Maithon बरमुड़ी ओसीपी के वर्कशॉप स्टोर में चोरी, सुरक्षा गार्ड निलंबित मैथन ओपी क्षेत्र स्थित ईसीएस के बरमुडी ओसीपी में गुरुवार को हुई चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। प्रबंधन ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड विजय कुमार पंडित को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ईसीएस प्रबंधन द्वारा जारी आरोप-पत्र सह निलंबन आदेश अनुसार इनकी ड्यूटी के दौरान बरमुडी ओसीपी के वर्कशॉप स्टोर रूम से 04 पुराने एवं चालू स्थिति वाले रेडिएटर असेंबली जिसमें 02 डोजर एवं 02 डंपर के थे सहित अन्य सामग्री की चोरी हुई है। वर्कशॉप के सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा में पाया गया कि रात्रि 12:54 बजे स्टोर रूम में चोरी की घटना हुई है। आदेश में कहा गया है कि कंपनी की संपत्ति की सुरक्षा के लिए तैनात होने के बावजूद ड्यूटी के दौरान चोरी को रोकने में पूरी तरह विफल रहे, जो घोर लापरवाही, कर्तव्य में ढिलाई और सुरक्षा में विफलता को दर्शाता है।
Maithon बरमुड़ी ओसीपी के वर्कशॉप स्टोर में चोरी, सुरक्षा गार्ड निलंबित मैथन ओपी क्षेत्र स्थित ईसीएस के बरमुडी ओसीपी में गुरुवार को हुई चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। प्रबंधन ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड विजय कुमार पंडित को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ईसीएस प्रबंधन द्वारा जारी आरोप-पत्र सह निलंबन आदेश अनुसार इनकी ड्यूटी के दौरान बरमुडी ओसीपी के वर्कशॉप स्टोर रूम से 04 पुराने एवं चालू स्थिति वाले रेडिएटर असेंबली जिसमें 02 डोजर एवं 02 डंपर के थे सहित अन्य सामग्री की चोरी हुई है। वर्कशॉप के सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा में पाया गया कि रात्रि 12:54 बजे स्टोर रूम में चोरी की घटना हुई है। आदेश में कहा गया है कि कंपनी की संपत्ति की सुरक्षा के लिए तैनात होने के बावजूद ड्यूटी के दौरान चोरी को रोकने में पूरी तरह विफल रहे, जो घोर लापरवाही, कर्तव्य में ढिलाई और सुरक्षा में विफलता को दर्शाता है।
- Maithon बरमुड़ी ओसीपी के वर्कशॉप स्टोर में चोरी, सुरक्षा गार्ड निलंबित मैथन ओपी क्षेत्र स्थित ईसीएस के बरमुडी ओसीपी में गुरुवार को हुई चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। प्रबंधन ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड विजय कुमार पंडित को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ईसीएस प्रबंधन द्वारा जारी आरोप-पत्र सह निलंबन आदेश अनुसार इनकी ड्यूटी के दौरान बरमुडी ओसीपी के वर्कशॉप स्टोर रूम से 04 पुराने एवं चालू स्थिति वाले रेडिएटर असेंबली जिसमें 02 डोजर एवं 02 डंपर के थे सहित अन्य सामग्री की चोरी हुई है। वर्कशॉप के सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा में पाया गया कि रात्रि 12:54 बजे स्टोर रूम में चोरी की घटना हुई है। आदेश में कहा गया है कि कंपनी की संपत्ति की सुरक्षा के लिए तैनात होने के बावजूद ड्यूटी के दौरान चोरी को रोकने में पूरी तरह विफल रहे, जो घोर लापरवाही, कर्तव्य में ढिलाई और सुरक्षा में विफलता को दर्शाता है।1
- “अंधेरी आंखों में फिर जगी रोशनी की उम्मीद! इनर व्हील क्लब ऑफ सनशाइन ने बढ़ाया मदद का हाथ, सोनी का मोतियाबिंद ऑपरेशन और बबली के इलाज की संभाली जिम्मेदारी” गिरिडीह, जरूरतमंदों की मदद ही सच्ची सेवा है—इसी सोच के साथ इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन लगातार मानव सेवा के कार्यों में जुटा है। क्लब की पहल से आर्थिक रूप से कमजोर सोनी देवी को नई रोशनी की उम्मीद मिली, जबकि बबली देवी के बेहतर नेत्र उपचार की जिम्मेदारी भी क्लब ने अपने हाथों में ली है। सोनी देवी लंबे समय से मोतियाबिंद की समस्या से परेशान थीं और आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनके लिए ऑपरेशन कराना मुश्किल था। ऐसे समय में इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने मदद के लिए आगे आते हुए रोटरी आई हॉस्पिटल में उनका सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन कराया। इस कार्य में क्लब की पास्ट प्रेसिडेंट सुमन गौरी सरिया का विशेष सहयोग रहा। वहीं, करीब एक सप्ताह पहले बबली देवी की आंखों की रोशनी अचानक कम होने पर उन्होंने क्लब की प्रेसिडेंट राखी झुनझुनवाला से संपर्क किया। क्लब की ओर से तत्काल रोटरी आई हॉस्पिटल में उनकी जांच और आवश्यक उपचार कराया गया। चिकित्सकीय जांच के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें धनबाद रेफर किया गया है। बबली देवी के आगे के इलाज की व्यवस्था और समन्वय की जिम्मेदारी भी प्रेसिडेंट राखी झुनझुनवाला द्वारा संभाली जा रही है। फिलहाल चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार उन्हें आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई हैं। इस मौके पर प्रेसिडेंट राखी झुनझुनवाला ने पास्ट प्रेसिडेंट सुमन गौरी सरिया के सहयोग के लिए आभार जताया। साथ ही उन्होंने डॉ. तारकनाथ देव को विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि जरूरतमंद मरीजों के इलाज में उनका सहयोग लगातार मिलता रहा है। क्लब की ओर से कहा गया कि इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन जरूरतमंद लोगों की सहायता और सेवाभावी कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। इस अवसर पर पास्ट प्रेसिडेंट सुमन गौरी सरिया, ट्रेजरर रश्मि गुप्ता सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सेवा की यह पहल न सिर्फ आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए उपचार का सहारा बनी, बल्कि उनके जीवन में बेहतर स्वास्थ्य और नई उम्मीद की किरण भी लेकर आई।2
- धनबाद स्लग - अनुसंधान में साइंटिफिक और आईटी विषयों पर विशेष प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन एसएसपी प्रभात कुमार ने किया । एंकर - धनबाद समाहरणालय में अनुसंधानों में साइंटिफिक और आईटी विषयों पर विशेष प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन एसएसपी प्रभात कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । कार्यक्रम में सभी थाना के इंस्पेक्टर , साइबर थाना के इंस्पेक्टर , सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी और डीएसपी साइबर और लॉ एंड ऑर्डर शामिल रहे । एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि हम लगातार प्रयास कर रहे है कि जो अनुसंधानकर्ता है उन्हें प्रशिक्षण के माध्यम से आईटी स्ट्रॉन्ग बनाया जा सके । इसको हो लेकर डिजिटल एविडेंस कलेक्शन, फॉरेंसिक एविडेंस कलेक्शन और डिजिटल फुटप्रिंट्स को कैसे पहचाने और कलेक्ट करे इसपर एक्सपर्ट के द्वारा ट्रेनिंग की शुरुआत की गई है ये ट्रेनिंग 4 हफ्तों का है 2 क्लासेज हर हफ्ते दी जाएगी जिसमें सभी पदस्थापित इंस्पेक्टर और वैसे सब इंस्पेक्टर जिन्हें परफॉर्म प्रमोशंस दिया गया है जो आईटी संबंधी अनुसंधानों के लिए अधिकृत है वैसे पदाधिकारियों को इसमें ट्रेनिंग दी जा रही है । इसका सीधा उद्वेश्य आईटी संबंधी केसों का गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान करना है । इस माह को सभी पदाधिकारियों और अनुसंधानकर्ताओं को कम से कम 3 आईटी संबंधी केसों का निष्पादन का टारगेट दिया गया है । बाइट - प्रभात कुमार एसएसपी धनबाद2
- #नौ साल #बाद रंजय सिंह #ह*त्याकांड #का #फैसला हर्ष सिंह और नंदकुमार उर्फ मामा बरी 23 गवाहों की गवाही के बाद आया कोर्ट का निर्णय कोर्ट परिसर में फैसले को लेकर रही कड़ी सुरक्षा1
- एमएमडीआर कानून के विरोध में सड़क पर उतरा झामुमो, कार्यकर्ताओं ने की जमकर नारेबाजी। जामताड़ा न्यूज:केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज अधिनियम के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से जामताड़ा के नारायणपुर प्रखंड परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। झामुमो कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली प्रखंड परिसर पहुंचने के बाद सभा में तब्दील हो गई। कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- गणिनाथ गोविंद जी पूजन महोत्सव में उमड़ा मधेशियागणिनाथ गोविंद जी पूजन महोत्सव में उमड़ा मधेशिया समाज का जनसैलाब भजन-कीर्तन और भक्ति कार्यक्रम में झूमे श्रद्धालु, हजारों की संख्या में समाज के लोग हुए शामिल1
- खनिज अधिकारों की रक्षा को झामुमो का आंदोलन, नारायणपुर में केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन। प्रदीप मंडल बोले- झारखंड के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, बिल के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष। #highlightseveryone #hoghlightseveryone #viralreelschallenge #sirfsuchnews #जामताड़ा #JharkhandNews #NewsUpdate #रिपोर्टर Yogesh Kumar #jmmparty #jmmjharkhand #JMM खनिज अधिकारों की रक्षा को झामुमो का आंदोलन, नारायणपुर में केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन। प्रदीप मंडल बोले- झारखंड के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, बिल के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष। #highlightseveryone #hoghlightseveryone #viralreelschallenge #sirfsuchnews #जामताड़ा #JharkhandNews #NewsUpdate #रिपोर्टर Yogesh Kumar #jmmparty #jmmjharkhand #JMM1
- गिरिडीह कॉलेज में कथित वित्तीय गड़बड़ी पर छात्र संघ का हल्लाबोल, 21 सितंबर को तालाबंदी की चेतावनी गिरिडीह कॉलेज में कथित वित्तीय अनियमितताओं, फर्जी हस्ताक्षर के जरिए राशि निकासी और प्राचार्य की कथित दोहरी उपस्थिति को लेकर अखिल झारखंड छात्र संघ ने मोर्चा खोल दिया है। छात्र संघ ने विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। जिला अध्यक्ष अक्षय यादव का आरोप है कि एक ही तिथि को प्राचार्य की उपस्थिति हजारीबाग के झूमर कार्यक्रम और गिरिडीह कॉलेज की परीक्षा ड्यूटी में दर्ज होने की बात सामने आई है। संघ ने संबंधित उपस्थिति पंजी, परीक्षा ड्यूटी और अन्य आधिकारिक रिकॉर्ड की जांच कराने की मांग की है। वहीं कॉलेज के बैंक खाते से कथित फर्जी हस्ताक्षर के माध्यम से राशि निकासी के आरोप को लेकर भी छात्र संघ ने गंभीर सवाल उठाए हैं। संघ ने बैंक रिकॉर्ड, चेक और हस्ताक्षरों की स्वतंत्र जांच कराने तथा जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही कॉलेज में गार्ड के नाम पर किए जाने वाले भुगतान, संबंधित व्यक्ति की नियुक्ति और उपस्थिति की भी जांच की मांग उठाई गई है। छात्र संघ ने पिछले वर्षों की कॉलेज की संपूर्ण वित्तीय व्यवस्था का उच्चस्तरीय ऑडिट कराने की मांग की है। छात्र संघ का कहना है कि बिना जांच किसी को दोषी ठहराना उनका उद्देश्य नहीं है, लेकिन लगाए गए गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और यदि किसी स्तर पर वित्तीय अनियमितता हुई है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो। 21 सितंबर को तालाबंदी की चेतावनी अखिल झारखंड छात्र संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो 21 सितंबर 2026 को गिरिडीह कॉलेज में तालाबंदी आंदोलन किया जाएगा। शांतिपूर्ण धरना में जिला अध्यक्ष अक्षय यादव, महासचिव नमन यादव, जिला उपाध्यक्ष चंदन मंडल, प्रिंस चौरसिया, सतीश यादव, संजीत यादव, जिला सचिव कुंदन चंद्रवंशी, करण यादव, जिला सह-सचिव सागर तिवारी, दिलीप मंडल, मीडिया प्रभारी दिवाकर चंद्रवंशी, देवेंद्र शर्मा, पोखन यादव सहित अन्य छात्र कार्यकर्ता मौजूद रहे। अब सवाल यह है कि छात्र संघ द्वारा उठाए गए इन आरोपों पर विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रशासन की ओर से क्या जांच और कार्रवाई की जाती है।4