logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मासिक प्रदर्शन मूल्यांकन में रायबरेली ने प्रदेश में हासिल किया द्वितीय स्थान रायबरेली बच्चों के समग्र विकास एवं आंगनवाड़ी केंद्रों को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से रॉकेट लर्निंग एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार (ICDS) विभाग के संयुक्त प्रयासों से जनपद में निरंतर प्रभावी कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रत्येक माह आयोजित होने वाले मासिक प्रदर्शन मूल्यांकन में जुलाई माह में रायबरेली जनपद ने पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि यह उपलब्धि जनपद के आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, बाल विकास परियोजना अधिकारियों, मुख्य सेविकाओं/सुपरवाइजर्स सहित पूरी टीम के निरंतर प्रयास, समर्पण और बेहतर टीमवर्क का परिणाम है और आगे भी सभी के सामूहिक प्रयासों से रायबरेली जनपद प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा एवं बच्चों के समग्र विकास के क्षेत्र में भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नई उपलब्धियां हासिल करेगा। रायबरेली की इस उपलब्धि पर रॉकेट लर्निंग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मयंक कुमार एवं दीपक कुमार ने ICDS विभाग एवं पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य एवं गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं विभागीय टीम द्वारा किया जा रहा समर्पित प्रयास सराहनीय एवं प्रेरणादायक है।

18 hrs ago
user_Sujeet kumar
Sujeet kumar
Lalganj, Rae Bareli•
18 hrs ago
615fb929-929f-45e1-919c-f4fc2342bb9e

मासिक प्रदर्शन मूल्यांकन में रायबरेली ने प्रदेश में हासिल किया द्वितीय स्थान रायबरेली बच्चों के समग्र विकास एवं आंगनवाड़ी केंद्रों को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से रॉकेट लर्निंग एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार (ICDS) विभाग के संयुक्त प्रयासों से जनपद में निरंतर प्रभावी कार्य किया जा रहा है।

0e1250cb-28cf-4328-8d44-c645af41f026

इसी क्रम में प्रत्येक माह आयोजित होने वाले मासिक प्रदर्शन मूल्यांकन में जुलाई माह में रायबरेली जनपद ने पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि यह उपलब्धि जनपद के आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, बाल विकास परियोजना अधिकारियों, मुख्य सेविकाओं/सुपरवाइजर्स

1040a0c1-7e6d-4741-969c-fa3c22730d94

सहित पूरी टीम के निरंतर प्रयास, समर्पण और बेहतर टीमवर्क का परिणाम है और आगे भी सभी के सामूहिक प्रयासों से रायबरेली जनपद प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा एवं बच्चों के समग्र विकास के क्षेत्र में भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नई उपलब्धियां हासिल करेगा। रायबरेली की इस उपलब्धि पर रॉकेट

4003ad09-3671-4e67-bc3f-9d7f723594f0

लर्निंग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मयंक कुमार एवं दीपक कुमार ने ICDS विभाग एवं पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य एवं गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं विभागीय टीम द्वारा किया जा रहा समर्पित प्रयास सराहनीय एवं प्रेरणादायक है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रायबरेली सरेनी (भोजपुर): झुल्लन स्वीट हाउस से 1.5 क्विंटल चमचम नष्ट की गई। रायबरेली सरेनी (भोजपुर): झुल्लन स्वीट हाउस से 1.5 क्विंटल चमचम नष्ट की गई। चौहान स्वीट हाउस : 75 किलो खोया और 25 किलो छेना नष्ट कराया गया। बछरावां (अधौरा): वीरेंद्र कुमार और एक अन्य इकाई से 1-1 क्विंटल छेना और काला जाम नष्ट किया गया। कुल बर्बादी: मिलावटी और खराब गुणवत्ता के कारण भारी मात्रा में मिठाइया ँ मौके पर ही नष्ट कर दी गईं।
    1
    रायबरेली सरेनी (भोजपुर): झुल्लन स्वीट हाउस से 1.5 क्विंटल चमचम नष्ट की गई।
रायबरेली सरेनी (भोजपुर): झुल्लन स्वीट हाउस से 1.5 क्विंटल चमचम नष्ट की गई।
चौहान स्वीट हाउस : 75 किलो खोया और 25 किलो छेना नष्ट कराया गया।
बछरावां (अधौरा): वीरेंद्र कुमार और एक अन्य इकाई से 1-1 क्विंटल छेना और काला जाम नष्ट किया गया।
कुल बर्बादी: मिलावटी और खराब गुणवत्ता के कारण भारी मात्रा में मिठाइया ँ मौके पर ही नष्ट कर दी गईं।
    user_Pankaj
    Pankaj
    Photography studio लालगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • रमुवापुर दुबई के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, होमगार्ड समेत तीन घायल रायबरेली जिले के खीरों थाना क्षेत्र में रमुवापुर दुबई के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक होमगार्ड भी शामिल है, जिसकी हालत गंभीर बताई गई है। जानकारी के अनुसार, कस्बा लालगंज निवासी होमगार्ड दीपक शर्मा पुत्र मुन्ना लाल (36) लालगंज से खीरों थाने में ड्यूटी करने आ रहे थे। इसी दौरान रमुवापुर दुबई के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में दीपक शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सुमेरपुर थाना बिहार, जिला उन्नाव निवासी गंगा सेवक पुत्र ननकऊ (40) और उनकी पत्नी प्रतिमा (35) सवार थीं। दोनों भी हादसे में घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल होमगार्ड दीपक शर्मा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खीरों पहुंचाया। वहीं, 102 एंबुलेंस की मदद से गंगा सेवक और उनकी पत्नी प्रतिमा को भी सीएचसी खीरों लाया गया। सीएचसी में डॉक्टर मनोज मिश्रा ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालत नाजुक होने पर होमगार्ड दीपक शर्मा और गंगा सेवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि प्रतिमा का इलाज सीएचसी खीरों में जारी है।
    1
    रमुवापुर दुबई के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, होमगार्ड समेत तीन घायल
रायबरेली जिले के खीरों थाना क्षेत्र में रमुवापुर दुबई के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक होमगार्ड भी शामिल है, जिसकी हालत गंभीर बताई गई है।
जानकारी के अनुसार, कस्बा लालगंज निवासी होमगार्ड दीपक शर्मा पुत्र मुन्ना लाल (36) लालगंज से खीरों थाने में ड्यूटी करने आ रहे थे। इसी दौरान रमुवापुर दुबई के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में दीपक शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।
दूसरी बाइक पर सुमेरपुर थाना बिहार, जिला उन्नाव निवासी गंगा सेवक पुत्र ननकऊ (40) और उनकी पत्नी प्रतिमा (35) सवार थीं। दोनों भी हादसे में घायल हो गए।
सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल होमगार्ड दीपक शर्मा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खीरों पहुंचाया। वहीं, 102 एंबुलेंस की मदद से गंगा सेवक और उनकी पत्नी प्रतिमा को भी सीएचसी खीरों लाया गया।
सीएचसी में डॉक्टर मनोज मिश्रा ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालत नाजुक होने पर होमगार्ड दीपक शर्मा और गंगा सेवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि प्रतिमा का इलाज सीएचसी खीरों में जारी है।
    user_जॉर्नलिस्ट सलमान चिश्ती
    जॉर्नलिस्ट सलमान चिश्ती
    लालगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • रायबरेली: तेजतर्रार और ईमानदार पुलिस अधीक्षक की चौखट पर पहुंची फरियादी, खीरों थाने के मामले में अब क्या होगी कार्रवाई? रायबरेली: तेजतर्रार और ईमानदार पुलिस अधीक्षक की चौखट पर पहुंची फरियादी, खीरों थाने के मामले में अब क्या होगी कार्रवाई?
    1
    रायबरेली: तेजतर्रार और ईमानदार पुलिस अधीक्षक की चौखट पर पहुंची फरियादी, खीरों थाने के मामले में अब क्या होगी कार्रवाई?


रायबरेली: तेजतर्रार और ईमानदार पुलिस अधीक्षक की चौखट पर पहुंची फरियादी, खीरों थाने के मामले में अब क्या होगी कार्रवाई?
    user_RAMA SHANKAR SHUKLA
    RAMA SHANKAR SHUKLA
    Media company Lalganj, Rae Bareli•
    19 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर महिलाओं को सरकार की सौगात, 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा रक्षाबंधन पर महिलाओं को सरकार की सौगात, 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा अमेठी। प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ किया गया है। इसके तहत बुजुर्ग महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। साथ ही रक्षाबंधन पर्व पर 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक प्रदेश की सभी माताओं-बहनों को एक सहयात्री के साथ रोडवेज की सभी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना का शुभारंभ कर बसों को हरी झंडी दिखाई। अमेठी के जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि यह योजना मातृशक्ति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। जिलाधिकारी संजय चौहान ने कहा कि जनपद में योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से दिया जा रहा है। इस दौरान 500 महिलाओं को साड़ी और मिष्ठान वितरित कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं।
    2
    रक्षाबंधन पर महिलाओं को सरकार की सौगात, 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा
रक्षाबंधन पर महिलाओं को सरकार की सौगात, 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा
अमेठी। प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ किया गया है। इसके तहत बुजुर्ग महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी।
साथ ही रक्षाबंधन पर्व पर 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक प्रदेश की सभी माताओं-बहनों को एक सहयात्री के साथ रोडवेज की सभी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है।
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना का शुभारंभ कर बसों को हरी झंडी दिखाई। अमेठी के जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि यह योजना मातृशक्ति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। जिलाधिकारी संजय चौहान ने कहा कि जनपद में योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से दिया जा रहा है।
इस दौरान 500 महिलाओं को साड़ी और मिष्ठान वितरित कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अमेठी में बारिश के बीच मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश अमेठी में बारिश के बीच मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश अमेठी। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर अमेठी कस्बे में जामा मस्जिद के पास इंतजामिया कमेटी की ओर से विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जायरीन और स्थानीय लोगों ने पहुंचकर शिरकत की। इस दौरान पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं और संदेशों को याद करते हुए समाज में अमन-चैन, प्रेम और आपसी भाईचारे की दुआ की गई। कार्यक्रम में मौलवी ने तकरीर पेश करते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन, विचारों और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए आपसी प्रेम, भाईचारा और एक-दूसरे के प्रति सम्मान जरूरी है। उन्होंने जरूरतमंदों की मदद करने और सामाजिक एकता मजबूत करने की अपील की। तकरीर के दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इसके बावजूद जुलूस लेकर पहुंचे जायरीन कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे और बारिश में भीगते हुए तकरीर सुनते रहे। बारिश के बीच भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। इसके बाद जुलूस गांधी चौक से सगरा तिराहे की ओर रवाना हुआ। इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारी फैजान खान ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी पर हर वर्ष विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनका उद्देश्य पैगंबर साहब की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में प्रेम, एकता व भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम के दौरान अमेठी कोतवाली प्रभारी शिवकांत पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। तिराहों व चौराहों पर पुलिस जवान मुस्तैद रहे। पुलिस की निगरानी में जुलूस और कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
    1
    अमेठी में बारिश के बीच मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश
अमेठी में बारिश के बीच मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश
अमेठी। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर अमेठी कस्बे में जामा मस्जिद के पास इंतजामिया कमेटी की ओर से विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जायरीन और स्थानीय लोगों ने पहुंचकर शिरकत की। इस दौरान पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं और संदेशों को याद करते हुए समाज में अमन-चैन, प्रेम और आपसी भाईचारे की दुआ की गई।
कार्यक्रम में मौलवी ने तकरीर पेश करते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन, विचारों और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए आपसी प्रेम, भाईचारा और एक-दूसरे के प्रति सम्मान जरूरी है। उन्होंने जरूरतमंदों की मदद करने और सामाजिक एकता मजबूत करने की अपील की।
तकरीर के दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इसके बावजूद जुलूस लेकर पहुंचे जायरीन कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे और बारिश में भीगते हुए तकरीर सुनते रहे। बारिश के बीच भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। इसके बाद जुलूस गांधी चौक से सगरा तिराहे की ओर रवाना हुआ।
इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारी फैजान खान ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी पर हर वर्ष विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनका उद्देश्य पैगंबर साहब की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में प्रेम, एकता व भाईचारे की भावना को मजबूत करना है।
कार्यक्रम के दौरान अमेठी कोतवाली प्रभारी शिवकांत पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। तिराहों व चौराहों पर पुलिस जवान मुस्तैद रहे। पुलिस की निगरानी में जुलूस और कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अमेठी में बांटी जा रही साड़ियां रक्षा बंधन की दी गई शुभकामना अपना दल एस के नारी शक्ति समारोह में महिलाओ को रक्षाबंधन पर्व के लिए बांटी गई साड़ियां विजय पाल उपाध्याय सहित दर्जनों लोगों ने किया वितरण में सहयोग
    1
    अमेठी में बांटी जा रही साड़ियां रक्षा बंधन की दी गई शुभकामना 
अपना दल एस के नारी शक्ति समारोह में महिलाओ को रक्षाबंधन पर्व के लिए बांटी गई साड़ियां विजय पाल उपाध्याय सहित दर्जनों लोगों ने किया वितरण में सहयोग
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • PWD की लापरवाही पर जनकल्याण समिति का हल्ला बोल, 15 दिन में काम पूरा करने का अल्टीमेटम, गौरीगंज, (अमेठी)सड़कों के घटिया निर्माण, जर्जर मार्गों और अधूरे सुरक्षा इंतजामों को लेकर रीता सिंह जनकल्याण समिति ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग (PWD) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। समिति पदाधिकारियों ने PWD कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अभियंता को मांग पत्र सौंपा और समस्याओं के समाधान के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया। समिति की अध्यक्ष रीता सिंह ने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा सड़कों के निर्माण और रखरखाव में गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि रायबरेली-सुल्तानपुर नेशनल हाईवे पर राजीव गांधी साइंस कॉलेज मोड़ से अमेठी को जोड़ने वाली सड़क पर बनी दो पुलिया सड़क के स्तर से ऊंची-नीची हैं। इससे वाहनों को तेज झटका लगता है और बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। समिति ने पुलियों को जल्द सड़क के स्तर के अनुरूप करने की मांग की है। इसके अलावा महिला थाना गौरीगंज, जिला चिकित्सालय मोड़ और मुंशीगंज चौराहे पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग उठाई गई। समिति का कहना है कि इन स्थानों पर दिनभर महिलाओं, मरीजों और बच्चों की आवाजाही रहती है, लेकिन तेज रफ्तार वाहनों को नियंत्रित करने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। मनीपुर-दुर्गभवानी संपर्क मार्ग की जर्जर हालत का मुद्दा भी उठाया गया। समिति के अनुसार, मार्ग की पुलिया क्षतिग्रस्त है और सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। रीता सिंह ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर पुलियों को समतल करने, स्पीड ब्रेकर बनाने और जर्जर मार्ग की मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ तो समिति सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में आंदोलन की जिम्मेदारी PWD विभाग की होगी।
    1
    PWD की लापरवाही पर जनकल्याण समिति का हल्ला बोल, 15 दिन में काम पूरा करने का अल्टीमेटम,
गौरीगंज, (अमेठी)सड़कों के घटिया निर्माण, जर्जर मार्गों और अधूरे सुरक्षा इंतजामों को लेकर रीता सिंह जनकल्याण समिति ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग (PWD) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। समिति पदाधिकारियों ने PWD कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अभियंता को मांग पत्र सौंपा और समस्याओं के समाधान के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया।
समिति की अध्यक्ष रीता सिंह ने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा सड़कों के निर्माण और रखरखाव में गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि रायबरेली-सुल्तानपुर नेशनल हाईवे पर राजीव गांधी साइंस कॉलेज मोड़ से अमेठी को जोड़ने वाली सड़क पर बनी दो पुलिया सड़क के स्तर से ऊंची-नीची हैं। इससे वाहनों को तेज झटका लगता है और बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। समिति ने पुलियों को जल्द सड़क के स्तर के अनुरूप करने की मांग की है।
इसके अलावा महिला थाना गौरीगंज, जिला चिकित्सालय मोड़ और मुंशीगंज चौराहे पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग उठाई गई। समिति का कहना है कि इन स्थानों पर दिनभर महिलाओं, मरीजों और बच्चों की आवाजाही रहती है, लेकिन तेज रफ्तार वाहनों को नियंत्रित करने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।
मनीपुर-दुर्गभवानी संपर्क मार्ग की जर्जर हालत का मुद्दा भी उठाया गया। समिति के अनुसार, मार्ग की पुलिया क्षतिग्रस्त है और सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।
रीता सिंह ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर पुलियों को समतल करने, स्पीड ब्रेकर बनाने और जर्जर मार्ग की मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ तो समिति सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में आंदोलन की जिम्मेदारी PWD विभाग की होगी।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के कजियाना ग्राम पंचायत के बाबूरिहा (बाबूरिया) मजरा गांव में अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कीचड़ पोतने की घटना सामने आई है, जिससे ग्रामीणों और अनुयायियों में भारी रोष व्याप्त है।
    1
    रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के कजियाना ग्राम पंचायत के बाबूरिहा (बाबूरिया) मजरा गांव में अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कीचड़ पोतने की घटना सामने आई है, जिससे ग्रामीणों और अनुयायियों में भारी रोष व्याप्त है।
    user_Pankaj
    Pankaj
    Photography studio लालगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.