logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों में बंदरों का खौफ... हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर बंदरों का खौफ इतना है कि आप कुछ खा भी नहीं सकते, यात्रियों का प्लेटफॉर्म पर निकलना बहुत डर के साथ होता है। सीधे जाते यात्रियों पर बंदर पीछे से भी हमला कर देते हैं। चारों ओर बंदरों की झगड़े की उछल कूद की आवाजे आती रहती है। बंदरों से निजात पाने का कोई उपाय अभी तक नहीं मिला है

1 hr ago
user_मधु शर्मा
मधु शर्मा
Local News Reporter Mathura, Uttar Pradesh•
1 hr ago

हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों में बंदरों का खौफ... हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर बंदरों का खौफ इतना है कि आप कुछ खा भी नहीं सकते, यात्रियों का प्लेटफॉर्म पर निकलना बहुत डर के साथ होता है। सीधे जाते यात्रियों पर बंदर पीछे से भी हमला कर देते हैं। चारों ओर बंदरों की झगड़े की उछल कूद की आवाजे आती रहती है। बंदरों से निजात पाने का कोई उपाय अभी तक नहीं मिला है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • स्वामी हरिदास आविर्भाव महोत्सव का भव्य समापन, मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने किया महाभिषेक महाभिषेक, छप्पन भोग दर्शन और संत-महंत सम्मान के साथ संपन्न हुआ सप्त दिवसीय 546वां आविर्भाव महोत्सव वृंदावन। नगर के पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग स्थित राधा प्रसाद धाम में आयोजित श्री स्वामी हरिदास जी महाराज के सप्त दिवसीय 546वें आविर्भाव महोत्सव का शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ भव्य समापन हुआ। महोत्सव के सातवें एवं अंतिम दिन स्वामी श्री हरिदास जी महाराज का वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य विधि-विधानपूर्वक महाभिषेक किया गया। इसके उपरांत ठाकुरजी को छप्पन भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं को दिव्य दर्शन कराए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-महंत, साधु-संत एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड एवं कारागार राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति भी कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने स्वामी हरिदास जी महाराज के महाभिषेक में सहभागिता करते हुए पूजा-अर्चना की तथा आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि संतों की परंपरा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण में ऐसे धार्मिक आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने स्वामी हरिदास जी महाराज की भक्ति, संगीत साधना और आध्यात्मिक विरासत को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। महाभिषेक के दौरान पूरा मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और हरिनाम संकीर्तन से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने स्वामी हरिदास जी महाराज के चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उनके जीवन, साधना और भक्ति परंपरा का स्मरण किया। महाभिषेक के पश्चात सुसज्जित छप्पन भोग के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की भव्यता की सराहना की। इस अवसर पर महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने कहा कि पूज्य गुरुदेव एवं हरिदासीय संप्रदाय के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी राधा प्रसाद देव जू महाराज के सानिध्य में स्वामी हरिदास जी महाराज का आविर्भाव महोत्सव प्रतिवर्ष श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि स्वामी हरिदास जी महाराज केवल महान संत ही नहीं, बल्कि संगीत, भक्ति और रसोपासना की अद्वितीय परंपरा के प्रवर्तक थे, जिनकी साधना आज भी संत समाज और भक्तों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है। महोत्सव के अंतिम दिन नगर के विभिन्न संत-महंतों का राधा प्रसाद धाम परिवार की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया। संतों के लिए विशेष प्रसाद की व्यवस्था भी की गई। उपस्थित संतों ने स्वामी हरिदास जी महाराज के चरणों में श्रद्धा अर्पित करते हुए महोत्सव के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। सप्त दिवसीय महोत्सव के दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई। अंतिम दिन महाभिषेक, छप्पन भोग दर्शन, संत सम्मान एवं प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का भव्य समापन हुआ। पूरे आयोजन के दौरान राधा प्रसाद धाम में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।
    1
    स्वामी हरिदास आविर्भाव महोत्सव का भव्य समापन, मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने किया महाभिषेक

महाभिषेक, छप्पन भोग दर्शन और संत-महंत सम्मान के साथ संपन्न हुआ सप्त दिवसीय 546वां आविर्भाव महोत्सव
वृंदावन। नगर के पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग स्थित राधा प्रसाद धाम में आयोजित श्री स्वामी हरिदास जी महाराज के सप्त दिवसीय 546वें आविर्भाव महोत्सव का शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ भव्य समापन हुआ। महोत्सव के सातवें एवं अंतिम दिन स्वामी श्री हरिदास जी महाराज का वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य विधि-विधानपूर्वक महाभिषेक किया गया। इसके उपरांत ठाकुरजी को छप्पन भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं को दिव्य दर्शन कराए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-महंत, साधु-संत एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विशेष अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड एवं कारागार राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति भी कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने स्वामी हरिदास जी महाराज के महाभिषेक में सहभागिता करते हुए पूजा-अर्चना की तथा आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि संतों की परंपरा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण में ऐसे धार्मिक आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने स्वामी हरिदास जी महाराज की भक्ति, संगीत साधना और आध्यात्मिक विरासत को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
महाभिषेक के दौरान पूरा मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और हरिनाम संकीर्तन से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने स्वामी हरिदास जी महाराज के चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उनके जीवन, साधना और भक्ति परंपरा का स्मरण किया। महाभिषेक के पश्चात सुसज्जित छप्पन भोग के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की भव्यता की सराहना की।
इस अवसर पर महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने कहा कि पूज्य गुरुदेव एवं हरिदासीय संप्रदाय के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी राधा प्रसाद देव जू महाराज के सानिध्य में स्वामी हरिदास जी महाराज का आविर्भाव महोत्सव प्रतिवर्ष श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि स्वामी हरिदास जी महाराज केवल महान संत ही नहीं, बल्कि संगीत, भक्ति और रसोपासना की अद्वितीय परंपरा के प्रवर्तक थे, जिनकी साधना आज भी संत समाज और भक्तों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।
महोत्सव के अंतिम दिन नगर के विभिन्न संत-महंतों का राधा प्रसाद धाम परिवार की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया। संतों के लिए विशेष प्रसाद की व्यवस्था भी की गई। उपस्थित संतों ने स्वामी हरिदास जी महाराज के चरणों में श्रद्धा अर्पित करते हुए महोत्सव के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।
सप्त दिवसीय महोत्सव के दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई। अंतिम दिन महाभिषेक, छप्पन भोग दर्शन, संत सम्मान एवं प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का भव्य समापन हुआ। पूरे आयोजन के दौरान राधा प्रसाद धाम में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।
    user_Manish Sharma Anb News
    Manish Sharma Anb News
    Local News Reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बलदाऊजी मंदिर में भव्य महाभिषेक का आयोजन किया गया, जानकारी लोगों ने दर्शन का आनंद लिया , ब्रज के राजा दाऊजी महाराज के मंदिर मे आज भव्य महाभिषेक किया गया जहां उसमें शामिल होने के लिए महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान पहुंची तो राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी भी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए जबकि यहां आने बाले भाजपा के सांसद मनोज तिवारी, यूपी के मंत्री धर्मवीर प्रजापति सहित कई नेता नहीं आये. वहीँ इस दौरान राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के अध्यक्ष ने यूपी सरकार की ब्राह्मण विरोधी बताया और बोले की जबसे ये सरकार आई है तभी से ब्राह्मणों को निशाना बना रही है उनपर लगातार अत्याचार कर रही है और हम आगे 2027 मे उसी के साथ समर्थन मे आएंगे जिसे ब्राह्मण समाज की शर्ते मंजूर होगी तो उन्होंने ये भी बोला की जिस तरह से 2013 मे जिस गुंडा राज का विरोध करते थे आज वहीँ सब यूपी मे हो रहा है, उसी के साथ UGC पर भी उन्होंने सरकार मे जातिवाद को बढ़ावा देने की बात कहीं. जबकि यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष ने यूपी मे सब खुशहाल बताया और बोली की आज राधा अष्टमी पर दाऊजी मंदिर मे दर्शन करके धन्य हो गई और जब उनसे महंगाई पर सवाल किया तो बोली की कोई मेंहगाई नहीं जब हम कुछ खरीदते है तो लगता है की मेंहगा है और जब बेचते है तो लगता है की कोई मेंहगा नहीं और जब उनसे UCC पर सवाल किया तो बोली की ये बड़े बड़े नेताओं का मामला है मे क्या बोलू.
    3
    बलदाऊजी मंदिर में भव्य महाभिषेक  का आयोजन किया गया, जानकारी लोगों ने दर्शन का आनंद लिया
, ब्रज के राजा दाऊजी महाराज के मंदिर मे आज भव्य महाभिषेक किया गया जहां उसमें शामिल होने के लिए महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान पहुंची तो राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी भी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए जबकि यहां आने बाले भाजपा के सांसद मनोज तिवारी, यूपी के मंत्री धर्मवीर प्रजापति सहित कई नेता नहीं आये.
वहीँ इस दौरान राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के अध्यक्ष ने यूपी सरकार की ब्राह्मण विरोधी बताया और बोले की जबसे ये सरकार आई है तभी से ब्राह्मणों को निशाना बना रही है उनपर लगातार अत्याचार कर रही है और हम आगे 2027 मे उसी के साथ समर्थन मे आएंगे जिसे ब्राह्मण समाज की शर्ते मंजूर होगी तो उन्होंने ये भी बोला की जिस तरह से 2013 मे जिस गुंडा राज का विरोध करते थे आज वहीँ सब यूपी मे हो रहा है, उसी के साथ UGC पर भी उन्होंने सरकार मे जातिवाद को बढ़ावा देने की बात कहीं.
जबकि यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष ने यूपी मे सब खुशहाल बताया और बोली की आज राधा अष्टमी पर दाऊजी मंदिर मे दर्शन करके धन्य हो गई और जब उनसे महंगाई पर सवाल किया तो बोली की कोई मेंहगाई नहीं जब हम कुछ खरीदते है तो लगता है की मेंहगा है और जब बेचते है तो लगता है की कोई मेंहगा नहीं और जब उनसे UCC पर सवाल किया तो बोली की ये बड़े बड़े नेताओं का मामला है मे क्या बोलू.
    user_Murli Thakur Reporter
    Murli Thakur Reporter
    Court reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • स्वामी हरिदास महोत्सव में बही सूफी संगीत की सरिता, प्रिया वाणी पंडित की गायकी ने बांधा समां
    1
    स्वामी हरिदास महोत्सव में बही सूफी संगीत की सरिता, प्रिया वाणी पंडित की गायकी ने बांधा समां
    user_INDIA CIRCLE NEWS
    INDIA CIRCLE NEWS
    Media company मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • श्रीराधा के चरणों में उमड़ा आस्था का सैलाब, वृन्दावन चन्द्रोदय मंदिर में भव्य राधाष्टमी महामहोत्सव श्रीराधा के चरणों में उमड़ा आस्था का सैलाब, वृन्दावन चन्द्रोदय मंदिर में भव्य राधाष्टमी महामहोत्सव
    1
    श्रीराधा के चरणों में उमड़ा आस्था का सैलाब, वृन्दावन चन्द्रोदय मंदिर में भव्य राधाष्टमी महामहोत्सव
श्रीराधा के चरणों में उमड़ा आस्था का सैलाब, वृन्दावन चन्द्रोदय मंदिर में भव्य राधाष्टमी महामहोत्सव
    user_Pandit Rahul brijwasi
    Pandit Rahul brijwasi
    Mathura, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • स्वामी हरिदास जी के 546वें आविर्भाव महोत्सव में श्री हरिदास वंशीय सागर ग्रंथ का विमोचन छठवें दिन रत्नों से हुआ स्वामी हरिदास जी का महाअभिषेक, संतों और विद्वानों की मौजूदगी में हुआ ग्रंथ विमोचन वृंदावन। स्वामी हरिदास जी के 546वें आविर्भाव महोत्सव के छठवें दिन वृंदावन में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्री स्वामी राधाप्रसाद देवजू महाराज की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान स्वामी हरिदास जी का रत्नों से महाअभिषेक किया गया। महोत्सव के अंतर्गत प्रातःकाल बधाई गायन, समाज गायन और ठाकुर जी की महाआरती का आयोजन हुआ। भक्तों ने धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में स्वामी हरिदास जी के चरणों में श्रद्धा अर्पित की। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण स्वामी हरिदास जी द्वारा रचित ‘श्री हरिदास वंशीय सागर’ ग्रंथ के प्रथम खंड का विमोचन रहा। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने वृंदावन के संतों, विद्वानों और धर्माचार्यों की उपस्थिति में ग्रंथ का विमोचन किया। आयोजकों के अनुसार, यह ग्रंथ संतों, रसिकों और साधकों के लिए साधना के पथ पर उपयोगी सिद्ध होगा। ग्रंथ में स्वामी हरिदास जी के पदों को सरल एवं सुगम गद्य रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिससे पाठक उनके भाव, भक्ति और आध्यात्मिक संदेश को आसानी से समझ सकें। ग्रंथ में संगीत साधना से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों का भी विस्तृत वर्णन किया गया है। इसमें तानसेन और बैजू बावरा जैसे महान संगीत साधकों के स्वामी हरिदास जी के सानिध्य में आने, उनकी लीलाओं तथा राग-रागिनियों के ज्ञान प्राप्त करने से जुड़े प्रसंग शामिल किए गए हैं। ग्रंथ विमोचन के दौरान संतों और विद्वानों ने स्वामी हरिदास जी की भक्ति, संगीत साधना और वृंदावन की रस परंपरा में उनके योगदान को स्मरण किया। महोत्सव में शामिल श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजनों का आनंद लेते हुए स्वामी हरिदास जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
    1
    स्वामी हरिदास जी के 546वें आविर्भाव महोत्सव में श्री हरिदास वंशीय सागर ग्रंथ का विमोचन

छठवें दिन रत्नों से हुआ स्वामी हरिदास जी का महाअभिषेक, संतों और विद्वानों की मौजूदगी में हुआ ग्रंथ विमोचन

वृंदावन। स्वामी हरिदास जी के 546वें आविर्भाव महोत्सव के छठवें दिन वृंदावन में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्री स्वामी राधाप्रसाद देवजू महाराज की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान स्वामी हरिदास जी का रत्नों से महाअभिषेक किया गया।

महोत्सव के अंतर्गत प्रातःकाल बधाई गायन, समाज गायन और ठाकुर जी की महाआरती का आयोजन हुआ। भक्तों ने धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में स्वामी हरिदास जी के चरणों में श्रद्धा अर्पित की।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण स्वामी हरिदास जी द्वारा रचित ‘श्री हरिदास वंशीय सागर’ ग्रंथ के प्रथम खंड का विमोचन रहा। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने वृंदावन के संतों, विद्वानों और धर्माचार्यों की उपस्थिति में ग्रंथ का विमोचन किया।

आयोजकों के अनुसार, यह ग्रंथ संतों, रसिकों और साधकों के लिए साधना के पथ पर उपयोगी सिद्ध होगा। ग्रंथ में स्वामी हरिदास जी के पदों को सरल एवं सुगम गद्य रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिससे पाठक उनके भाव, भक्ति और आध्यात्मिक संदेश को आसानी से समझ सकें।

ग्रंथ में संगीत साधना से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों का भी विस्तृत वर्णन किया गया है। इसमें तानसेन और बैजू बावरा जैसे महान संगीत साधकों के स्वामी हरिदास जी के सानिध्य में आने, उनकी लीलाओं तथा राग-रागिनियों के ज्ञान प्राप्त करने से जुड़े प्रसंग शामिल किए गए हैं।

ग्रंथ विमोचन के दौरान संतों और विद्वानों ने स्वामी हरिदास जी की भक्ति, संगीत साधना और वृंदावन की रस परंपरा में उनके योगदान को स्मरण किया। महोत्सव में शामिल श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजनों का आनंद लेते हुए स्वामी हरिदास जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
    user_Gaurav rawat
    Gaurav rawat
    Local News Reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा कार पंक्चर होने के बाद सड़क पर खड़े दो भाइयों को कैंटर ने कुचला मौत ​मथुरा बाजना यमुना एक्सप्रेसवे पर कासना मोड़ बाजना कट के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया बागपत खिनौड़ा के रहने वाले दो व्यक्ति जो मथुरा में मंदिर दर्शन के लिए आ रहे थे, हादसे का शिकार हो गए इस भीषण दुर्घटना में दोनों सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई ​मृतक के भाई योगेंद्र राणा और हरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वे लोग गाजियाबाद से मथुरा दर्शन के लिए कार द्वारा आ रहे थे रात लगभग 2 से 2:30 बजे के बीच यमुना एक्सप्रेसवे पर उनकी कार पंक्चर हो गई ​ड्राइवर गाड़ी को साइड में लगाकर स्टपनी और जैक निकालने लगा इसी दौरान कार में सवार दोनों भाई नीचे उतरकर साइड में खड़े हो गए तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी मृतक योगेंद्र राणा के बड़े भाई उम्र लगभग 50 वर्ष और दूसरे भाई हरिपाल उम्र लगभग 42 वर्ष थे मृतक के तीन बच्चे हैं दो लड़कियां और एक लड़का टक्कर मारने वाले कैंटर को पकड़ लिया गया है जबकि उसका चालक मौका देखकर फरार हो गया ​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेसवे गश्ती दल मौके पर पहुंचे पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है परिजनों द्वारा तहरीर दे दी गई है और पुलिस मामले की अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी है
    4
    यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा कार पंक्चर होने के बाद सड़क पर खड़े दो भाइयों को कैंटर ने कुचला मौत
​मथुरा बाजना यमुना एक्सप्रेसवे पर कासना मोड़ बाजना कट के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया बागपत खिनौड़ा के रहने वाले दो व्यक्ति जो मथुरा में मंदिर दर्शन के लिए आ रहे थे, हादसे का शिकार हो गए इस भीषण दुर्घटना में दोनों सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई ​मृतक के भाई योगेंद्र राणा और हरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वे लोग गाजियाबाद से मथुरा दर्शन के लिए कार द्वारा आ रहे थे रात लगभग 2 से 2:30 बजे के बीच यमुना एक्सप्रेसवे पर उनकी कार पंक्चर हो गई  
​ड्राइवर गाड़ी को साइड में लगाकर स्टपनी और जैक निकालने लगा इसी दौरान कार में सवार दोनों भाई नीचे उतरकर साइड में खड़े हो गए तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी मृतक योगेंद्र राणा के बड़े भाई उम्र लगभग 50 वर्ष और दूसरे भाई हरिपाल उम्र लगभग 42 वर्ष थे मृतक के तीन बच्चे हैं दो लड़कियां और एक लड़का टक्कर मारने वाले कैंटर को पकड़ लिया गया है जबकि उसका चालक मौका देखकर फरार हो गया ​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेसवे गश्ती दल मौके पर पहुंचे पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है परिजनों द्वारा तहरीर दे दी गई है और पुलिस मामले की अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी है
    user_नितिन कर्दम
    नितिन कर्दम
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कहा जाता है कि राधाजी का अवतार श्री कृष्ण के प्रेम भाव को धरातल पर चरितार्थ करने के लिए हुआ था। 'एक प्राण दो देह' कहे जाने वाले राधा-कृष्ण की पावन भूमि मथुरा-बरसाना, इस बार भी राधा जन्मोत्सव पर पूरी तरह श्री राधा के रंग में रंगी नज़र आई। ब्रज की अधिष्ठात्री देवी और श्रीकृष्ण की आल्हादिनी शक्ति, वृषभानुसुता श्री राधिका रानी के जन्मोत्सव पर उनकी एक अलौकिक झलक पाने के लिए देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु बरसाना पहुंचे। आस्था के इस उल्लास में समूचा बरसाना राधा नाम की मस्ती में सराबोर हो उठा और लाडलीजी मंदिर का प्रांगण 'राधा रानी की जय, महारानी की जय' के जयकारों से गुंजायमान रहा। अपनी आराध्या के प्रकटोत्सव का साक्षी बनने के लिए श्रद्धालु कई दिन पहले से ही बरसाना जुटने लगे थे। कड़कती धूप भी भक्तों की अटूट आस्था को न डिगा सकी। मंदिर के सेवायतों द्वारा दूध, दही, शहद, घी, बूरा, केसर, और गुलाब जल से लाडली जी का पंचामृत अभिषेक किया गया। चूंकि राधा रानी का जन्म 'मूल नक्षत्र' में हुआ था, इसलिए परंपरा अनुसार रात्रि 2 बजे से 4 बजे के बीच 27 कुओं के जल, 27 पेड़ों की पत्तियों, 27 स्थानों की मिट्टी और औषधियों के साथ मूल शांति कराई गई। इसके बाद अभिषेक संपन्न हुआ और श्रीजी को दिव्य पीले रंग की जड़ित पोशाक धारण कराई गई। बरसाना के मुख्य लाडली जी मंदिर के साथ-साथ गोपाल जी मंदिर, रस मंदिर, मान मंदिर, रंगीली महल और अष्टसखी मंदिर में भी जन्मोत्सव की धूम रही। रात भर बरसाना की हर गली में भजन संध्याओं का दौर चलता रहा। देश-विदेश से आई महिला श्रद्धालु भी राधा नाम के रंग में रंगी और नृत्य करती नजर आईं। बरसाना की पावन धरा से श्री राधा रानी के जन्मोत्सव की यह अलौकिक छटा बता रही है कि जब बात आस्था और प्रेम की हो, तो दूरी और परेशानियां बेमायने हो जाती हैं।
    1
    कहा जाता है कि राधाजी का अवतार श्री कृष्ण के प्रेम भाव को धरातल पर चरितार्थ करने के लिए हुआ था। 'एक प्राण दो देह' कहे जाने वाले राधा-कृष्ण की पावन भूमि मथुरा-बरसाना, इस बार भी राधा जन्मोत्सव पर पूरी तरह श्री राधा के रंग में रंगी नज़र आई। ब्रज की अधिष्ठात्री देवी और श्रीकृष्ण की आल्हादिनी शक्ति, वृषभानुसुता श्री राधिका रानी के जन्मोत्सव पर उनकी एक अलौकिक झलक पाने के लिए देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु बरसाना पहुंचे। आस्था के इस उल्लास में समूचा बरसाना राधा नाम की मस्ती में सराबोर हो उठा और लाडलीजी मंदिर का प्रांगण 'राधा रानी की जय, महारानी की जय' के जयकारों से गुंजायमान रहा।
अपनी आराध्या के प्रकटोत्सव का साक्षी बनने के लिए श्रद्धालु कई दिन पहले से ही बरसाना जुटने लगे थे। कड़कती धूप भी भक्तों की अटूट आस्था को न डिगा सकी। मंदिर के सेवायतों द्वारा दूध, दही, शहद, घी, बूरा, केसर, और गुलाब जल से लाडली जी का पंचामृत अभिषेक किया गया। चूंकि राधा रानी का जन्म 'मूल नक्षत्र' में हुआ था, इसलिए परंपरा अनुसार रात्रि 2 बजे से 4 बजे के बीच 27 कुओं के जल, 27 पेड़ों की पत्तियों, 27 स्थानों की मिट्टी और औषधियों के साथ मूल शांति कराई गई। इसके बाद अभिषेक संपन्न हुआ और श्रीजी को दिव्य पीले रंग की जड़ित पोशाक धारण कराई गई।
बरसाना के मुख्य लाडली जी मंदिर के साथ-साथ गोपाल जी मंदिर, रस मंदिर, मान मंदिर, रंगीली महल और अष्टसखी मंदिर में भी जन्मोत्सव की धूम रही। रात भर बरसाना की हर गली में भजन संध्याओं का दौर चलता रहा। देश-विदेश से आई महिला श्रद्धालु भी राधा नाम के रंग में रंगी और नृत्य करती नजर आईं।
बरसाना की पावन धरा से श्री राधा रानी के जन्मोत्सव की यह अलौकिक छटा बता रही है कि जब बात आस्था और प्रेम की हो, तो दूरी और परेशानियां बेमायने हो जाती हैं।
    user_Manish Sharma Anb News
    Manish Sharma Anb News
    Local News Reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • राया में एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल ने किया 1000 से अधिक शिक्षकों का सम्मान शिक्षकों को बताया सच्चा राष्ट्र निर्माता, वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं और मानदेय पर भी हुई चर्चा मथुरा। कस्बा राया में आगरा शिक्षक खंड से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) डॉ. आकाश अग्रवाल के नेतृत्व में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राया, मांट, गोकुल, महावन और नौझील क्षेत्र के करीब 100 विद्यालयों से पहुंचे 1,000 से अधिक प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के सच्चे निर्माता हैं। शिक्षकों के योगदान से ही देश की नई पीढ़ी को सही दिशा और संस्कार मिलते हैं। उन्होंने कहा कि उनके संगठन द्वारा पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से पूरे उत्तर प्रदेश में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। मथुरा जनपद में आयोजित यह सम्मान समारोह इस श्रृंखला का चौथा कार्यक्रम है। समारोह के दौरान वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों की समस्याओं और उनकी मांगों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल लगातार वित्तविहीन शिक्षकों के हितों को विधान परिषद में उठाते रहे हैं। वक्ताओं के अनुसार, वित्तविहीन शिक्षकों के लिए पांच लाख रुपये तक की कैशलेस उपचार सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को विधान परिषद में प्रमुखता से उठाया गया। इसके साथ ही कम वेतन पर कार्य कर रहे वित्तविहीन शिक्षकों के लिए निश्चित मानदेय निर्धारित किए जाने की मांग भी सरकार के समक्ष रखी जा रही है। प्रस्तावित मानदेय को 8 हजार से 15 हजार रुपये तक किए जाने की मांग का उद्देश्य शिक्षकों को आर्थिक रूप से अधिक स्थिरता प्रदान करना बताया गया। समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सम्मानित होने वाले शिक्षकों में उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि शिक्षकों के सम्मान और उनके हितों से जुड़े मुद्दों को आगे भी प्रमुखता से उठाया जाता रहेगा।
    1
    राया में एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल ने किया 1000 से अधिक शिक्षकों का सम्मान

शिक्षकों को बताया सच्चा राष्ट्र निर्माता, वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं और मानदेय पर भी हुई चर्चा

मथुरा। कस्बा राया में आगरा शिक्षक खंड से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) डॉ. आकाश अग्रवाल के नेतृत्व में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राया, मांट, गोकुल, महावन और नौझील क्षेत्र के करीब 100 विद्यालयों से पहुंचे 1,000 से अधिक प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के सच्चे निर्माता हैं। शिक्षकों के योगदान से ही देश की नई पीढ़ी को सही दिशा और संस्कार मिलते हैं। उन्होंने कहा कि उनके संगठन द्वारा पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से पूरे उत्तर प्रदेश में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। मथुरा जनपद में आयोजित यह सम्मान समारोह इस श्रृंखला का चौथा कार्यक्रम है।

समारोह के दौरान वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों की समस्याओं और उनकी मांगों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल लगातार वित्तविहीन शिक्षकों के हितों को विधान परिषद में उठाते रहे हैं।

वक्ताओं के अनुसार, वित्तविहीन शिक्षकों के लिए पांच लाख रुपये तक की कैशलेस उपचार सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को विधान परिषद में प्रमुखता से उठाया गया। इसके साथ ही कम वेतन पर कार्य कर रहे वित्तविहीन शिक्षकों के लिए निश्चित मानदेय निर्धारित किए जाने की मांग भी सरकार के समक्ष रखी जा रही है। प्रस्तावित मानदेय को 8 हजार से 15 हजार रुपये तक किए जाने की मांग का उद्देश्य शिक्षकों को आर्थिक रूप से अधिक स्थिरता प्रदान करना बताया गया।

समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सम्मानित होने वाले शिक्षकों में उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि शिक्षकों के सम्मान और उनके हितों से जुड़े मुद्दों को आगे भी प्रमुखता से उठाया जाता रहेगा।
    user_Gaurav rawat
    Gaurav rawat
    Local News Reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • #Vrindavan युवक के साथ मारपीट और चाकूबाजी का आरोप, कार्रवाई की मांग SSP Mathura Ssp Mathura UP Police UP police #Vrindavan युवक के साथ मारपीट और चाकूबाजी का आरोप, कार्रवाई की मांग SSP Mathura Ssp Mathura UP Police UP police
    1
    #Vrindavan युवक के साथ मारपीट और चाकूबाजी का आरोप, कार्रवाई की मांग SSP Mathura Ssp Mathura UP Police UP police
#Vrindavan युवक के साथ मारपीट और चाकूबाजी का आरोप, कार्रवाई की मांग SSP Mathura Ssp Mathura UP Police UP police
    user_ATV INDIA HD  (Ajeet chauhan)
    ATV INDIA HD (Ajeet chauhan)
    Local News Reporter Mathura, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.