉक्टरों की भारी कमी के चलते एक बार फिर से उजागर हो गया है. अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को लेकर CMHO डॉ. सीताराम मीणा का एक कथित ऑडियो वायरल होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है.इस ऑडियो ने स्वास्थ्य विभाग की लाचारी और प्रशासनिक विफलता को जगजाहिर कर दिया है.जिससे मरीजों के द्वारा आज पर्ची कटवाने के बाद भी डॉक्टर का कई घंटों तक इंतजार करने के बाद भी डॉक्टर नहीं पहुच पाए ईलाज नहीं होने को लेकर आज मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग से नाराज़गी जताई 'उठाकर थोड़ी लाएंगे डॉक्टर'हम। वो हमारे कहने से थोड़ी आयेगा - CMHO की बेबसी वायरल ऑडियो में CMHO डॉ. सीताराम मीणा से खासे नाराज और लाचार सुनाई दे रहे हैं.ऑडियो में वे साफ़ साफ़ कह रहे हैं कि “दो डॉक्टर जयपुर से लगाए, दो दौसा से लगाए, लेकिन कोई ज्वाइन करने नहीं आया. हम क्या कर सकते हैं,उठाकर थोड़ी लेकर आएंगे,हम,वो हमारे कहने से थोड़ी आयेंगे.ऑडियो में वे आगे यह भी स्वीकार कर रहे हैं कि उनकी तरफ से पूरी कोशिश की गई, लेकिन डॉक्टर आदेशों की पालना नहीं कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनके हाथ में सिर्फ आदेश देना है,लेकिन डॉक्टर नियमों की पालना नहीं कर रहे हैं. इस ऑडियो से ये भी अंदाज़ा लगाया जा सकता है की जो स्वास्थ्य विभाग में जिले के अधिकारी द्वारा उन कर्मचारियों पर कोई भी कार्रवाई बिना उच्च अधिकारियों के दबाव के नहीं की जा सकती इस वायरल ऑडियो क्लिप से ये भी सामने आने से पूरे स्वास्थ्य विभाग महकमे में हड़कंप मचा गया है. जब की कुण्डल CHC में स्वीकृत 4 डॉक्टर हो रखे हैं, और अस्पताल में एक भी मौजूदगी में एक भी नहीं कुण्डल तहसील मुख्यालय में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है.जिससे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.जानकारी के अनुसार यहां स्वीकृत चार चिकित्सकों में से एक महिला चिकित्सक डॉ. ज्योति मीणा को 14 जनवरी 2026 से अजीतगढ़ में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है, जबकि शेष तीन चिकित्सकों डॉ. रोशन जाजोरिया, डॉ. शुभम खंडेलवाल और डॉ. हरिओम मीना उच्च अध्ययन (पीजी) के लिए रिलीव किए जा चुके हैं. जिससे अब नतीजे ये ,अस्पताल पूरी तरह डॉक्टर विहीन हो चुका है। मरीजों को घंटों तक कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है और कई मरीजों को पर्ची कटवाने के बाद भी बिना ईलाज के ही वापस घर लौटना पड़ रहा है। *CMHO डॉ सीताराम मीणा के आदेश हुए बेअसर* उच्चाधिकारियों द्वारा CHC में चिकित्सक लगाने के निर्देश भी जारी किए गए थे, लेकिन ये आदेश जमीनी स्तर पर लागू नहीं हो पाए. हालात यह हैं कि आदेश होने के बावजूद अस्पताल में नियमित चिकित्सक की व्यवस्था नहीं हो सकी, जिससे प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। उच्च अधिकारियों (BCMO)के दबाव से नर्सिंग ऑफिसर लिख रहे दवाइयां , हेल्पर के भरोसे के भरोसे दवाइयां, अन्य पद भी खाली डॉक्टरों की कमी के चलते आयुष चिकित्सक को ही मरीजों को देखना और दवाइयां लिखने की जिम्मेदारी निभानी पड़ रही है. इतना ही नहीं, पिछले करीब दो वर्षों से फार्मासिस्ट का पद भी यहां खाली है, जिसके कारण दवाओं का वितरण भी नर्सिंग ऑफिसर और डीडीसी हेल्पर के भरोसे किया जा रहा है. इससे मरीजों को दवाइयों के सही उपयोग की जानकारी नहीं मिल पा रही.. साथ हीअस्पताल में एलएचवी (LHV) का पद पिछले तीन वर्षों से और एएनएम (ANM) का पद पिछले दो वर्षों से रिक्त है, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं. अब देखना ये है कि क्या कुण्डल CHC में मरीज को डॉक्टर की सुविधा मिल पाएगी ये तो आने वाला वक्त बतायेगा4