logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राम दरबार की झांकी के साथ निकली रामनवमी शोभा यात्रा, जय श्रीराम के नारों से गूंजा हिसुआ संजय वर्मा हिसुआ (नवादा)। रामनवमी के पावन अवसर पर शनिवार को हिसुआ नगर पूरी तरह भक्ति और उत्साह में डूबा नजर आया। रामनवमी के मौके पर श्री राम नवमी पूजा महोत्सव शोभा यात्रा समिति, महावीर स्थान के तत्वावधान में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें राम दरबार की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। महावीर स्थान से ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा की शुरुआत हुई। विभिन्न वाहनों पर स्कूली बच्चों द्वारा भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की सजीव झांकियां प्रस्तुत की गईं। सरस्वती आवासीय नेशनल स्कूल सहित अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से पूरा हिसुआ राममय हो गया। यात्रा महावीर स्थान से निकलकर महादेव मोड़, झिकरूआ रेलवे गुमटी, सविता टॉकीज, अंचल कार्यालय, विश्वशांति चौक, राजगीर रोड होते हुए टीएस कॉलेज तक पहुंची और पुनः महावीर स्थान पर आकर संपन्न हुई। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया। युवाओं ने नृत्य और भांगड़ा के साथ उत्साह का प्रदर्शन किया, वहीं बच्चियों द्वारा मार्शल आर्ट और तलवारबाजी की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। समाजसेवियों द्वारा जगह-जगह शरबत, पानी और चाय की व्यवस्था की गई। इससे पूर्व महावीर स्थान पर भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे तथा विधि-व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा।

3 hrs ago
user_Sanjay Verma
Sanjay Verma
बिजनेस के साथ साथ पत्रकारिता नवादा, नवादा, बिहार•
3 hrs ago

राम दरबार की झांकी के साथ निकली रामनवमी शोभा यात्रा, जय श्रीराम के नारों से गूंजा हिसुआ संजय वर्मा हिसुआ (नवादा)। रामनवमी के पावन अवसर पर शनिवार को हिसुआ नगर पूरी तरह भक्ति और उत्साह में डूबा नजर आया। रामनवमी के मौके पर श्री राम नवमी पूजा महोत्सव शोभा यात्रा समिति, महावीर स्थान के तत्वावधान में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें राम दरबार

38551d97-0eec-454c-9d77-e9a8a47a18e6

की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। महावीर स्थान से ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा की शुरुआत हुई। विभिन्न वाहनों पर स्कूली बच्चों द्वारा भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की सजीव झांकियां प्रस्तुत की गईं। सरस्वती आवासीय नेशनल स्कूल सहित अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। “जय श्रीराम” के गगनभेदी

64fb0420-fe8c-4693-be07-f983442a2e8f

नारों से पूरा हिसुआ राममय हो गया। यात्रा महावीर स्थान से निकलकर महादेव मोड़, झिकरूआ रेलवे गुमटी, सविता टॉकीज, अंचल कार्यालय, विश्वशांति चौक, राजगीर रोड होते हुए टीएस कॉलेज तक पहुंची और पुनः महावीर स्थान पर आकर संपन्न हुई। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया। युवाओं ने नृत्य और भांगड़ा के साथ उत्साह का प्रदर्शन

dc45aa4d-f125-4323-a4c2-b7e97114756c

किया, वहीं बच्चियों द्वारा मार्शल आर्ट और तलवारबाजी की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। समाजसेवियों द्वारा जगह-जगह शरबत, पानी और चाय की व्यवस्था की गई। इससे पूर्व महावीर स्थान पर भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे तथा विधि-व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा।

More news from बिहार and nearby areas
  • नवादा में पीयूसीएल के दो दिवसीय शिविर का आगाज संजय वर्मा नवादा, 28 मार्च। पीयूसीएल (पीयूसीएल) नवादा इकाई द्वारा पूर्व घोषित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ शनिवार को नगर के मिर्जापुर स्थित शिवानी पैलेस में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. ओंकार निराला ने की, जबकि संचालन सुविख्यात सांस्कृतिकर्मी अशोक समदर्शी ने किया। शिविर में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. पुष्पेंद्र, मानवाधिकार विशेषज्ञ डॉ. गोपाल कृष्ण, मो. जाहिद एवं इब्राना ने प्रतिभागियों को पीयूसीएल के इतिहास, उद्देश्य और वर्तमान कार्यशैली से अवगत कराया। पहले दिन मानवाधिकारों से जुड़े संवैधानिक प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा हुई तथा नवादा जिले में इसके क्रियान्वयन की स्थिति पर भी प्रकाश डाला गया। मुख्य प्रशिक्षक डॉ. गोपाल कृष्ण ने कहा कि संविधान प्रदत्त अधिकारों के उल्लंघन को समझना और उसके प्रति सजग रहना मानवाधिकार संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अल्पसंख्यक की व्यापक परिभाषा बताते हुए कहा कि वैचारिक रूप से कम संख्या में होने वाला व्यक्ति भी अल्पसंख्यक हो सकता है। इससे पूर्व राज्य पार्षद दिनेश कुमार अकेला ने जिले में मानवाधिकार उल्लंघन से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत की। अंतिम सत्र में ग्रुप डिस्कशन के माध्यम से स्थानीय समस्याओं पर चर्चा कर समाधान सुझाए गए। शिविर में बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
    1
    नवादा में पीयूसीएल के दो दिवसीय  शिविर का आगाज
संजय वर्मा
नवादा, 28 मार्च।
पीयूसीएल (पीयूसीएल) नवादा इकाई द्वारा पूर्व घोषित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ शनिवार को नगर के मिर्जापुर स्थित शिवानी पैलेस में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. ओंकार निराला ने की, जबकि संचालन सुविख्यात सांस्कृतिकर्मी अशोक समदर्शी ने किया।
शिविर में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. पुष्पेंद्र, मानवाधिकार विशेषज्ञ डॉ. गोपाल कृष्ण, मो. जाहिद एवं इब्राना ने प्रतिभागियों को पीयूसीएल के इतिहास, उद्देश्य और वर्तमान कार्यशैली से अवगत कराया। पहले दिन मानवाधिकारों से जुड़े संवैधानिक प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा हुई तथा नवादा जिले में इसके क्रियान्वयन की स्थिति पर भी प्रकाश डाला गया।
मुख्य प्रशिक्षक डॉ. गोपाल कृष्ण ने कहा कि संविधान प्रदत्त अधिकारों के उल्लंघन को समझना और उसके प्रति सजग रहना मानवाधिकार संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अल्पसंख्यक की व्यापक परिभाषा बताते हुए कहा कि वैचारिक रूप से कम संख्या में होने वाला व्यक्ति भी अल्पसंख्यक हो सकता है।
इससे पूर्व राज्य पार्षद दिनेश कुमार अकेला ने जिले में मानवाधिकार उल्लंघन से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत की। अंतिम सत्र में ग्रुप डिस्कशन के माध्यम से स्थानीय समस्याओं पर चर्चा कर समाधान सुझाए गए। शिविर में बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
    user_Sanjay Verma
    Sanjay Verma
    बिजनेस के साथ साथ पत्रकारिता नवादा, नवादा, बिहार•
    6 hrs ago
  • हेलो दोस्तों आज हमारे शूटिंग पर राजगीर हॉकी मैदान आप अपना वीडियो शूट करवाने के लिए संपर्क करें, 9828028998
    1
    हेलो दोस्तों आज हमारे शूटिंग पर राजगीर हॉकी मैदान आप अपना वीडियो शूट करवाने के लिए संपर्क करें, 9828028998
    user_Singer Ravi Tiger
    Singer Ravi Tiger
    Artist राजगीर, नालंदा, बिहार•
    10 hrs ago
  • parampujayJi Maharaj Premanand Baba shubah 7baje aagaman sobriban
    1
    parampujayJi Maharaj Premanand Baba shubah 7baje aagaman sobriban
    user_Sanjeev Kumar
    Sanjeev Kumar
    Grain Trader हिसुआ, नवादा, बिहार•
    10 hrs ago
  • बिहार शरीफ शहर के सोह सराय, हनुमान चौक स्थित पानी टंकी के पास चैती दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने। भक्ति और आस्था के इस माहौल में पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। आयोजन समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं के लिए उत्तम व्यवस्था की, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    1
    बिहार शरीफ शहर के सोह सराय, हनुमान चौक स्थित पानी टंकी के पास चैती दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने। भक्ति और आस्था के इस माहौल में पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। आयोजन समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं के लिए उत्तम व्यवस्था की, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    user_National TV Bihar  🗞️ 📰
    National TV Bihar 🗞️ 📰
    Local News Reporter बिहार, नालंदा, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by Rohit Kumar
    1
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    मेसकौर, नवादा, बिहार•
    12 hrs ago
  • रेहाना खातून, ख़बई मोहल्ला, सब्जी बाजार बिहार शरीफ निवासी महिला को मोहल्ला के ही नशाखोर ने घर में घुसकर मारपीट की ..बताया जाता है कि महिला उम्मीद से है, हालांकि घायल महिला को मॉडर्न अस्पताल बिहार शरीफ लाया गया.. इसके बाद प्राथमिक उपचार करके, गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया..
    1
    रेहाना खातून, ख़बई मोहल्ला, सब्जी बाजार बिहार शरीफ निवासी महिला को मोहल्ला के ही नशाखोर ने घर में घुसकर मारपीट की ..बताया जाता है कि महिला उम्मीद से है, हालांकि घायल महिला को मॉडर्न अस्पताल बिहार शरीफ लाया गया.. इसके बाद प्राथमिक उपचार करके, गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया..
    user_ख़बरें टी वी
    ख़बरें टी वी
    Journalist Nalanda, Bihar•
    12 hrs ago
  • रामनवमी शोभा यात्रा के पूर्व नवादा प्रशासन मुस्तैद #शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च #DM_SP हुए शामिल...!
    3
    रामनवमी शोभा यात्रा के पूर्व नवादा प्रशासन मुस्तैद #शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च #DM_SP हुए शामिल...!
    user_Varunendra kumar (Nawada Live)
    Varunendra kumar (Nawada Live)
    Nawada, Bihar•
    3 hrs ago
  • बहुत फनी वीडियो है
    1
    बहुत फनी वीडियो है
    user_Singer Ravi Tiger
    Singer Ravi Tiger
    Artist राजगीर, नालंदा, बिहार•
    11 hrs ago
  • Jai shree shyam
    2
    Jai shree shyam
    user_Sanjeev Kumar
    Sanjeev Kumar
    Grain Trader हिसुआ, नवादा, बिहार•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.